oath Archives - Udit Vani

चाकुलिया नगर परिषद : नई अध्यक्ष सोमवारी सरेन ने ली शपथ, देखें वीडियो
उदित वाणी, घाटशिला : Chakulia नगर परिषद की नव निर्वाचित अध्यक्ष Somwari Soren को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

यह शपथ Karn Satyarthi (जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त) द्वारा अनुमंडल सभागार, Ghatshila में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिलाई गई।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को जनहित में कार्य करने, नगर क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देने तथा निष्पक्ष, पारदर्शी और जनोन्मुखी तरीके से दायित्व निभाने की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला, अन्य संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-18-at-11.40.23-AM.mp4

The post चाकुलिया नगर परिषद : नई अध्यक्ष सोमवारी सरेन ने ली शपथ, देखें वीडियो appeared first on Udit Vani.

मानगो नगर निगम: मेयर सुधा गुप्ता और पार्षदों ने ली शपथ, अब ‘डिप्टी मेयर’ की कुर्सी के लिए त्रिकोणीय जंग, DC ऑफिस में भारी गहमागहमी
उदित वाणी, ​जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त (डी सी) कार्यालय में मंगलवार को मानगो नगर निगम के शक्ति परीक्षण और शपथ ग्रहण समारोह के बीच राजनीतिक पारा अपने चरम पर पहुंच गया. कड़ी सुरक्षा और भारी गहमागहमी के बीच पहले नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और 34 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इसके तुरंत बाद डिप्टी मेयर के चयन के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसने पूरे जिले की निगाहें डीसी ऑफिस की ओर मोड़ दी हैं.

​सभागार में शपथ, बाहर समर्थकों का रेला

​डीसी ऑफिस के सभागार में जैसे ही नवनियुक्त मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ, पूरी मशीनरी डिप्टी मेयर के चुनाव में जुट गई. प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. सभागार को पूरी तरह सुरक्षित घेरे में रखा गया है और पार्षदों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है.

​तीन दावेदार, एक कुर्सी: दिलचस्प हुआ मुकाबला

​डिप्टी मेयर पद के लिए मैदान में तीन प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 34 पार्षदों के वोट यह तय करेंगे कि मानगो की सरकार में नंबर-दो की कुर्सी पर कौन बैठेगा. फिलहाल, वोटिंग की प्रक्रिया अंदर चल रही है और कयासों का बाजार गर्म है.

​सड़कों पर सियासी जमावड़ा

​डीसी ऑफिस के अंदर जहां चुनावी बिसात बिछी है, वहीं बाहर सड़क किनारे प्रेस क्लब के पास समर्थकों और राजनेताओं का भारी जमावड़ा लगा हुआ है.​

दिग्गजों की मौजूदगी: मेयर सुधा गुप्ता के पति और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मौके पर डटे हुए हैं.​

अन्य दलों के कद्दावर नेता और उनके समर्थक भी टकटकी लगाए नतीजों का इंतजार कर रहे हैं.​

हर तरफ चर्चाओं और गणित का दौर जारी है -कौन किसके पाले में है और कौन बाजी मारेगा, इसे लेकर हर कोई अपने-अपने अनुमान लगा रहा है.

​सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए डीसी ऑफिस परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. सुरक्षा बल मुस्तैद हैं और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है. चुनावी प्रक्रिया के संपन्न होने और नतीजों की घोषणा के बाद ही इस गहमागहमी पर विराम लगने की उम्मीद है.

(Mango mayor Sudha Gupta oath taking, Mango deputy mayor election Jamshedpur,  Jamshedpur DC office, political activity, Mango Nagar Nigam power test, Sudha Gupta mayor Jamshedpur news)

The post मानगो नगर निगम: मेयर सुधा गुप्ता और पार्षदों ने ली शपथ, अब ‘डिप्टी मेयर’ की कुर्सी के लिए त्रिकोणीय जंग, DC ऑफिस में भारी गहमागहमी appeared first on Udit Vani.

ACIB द्वारा शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
उदित वाणी, जमशेदपुर : एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (ACIB) की ओर से अधिकारी शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन जमशेदपुर में किया गया. यह कार्यक्रम नव-नियुक्त अधिकारियों को राष्ट्र सेवा, ईमानदारी, निष्ठा और भ्रष्टाचार के विरुद्ध दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने की शपथ दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था.

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इसके बाद सभी नव-नियुक्त अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष, जनहित की रक्षा और संगठन के सिद्धांतों के प्रति निष्ठापूर्ण कार्य करने की शपथ ली. वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार समाज की जड़ों को खोखला करता है और इसके विरुद्ध जन-जागरूकता एवं संगठित प्रयास बेहद आवश्यक हैं.

ACIB के जिला अध्यक्ष शशि मुखीने ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि एसीआईबी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जनआंदोलन है, जिसमें प्रत्येक पदाधिकारी की भूमिका अहम है.

कार्यक्रम के दौरान संगठन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. सम्मान प्राप्त करने वालों ने इसे प्रेरणास्रोत बताते हुए आगे भी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया.

शशि मुखीने ने बताया कि समारोह में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे. उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया.

The post ACIB द्वारा शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन appeared first on Udit Vani.

नवनियुक्त प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो ने संभाली पदभार
उदित वाणी, रांची : प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में नवनियुक्त प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो ने पदभार संभाला. निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह से उन्होंने विधिवत जिम्मेदारी संभाली. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान में महिलाओं को पुरुषों के बराबर मतदान अधिकार दिया है.

कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सत्ता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की राह बनाई. जिसका नतीजा है कि आज देशभर में लगभग 15 लाख महिलाएं सरपंच, मुखिया और पार्षद जैसे पदों पर चुनी गई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि संसद से विधेयक पास होने के बाद भी केंद्र सरकार महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण कानून लागू नहीं कर रही है. यह महिलाओं के साथ धोखा है.

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस का लक्ष्य महिलाओं की आधी आबादी को सशक्त करना है और पार्टी झारखंड में पूर्ण महिला आयोग के गठन की मांग पर जोर देगी. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संगठन में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और महिला कांग्रेस की मजबूती ही कांग्रेस की मजबूती है. उन्होंने भरोसा जताया कि रमा खलको संगठन को समाज के सबसे निचले स्तर तक ले जाएंगी और सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण योजनाओं को अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

वहीं रमा खलखो ने कहा कि संगठन की चुनौतियों को सामूहिक शक्ति से पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में एक सशक्त महिला संगठन खड़ा करना, महिलाओं के बीच जाकर उनका भरोसा जीतना और उनकी समस्याओं का समाधान कराना ही संगठन का मूल उद्देश्य है. इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, डॉक्टर इरफान अंसारी, रविंद्र सिंह, प्रदीप कुमार बालमुचू समेत कई नेताओं ने भी संबोधित किया.

The post नवनियुक्त प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो ने संभाली पदभार appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND NEWS : Ghatshila उपचुनाव में 38,500 वोटों से बंपर जीत के बाद झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने ली विधायक पद एवं गोपनीयता की शपथ
उदित वाणी, रांची/घाटशिला : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बाबूलाल सोरेन को 38,500 वोटों के भारी अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की है. सोमवार को विधानसभा सभागार में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने सोमेश सोरेन को घाटशिला विधायक के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

सोमेश चंद्र सोरेन झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री और दिवंगत नेता रामदास सोरेन के पुत्र हैं. उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को भारी मतों के अंतर से हराया. उपचुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत से क्षेत्र में जश्न का माहौल है और समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया.

सोमेश सोरेन ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि वे अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए घाटशिला क्षेत्र के समग्र विकास और जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे.

The post JHARKHAND NEWS : Ghatshila उपचुनाव में 38,500 वोटों से बंपर जीत के बाद झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने ली विधायक पद एवं गोपनीयता की शपथ appeared first on Udit Vani.

Bihar : CM नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल से साधा सामाजिक समीकरण, राजपूत जाति से चार लोगों को मिला स्थान
उदित वाणी, पटना : नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है. अगर नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल पर गौर करें तो उन्होंने इस मंत्रिमंडल के जरिए सामाजिक समीकरण को दुरुस्त करने की पूरी कोशिश की है.

नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में जहां जदयू कोटे से आठ लोगों को मंत्री बनाया गया है, वहीं भाजपा कोटे से 14 लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. इसके अलावा लोजपा (रामविलास) के दो और राष्ट्रीय लोक मोर्चा तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से एक-एक को मंत्री बनाया गया है.

इस मंत्रिमंडल में राजपूत जाति से आने वाले संजय टाइगर, श्रेयसी सिंह, लेसी सिंह और संजय कुमार सिंह को मंत्री बनाया गया है, जबकि भूमिहार चेहरे के तौर पर विजय कुमार सिन्हा और विजय कुमार चौधरी को स्थान दिया गया है.

सामाजिक संतुलन कायम रखने के लिए ब्राह्मण समाज के चेहरे के तौर पर मंगल पांडेय को फिर से मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है.

कायस्थ समाज से आने वाले नितिन नबीन फिर से मंत्री बनाए गए हैं, जबकि यादव समुदाय से रामकृपाल यादव और बिजेंद्र प्रसाद मंत्री बनाए गए हैं.

कुशवाहा समाज को भी साधने के लिए इस समुदाय के तीन लोगों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया गया है. मुस्लिम वर्ग से मोहम्मद जमा खान को फिर से मंत्री बनाया गया है. नीतीश मंत्रिमंडल में निषाद समाज से आने वाले रमा निषाद और मदन सहनी को स्थान दिया गया है.

मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 13 मंत्री ओबीसी, ईबीसी और वैश्य समुदाय के लोग शामिल हैं. कुर्मी समाज से आने वाले श्रवण कुमार को एक बार फिर से नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. दलित चेहरे के रूप में लखेंद्र पासवान, सुनील कुमार, अशोक चौधरी, संजय कुमार पासवान और संतोष कुमार सुमन को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.

(आईएएनएस)

The post Bihar : CM नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल से साधा सामाजिक समीकरण, राजपूत जाति से चार लोगों को मिला स्थान appeared first on Udit Vani.

Bihar : PM नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को बताया कुशल और अनुभवी प्रशासक, दी शुभकामनाएं
उदित वाणी, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी. पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं. राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है.

इसके अलावा उन्होंने सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम की शपथ लेने पर बधाई दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक के बाद एक कई पोस्ट किए.

पीएम मोदी ने कार्यक्रम की फोटो शेयर शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई. वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं. राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है. नए कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.”

उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा, ”सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बिहार के उप मुख्यमंत्री बनने पर ढेरों बधाई. जमीनी स्तर पर दोनों नेताओं के पास जनसेवा का लंबा अनुभव है. उन्हें भी मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ”बिहार सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को मेरी हार्दिक बधाई. समर्पित नेताओं की यह एक ऐसी शानदार टीम है, जो बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. उन सभी को मेरी ढेरों शुभकामनाएं.”

नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में उन्हें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए.

इसके अलावा, शपथ लेने वाले मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र कुमार यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नबीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर,अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश थे.

(आईएएनएस)

The post Bihar : PM नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को बताया कुशल और अनुभवी प्रशासक, दी शुभकामनाएं appeared first on Udit Vani.

Bihar : नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई शपथ
उदित वाणी, पटना : नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं. पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे.

राष्ट्रगान के साथ गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इसके बाद राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का आदेश पढ़ा. बिहार के राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 164 (1) के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है. इसके साथ, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सलाह से मंत्रिमंडल के सदस्यों की नियुक्ति की है.

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जाकर मिले.

मुख्यमंत्री के बाद उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को शपथ दिलाई गई.

इसके अलावा, शपथ लेने वाले मंत्रियों में विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र कुमार यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर

अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश थे.

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पांच से छह सदस्यों के ग्रुप में बारी-बारी से नवनिर्वाचित मंत्रियों को बुलाकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

शपथ ग्रहण समारोह में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, असम के हिमंता बिस्वा सरमा, नागालैंड के नेफियू रियो, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली की रेखा गुप्ता, हरियाणा के नायब सिंह सैनी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल रहे.

एनडीए शासित राज्यों के उपमुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. इसके अलावा, एनडीए के घटक दलों के प्रमुखों ने भी नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया.

(आईएएनएस)

The post Bihar : नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिलाई शपथ appeared first on Udit Vani.

बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ समारोह : खास मेहमानों के लिए लिट्टी-चोखा और मखाना-खीर की व्यवस्था
उदित वाणी, पटना : बिहार सरकार और आयोजन समिति ने गुरुवार को पटना में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले खास मेहमानों के लिए बड़े और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध इंतजाम किए हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और करीब 12 एनडीए/भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल हुए. उनका स्वागत बिहार के मशहूर खाने से किया गया.

आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए खास चाय और पारंपरिक डिशेज, जिनमें निमकी, ढोकला, मठरी, बाढ़ की लाई और गुजिया शामिल हैं, तैयार की गई हैं. गांधी मैदान के हैंगर और ग्रीन रूम में चाय और नाश्ते का इंतजाम एक प्राइवेट होटल को सौंपा गया है.

बड़े मेहमानों की मौजूदगी को देखते हुए, होटल के स्टाफ़ ने भी इन चीजों को बनाने और परोसने की प्रैक्टिस की है ताकि इवेंट के दौरान समय पर डिलीवरी हो सके.

लिट्टी-चोखा और मखाना खीर मेन्यू की खास बातें हैं और इन्हें होटल की कुकिंग टीम असली तरीकों से बना रही है. मेहमानों को राज्य की रिच फ़ूड हेरिटेज का पूरा स्वाद देने के लिए कई दूसरी पारंपरिक बिहारी डिशेज भी परोसी जाएंगी.

हालांकि, मेन्यू सिर्फ बिहारी खाने तक ही सीमित नहीं है. जिन राज्यों से सीनियर नेता और मुख्यमंत्री आ रहे हैं, उनके सम्मान में होटल उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और मणिपुर की पॉपुलर डिश भी तैयार कर रहा है.

ये अलग-अलग तरह की तैयारियां दिखाती हैं कि सरकार शपथ ग्रहण को सिर्फ एक पॉलिटिकल इवेंट ही नहीं, बल्कि एक बड़ा कल्चरल और खाने-पीने का जश्न भी बनाना चाहती है. खाने और मेहमाननवाजी के इंतजाम के साथ-साथ, सिक्योरिटी और लॉजिस्टिक्स की तैयारी भी सबसे ऊंचे लेवल पर की गई है.

किसी भी अचानक आई स्थिति में तुरंत मदद के लिए गांधी मैदान के आसपास और मेहमानों के रहने की जगहों पर एम्बुलेंस, मेडिकल स्टाफ और इमरजेंसी सुविधाएं तैनात की गई हैं. समारोह में आने वाले मेहमानों के लिए बैठने और रिसेप्शन का भी खास इंतजाम किया गया है.

(आईएएनएस)

The post बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ समारोह : खास मेहमानों के लिए लिट्टी-चोखा और मखाना-खीर की व्यवस्था appeared first on Udit Vani.

Jharkhand High Court के 17वें चीफ जस्टिस बने तरलोक सिंह चौहान, राज्यपाल ने दिलाई शपथ
उदित वाणी, रांची : झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. रांची के राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके साथ ही वे झारखंड के 17वें चीफ जस्टिस बन गए.

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी चीफ जस्टिस की नियुक्ति संबंधी वारंट को हिंदी और अंग्रेजी में पढ़कर सुनाया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीश, झारखंड सरकार के कई मंत्री, महाधिवक्ता राजीव रंजन, जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के परिजन और राज्य सरकार के अधिकारी उपस्थित रहे.

9 जनवरी 1964 को हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू में जन्मे जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने शिमला के बिशप कॉटन से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली. उन्होंने 1989 में हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल में वकील के रूप में नामांकन के बाद सभी विधायी शाखाओं में गहरा अनुभव अर्जित किया. वह 2014 में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश और फिर स्थायी न्यायाधीश बने.

जस्टिस चौहान ने पर्यावरण कानून, बाल कल्याण और न्यायिक सुधारों में उल्लेखनीय कार्य किया. वे किशोर न्याय समिति, विधिक सेवा प्राधिकरण और हाईकोर्ट की कंप्यूटर एवं ई-कोर्ट समिति का नेतृत्व कर न्यायपालिका में डिजिटल परिवर्तन में अहम भूमिका निभा चुके हैं.

वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भारतीय न्यायपालिका का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश न्यायपालिका ने ई-फाइलिंग, ऑनलाइन सेवाओं और डिजिटल न्यायिक प्रक्रियाओं में नए कीर्तिमान स्थापित किए.

झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस चौहान की नियुक्ति की अधिसूचना भारत के राष्ट्रपति कार्यालय से 15 जुलाई को जारी की गई थी.

जस्टिस चौहान से पहले झारखंड के चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत रहे जस्टिस एम.एस. रामचंद्र राव का तबादला त्रिपुरा हाईकोर्ट कर दिया गया है.

जस्टिस रामचंद्र राव ने 25 सितंबर 2024 को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी, और उनके कार्यकाल में अदालत में कई अहम जनहित याचिकाओं और संवैधानिक मामलों की सुनवाई हुई.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand High Court के 17वें चीफ जस्टिस बने तरलोक सिंह चौहान, राज्यपाल ने दिलाई शपथ appeared first on Udit Vani.