NitinGadkari Archives - Udit Vani

RANCHI : केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने झारखंड में दी बेहतर रफतार की सौगातें
उदित वाणी, रांची : केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरूवार को झारखंड में बेहतर राजमार्ग की सौगातों की बरसात कर दी. उन्होंने रांची व जमशेदपुर में फ्लैशचार्जिंग इलेक्ट्रिक बसें चलाने की घोषणा की है. इसके साथ ही गढ़वा में राजमार्ग व रांची में रातू रोड एलिवेटेड फलाईओवर का उध्दघाटन करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने झारखंड में कई सड़क परियोजनओं का उध्दघाटन एवं शिलान्यास किया. इस अवसर पर उन्होंने कई नई सड़क परियोजनाओं की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि उनके सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय में रूपये की कमी नहीं है.

झारखंड में नई-पुरानी दो लाख करोड़ की सड़क परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है. गडकरी ने कहा कि नागपुर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में फ्लैशचार्जिंग बसें चलाने की शुरुआत की जा रही है. इसको लेकर टेंडर मंजूर कर लिया गया है. अगर बस का ट्रायल नागपुर में सफल होता है, तो उसके बाद झारखंड में भी रांची व जमशेदपुर में इस बस को चलाया जायेगा. उन्होंने बताया कि फ्लैशचार्जिंग बस में विमान जैसी सुविधायें होंगी. आरामदायक सीटें व बस में टीवी लगे होंगे. विमान जैसी सुविधाओं के बावजूद इसका किराया डीजल बस से 30 प्रतिशत कम होगा. एक बस में 135 लोगों के बैठने की जगह होगी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रांची में 6000 करोड़ की लागत से आउटर रिंग रोड के लिए डीपीआर बनाने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने कहा कि झारखंड में अब तक 40 हजार करोड़ रूपये की सडक परियोजनाएं पूरी कर ली गई है और 70 हजार करोड़ रूप्ये की योजनाओं पर काम जारी है. जबकि 75 हजार करोड़ रूपये की योजनाएं पाइपलाइन में है. उन्होंने झारखंड से गुजरने वाले बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए समय सीमा भी तय कर दी है. उन्होंने कहा कि 36 हजार करोड़ की वाराणसी-रांची-कोलकाता ग्रीनफील्ड कॉरिडोर मार्च 2028 और 12800 करोड़ की रांची-वाराणसी इकोनॉमिक कॉरिडोर जनवरी 2028 तक पूरा कर लिया जायेगा.

जबकि 31700 करोड़ की दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन कॉरिडोर जून 2026 तक पूरे कर लिये जायेंगे. वहीं रांची-संबलपुर राजमार्ग पाइपलाइन में है. उन्होंने रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया. साथ ही 3800 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश से 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर 4.18 किमी लंबा है. इसे 558 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है. वहीं उन्होंने गढ़वा में 1129.48 करोड़ की लागत से बने बाईपास रोड का उद्घाटन किया. छत्तीसगढ़ बॉर्डर से गुमला तक 32 किमी लंबी एनएच 43 फोरलेन सड़क का शिलान्यास किया. इसके निर्माण पर 1330 करोड़ रुपए की लागत आएगी.

The post RANCHI : केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने झारखंड में दी बेहतर रफतार की सौगातें appeared first on Udit Vani.

RANCHI : केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरूवार को बहुप्रतीक्षित नवनिर्मित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का करेंगे लोकार्पण
उदित वाणी, रांची : केन्द्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरूवार को बहुप्रतीक्षित नवनिर्मित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे. गडकरी के तीन जुलाई को झारखंड दौरे का कार्यक्रम राज्य सरकार को भेज दिया गया है. गडकरी गुरूवार को बिशेष विमान से पूर्वाहन 10.45 बजे रांची आयेंगे तथा एयरपोर्ट से ही गडकरी हेलीकॉप्टर से पहले गढ़वा जायेंगे. केन्द्रीय मंत्री वहां पूर्वाहन 11.30 बजे एनएचएआई द्वारा निर्मित संखा से खजुरी फॉरलेन सड़क का उद्घाटन करेंगे. 22 किलोमीटर इस सड़क के निर्माण पर लगभग 1100 रुपए खर्च किया गया है.

इस सड़क के माध्यम से झारखंड से छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश जाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. गढ़वा से लौट कर नितिन गडकरी फिर रांची आयेंगे और अपराहन साढ़े तीन बजे रातू रोड ओटीसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और पिस्का मोड़ से राजभवन तक नव निर्मित फ्लाई ओवर का उद्घाटन करेंगे. इस फ्लाई ओवर के चालू होने के बाद रातू रोड में लगनेवाली जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी. गढ़वा की संखा से खजुरी तक नव निर्मित सड़क और रातू रोड फ्लाई ओवर के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है.

इधर रक्षा राज्यमंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि 558 करोड़ रूपये की लागत से इस एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया गया है. प्रेसवार्ता में रांची के विधायक सीपी सिंह व हटिया के विधायक नवीन जायसवाल भी उपस्थित थे. इस अवसर पर तीनों नेताओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी गई इस सौगात के लोकार्पण के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ऐतिहासिक अभिनंदन करें. वहीं उन्होंने झारखंड में कथित नगर निकायों में पांच प्रतिशत विद्युत सरचार्ज लगाने के प्रस्ताव पर कड़ा हमला बोला है और कहा कि पांच फ़ीसदी विद्युत सरचार्ज का प्रस्ताव तैयार करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

झारखंड में तो ऐसा लग रहा है कि जैसे सरकार नगर निकायों के माध्यम से सिर्फ वसूली की मुहिम चला रही है. एक तरफ नगर निकायों में होल्डिंग टैक्स के नाम पर करोड़ो रूपये की वसूली की जा रही है. वही दूसरी तरफ अब पांच फ़ीसदी विद्युत सरचार्ज लगाने की तैयारी की जा रही है. जबकि नागरिकों को निकाय क्षेत्र के नाम पर कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी के आशीर्वाद से अब बहुत हद तक रांची जाम मुक्त होगी.

The post RANCHI : केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरूवार को बहुप्रतीक्षित नवनिर्मित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का करेंगे लोकार्पण appeared first on Udit Vani.

19 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे 4.17 किमी लंबी रातू रोड फलाईओवर का उध्दघाटन
उदित वाणी, रांची : राजधानी रांची के बहुप्रतीक्षित रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर फलाईओवर को 19 जून को लोगों के लिए खोल दिया जायेगा. फलाईओवर का उध्दघाटन केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे. रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सोमवार को केन्द्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात कर इस परियोजना की प्रगति की पूरी जानकारी दी और इसके लोकार्पण की तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया. गडकरी ने 19 जून को उद्घाटन कार्यक्रम के लिए सहमति प्रदान की. यह झारखंड का पहला एलिवेटेड कॉरिडोर है. जो राजधानी रांची को समर्पित किया जा रहा है.

इस कॉरिडोर के चालू होने के बाद रातू रोड क्षेत्र में पिछले चार दशकों से लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी. वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और शहरवासियों को समय व ईंधन की भी बचत होगी. संजय सेठ ने कहा कि जल्द ही लोकार्पण समारोह की तैयारी शुरू कर दी जायेगी. ज्ञात हो कि रातू रोड का निमार्णाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर 4.17 किलोमीटर लंबा है. इसके निर्माण पर लगभग 291 करोड़ रुपये का खर्च आया है. इस कॉरिडोर में झारखंड की कला और संस्कृति के साथ ही पर्यावरण की छटा भी देखने को मिलेगी. इसके लिए एनएचएआई और केसीसी बिल्डकॉन की ओर से व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है.

The post 19 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे 4.17 किमी लंबी रातू रोड फलाईओवर का उध्दघाटन appeared first on Udit Vani.

महाराष्ट्र के लिए गडकरी की बैटिंग भी हुई फेल
उदित वाणी,  मुंबई : केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की महाराष्ट्र में टाटा ग्रुप से निवेश कराने के लिए की गई बैटिंग भी फिलहाल फेल हो गयी है. तीन सप्ताह पहले नितिन गडकरी ने टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को पत्र लिखा था. इसमें उन्होंने टाटा समूह के विभिन्न व्यवसायों के विस्तार के लिए नागपुर स्थित मिहान (मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल हब एयरपोर्ट) को चुनने की अपील की थी.

क्या लिखा था लेटर में?

गडकरी ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को सात अक्टूबर को लिखे एक पत्र में कहा है कि इस्पात, वाहन, उपभोक्ता उत्पाद, आईटी सेवा और विमानन क्षेत्र की टाटा ग्रुप की कंपनियां अपने निवेश के लिए नागपुर को चुन सकती हैं.

चंद्रशेखरन ने भी दिए थे संकेत

चंद्रशेखरन ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि टाटा समूह इलेक्ट्रॉनिक्स, नवीकरणीय ऊर्जा, बिजली चालित वाहनों और अन्य आधुनिक क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं तलाश कर रहा है और इसके लिए एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार के साथ बातचीत चल रही है.

बड़े प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से गुजरात जा रहे

मीडिया के साथ शनिवार को साझा किया गया यह पत्र ऐसे समय लिखा गया है जब कई बड़ी परियोजनाएं महाराष्ट्र के हाथ से निकलकर गुजरात के पास जा रही हैं. फॉक्सकॉन-वेदांता गठजोड़ का 1.5 लाख करोड़ रुपये निवेश वाला सेमीकंडक्टर संयंत्र महाराष्ट्र से गुजरात चला गया. इसके बाद टाटा ग्रुप और एयरबस के 22,000 करोड़ रुपये निवेश वाली विमान विनिर्माण परियोजना के भी महाराष्ट्र से गुजरात जाने की घोषणा की गई है.

इस पत्र में गडकरी ने कहा है कि ‘मल्टी-मोडल इंटरनेशनल हब एयरपोर्ट ऐट नागपुर (मिहान) एसईजेड और गैर-एसईजेड क्षेत्र में 3,000 एकड़ से अधिक जमीन है. उन्होंने कहा कि इस इलाके में कई कंपनियों ने अपना आधार बनाया है.उन्होंने आगे लिखा, ‘‘टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, वोल्टास, टाइटन इंडस्ट्रीज, बिग बास्केट जैसी टाटा समूह की सभी कंपनियां नागपुर में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकती हैं.’’

The post महाराष्ट्र के लिए गडकरी की बैटिंग भी हुई फेल appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: सांसद कार्यालय पहुंचे नितिन गडकरी के आप्त सचिव, कई मामलों पर हुई चर्चा
उदित वाणी, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय में आज केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के आप्त सचिव वैभव डांगे पहुंचे. अपने कार्यालय में सांसद श्री महतो ने उनका अभिवादन किया. साथ ही साथ अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े कुछ मामले के संबंध में उनका ध्यान भी आकृष्ट किया.

इस दौरान पारडीह काली मंदिर से लेकर बालिगुमा के ऊपर बनने वाले फ्लाईओवर के संबंध में बातचीत की गई. इस संबंध में उन्होंने बताया कि इसका डीपीआर लगभग बनकर तैयार है और जल्दी निविदा जारी कर दी जाएगी.

इसके अतिरिक्त उन्हें भारतमाला योजना के तहत जमशेदपुर के पारडीह काली मंदिर से पटमदा कटिन, बांदवान होते हुए बांकुड़ा एवं दुर्गापुर तक एनएच निर्माण एवं चाईबासा से हाता, मुसाबनी, डुमरिया, आस्ती गुड़ाबांदा होते हुए उड़ीसा बाम्बे चौक तक एनएच का निर्माण, बहरागोड़ा के झरिया मोड़ पर कालियाडिंगा चौक में ओवर ब्रिज का निर्माण, घाटशिला के फूल डूंगरी में ओवर ब्रिज का निर्माण, बहरागोड़ा के ओम होटल क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण सांसद महतो ने सीआरआईएफ फंड के तहत, पटमदा भूईयासिनान से सुसनी भाया हाथी खेदा तक सडक़ निर्माण, फूलडूंगरी एनएच-33 झांटी झरना भाया बुरुडीह रोड का निर्माण, जाल्ला कॉलेज आगूईडांगरा मविल होते हुए बनकुचिया मोड़ से खिजूरडीह तक पथ निर्माण, एनएच 6 कालियाडिंगा से चित्रेश्वर रंगुनिया कुमार डूबी होते हुए एनएस-6 जगन्नाथपुर तक पथ निर्माण, चाकुलिया के बेंद मुख्य सडक़ से मिश्रीकांटा, बड़सोल कदमडीहा होते हुए ढेंगाम, तिलाबनी होते हुए शांति नगर पथ निर्माण की मांग की.

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय सिंह उज्जैन, मनोज सिंह, अशोक गोयल, रविंद्र तिवारी भी उपस्थित थे.

The post Jamshedpur: सांसद कार्यालय पहुंचे नितिन गडकरी के आप्त सचिव, कई मामलों पर हुई चर्चा appeared first on Udit Vani.