OnlineEntrance Archives - Udit Vani

यूजीसी नेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल
उदित वाणी, जमशेदपुर:  यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2022-23 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2022-23 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2023 शाम 5 बजे तक है। जो छात्र सत्र 2022-23 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 जनवरी है। जेआरएफ के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की अधिकतम आयु 31 वर्ष है. यूजीसी की ऑनलाइन परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च तक आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि यह परीक्षा विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पद के लिए और इन संस्थानों में जेआरएफ (शोध कार्य) के लिए पात्रता निर्धारित करती है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण शुल्क की बात करें तो सामान्य और अनारक्षित वर्ग के छात्रों के लिए पंजीकरण शुल्क 1100 रुपये होगा। जबकि ईडब्ल्यूएस, ओबीसी के छात्रों को 550 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर वर्ग के छात्रों को 275 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

यूजीसी नेट दिसंबर 2022-23 सत्र की परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च तक होनी है। इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्र विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं और जेआरएफ में उत्तीर्ण छात्र विश्वविद्यालय और कॉलेजों में नामांकन लेने के बाद शोध कार्य करते हैं।

The post यूजीसी नेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Open University शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एडमिशन
उदित वाणी, राँची : राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेश बैस ने आज राज भवन में https://jharkhanduniversities.nic.in/jsou के माध्यम से झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय (Jharkhand Open University) में ऑनलाइन प्रवेश, पंजीकरण प्रक्रिया का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल द्वारा कार्यक्रम विवरणिका और अध्ययन सामग्री का भी अनावरण किया गया।

राज्यपाल ने आशा प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के द्वारा अधिक-से-अधिक लोग उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। दूरदराज़ के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कामकाजी लोग भी इसमें नामांकन लेकर पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के माध्यम से राज्य में उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात में भी वृद्धि होगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. टी.एन. साहू द्वारा अवगत कराया गया कि झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय राज्यवासियों के मध्य उच्च शिक्षा को सुगम बनाने के लिए पूर्णतः प्रयासरत है। इस विश्वविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश हेतु चांसलर पोर्टल https://jharkhanduniversities.nic.in/jsou के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

कुलसचिव डॉ. घनश्याम सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय आम आदमी के लिए सस्ती कीमत पर उपलब्ध नई शैक्षणिक तकनीक के उपयोग सहित दूरस्थ और सतत शिक्षा के माध्यम से शिक्षा, अनुसंधान और विविधता द्वारा प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करेगा। विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक कार्यक्रमों में यूजीसी, एआईसीटीई, एनसीटीई, एनसीआई, बीसीआई, डीईबी और एमसीआई आदि जैसे सांविधिक निकायों द्वारा निर्धारित सभी मानदंडों और विनियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। विश्वविद्यालय का दृष्टिकोण शिक्षा, अनुसंधान, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के माध्यम से राज्य के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाना है, रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए कौशल आधारित व्यवसायिक ऐड-ऑन पाठ्यक्रमों पर जोर देना और पहुंच सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. टी.एन.साहू, कुलसचिव डॉ. घनश्याम सिंह, झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय, नागेंद्र नाथ मिश्रा, वैज्ञानिक-एफ एंड वरीय तकनीकी निदेशक एवं झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रेम सागर केशरी एवं विकास मौर्य आदि उपस्थित थे।

The post Jharkhand Open University शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एडमिशन appeared first on Udit Vani.