Odisha to Bihar Smuggling Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR POLICE: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा प्रहार: 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख की खेप जब्त
उदित वाणी, जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 50 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है और तस्करी में प्रयुक्त टाटा पंच कार को भी जब्त कर लिया है.

उड़ीसा से बिहार ले जाई जा रही थी खेप

वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक भूरे रंग की टाटा पंच कार (JH05DS-6333) में अवैध गांजा भरकर तस्कर बहरागोड़ा के रास्ते बिहार की ओर निकलने वाले हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ घाटशिला के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.

कालियाबिंगा चौक पर घेराबंदी और बरामदगी

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कालियाबिंगा चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया. पुलिस ने जब दंडाधिकारी की मौजूदगी में NDPS एक्ट के प्रावधानों के तहत वाहन की तलाशी ली, तो कार की डिक्की से दो प्लास्टिक बोरे बरामद हुए. इन बोरों में ब्राउन टेप से लिपटे हुए कुल 25 पैकेट मिले, जिनका कुल वजन 50 किलोग्राम निकला.

गिरफ्तारी और सिंडिकेट का खुलासा

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान भीम यादव और राज कुमार पाल के रूप में हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उड़ीसा के चिल्का झील के पास स्थित बाराकुल क्षेत्र से गांजा लेकर बिहार में सप्लाई करने जा रहे थे. पुलिस ने इनके पास से निम्नलिखित सामान जब्त किया है:

अवैध गांजा: 50 किलोग्राम (मूल्य ₹25 लाख)

वाहन: टाटा पंच (JH05DS-6333)

नकदी: 3482 रुपये

अन्य: दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस सिंडिकेट के तार और कहां-कहां जुड़े हैं. तस्करों के मोबाइल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं ताकि उड़ीसा में उनके सप्लायर और बिहार में उनके खरीदारों तक पहुँचा जा सके. पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से इस मार्ग का उपयोग तस्करी के लिए कर रहा था.

The post JAMSHEDPUR POLICE: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा प्रहार: 50 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख की खेप जब्त appeared first on Udit Vani.