Palamu Police Archives - Udit Vani

रंगदारी की साजिश नाकाम, राहुल सिंह गैंग के चार सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
उदित वाणी पलामू : पलामू पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल सिंह गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी सड़क निर्माण कार्य में लगी एक निर्माण कंपनी से रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इनके पास से दो अवैध 9 एमएम पिस्टल, कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 30 मई की रात हैदरनगर थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि राहुल सिंह गैंग के सदस्य सड़क निर्माण कार्य करा रही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी पर दबाव बनाने और रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीपीओ हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा कर चारों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक बैग में रखी दो 9 एमएम पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, छह मिसफायर गोलियां और एक खाली मैगजीन बरामद हुई। इसके अलावा चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे राहुल सिंह गैंग के लिए रंगदारी वसूलने का काम करते थे। उन्होंने बताया कि निर्माण कंपनी के प्रबंधन में भय उत्पन्न करने, दबाव बनाने और निर्माण कार्य बाधित करने के उद्देश्य से वे लोग वहां एकत्र हुए थे। पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी गैंग द्वारा कंपनी प्रबंधन पर दबाव बनाने और रंगदारी मांगने का प्रयास किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लातेहार जिले के विक्रांत सिंह उर्फ सिकराम सिंह ,मधुकान्त प्रजापति, संतोष राम और विक्रम राम के रूप में हुई है। इनमें विक्रांत सिंह का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस के अनुसार वह पहले भी राहुल सिंह गैंग के लिए रंगदारी वसूलने और लोगों को डराने-धमकाने की गतिविधियों में शामिल रहा है।

The post रंगदारी की साजिश नाकाम, राहुल सिंह गैंग के चार सक्रिय सदस्य गिरफ्तार  appeared first on Udit Vani.

झारखंड: पलामू में घर से बुलाकर युवक के सिर में मारी गोली, जमीन विवाद में हत्या की आशंका
उदित वाणी, पलामू: झारखंड के पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना अंतर्गत करमा गांव में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने युवक के सिर में बेहद करीब से गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान कर्मा गांव निवासी राजमुनि पाठक के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, राजमुनि पाठक मंगलवार रात अपने घर में सो रहे थे. उनके साथ पत्नी और दो बेटे भी मौजूद थे. देर रात कुछ अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे और किसी काम का बहाना बनाकर उन्हें बाहर बुलाया. राजमुनि जैसे ही घर से बाहर निकले, आरोपी उन्हें करीब 200 मीटर दूर ले गए और सिर में गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजमुनि पाठक का इलाके में ही किसी के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. परिजनों के मुताबिक, गांव और आसपास के क्षेत्रों में कई शादी समारोह होने के कारण लोगों की आवाजाही अधिक थी, जिसकी वजह से वे घर से बुलाने वाले लोगों की पहचान नहीं कर सके.

घटना की सूचना मिलते ही पिपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस आपसी रंजिश समेत अन्य सभी बिंदुओं पर गहन अनुसंधान कर रही है. घटना के बाद से कर्मा गांव में मातम और तनाव का माहौल है.

The post झारखंड: पलामू में घर से बुलाकर युवक के सिर में मारी गोली, जमीन विवाद में हत्या की आशंका appeared first on Udit Vani.