Offer Archives - Udit Vani

दिवाली ऑफर में सैमसंग मोबाइल द्वारा जमशेदपुर वॉकी टॉकी के ग्राहक सुमित मुखी को मिला बंपर तोहफा, जीती रॉयल एनफील्ड बुलेट 350
उदित वाणी, जमशेदपुर : दिवाली के अवसर पर सैमसंग मोबाइल द्वारा चलाए गए कंज्यूमर ऑफर जमशेदपुर के एक उपभोक्ता के लिए खुशियों की बड़ी सौगात लेकर आया. शहर के रहने वाले सुमित मुखी को इस ऑफर के बंपर प्राइज के रूप में रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 प्रदान की गई. सोमवार को साकची स्थित वॉकी टॉकी में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार उन्हें सौंपा गया.

कार्यक्रम के दौरान सैमसंग जोनल सेल्स मैनेजर संजय सिंह, एरिया बिज़नेस मैनेजर जतिन गुरनानी, एस पी डी स्टेट हेड विवेक आनंद, जोनल मैनेजर कुमार बिशाल मौजूद थे. साथ ही वॉकी टॉकी के डीलर राजेश अग्रवाल और सैमसंग बिजनेस पार्टनर (एम डी डी जमशेदपुर) सिटी मल्टीटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर शिशिर बंसल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सुमित मुखी को बंपर प्राइज की चाबी सौंपी और उन्हें शुभकामनाएं दीं.

सैमसंग के अधिकारियों ने बताया गया कि यह विशेष कंज्यूमर ऑफर सितंबर और अक्टूबर 2025 के दौरान 30 दिनों के लिए चलाया गया था. दिवाली सीजन को ध्यान में रखते हुए पेश किए गए इस ऑफर को ग्राहकों की ओर से जबरदस्त समर्थन मिला. बड़ी संख्या में लोगों ने इस स्कीम का लाभ उठाया.

कंपनी अधिकारियों ने कहा कि सैमसंग हमेशा से ग्राहकों को बेहतर अनुभव और आकर्षक ऑफर देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है. आगामी समय में भी ग्राहकों के लिए ऐसे और लाभकारी योजनाएं लाई जाएंगी.

बंपर पुरस्कार जीतने वाले सुमित मुखी ने सैमसंग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए दिवाली का सबसे बड़ा उपहार है और वे इस अनुभव को हमेशा याद रखेंगे.

The post दिवाली ऑफर में सैमसंग मोबाइल द्वारा जमशेदपुर वॉकी टॉकी के ग्राहक सुमित मुखी को मिला बंपर तोहफा, जीती रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 appeared first on Udit Vani.

Jio ने सभी अनलिमिटेड 5जी ग्राहकों के लिए Free Gemini AI Model में ऑफरिंग को बढ़ाया
उदित वाणी, नई दिल्ली : जियो ने बुधवार को जियो जेमिनी ऑफरिंग में बड़े अपग्रेड का ऐलान किया. अब जेमिनी प्रो प्लान के तहत गूगल जेमिनी 3 को शामिल किया गया है. यह प्लान सभी जियो के अनलिमिटेड 5जी ग्राहकों के लिए फ्री उपलब्ध है.

यह नया अपग्रेड बुधवार से सभी पात्र यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. जेमिनी 3, गूगल का लेटेस्ट एआई मॉडल है. इसके जरिए कंपनी की कोशिश यूजर्स को आकर्षित करने की है.

जियो जेमिनी ऑफरिंग के तहत हर पात्र 5जी जियो यजूर को गूगल के जेमिनी प्रो प्लान का 18 महीने के लिए फ्री एक्सेस मिलता है, जिसकी वैल्यू 35,100 रुपए है.

इस प्लान को जियो यूजर माई जियो ऐप में जाकर “क्लेम नाउ” बैनर के तहत तुरंत एक्टिवेट कर सकते हैं.

इससे पहले, गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा था कि जेमिनी की शिपिंग के ये 7 दिन बेहद रोमांचक रहे हैं.

उन्होंने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, “हम जेमिनी को गूगल के स्केल पर शिप कर रहे हैं. इसमें सर्च में एआई मोड में जेमिनी 3 भी शामिल है, जिसमें अधिक जटिल तर्क और नए गतिशील अनुभव हैं. यह पहली बार है जब हम पहले दिन ही सर्च में जेमिनी शिप कर रहे हैं. जेमिनी 3 आज जेमिनी ऐप, एआई स्टूडियो और वर्टेक्स एआई के डेवलपर्स और हमारे नए एजेंटिक डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म, गूगल एंटीग्रैविटी में भी आ रहा है.”

उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद यह आपके उत्तरों का प्रारूप तैयार करने या ईमेल संग्रहीत करने जैसी क्रियाओं का प्रस्ताव दे सकता है, ये सभी गूगल ऐप्स के साथ गहन एकीकरण का उपयोग करके किए जा सकते हैं. यह अमेरिका में गूगल एआई अल्ट्रा सब्सक्राइबर्स के लिए वेब पर उपलब्ध है.”

पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में बताया कि आप जेमिनी 3 को कुछ भी दे सकते हैं (फोटो, पीडीएफ, स्क्रिबल्स, आदि) और यह आपकी पसंद की कोई भी चीज बना देगा: एक चित्र एक बोर्ड गेम बन सकता है, एक नैपकिन स्केच एक पूरी वेबसाइट में बदल सकता है, एक डायग्राम एक इंटरैक्टिव लेसन में बदल सकता है.

(आईएएनएस)

The post Jio ने सभी अनलिमिटेड 5जी ग्राहकों के लिए Free Gemini AI Model में ऑफरिंग को बढ़ाया appeared first on Udit Vani.

मैंने AI के चलते एक भी नौकरी जाते हुए नहीं देखी : डेलॉइट के शीर्ष अधिकारी
उदित वाणी, नई दिल्ली : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेजी से इंडस्ट्री को बदल रहा है और मैंने इसके चलते अब तक एक भी नौकरी जाते हुए नहीं देखी है. डेलॉइट के प्रिंसिपल और ग्लोबल एआई लीडर नितिन मित्तल ने शुक्रवार को यह बयान दिया.

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2025 में “आखिरी नौकरी? एआई और काम का भविष्य” शीर्षक वाले सत्र के दौरान बोलते हुए मित्तल ने कहा कि उन्होंने एआई के कारण नौकरी जाने का एक भी उदाहरण नहीं देखा है.

मित्तल ने कहा, “मैंने एआई के कारण एक भी नौकरी जाते हुए नहीं देखा,” उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि कैसे एजेन्टिक एआई जैसी उभरती टेक्नोलॉजी वर्क पैटर्न को नया रूप दे रही है.

उन्होंने बताया कि कुछ नौकरियां -जिनमें खासकर बार-बार कोडिंग होती है- प्रभावित हो रही हैं, लेकिन वे गायब होने के बजाय विकसित हो रही हैं.

उन्होंने कहा, “कोडिंग इसका एक आदर्श उदाहरण है. जिन नौकरियों पर असर पड़ रहा है, वे इंसानों द्वारा की जाने वाली व्हाइट कोडिंग है. विशेष रूप से एजेंटिक एआई ऐसी नौकरियों पर प्रभाव डालेगा, लेकिन मुझे एक भी ऐसी नौकरी नहीं मिली जो एआई के कारण चली गई हो.”

मित्तल ने एजेंटिक एआई को ऑटोनॉमस सिस्टम बताया जो न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित कर सकती हैं, योजना बना सकती हैं और कार्य कर सकती हैं.

उन्होंने सॉवरेन एआई के महत्व पर भी जोर दिया, जो न केवल डेटा की सुरक्षा करता है, बल्कि राष्ट्र की संस्कृति और भाषा को भी संरक्षित करता है.

यह पूछे जाने पर कि भारत वैश्विक एआई क्रांति में एक “बैक ऑफिस” बनकर न रह जाए, मित्तल ने कहा कि देश अपने मजबूत सर्विस सेक्टर के कारण पहले से ही एक स्वाभाविक लाभ प्राप्त कर रहा है.

उन्होंने कहा, “अपने मजबूत सर्विस सेक्टर के कारण भारत को एआई में तकनीक लागू करने में एक जोरदार और स्वाभाविक लाभ प्राप्त है. लेकिन सवाल यह है कि हम इसका लाभ कैसे उठाएं? इसके लिए बड़े पैमाने पर री-स्किलिंग डेवलपमेंट और निवेश की आवश्यकता है.”

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि भारत सरकार ने एआई-केंद्रित कई कार्यक्रम शुरू किए हैं, लेकिन समग्र समाज को इस बदलाव को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी लेनी होगी.

उन्होंने कहा, “चुनौती यह है कि नौकरियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चिंतित होने के बजाय, हमें इस बात पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए कि हम एआई के निवेशक और उपभोक्ता कैसे बन सकते हैं.”

(आईएएनएस)

The post मैंने AI के चलते एक भी नौकरी जाते हुए नहीं देखी : डेलॉइट के शीर्ष अधिकारी appeared first on Udit Vani.

Banarsi Gathri Offers Free Sarees in an Exclusive Summer Collection
Udit Vani, Jamshedpur: Banarsi Gathri has unveiled its exquisite summer collection, featuring a stunning blend of tradition and contemporary elegance. This limited-edition collection boasts handcrafted masterpieces in vibrant hues, designed to keep you stylish and comfortable during the summer season.

The collection includes premium fabrics. Each saree is adorned with intricate detailing, including Gota Patti, Block Print, Embroidery, Appliqué Work, Kadwa Buta, and Jal Work, making every piece a true work of art.

Limited-Time Offer: Get a Free Saree!

As part of a special brand promotion, Banarsi Gathri is offering free sarees to its Instagram followers for a limited period. To avail of this offer, customers must follow the brand’s Instagram page (https://www.instagram.com/banarsi_.gathri/) and comment on the promotional post. The terms and conditions to claim the free saree will then be shared with the followers.

“At Banarsi Gathri, we believe in celebrating the timeless elegance of Indian weaves. This initiative is our way of sharing the beauty of handcrafted sarees with our valued patrons.”

— Binita Debuka, Founder & Designer

The post Banarsi Gathri Offers Free Sarees in an Exclusive Summer Collection appeared first on Udit Vani.

टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टिट्यूट की छात्रा को चार लाख का पैकेज
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टिट्यूट बर्मामाइन्स की छात्रा निकिता शील (मेकेट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग) ने टीवीएस. कंपनी में प्लेसमेंट प्राप्त किया है. निकिता को 4 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नियुक्त किया गया है. कॉलेज की प्राचार्या अनुमिता सेन गुप्ता ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि संस्थान रोजगारोन्मुख शिक्षा के लिए प्रतीबद्ध है.

The post टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टिट्यूट की छात्रा को चार लाख का पैकेज appeared first on Udit Vani.

Dhirubhai Ambani की जयंती पर Reliance Foundation की नई सौगात
उदित वाणी, जमशेदपुर: रिलायंस फाउंडेशन ने 2024-25 के लिए 5,000 अंडरग्रेजुएट छात्रों को छात्रवृत्तियां प्रदान करने की घोषणा की है. यह सूची धीरूभाई अंबानी की 92वीं जयंती के अवसर पर जारी की गई. चयनित छात्रों को 2 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा.

इस वर्ष छात्रवृत्ति के लिए 1 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था. चयनित छात्रों में 70% ऐसे हैं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है. यह पहल भारत के उभरते युवा वर्ग को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने का एक अनूठा प्रयास है.

बिहार और झारखंड के छात्रों को मिली बड़ी उपलब्धि

छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले 5,000 छात्रों में से बिहार के 258 और झारखंड के 97 छात्रों ने स्थान हासिल किया. यह सूची देश के 29 राज्यों और 540 जिलों के छात्रों को शामिल करती है. इनमें आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के छात्रों को प्रमुख स्थान मिला है.

शिक्षा के नए आयाम

चयनित छात्र देशभर के 1,300 से अधिक शिक्षण संस्थानों से जुड़े हुए हैं. रिलायंस फाउंडेशन के प्रवक्ता ने इस पहल को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “ये छात्र देश के सबसे मेधावी विद्यार्थियों में से हैं. शिक्षा देश के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है, और हमारा प्रयास है कि इन छात्रों को उनकी पूरी क्षमता तक पहुँचने में मदद मिले.”

10 वर्षों में 50,000 छात्रवृत्तियों का लक्ष्य

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने दिसंबर 2022 में घोषणा की थी कि अगले 10 वर्षों में 50,000 छात्रों को यह स्कॉलरशिप दी जाएगी. तब से हर वर्ष 5,100 छात्रों को छात्रवृत्तियां प्रदान की जा रही हैं. यह भारत की सबसे बड़ी निजी छात्रवृत्ति योजना बन चुकी है.

कैसे देखें स्कॉलरशिप का परिणाम?

चयन सूची रिलायंस फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट [www.reliancefoundation.org](http://www.reliancefoundation.org) पर उपलब्ध है. छात्र 17-अंकीय आवेदन संख्या या पंजीकृत ईमेल आईडी के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं.

The post Dhirubhai Ambani की जयंती पर Reliance Foundation की नई सौगात appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: धनतेरस के मौके पर इलेक्ट्रोक्राफ्ट 50 परसेंट छूट के साथ दे रहा एक्सचेंज ऑफर
उदित वाणी, जमशेदपुर: धनतेरस के मौके पर इलेक्ट्रोक्राफ्ट ग्राहकों को बेहतरीन ऑफर प्रदान कर रहा है। इसके तहत एक्सचेंज महामेला में पहली बार पुराने सामान पर 10 हजार रुपए तक का एक्सचेंज वैल्यू दिया जा रहा है।

धनतेरस के मौके पर इलेक्ट्रोक्राफ्ट के सभी उत्पादों पर भारी छूट, फ्री होम डिलीवरी और हर खरीदारी पर निश्चित उपहार के साथ ही 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

इलेक्ट्रोक्राफ्ट के ओनर चंद्र किशोर सिंहानिया ने बताया कि इस बार शहर वासियों के लिए इस बार धनतेरस 22 और 23 दोनों दिन रहेगा। धनतेरस के दिन ही डिलीवरी मिल सके इसके लिए डिलीवरी वैन और डिलीवरी स्टाफ का भी इंतजाम किया गया है।

धनतेरस के दौरान सैमसंग, एलजी और सोनी के सारे उत्पादों पर 20 प्रतिशत तक का कैशबैक, एलजी की टीवी की खरीदारी पर 19,990 रुपए का इयर बर्ड्स केवल 2,999 रुपए में, एलजी साइड बाय साइड फ्रिज के साथ मिनी फ्रिज मुफ्त, एलजी ओलेड टीवी पर 50 हजार तक का गिफ्ट वाउचर, सोनी टीवी पर 25 हजार तक का इंस्टेंट कैशबैक के साथ ही 30 प्रतिशत डिस्काउंट और 3 साल की वारंटी, हैयर के उत्पादों पर 8000 तक का कैशबैक और एलईडी टीवी पर 3 साल की वारंटी, आईएफबी प्रोडक्ट्स के साथ 1,499 के मुफ्त डिनर सेट के साथ 5 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट, बॉश के प्रोडक्ट्स पर 15 प्रतिशत तक इंस्टेंट कैशबैक के साथ किचन प्रोडक्ट्स पर 30 प्रतिशत तक डिस्काउंट, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, रियलमी, वन प्लस, एप्पल के मोबाइल पर भारी छूट दी जा रही है।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को लैपटॉप पर 14 हजार रुपए तक का उपहार और हर खरीदारी पर निश्चित उपहार भी मिल रहा है। चंद्र किशोर सिंहानिया ने बताया कि इलेक्ट्रोक्राफ्ट से शून्य डाउन पेमेंट पर बिना प्रोसेसिंग और बिना इंट्रेस्ट पर कोई भी प्रोडक्ट घर ले जा सकते हैं।

इसके साथ ही 1 ईएमआई ऑफ भी मिल रहा है। इसी तरह बजाज फाइनेंस, कैपिटल फर्स्ट और एचडीएफसी पर पाए लो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी दी जा रही है।

The post Jamshedpur: धनतेरस के मौके पर इलेक्ट्रोक्राफ्ट 50 परसेंट छूट के साथ दे रहा एक्सचेंज ऑफर appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: श्री ज्वेलर्स में धनतेरस की धूम, लोगों की उमड़ रही भीड़
उदित वाणी, जमशेदपुर: अपनी शुद्धता के लिए मशहूर बिष्टुपुर के श्री ज्वेलर्स में इस साल धनतेरस की धूम है. श्री ज्वेलर्स के अशोक अग्रवाल ने बताया कि इस साल एक ही छत के नीचे सोने, चांदी और हीरे के आभूषण मिल रहे हैं.

हमारी हमेशा से शुद्धता पहचान रही है. हम मेकिंग चार्ज में डिस्काउंट के नाम पर लोगों को भरमाते नहीं. हमारे यहां जो मेकिंग चार्ज है, वह सबसे कम होता है. हम मेकिंग के नाम पर कोई डिस्काउंट नहीं देते.

शुद्धता से कोई समझौता नहीं करते. इस साल हमने धनतेरस को लेकर चांदी की एंटिक मूर्तियां लाया हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है. ये मूर्तियां जयपुर, बंगलुरू और मुंबई से लाई गई है.

लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की मांग काफी है. साथ ही इस साल हीरे के आभूषणों के भी कलेक्शन हैं. एंटिक ज्वेलरी के साथ ही पोल्की ज्वेलरी भी हमारे पास हैं, जो धीरे-धीरे चलन में आ रहा हैं. सोने और चांदी के सारे आभूषण हॉलमार्क हैं, साथ ही हीरे के आभूषण भी सर्टिफायड हैं.

The post Jamshedpur: श्री ज्वेलर्स में धनतेरस की धूम, लोगों की उमड़ रही भीड़ appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: आप जितना ग्राम सोना खरीदेंगे, उतना ग्राम चांदी मुफ्त में मिलेगा
उदित वाणी, जमशेदपुर: आर रोड बिष्टुपुर स्थित राधिकाज रिद्धी डायमंड में धनतेरस की धूम है और इसे लेकर धनवर्षा हो रही है. राधिकाज के गोविंद नागेलिया ने बताया कि इस साल शहर में राधिकाज ने पहली बार अनोखा ऑफर लांच किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.

इस अनोखे ऑफर को पाने के लिए शहरवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस अनोखे ऑफर के तहत ग्राहक जितना ग्राम सोना खरीदेंगे, उतना ग्राम चांदी उन्हें मुफ्त मिलेगा.

यही नहीं जितने कैरेट हीरे की खरीददारी पर भी उतने कैरेट सोने मुफ्त में दिए जा रहे हैं. बकौल नागेलिया, यह ऑफर 30 अक्टूबर छठ तक रहेगा.

धनतेरस की भीड़ को देखते हुए ग्राहक प्री बुकिंग करा सकते हैं ताकि उन्हें बाद में किसी तरह की परेशानी नहीं हो. धनतेरस में हमने चांदी के दीयों के साथ ही सोने और हीरे के ब्राइडल कलेक्शन भी लाए हैं.

The post Jamshedpur: आप जितना ग्राम सोना खरीदेंगे, उतना ग्राम चांदी मुफ्त में मिलेगा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए प्राइम डे 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई को
उदित वाणी  जमशेदपुर: अमेजन अपने प्राइम मेंबर्स के लिए एक बार फ‍िर से अपना वार्षिक प्राइम डे लेकर आ रहा है। दो दिनों तक आकर्षक डील्‍स, बचत, ब्‍लॉकबस्‍टर मनोरंजन, नए लॉन्‍च, और बहुत कुछ की शुरुआत होगी 23 जुलाई, 2022 को रात 12 बजे से, जिसका समापन होगा 24 जुलाई, 2022 को। इस दौरान अमेजन अपने प्राइम मेंबर्स को सभी श्रेणियों में बेस्‍ट डील्‍स और बचत की पेशकश करेगा। स्‍मार्टफोन, कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, टीवी, एप्‍लायंसेस, फैशन एंड ब्‍यूटी, किराना, अमेजन डिवाइसेस, होम एंड किचन, फर्नीचर से लेकर रोजमर्रा की जरूरी चीजें आदि तक प्राइम मेंबर्स नए लॉन्‍च, पहले कभी न सुनी गई डील्‍स, और बेहतरीन मनोरंजन बेनफिट्स का आनंद उठा सकते हैं।

अमेजन इंडिया का भारत में हमारा छठा प्राइम डे

इस अवसर पर बोलते हुए, अक्षय साही, डायरेक्‍टर – प्राइम एंड फुलफिलमेंट एक्सपीरियंस, अमेजन इंडिया ने कहा, ‘ भारत में हमारा छठा प्राइम डे हमारे सभी प्राइम मेंबर्स के लिए बेजोड़ खरीदारी और मनोरंजन अनुभव के साथ बड़ा, बेहतर और भरपूर है। हमें अभी तक अपने मौजूदा प्राइम मेंबर्स से मिली शानदार प्रतिक्रिया और मजबूत समर्थन के लिए हम उनके आभारी हैं, और मुझे पूरा भरोसा है कि इस प्राइम डे के दौरान भी रोमांचक डील्‍स, नए लॉन्‍च, और ब्‍लॉकबस्‍टर मनोरंजन के साथ अपने लिए खुशियां प्राप्‍त करेंगे।’

प्राइम डे शुरू होने से पहले, 7 जुलाई की मध्‍यरात्रि 12:00 बजे से 22 जुलाई को रात 23:59 बजे तक, मेंबर्स एसएमबी द्वारा पेश किए गए लाखों अनूठे उत्पादों से खरीदारी कर सकते हैं और अविश्वसनीय ऑफर जैसे 100* रुपए तक का 10% कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं, जिसे प्राइम डे पर की जाने वाली खरीदारी आदि पर रिडीम किया जा सकता है।

The post Jamshedpur: अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए प्राइम डे 2022 का आयोजन 23 और 24 जुलाई को appeared first on Udit Vani.