NirmalMahatoChowk Archives - Udit Vani

Nirmal Mahato Jayanti: सीएम ने दी श्रद्धांजलि, देखें जननायक निर्मल महतो के संघर्ष और जीवनी की छोटी सी झलक
उदित वाणी, जमशेदपुर: वीर शहीद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन के अग्रदूत और राज्य के सर्वाधिक सम्मानित जननायकों में से एक थे. उन्होंने झारखंड के आदिवासी और मूलवासी समुदायों के हक और अधिकारों के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया. उनका योगदान झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के संघर्ष में एक अमिट अध्याय के रूप में दर्ज है.

प्रारंभिक जीवन

निर्मल महतो का जन्म 25 दिसंबर 1950 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ. एक साधारण परिवार से होने के बावजूद, उन्होंने अपनी मेहनत और संकल्प से संघर्ष का मार्ग चुना. उनका जीवन आदिवासी समाज की समस्याओं को समझने और उन्हें दूर करने के लिए समर्पित रहा.

झारखंड आंदोलन में भूमिका

निर्मल महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख नेताओं में से एक थे. उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों के माध्यम से झारखंड क्षेत्र के लोगों के आत्मसम्मान, संस्कृति और पहचान की रक्षा की. वे भूमि अधिग्रहण, विस्थापन और शोषण के खिलाफ मुखर आवाज बने.

संघर्ष और शहादत

15 अगस्त 1987 को, झारखंड आंदोलन के इस महानायक की हत्या कर दी गई. उनकी शहादत ने झारखंड आंदोलन को और तेज कर दिया और उनके सपनों को साकार करने के लिए लोगों में नई ऊर्जा का संचार किया.

विरासत

निर्मल महतो का योगदान झारखंड के हर कोने में देखा जा सकता है. उनके नाम पर कई स्थान, चौक और संस्थान हैं जो उनकी स्मृति को जीवंत रखते हैं. झारखंड आंदोलन में उनके बलिदान ने उन्हें अमर बना दिया.

प्रेरणा स्रोत

निर्मल महतो आज भी झारखंड के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. उनके जीवन से हमें संघर्ष, आत्मसम्मान और समाज के प्रति निष्ठा की शिक्षा मिलती है.

“झारखंड के सपूत निर्मल महतो का संघर्ष और बलिदान हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा.”

मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता वीर शहीद निर्मल महतो की 74वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. रांची के शहीद निर्मल महतो चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सीएम ने झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को स्मरण किया और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया.

सोशल मीडिया पर नमन

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ट्वीट किया, उन्होंने वीर शहीद निर्मल महतो को झारखंड आंदोलन का महानायक बताते हुए लिखा, “झारखंड की क्रांतिकारी भूमि के वीर सपूत, महान आंदोलनकारी वीर शहीद निर्मल महतो जी की जयंती पर शत-शत नमन.”

The post Nirmal Mahato Jayanti: सीएम ने दी श्रद्धांजलि, देखें जननायक निर्मल महतो के संघर्ष और जीवनी की छोटी सी झलक appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: आजादी के बाद पहली बार बनेगी गदरा-टुपुडाँग मुख्य सडक, मंगल कालिंदी ने किया शिलान्यास
उदित वाणी, जमशेदपुर: जुगसलाई विधानसभा के जमशेदपुर प्रखण्ड अंतर्गत गदरा टुपुडाँग मुख्य सडक जो कि आजादी के बाद से अब तक नहीं बनी थी. आज उसका शिलान्यास वीर शहीद निर्मल महतो चौक गदरा में विधायक मंगल कालिंदी ने किया.

गदरा पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों द्वारा विधायक मंगल कालिंदी का भव्य स्वागत किया गया. बताते चलें कि चुनाव के पूर्व इस सडक़ का निर्माण आजादी के बाद से नहीं होने को लेकर ग्रामीणों द्वारा चुनाव में वोट का बहिष्कार किया गया था जिस पर विधायक मंगल कालिंदी ने ग्रामीणों से बात कर उन्हें वादा किया था कि अपना वोट उन्हें दें वह चुनाव जीत कर इस सडक़ का निर्माण हर हाल में करवाएंगे.

इस सडक़ का शिलान्यास होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया. श्री कालिंदी ने कहा कि चुनाव के पूर्व मैंने वादा किया था कि आजादी के बाद से इस सडक़ का निर्माण नहीं हुआ है लेकिन मैं विधायक बनने के बाद इस सडक़ का निर्माण हर हाल में करवा लूंगा. आज इसका शिलान्यास कर काफी खुश हूं. इस सडक़ को लेकर मैंने सदन में भी बात उठाई थी और मुख्यमंत्री से भी मिलकर इस सडक़ का निर्माण करवाने की बात रखी थी. जिस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और इस ढाई किलोमीटर सडक़ को स्वीकृति दिलवाई उसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं.

कुछ नेता इस सडक़ को लेकर गंदी राजनीति कर रहे थे लेकिन अब इस सडक़ के निर्माण होने से उनकी बोलती बंद हो जाएगी.

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा गुरुचरण किसको, झामुमो नेता दुबराज नाग, मिथुन चक्रवर्ती , पूर्व उप मुखिया बिरजू पात्रो, मुखिया संघ के अध्यक्ष पलटन मुर्मू, पूर्व पंचायत समिति विश्वजीत भगत,ग्राम प्रधान सुकलाल हेमरोम, मुखिया जूही बेसरा ,पंचायत समिति सदस्य सोमवारी पात्रो, जितेंद्र सिंह ,बबलू महतो, विकास, मनोज यादव, जय किशन, चमन तिवारी कृष्णा कामत, पप्पू यादव ,नितिन हंसदा, विमल पाल ,संतोष केवट, अब्दुल कादिर, गणेश महतो,विक्रम सिंह, सुदामा यादव, संजय दास आदि झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे.

The post Jamshedpur: आजादी के बाद पहली बार बनेगी गदरा-टुपुडाँग मुख्य सडक, मंगल कालिंदी ने किया शिलान्यास appeared first on Udit Vani.