Palamau Archives - Udit Vani

झारखंडः पलामू में 24 घंटे में कार्रवाई, पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी फैज खान को दबोचा
उदित वाणी, पलामू : झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी फैज खान घायल हो गया. पुलिस की आत्मरक्षार्थ फायरिंग में फैज के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने मौके से उसके एक अन्य सहयोगी को भी दबोचने में सफलता हासिल की है. यह कार्रवाई गुरुवार रात शताब्दी मार्केट में हुए मोहम्मद समीर उर्फ गुड्डू खलीफा हत्याकांड के जवाब में की गई है.

गुड्डू खलीफा झामुमो नेता हत्याकांड का मुख्य गवाह था, जिसकी फैज खान गिरोह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. वारदात के बाद पलामू पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया था.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फैज खान अपने साथियों के साथ पांकी और तरहसी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती पहाड़ी व जंगली इलाकों में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर जब पुलिस की विशेष टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, तो खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी मोर्चा संभाला, जिसमें मुख्य आरोपी फैज खान के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा.

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर घायल फैज खान और उसके एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया. घायल अपराधी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

मौके से हथियार और कारतूस बरामद होने की भी सूचना है. पलामू एसपी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. शहर के बीचों-बीच हुई हत्या के महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को जिला पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है. फिलहाल, पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

(आईएएनएस)

The post झारखंडः पलामू में 24 घंटे में कार्रवाई, पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी फैज खान को दबोचा appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime : सड़क किनारे झाड़ियों से युवक का अधजला शव बरामद, जांच शुरू
उदित वाणी, पलामू : झारखंड के पलामू जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक अज्ञात युवक का अधजला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, ग्राम छिपादोहर के सोनपुरवा टाड़ के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का अधजला शव पड़ा होने की सूचना मंगलवार शाम करीब 7 बजे मिली. सूचना मिलते ही बिश्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, क्योंकि उसका ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलसा हुआ है.

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मेदिनीनगर भेज दिया गया. पुलिस ने मृतक का हुलिया जारी करते हुए बताया कि युवक की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष के बीच है, कद करीब 5 फीट 3 इंच है. उसने सफेद-काले रंग की चेकदार शर्ट, काले रंग की जींस पैंट और सफेद स्पोर्ट्स जूते पहन रखे हैं.

पुलिस प्रशासन ने आम जनता और मीडिया से अपील की है कि यदि किसी के पास इस युवक से संबंधित कोई जानकारी हो या इस हुलिए का कोई व्यक्ति लापता हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें. इसके लिए बिश्रामपुर थाना प्रभारी (7004918942, 8271991429) और नवाडीह कला ओपी प्रभारी (9334436106) के नंबर जारी किए गए हैं.

थाना प्रभारी ने बताया कि जिले के सभी थानों को लापता व्यक्तियों की सूची के साथ मिलान करने का निर्देश दिया गया है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : सड़क किनारे झाड़ियों से युवक का अधजला शव बरामद, जांच शुरू appeared first on Udit Vani.

पलामू में चोरी के संदेह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मॉब लिंचिंग की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज
उदित वाणी, पलामू : झारखंड के पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलियाही गांव में चोरी के संदेह में एक युवक की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

पलामू की एसपी रिष्मा रमेशन ने माना है कि प्रथमदृष्ट्या यह मामला मॉब लिंचिंग का प्रतीत होता है.

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार देर रात की है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक युवक गांव में खड़े ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने की कोशिश कर रहा था. संदेह के आधार पर उसे पकड़ लिया गया. आरोप है कि भीड़ ने युवक के हाथ-पैर बांध दिए और उसकी लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से पिटाई की.

सूचना मिलने पर पड़वा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया. उस समय उसकी स्थिति गंभीर बताई गई. पुलिस उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जा रही थी, जहां पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया.

मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के मुरमा गांव निवासी मनोज राम के पुत्र पवन राम के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दंडाधिकारी की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा. मामले में मॉबलिंचिंग की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है.

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से जुड़े वीडियो फुटेज व स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.

प्रारंभिक जांच में यह भी जानकारी सामने आई है कि वर्ष 2024 में मृतक पर कुछ लड़कियों पर टिप्पणी करने का आरोप लगा था, जिसकी भी जांच की जा रही है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस ने एहतियातन अतिरिक्त बल की तैनाती की है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

(आईएएनएस)

The post पलामू में चोरी के संदेह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मॉब लिंचिंग की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज appeared first on Udit Vani.

पलामू में शख्स ने घरेलू विवाद में चाकू से वार कर ससुर की जान ली, हमले में पत्नी और साली भी जख्मी
उदित वाणी, पलामू : झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक शख्स ने शुक्रवार को घरेलू विवाद में अपने ससुर की चाकू से हत्या कर दी, जबकि पत्नी और साली को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हैदरनगर थाना क्षेत्र के सोबा बरेवा गांव निवासी लवकुश यादव की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व छतरपुर निवासी रीता देवी से हुई थी. शादी के बाद से ही पति-पत्नी के संबंधों में तनाव उत्पन्न हो गया था. पारिवारिक कलह के चलते रीता देवी कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी.

बताया जा रहा है कि आरोपी लवकुश यादव हाल ही में बाहर से काम कर लौटा था. शुक्रवार को वह ससुराल पहुंचा और पत्नी पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा. पत्नी द्वारा ससुराल जाने से इनकार करने पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. इसी दौरान आरोपी आपा खो बैठा और उसने चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया.

ससुर सुनील यादव बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया. बीच में हस्तक्षेप करने आई साली कविता कुमारी को भी आरोपी ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हमले में ससुर सुनील यादव की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं गंभीर रूप से घायल महिला और उसकी बहन को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.

(आईएएनएस)

The post पलामू में शख्स ने घरेलू विवाद में चाकू से वार कर ससुर की जान ली, हमले में पत्नी और साली भी जख्मी appeared first on Udit Vani.

पलामू में अपराधियों ने पंचायत समिति के पूर्व सदस्य समेत दो लोगों को मारी गोली, स्थिति गंभीर
उदित वाणी, पलामू : झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अपराधियों ने पंचायत समिति के पूर्व सदस्य नवीन प्रसाद (45 वर्षीय) और अजीत कुमार गुप्ता (52 वर्षीय) को गोली मार दी. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेजा गया है.

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 9 बजे कांदू मोहल्ला स्थित गैस गोदाम रोड पर हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नवीन प्रसाद अपने क्षेत्र में कंबल वितरण को लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान अचानक मौके पर पहुंचे अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जान बचाने के प्रयास में नवीन प्रसाद पास की एक दुकान में घुस गए, लेकिन अपराधियों ने दुकान के भीतर भी फायरिंग जारी रखी. इस दौरान दुकानदार अजीत कुमार गुप्ता को हाथ में गोली लग गई, जबकि नवीन प्रसाद के सीने में गोली लगी.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. अजीत कुमार गुप्ता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि नवीन प्रसाद की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है. बाद में दोनों को बेहतर उपचार के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं. बताया गया है कि नवीन प्रसाद पूर्व में पंचायत समिति सदस्य रह चुके हैं और नगर निगम की निवर्तमान पार्षद सुषमा आहूजा के पति हैं.

डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि फायरिंग की घटना में दो लोगों को गोली लगी है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

टीओपी-2 प्रभारी राकेश कुमार सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य सभी पहलुओं पर भी गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए.

(आईएएनएस)

The post पलामू में अपराधियों ने पंचायत समिति के पूर्व सदस्य समेत दो लोगों को मारी गोली, स्थिति गंभीर appeared first on Udit Vani.

पलामू में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्‍या, चार गिरफ्तार
उदित वाणी, पलामू : झारखंड के पलामू जिले में अंधविश्वास में एक बुजुर्ग की हत्या उसके बेटे और रिश्तेदारों ने मिलकर कर दी. पुलिस ने सोमवार को इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है. आरोपी पुत्र सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.आरोपियों ने बुजुर्ग की हत्या करते हुए वीडियो भी बनाया था.

पलामू की एसपी रिष्मा रमेशन ने सोमवार को बताया कि लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के डबरा गांव में 26 दिसंबर को पच्चू मोची का शव संदिग्ध हालात में बरामद किया गया था. जांच में स्पष्ट हुआ कि बुजुर्ग की हत्या बेहद निर्ममता से धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी. प्रारंभिक तौर पर मामला अज्ञात अपराधियों का प्रतीत हो रहा था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ ने कहानी की दिशा पूरी तरह बदल दी.

पुलिस जांच के मुताबिक, करीब तीन महीने पहले पच्चू मोची के 4,500 रुपए गायब हो गए थे. इसी दौरान उन्होंने घर के कुलदेवता की प्रतिमा को हटाकर कबाड़ में डाल दिया. इसके बाद उनके गोतिया धनंजय मोची के परिवार में लगातार दुखद घटनाएं घटने लगीं. परिवार के कुछ सदस्यों की मौत और बच्चों की लगातार बीमारी को संयोग मानने के बजाय अंधविश्वास से जोड़ दिया गया. इन्हीं परिस्थितियों में यह धारणा गहरी होती गई कि पच्चू मोची कथित तौर पर ओझा-गुणी करते हैं और उसी के चलते परिवार पर संकट आया है.

पुलिस के मुताबिक, गुड्डू मोची ने धनंजय मोची के साथ मिलकर पिता पच्चू मोची की हत्या की योजना बनाई. वारदात को अंजाम देने के लिए 40 हजार रुपए की सुपारी तय की गई. साजिश के तहत गुड्डू मोची ने धनंजय मोची को 7 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए. इसके बाद धनंजय ने अपने साले सत्येंद्र कुमार और मुनेश्वर कुमार रवि को इसमें शामिल कर लिया.

घटना के दिन तीनों आरोपी गांव पहुंचे और सुनसान मौका पाकर चाकू से पच्चू मोची की गर्दन पर वार कर दिया. वारदात के बाद उन्होंने हत्या का वीडियो भी बनाया, जिसे पुलिस ने मोबाइल फोन से बरामद कर लिया है. सभी आरोपियों की उम्र 20-22 साल के बीच है. पुलिस ने मृतक के बेटे सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

(आईएएनएस)

The post पलामू में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्‍या, चार गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

पलामू में क्रिसमस उत्सव यात्रा, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं- प्रभु यीशु ने शांति, करुणा और प्रेम का दिया संदेश
उदित वाणी, पलामू : झारखंड के पलामू जिले के मुख्यालय मेदिनीनगर में शनिवार को क्रिसमस का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. शहरी क्षेत्र में मसीही धर्मावलंबियों की ओर से एक भव्य और उल्लासपूर्ण क्रिसमस उत्सव यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को उत्सव के रंग में रंग दिया. इस खास मौके पर झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जिससे कार्यक्रम की रौनक और बढ़ गई.

इस उत्सव यात्रा में केवल मसीही समुदाय ही नहीं, बल्कि शहर के अलग-अलग वर्गों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. हर किसी के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी. यात्रा का मकसद पलामू वासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देना और समाज में शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश फैलाना था. यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी और हर जगह लोगों ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया.

पूरे रास्ते में माहौल पूरी तरह से उत्सवमय बना रहा. बच्चे और युवा सांता क्लॉज की टोपी पहनकर बड़े उत्साह के साथ चलते नजर आए. प्रभु यीशु के भक्ति गीत और क्रिसमस कैरोल की मधुर धुनें वातावरण को और भी आनंदमय बना रही थीं. लोग गानों पर झूमते-गाते चल रहे थे और ऐसा लग रहा था मानो पूरा शहर एक साथ खुशियां मना रहा हो. इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मुस्कुराते हुए बधाइयां दीं.

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया. उन्होंने पलामू वासियों को क्रिसमस और आने वाले नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने दुनिया को शांति, करुणा और प्रेम का संदेश दिया है और आज के समय में इन मूल्यों को अपनाने की सबसे ज्यादा जरूरत है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलें और समाज को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाएं.

पूरी यात्रा के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को न सिर्फ क्रिसमस बल्कि आने वाले नए साल की भी अग्रिम शुभकामनाएं दीं. यह उत्सव यात्रा पलामू में सामाजिक समरसता, सांप्रदायिक सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का खूबसूरत उदाहरण बनकर सामने आई.

(आईएएनएस)

The post पलामू में क्रिसमस उत्सव यात्रा, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं- प्रभु यीशु ने शांति, करुणा और प्रेम का दिया संदेश appeared first on Udit Vani.

पलामू में बच्चे का इलाज कराने पहुंची महिला से दुष्कर्म, आरोपी क्लिनिक संचालक गिरफ्तार
उदित वाणी, पलामू : झारखंड के पलामू जिले में बच्चे का इलाज कराने पहुंची एक महिला से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी क्लिनिक संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

घटना छतरपुर थाना क्षेत्र में हुई थी. जिले की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने सोमवार को मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ाई जाएगी. मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता अपने बीमार बच्चे को इलाज कराने के लिए हुटुकदाग स्थित एक क्लिनिक में गई थी.

जांच के दौरान क्लिनिक संचालक संजय कुमार बच्चे को भाप दिलाने का बहाना बनाते हुए महिला को क्लिनिक के बगल वाले कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी भी दी. धमकियों के बावजूद महिला ने साहस दिखाते हुए छतरपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने बिना देरी मामले की तफ्तीश शुरू की और नौडीहा बाजार निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्लिनिक वैध तरीके से चल रहा था या नहीं. एसपी रिष्मा रमेशन ने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और मामले की जांच प्राथमिकता के आधार पर जारी है. पुलिस ने मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है और क्लिनिक परिसर से साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं. जिला प्रशासन की पहल पर पीड़िता को कानूनी सुविधा भी उपलब्ध कराने की पहल की गई है. पुलिस ने बताया कि आरोपपत्र जल्द अदालत में दाखिल किया जाएगा, ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके.

(आईएएनएस)

The post पलामू में बच्चे का इलाज कराने पहुंची महिला से दुष्कर्म, आरोपी क्लिनिक संचालक गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime : पलामू में जमीन विवाद में पड़ोसी ने सुपारी किलर से दुकानदार की कराई हत्या, दो गिरफ्तार
उदित वाणी, पलामू : झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज में जमीन विवाद को लेकर एक शख्स ने सुपारी किलरों से पड़ोसी की हत्या करवा दी. पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है.

यह वारदात 27 अक्टूबर को सामने आई थी. दुकान चलाने वाले जसमुद्दीन अंसारी उर्फ नवाब की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी. शव मिलने के बाद सैकड़ों लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए थे. पलामू के पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने सोमवार को बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या का मास्टरमाइंड मृतक का पड़ोसी इरफान अंसारी है. इरफान ने अपने पड़ोसी जसमुद्दीन अंसारी की हत्या सिर्फ चार फीट रास्ते को लेकर करवाई.

दोनों के बीच पहले यह सहमति बनी थी कि घर निर्माण के दौरान आठ फीट चौड़ा रास्ता छोड़ा जाएगा, जिसमें चार फीट जमीन दोनों की तरफ से दी जानी थी, लेकिन जब जसमुद्दीन ने अपने हिस्से का रास्ता नहीं छोड़ा, तो विवाद बढ़ गया और इरफान ने हत्या की साजिश रच डाली.

पुलिस के अनुसार, इरफान अंसारी ने हत्या को अंजाम देने के लिए पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र निवासी अब्दुल रमजान और बिहार के औरंगाबाद निवासी सैफुल्लाह खान को ढाई लाख रुपए की सुपारी दी थी. इन्हें 50 हजार रुपए अग्रिम के रूप में दिए गए थे.

पलामू पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता इरफान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, हत्या में शामिल अब्दुल रमजान को भी दबोच लिया गया है, जबकि सैफुल्लाह खान की तलाश जारी है. मामले की जांच के लिए हरिहरगंज थाना प्रभारी चंदन कुमार, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार और अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी.

एसपी ने बताया कि यह हत्या पूर्णतः जमीन विवाद का परिणाम है और इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : पलामू में जमीन विवाद में पड़ोसी ने सुपारी किलर से दुकानदार की कराई हत्या, दो गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime : पलामू में श्मशान घाट के पास नवजात का कटा सिर मिलने से सनसनी, नहीं हो सकी शिनाख्त
उदित वाणी, पलामू : झारखंड के पलामू टाउन थाना क्षेत्र में एक नवजात की गर्दन काटकर हत्या से सनसनी फैल गई. नवजात का कटा सिर टेढ़वा पुल स्थित श्मशान घाट से थोड़ी दूरी पर झाड़ी से बरामद हुआ है, जबकि धड़ अब तक नहीं मिला है.

स्थानीय लोग घटना को तंत्र-मंत्र या अंधविश्वास से जुड़ा कृत्य बता रहे हैं. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

नवजात का कटा सिर पड़े होने की सूचना मिलते ही टाउन थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. कटे सिर को बरामद कर मेदिनी राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह तीन से चार दिन के नवजात का सिर प्रतीत होता है.

पुलिस को गुरुवार रात करीब आठ बजे सिर फेंके जाने की सूचना मिली थी. बच्चे की गर्दन पर खून के ताजे निशान मिलने से आशंका जताई जा रही है कि घटना गुरुवार शाम को ही अंजाम दी गई होगी.

घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों, श्मशान घाट, नदी किनारे और झाड़ियों में तलाशी अभियान शुरू किया है. साथ ही जिले के सभी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पिछले कुछ दिनों में किन स्थानों पर बच्चों का जन्म हुआ है.

पुलिस को उम्मीद है कि धड़ की बरामदगी के बाद घटना की वास्तविक प्रकृति स्पष्ट हो सकेगी. इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और पुलिस जांच में सहयोग करें. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही नवजात की पहचान तथा घटना की सच्चाई सामने आ जाएगी.

पुलिस का कहना है कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और इसे प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के लिए विशेष टीम बनाई गई है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : पलामू में श्मशान घाट के पास नवजात का कटा सिर मिलने से सनसनी, नहीं हो सकी शिनाख्त appeared first on Udit Vani.