Package Archives - Udit Vani

Jamshedpur : इंकैब मुद्दे पर 9 जून को होगी सुनवाई
उदित वाणी, जमशेदपुर : वेदांता ने इंकैब के पुनरुद्धार के लिए पुनरीक्षित (रिवाइज्ड) पैकेज एनसीएलटी को सोंपा है. वेदांता ने एनसीएलटी को शपथपत्र दिया है, जिसमें कहा है कि वे कर्मचारियों का पूरा ग्रेच्यूटी तथा पीएफ के बकाये को एकोमोटेड (समायोजित) करेंगे. दूसरी ओर मेसर्स जेवीएस कोमात्सको ने भी रिवाइवल प्लान सोंपा है. इस कंपनी ने एनसीएलटी से उनके रिवाइवल पैकेज पर विचार करने का आग्रह किया है. इस मुद्दे पर अब 9 जून को एनसीएलटी में सुनवाई होगी.

The post Jamshedpur : इंकैब मुद्दे पर 9 जून को होगी सुनवाई appeared first on Udit Vani.

New reforms for Underground Coal Mining: देश में भूमिगत कोयला खनन को बढ़ावा दे रही सरकार, नए सुधारों का किया ऐलान
उदित वाणी, नई दिल्ली: कोयला मंत्रालय ने गुरुवार को भूमिगत कोयला खनन को बढ़ावा देने के लिए नए सुधारों का ऐलान किया। नए सुधार पर्यावरण के लिए अधिक अनुकूल है, क्योंकि भूमिगत कोयला खनन से खुले खदानों में खनन की तुलना में सतह पर काफी कम बाधाएं उत्पन्न होती हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मंत्रालय ने एडंवास टेक्नोलॉजी को अपनाने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से परिवर्तनकारी नीतिगत उपायों की एक सीरिज शुरू की है, जिसमें निरंतर माइनर्स, लॉन्गवॉल सिस्टम, रिमोट सेंसिंग टूल्स और एआई-आधारित सुरक्षा तंत्र शामिल हैं, जो इकोसिस्टम संतुलन सुनिश्चित करते हुए उत्पादकता को बढ़ावा देंगे।

मंत्रालय ने बताया कि यह बड़े सुधार उच्च पूंजी निवेश और लंबी निर्माण अवधि जैसी पारंपरिक चुनौतियों का समाधान करेंगे। नए सुधार सतत विकास के व्यापक दृष्टिकोण के साथ तालमेल बिठाते हुए कोयला इकोसिस्टम को आधुनिक बनाने के सरकार के संकल्प की पुष्टि करते हैं।

इन सुधारों के तहत भूमिगत कोयला खनन के विकास को गति देने के लिए प्रोत्साहनों का एक मजबूत पैकेज शुरू किया गया है। इसमें भूमिगत कोयला खदानों के लिए राजस्व हिस्सेदारी के न्यूनतम प्रतिशत को 4 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत करना शामिल है। यह टारगेटेड कटौती पर्याप्त राजकोषीय राहत प्रदान करती है और भूमिगत परियोजनाओं की वित्तीय व्यवहार्यता को बढ़ाती है।

इसके अतिरिक्त भूमिगत खनन के लिए अनिवार्य एडवांस पेमेंट की आवश्यकता को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। यह उपाय एक बड़ी वित्तीय बाधा को दूर करता है और निजी क्षेत्र से व्यापक भागीदारी को प्रोत्साहित करता है और परियोजना के तेजी से क्रियान्वयन की सुविधा प्रदान करता है।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह सुधार निवेश-अनुकूल और नवाचार-संचालित कोयला क्षेत्र को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाते हैं। भूमिगत खनन को प्रोत्साहित करके, सरकार न केवल आर्थिक विकास को गति दे रही है, बल्कि इंडस्ट्री को अधिक दक्षता, सुरक्षा और रोजगार सृजन की ओर भी ले जा रही है।

The post New reforms for Underground Coal Mining: देश में भूमिगत कोयला खनन को बढ़ावा दे रही सरकार, नए सुधारों का किया ऐलान appeared first on Udit Vani.

XLRI में 1.10 करोड़ का सर्वोच्च इंटरनेशनल पैकेज
डॉमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख के पैकेज पर हुए लॉक

उदित वाणी, जमशेदपुर: एक्सएलआरआई के शैक्षणिक सत्र 2023-2025 के विद्यार्थियों का रिकॉर्ड प्लेसमेंट हुआ है. संस्थान में 1.10 करोड़ का सर्वोच्च इंटरनेशनल पैकेज दिया गया है तो वहीं डॉमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख के पैकेज पर विद्यार्थी लॉक किए गए हैं. पिछले साल भी डॉमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख का ही पैकेज दिया गया था.

इस बैच को दिया जाने वाला औसत वेतन 29.0 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा, जिसमें शीर्ष 10 विद्यार्थियों का औसत पैकेज 52.03 लाख जबकि शीर्ष 25 पर्सेंटाइल वाले विद्यार्थियों तक का औसत पैकेज 44.35 लाख रुपये प्रति वर्ष था.

दो वर्ष के पीजीडीएम ( बिजनेस मैनेजमेंट व ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट ) बैच के सभी 591 स्टूडेंट लॉक हो गए हैं. इस बार भी एक्सएलआरआई के जमशेदपुर और दिल्ली एनसीआर कैंपस के 100 फीसदी विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ है.

इस बार रिक्रूटमेंट की प्रक्रिया में कुल 172 कंपनियों ने हिस्सा लिया. उन्होंने संस्थान के जमशेदपुर व दिल्ली कैंपस के कुल 591 विद्यार्थियों के बीच 589 स्वदेश में जबकि दो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑफर दिया. इसमें 41 ऐसे नये रिक्रूटर थे, जिन्होंने पहली बार एक्सलर्स को लॉक किया. विद्यार्थियों को कुल 600 से अधिक ऑफर किए गए. इस बार प्लेसमेंट में खास बात यह रही कि फाइनल प्लेसमेंट में चुने गये कुल 34.17 प्रतिशत विद्यार्थियों को उनके समर प्लेसमेंट में उनके द्वारा बेहतर कार्य करने की वजह से प्री प्लेसमेंट ऑफर ( पीपीओ ) मिल चुका था. प्लेसमेंट प्रक्रिया में जमशेदपुर और दिल्ली दोनों ही कैंपस के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.

दो चरणों में हुई फाइनल प्लेसमेंट :

पहला चरण – लेटरल रिक्रूटमेंट प्रोसेस (एलआरपी) – जनवरी 2025 में एक सप्ताह के लिए आयोजित किया गया था, जहां पूर्व कार्य अनुभव वाले छात्रों का साक्षात्कार लिया गया था और उन्हें प्रवेश स्तर के पदों से ऊपर की पेशकश की गयी थी.

दूसरा चरण – कैंपस रिक्रूटमेंट प्रोसेस (सीआरपी) – फरवरी 2025 में एक ही दिन में आयोजित किया गया, जहां कार्य अनुभव का कोई अलग आधार नहीं था. सभी विद्यार्थियों का इंटरव्यू के आधार पर चयन किया गया. प्लेसमेंट प्रक्रिया में जमशेदपुर और दिल्ली कैंपस के छात्रों ने हिस्सा लिया.

बदलते आर्थिक माहौल के बावजूद रहा शानदार प्लेसमेंट : निदेशक

एक्सएलआरआई के निदेशक फादर एस जॉर्ज ने इस उपलब्धि के लिए सभी छात्रों को बधाई दी और उनकी सराहना की. उन्होंने कहा कि बदलते आर्थिक माहौल के बावजूद संस्थान के छात्रों ने अपनी काबिलियत व नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया है. इस साल की प्लेसमेंट प्रक्रिया में इंडस्ट्री का जबरदस्त रुझान इस बात का प्रमाण है कि एक्सएलआरआई के छात्र कॉर्पोरेट जगत की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हैं. डॉ एस जॉर्ज ने कहा कि संस्थान के ये छात्र कल से रिस्पांसिबल लीडर बनेंगे जो देश के विकास में बड़ी भूमिका निभायेंगे.

एक्सएलआरआइ के फाइनल प्लेसमेंट 2025 की मुख्य बातें

इस बार नये रिक्रूटरों की कुल संख्या 41 रही. सबसे ज्यादा कंसल्टिंग, सेल्स एंड मार्केटिंग व आइटीईएस सेक्टर से ऑफर दिये गये.

एक्सेंचर स्ट्रेटेजी, अमेजॉन, बैन एंड कंपनी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, एचयूएल, आईटीसी,एशियन पेंट्स, रिलायंस, टाटा स्टील, ओला और पीडब्ल्यूसी ने नियमित भर्ती करने वालों में सबसे ज्यादा ऑफर दिये. 34.17 % छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुए.

सेक्टरवार प्लेसमेंट

एक्सलर्स को दिये गये ऑफर में सबसे ज्यादा कंसल्टिंग, आईटीईएस, ई-कॉमर्स, सेल्स एंड मार्केटिंग व जेनरल मैनेजमेंट थे. कंसल्टिंग फर्मों ने 26% उम्मीदवारों को ऑफर दिया. इसमें मैकेंजी, बीसीजी, एक्सेंचर स्ट्रेटेजी, इनफोसिस, केपीएमजी, ईवाई पार्थेनन, किर्नी, पीडब्ल्यूसी जैसी कंपनियां शामिल हैं.

बीएफएसआइ ने 22 % विद्यार्थियों को लॉक किया. गोल्डमैन सैक्स, सिटी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी एर्गो, कोटक महिंद्रा बैंक, बार्कलेज, डॉयचे बैंक, एचएसबीसी, मास्टरकार्ड आदि शामिल हैं.

सेल एवं मार्केटिंग (18%): एचयूएल, आईटीसी, नेस्ले, पी एंड जी, एशियन पेंट्स, डाबर, गोदरेज, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, लोरियल आदि शामिल हैं.

आईटी, ई-कॉमर्स और टेक 15% विद्यार्थियों को लॉक किया. प्लेसमेंट करने वाक कंपनियों में अमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट, फेडेक्स, ओला, मेशो, जोमैटो, वीवो, यूकेजी, जेनपैट आदि शामिल हैं.

जनरल मोटर्स और पीएसयू: आदित्य बिड़ला ग्रुप (एबीजी), कैपजेमिनी, रिलायंस, टीएएस, महिंद्रा, वेदांता, ओएनजीसी, बीपीसीएल, आईओसीएल आदि ने भी प्लेसमेंट किया.

एचआर रोल्स: अमेजन, फ्लिपकार्ट, टाटा स्टील, आईटीसी, सन फार्मा, एचयूएल, वेदांता, रिलायंस, एक्सेंचर टीएपी, एयरटेल आदि ने प्लेसमेंट किया.

The post XLRI में 1.10 करोड़ का सर्वोच्च इंटरनेशनल पैकेज appeared first on Udit Vani.

एक्सएलआरआई के छात्रों पर फिर हुई धनवर्षा, 44.74 लाख का मिला सर्वाधिक पैकज
उदित वाणी, जमशेदपुर: एक्सएलआरआइ के छात्रों की एक बार फिर बल्ले-बल्ले हो गई है. संस्थान में वर्किंग प्रोफेशनल के लिए संचालित 15 महीने के एमबीए कोर्स (एक्सपीजीडीएम) के विद्यार्थियों का शानदार प्लेसमेंट हुआ है. शैक्षणिकि सत्र 2021-22 बैच के कुल 114 विद्यार्थियों में से 112 विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा लिया. इसमें सभी 112 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट देश व दुनिया की कई नामचीन कंपनियों में बड़े पदों पर हुआ. जिन विद्यार्थियों का चयन हुआ, उन्हें पूर्व में कार्य करने का औसत अनुभव 6 वर्षों का था, जबकि उनकी औसत आयु 28 वर्ष है. इस कैंपस प्लेसमेंट में एक्सएलआरआइ के एक्सपीजीडीएम ने औसत सीटीसी में 40 प्रतिशत की वृद्धि और दर्ज की गई. इस बार एक्सएलआरआई में सर्वोच्च पैकेज 44 लाख 74 हजार 100 रुपये का रहा. वहीं मेडियन सैलेरी 26 लाख रुपये रहा. वहीं 10 प्रतिशत छात्रों को 34 लाख 23 हजार रुपये का औसत सैलरी पैकेज मिला है तो वहीं 25 प्रतिशत छात्रों को 32 लाख 49 हजार का औसत पैकेज प्राप्त हुए हैं. बाकी के 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को 30 लाख का औसत पैकेज मिला है.

कोरोना काल के बाद रिकॉर्ड प्लेसमेंट

चयनित विद्यार्थियों का औसत पैकेज 26.56 लाख रुपये दिया गया, जबकि अधिकतम 44.74 लाख रुपये सालाना पैकेज पर विद्यार्थियों को आफर किया गया. छात्रों को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, कंसल्टिंग, मार्केटिंग, साफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, फॉर्च्यून 500, बिग 4, यूनिकॉर्न के साथ ही कई अन्य कंपनियों में एचआर जैसे डोमेन में कार्य करने के लिए चुना गया है. इस प्लेसमेंट से एक्सएलआरआइ प्रबंधन में उत्साह है. कोरोना काल के बाद देश में उत्पन्न परिस्थितियों के बाद हुए इस शानदार प्लेसमेंट से वर्किंग प्रोफेशनल में भी उत्साह है.

इन प्रमुख कंपनियों में हुआ है चयन

जियो, माइक्रोसॉफ्ट, बैन एंड कंपनी, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, डेलॉइट, एक्सेंचर, एरिक्सन, वर्चुसा, ड्यूश बैंक, माइंड ट्री, स्विगी, रोबोसॉफ्ट टेक्नोलॉजी, विप्रो, सेटलमिंट, टेक कंसल्टिंग, इंफोसिस कंसल्टिंग, कॉग्निजेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज.

इन महत्वपूर्ण पदों के लिए हुआ है चयन

सीनियर मैनेजर, सीनियर कंसल्टेंट, प्रोग्राम मैनेजर, प्रोडक्ट मैनेजर, बिजनेस पोर्टफोलियो ऑनर, ग्लोबल इंगेजमेंट मैनेजर, सॉल्यूशन आर्किटेक्ट, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर.

रिकॉर्ड प्लेसमेंट से छात्रों में उत्साह

इतने बड़े स्तर पर लोगों का चयन होने से छात्र भी खासा उत्साहित दिखे. गौरतलब है, कि इस तरह का प्लेसमेंट होने से ना सिर्फ छात्रों का मनोबल बढ़ता है, बल्कि इन कंपनियों के प्रति भी छात्रों का भरोसा बढ़ता है, और सबसे खास बात ये है कि यहां आकर पढ़ाई करने का सपना देखने वाले छात्रों को भी उम्मीद जगती है.

किस सेक्टर में कितनी नौकरी

सेक्टर विद्यार्थी प्रतिशत

मीडिया एंड इंटरटेनमेंट 2         2%

एफएमसीजी 3                       3%

बीएफएसआई 6                     5%

टेलीकॉम 12।                         11%

कंसल्टिंग 32                       29%

आईटी 57                            51%

The post एक्सएलआरआई के छात्रों पर फिर हुई धनवर्षा, 44.74 लाख का मिला सर्वाधिक पैकज  appeared first on Udit Vani.