OTT Releases Archives - Udit Vani

OTT Release-Tanvi The Great-Anupam Kher directorial debut: हौसलों से भर देगा ट्रेलर, भावुक करने देने वाली कहानी ने जीता दिल
उदित वाणी, मुंबई:  हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की फिल्में कॉमेडी होने के साथ-साथ संदेश देने वाली होती हैं।

इन दिनों अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं और फिल्म 3 मार्च यानी आज Amazon Prime पर रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ अभिनेता ने फिल्म का प्रोमिसिंग ट्रेलर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद शायद ही कोई फिल्म को देखने से खुद को रोक पाएगा।

अनुपम खेर ने ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर शेयर किया है जिसमें एक दादा और ऑटिज्म से पीड़ित पोती की कहानी दिखाई गई है। तन्वी अलग है लेकिन कमजोर नहीं। वह सामान्य लोगों की तरह सारे काम करती है लेकिन धीरे-धीरे। अनुपम खेर तन्वी का पालन-पोषण करते हैं लेकिन साथ ही उसे सशक्त भी बनाना चाहते हैं। तन्वी की उम्र कम है लेकिन हिम्मत आसमानों के छूना चाहती है क्यों वह भारतीय सेना ज्वाइन करना चाहती है। फिल्म में इसी भावुक और समाज को संदेश देने वाली अनोखी कहानी को दिखाया है, जिसमें हौसले उम्र और मानसिक कमी से कहीं आगे हैं।

फिल्म का ट्रेलर वाकई शानदार और दिल जीत लेने वाला है। जहां अनुपम खेर अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबको हंसाते हैं, वहीं इस फिल्म में वे एक खडूस लेकिन केयरिंग दादा का रोल प्ले कर रहे हैं। अगर आपने सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देखी है, तो इस वीकेंड फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

‘तन्वी द ग्रेट’ अभिनेता के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि यह पहली फिल्म है, जिसका निर्देशन खुद अनुपम ने किया है। अभिनेता की जिंदगी में ऑटिज्म से पीड़ित लड़की है, जो उनकी बेटी समान है। दरअसल असल जिंदगी में अभिनेता की भांजी इसी मानसिक विकार से पीड़ित हैं लेकिन गाना बहुत अच्छा गाती हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर अनुपम खेर ने यह फिल्म बनाने का फैसला लिया था। हालांकि फिल्म कमाई के मामले में पीछे रह गई। 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म को दो बार पर्दे पर रिलीज किया गया लेकिन फिल्म लगभग 3 करोड़ के आस-पास ही कमा पाई। अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है।

–आईएएनएस

Amazon Prime Tanvi trailer, Autism girl Indian Army dream film, Tanvi The Great Amazon Prime March 3, Anupam Kher grandfather autistic granddaughter, Anupam Kher first directorial OTT, तन्वी द ग्रेट ओटीटी रिलीज

The post OTT Release-Tanvi The Great-Anupam Kher directorial debut: हौसलों से भर देगा ट्रेलर, भावुक करने देने वाली कहानी ने जीता दिल appeared first on Udit Vani.

कॉमेडी फिल्म पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी, ‘गुड फॉर्च्यून’ भारत में 1 दिसंबर से OTT पर उपलब्ध
उदित वाणी, मुंबई : हॉलीवुड स्टार्स कियानू रीव्स, सेथ रोजन, अजीज अंसारी और केके पाल्मर की बहुचर्चित फिल्म ‘गुड फॉर्च्यून’ अब भारत में भी दर्शकों के लिए उपलब्ध होने जा रही है. कॉमेडी फिल्म पसंद करने वाले दर्शक इसे 1 दिसंबर से देख सकेंगे.

भारत में यह फिल्म 499 रुपए के किराए पर उपलब्ध होगी. दर्शक इसे प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी और यूट्यूब पर आसानी से पे करके देख सकते हैं.

कहानी की बात करें, तो ‘गुड फॉर्च्यून’ मजेदार घटनाओं की एक ऐसी सीरीज है जो अलग-अलग स्वभाव वाले किरदारों को एक अनोखी यात्रा पर ले जाती है. फिल्म में हंसी, हलचल और अप्रत्याशित मोड़ ऐसे तरीके से पेश किए गए हैं कि दर्शक शुरू से अंत तक जुड़े रहते हैं.

फिल्म की कहानी एक संघर्ष कर रहे गिग-वर्कर अर्ज, जिसका किरदार अजीज अंसारी निभा रहे हैं, के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी तब पलट जाती है, जब उसका सामना एक बेहद अमीर टेक एग्जिक्यूटिव जेफ से होता है. जेफ का किरदार सेथ रोजन ने निभाया है.

इस बीच एक अनाड़ी फरिश्ता गैब्रियल (कियानू रीव्स) उनकी जिंदगी में प्रवेश करता है, जिसकी कोशिश है कि वह फिर से अपने पंख हासिल कर ले. उसकी मदद के चलते हालात सुधरने की जगह और बिगड़ जाते हैं. वहीं, पाल्मर फिल्म में एलेना का किरदार निभाती हैं, जो अर्ज के साथ हार्डवेयर स्टोर में काम करती है. साथ ही सैंड्रा ओह ‘मार्था’ के रूप में नजर आती हैं, जो गैब्रियल के पंख ले लेती हैं.

अजीज अंसारी ने इस फिल्म की कहानी को लिखा और निर्देशित किया है. यह फिल्म कॉमेडी और भावनाओं की कला का मेल है. यह फिल्म हॉलीवुड के तीन लोकप्रिय कॉमेडी कलाकारों को एक साथ लाती है.

सितंबर 2025 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसकी प्रीमियर स्क्रीनिंग हुई, जहां दर्शकों ने फिल्म को काफी सराहा.

सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बाद फिल्म को भारत में 17 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया.

रिलीज से पहले आए इसके ट्रेलर को भी दर्शकों ने पसंद किया था, जिसने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी.

अब ओटीटी रिलीज के साथ, भारतीय दर्शक 1 दिसंबर से ‘गुड फॉर्च्यून’ को प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी और यूट्यूब पर देखकर एंजॉय कर सकते हैं.

(आईएएनएस)

The post कॉमेडी फिल्म पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी, ‘गुड फॉर्च्यून’ भारत में 1 दिसंबर से OTT पर उपलब्ध appeared first on Udit Vani.

Entertainment : फिल्म ‘बारामूला’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से OTT पर स्ट्रीमिंग
उदित वाणी, मुंबई : एक समय था, जब कश्मीर बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का मनपसंद स्पॉट हुआ करता था. वहां पर कुछ फिल्मों की शूटिंग हुई, तो कुछ वहां के माहौल से जोड़ते हुए बनाई गई, लेकिन इस बार निर्देशक आदित्य सुहास जम्भाले ने फिल्म ‘बारामूला’ बनाई है. इसका ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया.

फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जम्भाले ने किया है, तो लेखन आदित्य धर ने किया है. वहीं, ओटीटी की दुनिया में अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ चुके अभिनेता मानव कौल फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं.

फिल्म के लेखक आदित्य धर ने ट्रेलर को आधिकारिक इंस्टाग्राम पर रिलीज किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो हमें कभी छोड़कर नहीं जातीं. यह कहानी लगभग 10 साल बाद पर्दे तक पहुंच पाई है. फिल्म ‘बारामूला’ उस रहस्यमयी, यादों भरी, खूबसूरत और दर्दभरी कहानी से जन्मी है, जिस वादी से मैं ताल्लुक रखता हूं. मुझे गर्व है कि आखिरकार मैं फिल्म ‘बारामूला’ का ट्रेलर आपके साथ शेयर कर रहा हूं.”

ट्रेलर की बात करें तो 2 मिनट 31 सेकंड में दर्शकों को फिल्म के अहम किरदारों की झलक देखने को मिलती है. इसकी शुरुआत बच्चे के गायब होने से होती है, जिसकी जांच पड़ताल डीएसपी रिदवानी सैय्यद (मानव कौल) करते हैं. केस की जांच-पड़ताल के लिए वे बारामूला परिवार संग शिफ्ट होते हैं, जिसके बाद उनके घर में भी तरह-तरह की घटनाएं होने लगती हैं.

वहीं, जहां वह रहते हैं, वहां के बच्चे धीरे-धीरे गायब होने लगते हैं. कभी झील से, घाटी से, तो कभी मैजिक शो से और जगह-जगह पर उनके कटे हुए बाल मिलते हैं, जो रहस्य और भी ज्यादा गहरा करने लगते हैं.

फिल्म में अभिनेता मानव के अलावा, अरिस्ता मेहता, भाषा सुंबली, मीर सर्वर, अश्विनी कौल और नाजनीन मदन अहम किरदारों में हैं. इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य और लोकेश धर ने किया है. कश्मीर के बारामूला पर आधारित फिल्म 7 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

(आईएएनएस)

The post Entertainment : फिल्म ‘बारामूला’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से OTT पर स्ट्रीमिंग appeared first on Udit Vani.

New OTT Release : ‘कंतारा चैप्टर 1’ से ‘इडली कढ़ाई’ तक, इस सप्ताह घर बैठे देखें ये फिल्में और सीरीज
उदित वाणी, मुंबई : अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इन्हें आप अपने पसंदीदा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर घर बैठे फ्रेंड्स और फैमिली के साथ देख सकते हैं.

इडली कढ़ाई :- दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ भी इस वीकेंड पर रिलीज हो रही है. यह धनुष की चौथी फिल्म है जिसका निर्देशन उन्होंने खुद किया है. इसमें नित्या मेनन उनके अपोजिट दिखाई दे रही हैं. सिनेमाघरों में इसे पसंद किया गया और नेटफ्लिक्स पर डिजिटल प्रीमियर कर दिया गया है. यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में स्ट्रीम होगी.

कांतारा : चैप्टर 1:- अभिनेता ऋषभ शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ भी इस वीकेंड पर रिलीज हो रही है. यह फिल्म 31 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर कई भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी. होम्बले फिल्म्स ने इस फिल्म का निर्माण किया है. इसने जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. अभी भी यह कुछ सिनेमाघरों में लगी हुई है. इसकी कहानी ऋषभ शेट्टी ने लिखी है, और फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है. इसमें रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम जैसे सितारे भी हैं.

बागी 4 :- अमेजन प्राइम वीडियो पर कुछ समय के लिए रेंट यानी किराए पर उपलब्ध होने के बाद यह फिल्म जल्द ही सबके लिए उपलब्ध होगी. टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त इसमें लीड रोल में हैं. इसका निर्देशन ए. हर्ष ने किया है. ‘बागी 4’ वीकेंड पर 31 अक्टूबर को सबके लिए उपलब्ध हो जाएगी.

लोका: चैप्टर 1 – चंद्रा :- मलयालम इंडस्ट्री की पहली महिला-प्रधान सुपरहीरो फिल्म ‘लोका: चैप्टर 1 – चंद्रा’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. यह अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई. इस फिल्म का डायरेक्शन डोमिनिक अरुण ने किया है. मशहूर अभिनेता दुलकर सलमान ने इसे प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 31 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी. इसे तेलुगु सहित सात भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

द विचर – 4 :- यह नेटफ्लिक्स की मशहूर फैंटेसी ड्रामा सीरीज है, जिसका चौथा सीजन 30 अक्टूबर को आ रहा है. यह सीरीज आंद्रेज सपकोव्स्की के उपन्यासों पर आधारित है और गेराल्ट, येनेफर और सिरी की कहानी है, जो युद्ध और अव्यवस्था के बीच विभाजित महाद्वीप में यात्रा करते हैं. नए सीजन में हेनरी कैविल के जाने के बाद लियाम हेम्सवर्थ गेराल्ट की भूमिका में दिखाई देंगे.

(आईएएनएस)

The post New OTT Release : ‘कंतारा चैप्टर 1’ से ‘इडली कढ़ाई’ तक, इस सप्ताह घर बैठे देखें ये फिल्में और सीरीज appeared first on Udit Vani.

Entertainment : OTT पर रिलीज के लिए तैयार धनुष स्टारर फिल्म ‘इडली कढ़ाई’, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी दमदार फिल्म
उदित वाणी, नई दिल्ली : साउथ सुपरस्टार धनुष पहले ही फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर छाए हुए हैं. दर्शकों को उनका जुनूनी अवतार पसंद आ रहा है. एक्टर अपनी कुकिंग स्किल्स लेकर अपने परिवार के सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं. धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है.

सुपरस्टार धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ की ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट हो चुकी है और फिल्म 29 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. पहले खबर आ रही थी कि फिल्म 31 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज होगी, लेकिन अब रिलीज की डेट को लेकर कंफ्यूजन दूर हो गया है. नेटफ्लिक्स पर फिल्म का ऐलान होने के बाद फैंस काफी खुश हैं क्योंकि जो लोग फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए, वो ओटीटी पर इसे देख सकेंगे.

‘इडली कढ़ाई’ 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर औसत रही. फिल्म ने वर्ल्ड वाइड लगभग 72 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि घरेलू स्तर पर फिल्म ने लगभग 59 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. मेकर्स ने अब फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है.

फिल्म की कहानी को बहुत पसंद किया गया है. इसमें धनुष (मुरुगन) सपनों को पूरा करने और काम की तलाश में परिवार से लड़कर दुबई जाते हैं, जहां उनके साथ फ्रॉड होता है और वो दोबारा अपने गांव में वापसी करते हैं.

मुरुगन का परिवार इडली का छोटा सा होटल चलाता है. परिवार चाहता है कि मुरुगन उस होटल को संभाले, लेकिन वो तो होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करके किसी बड़ी जगह पर नौकरी के सपने देख रहा है, लेकिन परिवार पर आई मुश्किलों की वजह से मुरुगन चुनौतियों के साथ परिवार के बिजनेस को आगे लेकर जाता है. हालांकि मुरुगन को इसके लिए क्या-क्या सहना पड़ा है, इसके लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

फिल्म में धनुष के अलावा अरुण विजय भी है, जो विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में राजकिरण, समुथिरकानी, सत्यराज, पार्थिबन और शालिनी पांडे भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन और निर्माण दोनों ही डॉन पिक्चर्स और वंडरबार फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर किया है. इसके अलावा, धनुष की अपकमिंग फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म में एक्टर ने कृति सेनन के साथ रोमांस किया है.

(आईएएनएस)

The post Entertainment : OTT पर रिलीज के लिए तैयार धनुष स्टारर फिल्म ‘इडली कढ़ाई’, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी दमदार फिल्म appeared first on Udit Vani.

Entertainment : ‘ओजी’ से ‘परम सुंदरी’ तक, इस वीकेंड OTT पर देखिए शानदार फिल्में और सीरीज
उदित वाणी, मुंबई : इस वीकेंड पर दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और सीरीज देख सकते हैं. इनमें क्राइम थ्रिलर और एक्शन से भरपूर ड्रामा से लेकर रोमांटिक कॉमेडी तक शामिल हैं. इन्हें दर्शक घर बैठे आराम से अपने परिवार के साथ देख सकते हैं.

इनमें से कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, और अब यह छोटे पर्दे पर एंटरटेन करने आ रही हैं. आइए जानते हैं इस वीकेंड दर्शकों को ओटीटी पर क्या देखने को मिलेगा.

दे कॉल हिम ओजी : इस तेलुगु एक्शन क्राइम फिल्म में मशहूर अभिनेता पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, अभिमन्यु सिंह, सुदेव नायर और हरीश उथमन भी हैं. यह इमरान हाशमी की पहली तेलुगु फिल्म है. इसके निर्देशक सुजीत हैं. यह फिल्म सिनेमाघरों में खूब धूम मचाती दिखाई दी थी.

नोबडी वांट्स दिस-2 : एरिन फोस्टर ने इस रोमांटिक कॉमेडी सीरीज का निर्माण किया है. इसमें क्रिस्टन बेल, एडम ब्रॉडी, जस्टिन लूपे और टिमोथी सिमंस जैसे स्टार्स हैं. इसमें जोआन और नोआ के रिलेशनशिप की स्टोरी है. इसके पिछले सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था.

परम सुंदरी : यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इसमें एक नॉर्थ इंडियन लड़के और साउथ इंडियन लड़की की लव स्टोरी दिखाई गई है. फिल्म को तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है. यह 24 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

कुरुक्षेत्र – पार्ट 2 : एनिमेटेड सीरीज ‘कुरुक्षेत्र’ का दूसरा पार्ट भी लोगों का मनोरंजन करने आ रहा है. इसमें महाभारत की कहानी है, जिसे 18 प्रमुख योद्धाओं के नजरिए से दिखाया जा रहा है. यह सब युद्ध के दौरान अपनी-अपनी चुनौतियों का सामना करते हैं. इसके पहले पार्ट को दर्शकों ने काफी सराहा था. इसका पहला भाग नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है और 24 अक्टूबर को इसका दूसरा पार्ट रिलीज हो रहा है.

मिराज : यह एक मलयालम क्राइम-थ्रिलर फिल्म है. इसमें अभिरामी की कहानी है, जिसका मंगेतर किरण एक ट्रेन दुर्घटना के बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो जाता है. किसी गड़बड़ी का शक होने पर, वह पत्रकार अश्विन के साथ मिलकर सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करती है.

(आईएएनएस)

The post Entertainment : ‘ओजी’ से ‘परम सुंदरी’ तक, इस वीकेंड OTT पर देखिए शानदार फिल्में और सीरीज appeared first on Udit Vani.

Entertainment : ‘थामा’ से ‘ग्रेटर कलेश’ तक, फेस्टिव सीजन में ओटीटी और थिएटर में शानदार मनोरंजन
उदित वाणी, मुंबई : दीपावली के अवसर पर भारतीय दर्शकों का खूब मनोरंजन होने जा रहा है. फेस्टिव सीजन पर सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं.

इनमें हॉरर-कॉमेडी से लेकर इंटेंस ड्रामा तक शामिल हैं. इनमें हर वर्ग के दर्शक के लिए फिल्में और सीरीज उपलब्ध हैं.

महायोद्धा राम 3डी : बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर और मौनी रॉय की माइथोलॉजिकल एपिक महायोद्धा राम 3डी 17 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. रायजादा रोहित जयसिंह वैद ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. यह 3डी फिल्म भगवान राम के राजकुमार से धर्म के लिए लड़ने वाले योद्धा तक का सफर दिखाएगी. इसमें जिमी शेरगिल और गुलशन ग्रोवर भी अपनी आवाज का जादू बिखेरते दिखाई देंगे.

थामा : बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की वैम्पायर हॉरर-कॉमेडी का इंतजार इस दीपावली पर खत्म हो रहा है. इसमें रश्मिका मंदाना उनके अपोजिट दिखाई देंगी. यह 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आदित्य सरपोतदार ने इसे डायरेक्ट किया है. मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में एक शख्स की कहानी है जो जाने-अनजाने में एक पिशाच को जगा देता है और खुद भी एक पिशाच बन जाता है.

एक दीवाने की दीवानियत : इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी दिखाई देगी. इसमें इंटेंस लव स्टोरी, पैशन, और हार्टब्रेक की इमोशनल कहानी है. मिलाप मिलन जावेरी ने इसे डायरेक्ट किया है. यह पहली बार है जब हर्षवर्धन और सोनम की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई देगी. यह 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

भागवत चैप्टर 1 – राक्षस : यह मशहूर अभिनेता जितेंद्र कुमार और अरशद वारसी की डार्क थ्रिलर सीरीज है. इंस्पेक्टर विश्वास भागवत मिसिंग गर्ल्स केस को सुलझाते समय कुछ डार्क सीक्रेट्स को सामने लाता है. अक्षय शेरे ने इसे डायरेक्ट किया है. ज्योति देशपांडे ने इसे प्रोड्यूस किया है. यह 17 अक्टूबर को ज़ी5 पर रिलीज होगी.

ग्रेटर कलेश : बॉलीवुड अभिनेत्री अहसास चन्ना की फैमिली ड्रामा 17 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. आदित्य चांडियोक ने इसे डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी रितु मागो ने लिखी है. इसमें ट्विंकल हांडा की अतरंगी फैमिली आपका मनोरंजन करती दिखाई देगी.

(आईएएनएस)

The post Entertainment : ‘थामा’ से ‘ग्रेटर कलेश’ तक, फेस्टिव सीजन में ओटीटी और थिएटर में शानदार मनोरंजन appeared first on Udit Vani.

तकनीक नई, महाकाव्य वही: OTT पर 25 अक्टूबर से देखें ‘AI महाभारत’, TV पर भी प्रसारण
उदित वाणी, नई दिल्ली : महाभारत के इतिहास को दर्शकों के जेहन में फिर से ताजा करने के लिए कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क, प्रसार भारती के साथ मिलकर महाभारत पर सीरीज लेकर आया है. ये सीरीज एआई आधारित होगी. खास बात ये है कि सीरीज को ओटीटी और टीवी दोनों पर रिलीज किया जाएगा.

कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क ने महाकाव्य महाभारत की एआई-आधारित रिलीज की घोषणा कर दी है. सीरीज का डिजिटल प्रीमियर 25 अक्टूबर को वेव्स ओटीटी पर होगा, जिसके बाद 2 नवंबर से हर रविवार सुबह 11 बजे दूरदर्शन पर सीरीज को टेलीकास्ट किया जाएगा.

खास बात ये है कि इस सीरीज की पहुंच सिर्फ देश के दर्शकों तक नहीं बल्कि विदेशों तक होगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स के जरिए विदेश की धरती पर बैठे दर्शक भी सीरीज को देख पाएंगे.

इसी सीरीज का उद्देश्य उन्नत एआई उपकरणों के उपयोग के साथ आने वाली पीढ़ी को देश की विरासत से जोड़े रखना है. सीरीज में कोशिश की गई है कि सभी बड़े पात्रों और भावनात्मक चीजों को सटीक तरीके से दर्शक तक पहुंचाया जाए. यह परियोजना मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया की भावना को मूर्त रूप देती है, जो दर्शाती है कि कैसे विरासत और नवाचार एक साथ आगे बढ़ सकते हैं.

महाकाव्य महाभारत की सीरीज पर बात करते हुए प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा, “प्रसार भारती हमेशा से राष्ट्रीय और सांस्कृतिक महत्व की कहानियों को हर भारतीय घर तक पहुंचाता रहा है. लॉकडाउन के दौरान मूल महाभारत के पुनः प्रसारण ने हमें याद दिलाया कि ये कथाएं परिवारों और पीढ़ियों को कितनी गहराई से एक साथ जोड़ती हैं.

इस एआई-आधारित पुनर्कल्पना में भागीदारी दर्शकों को भारत के सबसे महान महाकाव्यों में से एक का नए सिरे से अनुभव करने का अवसर प्रदान करती है, जो परंपरा का सम्मान करते हुए कहानी कहने में अत्याधुनिक तकनीक को अपनाती है.”

डिजिटल पार्टनर पर बात करते हुए कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क के संस्थापक और समूह सीईओ विजय सुब्रमण्यम ने कहा, “लाखों भारतीयों की तरह मैं भी हर रविवार को टेलीविजन पर क्लासिक महाभारत देखकर बड़ा हुआ हूं. यह एक ऐसा अनुभव था जिसने मेरी कल्पना और हमारी संस्कृति से मेरे जुड़ाव को आकार दिया, लेकिन आज की तकनीक की संभावनाओं के माध्यम से संस्कृति को बरकरार रखते हुए नया रूप दिया जा सकता है.

प्रसार भारती का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफार्म वेव्स भारत की संस्कृति, समाचार और मनोरंजन के समृद्ध ताने-बाने को एक डिजिटल मंच पर लाता है.

वीडियो ऑन-डिमांड, लाइव इवेंट और टीवी, रेडियो, ऑडियो और पत्रिका सामग्री के व्यापक संग्रह के साथ वेव्स ने अपनी विश्वसनीयता हर घर में बना ली है.

(आईएएनएस)

The post तकनीक नई, महाकाव्य वही: OTT पर 25 अक्टूबर से देखें ‘AI महाभारत’, TV पर भी प्रसारण appeared first on Udit Vani.

‘महाभारत’ का AI वर्जन 25 अक्टूबर को वेव्स OTT पर होगा रिलीज
उदित वाणी, मुंबई : ‘महाभारत’ की कहानी एक बार फिर से ओटीटी और छोटे पर्दे पर दिखाई देगी. ‘महाभारत’ का एआई वर्जन 25 अक्टूबर को वेव्स ओटीटी पर रिलीज होगा. यह सीरीज बहुत जल्द नेशनल टीवी पर भी प्रसारित की जाएगी.

इस नई सीरीज को एआई की मदद से फिर से बनाया गया है. इस श्रृंखला का विशेष डिजिटल प्रीमियर 25 अक्टूबर को वेव्स ओटीटी पर होगा. इसके बाद 2 नवंबर से हर रविवार दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा.

प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने एक बयान में कहा, “प्रसार भारती हमेशा से राष्ट्रीय और सांस्कृतिक महत्व की कहानियों को हर भारतीय घर तक पहुंचाता रहा है. लॉकडाउन के दौरान मूल महाभारत के पुनः प्रसारण ने हमें याद दिलाया कि ये कथाएं परिवारों और पीढ़ियों को कितनी गहराई से एक साथ जोड़ती हैं. महाभारत का यह एआई वर्जन दर्शकों को भारत के सबसे महान महाकाव्यों में से एक का अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है, जो परंपरा का सम्मान करते हुए कहानी कहने में अत्याधुनिक तकनीक को अपनाता है. इस आधुनिक प्रसारण में विकास और विरासत के एक साथ आने की अभिव्यक्ति है.”

यह प्रोजेक्ट ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ की भावना को मूर्त रूप देता है, जो दर्शाता है कि कैसे कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क और भारत के सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती के साथ मिलकर विरासत और नवाचार को आगे बढ़ाया जा सकता है.

कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क के ग्रुप सीईओ और संस्थापक विजय सुब्रमण्यम ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “लाखों भारतीयों की तरह मैं भी हर रविवार को टेलीविजन पर क्लासिक महाभारत देखकर बड़ा हुआ हूं. यह एक ऐसा अनुभव था जिसने मेरी कल्पना और हमारी संस्कृति से मेरे जुड़ाव को आकार दिया. महाभारत के साथ हमारी आशा आज की पीढ़ी को एक ऐसी सीरीज देना है, जो उतनी ही गहन और संयुक्त हो जितनी कि यह हमारे लिए थी, लेकिन आज की तकनीक की संभावनाओं के माध्यम से बताई गई है. यह भक्ति और प्रगति के साथ मिलकर कुछ ऐसा रचने के बारे में है जो परंपरा में गहराई से निहित हो और दूरदर्शी हो.”

वेव्स प्रसार भारती का आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म है. यह भारत की संस्कृति, समाचार और मनोरंजन के समृद्ध ताने-बाने को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाता है.

(आईएएनएस)

The post ‘महाभारत’ का AI वर्जन 25 अक्टूबर को वेव्स OTT पर होगा रिलीज appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : शॉर्ट फिल्म ‘जादूगोड़ा’ का 29 अगस्त को वर्ल्डवाइड प्रीमियर
उदित वाणी, मुंबई : भारत की यूरेनियम खदानों के आसपास रहने वाले आदिवासी समुदायों के संघर्षों पर प्रकाश डालने वाली फिल्म ‘जादूगोड़ा’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस शॉर्ट फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा. इसकी रिलीज डेट आ गई है.

अल्ट्रा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ग्रुप की यह लघु फिल्म 29 अगस्त को अल्ट्रा बॉलीवुड यूट्यूब चैनल और अल्ट्रा प्ले ओटीटी पर रिलीज होगी. यह फिल्म पहले ही अंतर्राष्ट्रीय महोत्सवों में धूम मचा चुकी है.

इस फिल्म ने टाटा- ‘सर्वश्रेष्ठ लघु कथा पुरस्कार’ और 2024 में ‘सर्वश्रेष्ठ युवा फिल्म निर्माता’ के लिए सैमुअल लॉरेंस फाउंडेशन पुरस्कार भी अपने नाम किया था.

‘जादूगोड़ा’ को कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है. उसे वहां पर खूब पसंद किया गया था. इनमें कालीमंतन इंडोनेशिया, किनो फेस्टिवल, पुणे शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल, और साइंस फिल्म फेस्टिवल केरल जैसे नाम शामिल हैं.

फिल्म के बारे में बात करते हुए, अल्ट्रा मीडिया एंड के सुशील कुमार अग्रवाल ने कहा, “जादूगोड़ा इस बात की एक मार्मिक याद दिलाता है कि विकास अक्सर एक अदृश्य मानवीय कीमत पर होता है. अल्ट्रा में, हम हमेशा ऐसी कहानियों का समर्थन करने में विश्वास करते हैं, जो न केवल मनोरंजन करें बल्कि सार्थक संवाद भी पैदा करें. अंतर्राष्ट्रीय परमाणु परीक्षण निषेध दिवस पर फिल्म रिलीज करना, वैश्विक दर्शकों तक इसके संदेश को व्यापक रूप से पहुंचाने का हमारा तरीका है क्योंकि सिनेमा केवल मनोरंजन ही नहीं करता, यह संवादों को जन्म देता है, कथाओं पर सवाल उठाता है, और उन कहानियों को आवाज देता है, जिन्हें दुनिया को सुननी चाहिए.”

इस शॉर्ट फिल्म के लेखक और निर्देशक सतीश मुंडा हैं. जादूगोड़ा, झारखंड, का वह शहर है, जहां पर यूरेनियम खनन किया गया. इसकी वजह से हजारों आदिवासी लोग विस्थापित होने के साथ ही इसकी विभीषिका झेलने को मजबूर हो गए थे. बताया जाता है कि आज भी यहां के लोग इसका दंश झेल रहे हैं.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND : शॉर्ट फिल्म ‘जादूगोड़ा’ का 29 अगस्त को वर्ल्डवाइड प्रीमियर appeared first on Udit Vani.