nifty Archives - Udit Vani

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 640 अंक उछला
उदित वाणी, मुंबई : मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते पिछले दिन की बड़ी गिरावट से उबरते हुए भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ. इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 639.82 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,205.98 पर बंद हुआ. वहीं एनएसई निफ्टी50 233.55 अंक यानी 0.97 प्रतिशत चढ़कर 24,261.60 के स्तर पर बंद हुआ.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के साथ युद्ध जल्द समाप्त होने के संकेत के बाद जोखिम भावना में सुधार होने से घरेलू बाजार ने लगातार दो दिनों की गिरावट को समाप्त कर दिया.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ऊर्जा बाजार में कई दिनों तक चले भारी उतार-चढ़ाव के बाद बढ़ते राजनीतिक और आर्थिक दबाव का सामना कर रहे ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध का समाधान ‘बहुत जल्द’ हो सकता है. इस खबर से निवेशकों का मनोबल बढ़ा और उनमें जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ी.

इसके अलावा अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से भी निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ.

दिन के कारोबार के दौरान बाजार में और ज्यादा तेजी देखने को मिली. इंट्राडे में सेंसेक्स करीब 960 अंक यानी लगभग 1.2 प्रतिशत उछलकर 78,526.25 तक पहुंच गया. वहीं निफ्टी 275.75 अंक यानी करीब 1.1 प्रतिशत बढ़कर 24,303.80 के स्तर तक पहुंचा. हालांकि बाद में दोनों सूचकांकों में थोड़ी मुनाफावसूली देखी गई.

व्यापक बाजारों ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में जहां 1.62 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.12 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली.

सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी ऑटो इंडेक्स (3.10 प्रतिशत की तेजी) सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स बनकर उभरा. निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (बैंक को छोड़कर) इंडेक्स ने भी बेहतर प्रदर्शन किया. इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 1.66 प्रतिशत, तो निफ्टी एफएमसीजी में 0.84 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.

इस बीच, निफ्टी आईटी इंडेक्स (0.46 प्रतिशत की गिरावट) को क्षेत्रीय सूचकांकों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. वहीं, निफ्टी ऑयल एंड गैस का प्रदर्शन भी खराब रहा.

इससे पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई थी. मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और वैश्विक बाजारों में बिकवाली के कारण घरेलू बाजार दबाव में आ गया था.

सोमवार को कच्चे तेल की कीमतें लगभग 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं. इस बीच वैश्विक बाजार स्थिर होने के साथ तेल की कीमतों में भी कुछ गिरावट आई. अमेरिकी कच्चा तेल करीब 7.56 डॉलर गिरकर 87.21 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 7.54 डॉलर गिरकर 91.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य-पूर्व में ऊर्जा ढांचे पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे तेल की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

(आईएएनएस)

The post मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 640 अंक उछला appeared first on Udit Vani.

भारतीय शेयर बाजार ने इन 5 कारणों के चलते लगाई छलांग, सेंसेक्स करीब 700 अंक बढ़ा
उदित वाणी, मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. दिन के दौरान सेंसेक्स ने अब तक 82,957.91 अंक का उच्चतम स्तर छुआ है, जो कि कल की क्लोजिंग 82,225.92 से करीब 732 अंक अधिक है.

कल की बड़ी गिरावट के बाद बाजार में बड़ी तेजी के पीछे कई कारक जिम्मेदार है.

आईटी शेयर में खरीदारी शेयर बाजार में तेजी की बड़ी वजह है. खबर लिखे जाने तक निफ्टी आईटी 2.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था. बाजार के जानकारों का कहना है एआई सॉफ्टवेयर कंपनियों के काम करने के तरीके में बदलाव लाएगा, साथ ही यह नए अवसर भी पैदा करेगा, जैसा कि हमने हाल ही में एंथ्रोपिक और इन्फोसिस के साथ साझेदारी में देखा. वहीं, टीसीएस भी ओपनएआई के साथ मिलकर काम कर रही है.

बाजार में तेजी की दूसरी वजह वैश्विक स्तर पर संकेतों का सकारात्मक होना है. मंगलवार को अमेरिका के बाजार सकारात्मक बंद हुए थे और इससे एशिया के साथ भारतीय बाजारों में भी तेजी का रुझान बना हुआ है.

इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए की तेजी से भी भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी को बढ़ावा मिला है. डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के कारण अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपए में तेजी को बढ़ावा मिला है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 90.89 पर है.

विदेशी निवेशकों की खरीदारी की बाजार में तेजी में अहम भूमिका है. कल की बड़ी गिरावट में भी विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सिर्फ 102.53 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी. वहीं, इससे पहले सोमवार को एफआईआई ने कैश मार्केट में 3,483.70 करोड़ रुपए की खरीदारी की थी.

इससे संकेत मिलता है कि विदेशी निवेशकों का रुझान भारतीय बाजार के लिए बदल रहा है. यह बाजार में सकारात्मक धारणा को बढ़ा रहा है.

(आईएएनएस)

The post भारतीय शेयर बाजार ने इन 5 कारणों के चलते लगाई छलांग, सेंसेक्स करीब 700 अंक बढ़ा appeared first on Udit Vani.

मिश्रित वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, फार्मा सेक्टर में खरीदारी
उदित वाणी, मुंबई : मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को सपाट हुई है. सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 21 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 82,605 और निफ्टी 2 अंक की बढ़त के साथ 25,473 पर था.

शुरुआती कारोबार में बाजार को संभालने का काम फार्मा और हेल्थकेयर शेयर कर रहे थे. सूचकांकों में निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर टॉप गेनर्स थे. इसके अलावा निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी पीएसई भी हरे निशान में थे.

दूसरी तरफ निफ्टी मीडिया, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल, निफ्टी आईटी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी इंडिया डिफेंस लाल निशान में थे.

सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, आईटीसी, इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक, एमएंडएम, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल सबसे बढ़ने वाले शेयर थे. इन्फोसिस, एसबीआई, टेक महिंद्रा, एचयूएल, टाइटन, अल्ट्राटके सीमेंट, टीसीएस, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और ट्रेंट लाल निशान में थे.

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में लाल निशान में कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 203 अंक या 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,234 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 79 अंक या 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,953 पर था.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. टोक्यो और बैंकॉक लाल निशान में थे, जबकि हांगकांग के बाजार लाल निशान में थे. अमेरिकी बाजार भी शुक्रवार को मिश्रित बंद हुए थे, जिसमें डाओ 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ और नैस्डैक 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था.

कमोडिटी में कच्चे तेल में तेजी बनी हुई है. खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.80 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 62.80 डॉलर प्रति औंस पर था.

वहीं, सोने और चांदी में गिरावट देखी गई है. सोना 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,002 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.61 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75.11 डॉलर प्रति औंस पर थी.

(आईएएनएस)

The post मिश्रित वैश्विक संकेतों से सपाट खुला शेयर बाजार, फार्मा सेक्टर में खरीदारी appeared first on Udit Vani.

भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान में खुला, ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त
उदित वाणी, मुंबई : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क तेजी के साथ हरे निशान में खुले. इस दौरान सेंसेक्स अपने पिछले बंद (84,273.92) से 65.23 अंक उछलकर 84,339.15 पर खुला, तो वहीं निफ्टी अपने पिछले बंद (25,935.15) से 62.3 अंक की बढ़त के साथ 25,997.45 पर खुला. यह इस सप्ताह का लगातार तीसरा सत्र है जब बाजार ने कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की.

खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 9.25 बजे) 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 102 अंक या 0.1 प्रतिशत बढ़कर 84,374 पर था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 44 अंकों की बढ़त के साथ 25,979 पर ट्रेड कर रहा था.

इस दौरान, व्यापक सूचकांकों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ. बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

सेक्टर वार देखें तो, निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 1.34 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली. वहीं निफ्टी एफएमसीजी में 0.18 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जबकि निफ्टी आईटी में 0.45 प्रतिशत तो निफ्टी बैंक में 0.28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

सेंसेक्स पैक में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एसबीआई और सन फार्मा के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई. तो वहीं एचसीएल टेक, ट्रेंट, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईटीसी और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल रहे.

चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने बताया कि निफ्टी अपने प्रमुख शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर बना हुआ है और 25,800-25,900 के सपोर्ट जोन के ऊपर मजबूती से टिके रहने में सफल रहा है. ऊपर की ओर 26,000 का स्तर इमीडिएट रेजिस्टेंस है. अगर निफ्टी 26,000 के ऊपर मजबूती से निकलता है, तो शॉर्ट कवरिंग बढ़ सकती है और बाजार में मौजूदा रिकवरी और आगे बढ़ सकती है. नीचे की ओर 25,800 पहला अहम सपोर्ट है, उसके बाद 25,700 का स्तर महत्वपूर्ण रहेगा. फिलहाल बाजार की संरचना सकारात्मक है, लेकिन रेजिस्टेंस के पास कुछ समय के लिए कंसोलिडेशन हो सकता है.

विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की बात करें तो उन्होंने मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में खरीदारी की और करीब 69 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जो वैश्विक स्तर पर बेहतर जोखिम भावना को दर्शाता है. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई और लगभग 1,174 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की, जिससे ऊंचे स्तरों पर भी बाजार को सहारा मिला.

एक्सपर्ट ने आगे कहा कि बाजार में सकारात्मक लेकिन सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिल सकता है, जिसमें तेजी का रुख बना रह सकता है. निवेशकों का फोकस ऑटो, मेटल, बैंकिंग और अच्छे नतीजे देने वाले शेयरों पर रह सकता है. हालांकि, निफ्टी के 26,000 के अहम स्तर के करीब होने के कारण सतर्कता और बेहतर जोखिम प्रबंधन जरूरी रहेगा.

(आईएएनएस)

The post भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान में खुला, ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बढ़त appeared first on Udit Vani.

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, फार्मा सेक्टर में बढ़त; FMCG और IT में गिरावट
उदित वाणी, मुंबई : वैश्विक बाजार से मिले-जुले संकेतों के बीच सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क तेजी के साथ हरे निशान में खुले. इस दौरान सेंसेक्स अपने पिछले बंद (84,065.75) से 144.25 अंक उछलकर 84,210 पर खुला, तो वहीं निफ्टी अपने पिछले बंद (25,867.30) से 55.35 अंक की बढ़त के साथ 25,922.65 पर खुला.

खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 9.22 बजे) 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 137.67 अंकों यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,203.42 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 37.65 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,904.95 पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी को छोड़कर निफ्टी के अधिकतर इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे थे.

व्यापक बाजार की बात करें तो, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.21 प्रतिशत की तेजी तो निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.49 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई.

सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 0.46 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

सेंसेक्स पैक में, इटरनल, टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, टीसीएस, सन फार्मा और पावर ग्रिड के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल थे. जबकि बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, इंडिगो, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.

चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि पिछले सत्र में बेंचमार्क सूचकांकों ने अपनी रिकवरी जारी रखी, निफ्टी50 25,850 से ऊपर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स में लगभग 500 अंकों की बढ़त दर्ज की गई.

एक्सपर्ट ने बताया कि तकनीकी दृष्टि से निफ्टी ने अहम मूविंग एवरेज के ऊपर खुद को बनाए रखा है और 25,700-25,800 के दायरे के ऊपर टिके रहने से इसकी मजबूती बढ़ी है. निफ्टी के लिए अगला रेजिस्टेंस 26,000 के पास है, इसके बाद 26,100 का स्तर अहम रहेगा. अगर निफ्टी 26,000 के ऊपर निर्णायक ब्रेकआउट देता है, तो शॉर्ट कवरिंग बढ़ सकती है और मौजूदा तेजी आगे भी जारी रह सकती है. नीचे की ओर 25,700 पहला अहम सपोर्ट है, इसके बाद 25,500 का स्तर देखा जाएगा.

कुल मिलाकर, बाजार की संरचना सकारात्मक बनी हुई है और बाजार में सकारात्मक लेकिन सीमित दायरे में कारोबार होने की संभावना है, जिसमें तेजी का रुझान बना रह सकता है. निवेशक बैंकिंग, पीएसयू, मेटल्स और नतीजों व सेक्टर से जुड़ी खबरों के आधार पर चुनिंदा शेयरों पर फोकस कर सकते हैं. हालांकि, निफ्टी के 26,000 के अहम रेजिस्टेंस के पास पहुंचने के कारण सतर्कता और सख्त रिस्क मैनेजमेंट के साथ ट्रेड करने की सलाह दी जाती है.

(आईएएनएस)

The post भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, फार्मा सेक्टर में बढ़त; FMCG और IT में गिरावट appeared first on Udit Vani.

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 400 अंक गिरा
उदित वाणी, मुंबई : कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुले. इस दौरान निफ्टी के तकरीबन सभी इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिली.

शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और सिप्ला के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिसकी वजह से बाजार कमजोरी के साथ खुला.

खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 498 अंकों यानी 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,072 के स्तर पर था. तो वहीं एनएसई निफ्टी 134 अंक यानी 0.52 प्रतिशत टूटकर 25,560 के स्तर पर आ गया.

वैश्विक बाजारों का माहौल भी फिलहाल सतर्क बना हुआ है, जिसकी बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान है, जिसमें उन्होंने 8 यूरोपीय देशों पर 10 प्रतिशत का टैरिफ लगाने की बात कही है. यूरोपीय देशों ने ट्रंप की ग्रीनलैंड को हासिल करने की योजना का विरोध किया है, जिससे वैश्विक निवेशकों में चिंता बढ़ गई है.

व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.40 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.48 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

विभिन्न क्षेत्रों की बात करें तो, निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत की गिरावट आई, तो वहीं निफ्टी आईटी में 0.5 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

जबकि निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.24 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई.

शुरुआती कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर करीब 2 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए. हालांकि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में अच्छा मुनाफा दिखाया है. इसके अलावा, विप्रो में 7 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (टीएमपीवी) के शेयरों में 2.8 प्रतिशत, मैक्सहेल्थ के शेयरों में करीब 2.9 प्रतिशत, इंफोसिस में 1 प्रतिशत से ज्यादा और सिप्ला के शेयरों में 0.9 प्रतिशत की गिरावट देखी गई.

इसके विपरीत, टेक एम, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, एचयूएल, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, बीईएल और एचडीएफसी लाइफ के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल रहे.

बाजार के जानकारों का कहना है कि पिछले हफ्ते निफ्टी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इस दौरान इंडेक्स ने 25,899 का उच्च स्तर और 25,473 का निचला स्तर छुआ. आखिर में निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 25,694 पर बंद हुआ, जो बाजार में जारी असमंजस को दिखाता है. हालांकि निफ्टी अभी 20-दिवसीय और 50-दिवसीय ईएमए से नीचे कारोबार कर रहा है, लेकिन 200-दिवसीय ईएमए से ऊपर बने रहने के कारण मीडियम टर्म ट्रेंड अब भी सकारात्मक माना जा सकता है. फिलहाल ऊपर की ओर 25,875 के स्तर पर पहला बड़ा रेजिस्टेंस है, इसके बाद 26,000 और 26,100 के स्तर अहम होंगे. वहीं नीचे की तरफ 25,600 और 25,450 के स्तर मजबूत सपोर्ट माने जा रहे हैं.

एक्सपर्ट के मुताबिक, लगातार बनी वैश्विक अनिश्चितता को देखते हुए ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे चयनित और अनुशासित रणनीति अपनाएं. बाजार में गिरावट के दौरान मजबूत बुनियादी स्थिति वाले शेयरों पर ही ध्यान दें. निफ्टी में 26,000 के स्तर के ऊपर मजबूती से ब्रेकआउट और वहां टिके रहने के बाद ही नई खरीदारी की रणनीति बनाना बेहतर रहेगा.

(आईएएनएस)

The post कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 400 अंक गिरा appeared first on Udit Vani.

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुला, IT शेयरों में तेजी
उदित वाणी, मुंबई : ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच गुरुवार की छुट्टी के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला. इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स में 200 अंकों या 0.30 प्रतिशत की उछाल के साथ 83,670 पर ओपेन हुआ, तो वहीं एनएसई निफ्टी 33.45 (0.13 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 25,696.05 पर खुला. आईटी शेयरों ने इस तेजी को सहारा दिया.

कारोबार के शुरुआत में सुबह 9.20 बजे के आसपास 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 260.52 अंक या 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,643.23 पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं निफ्टी 65.50 अंक या 0.26 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,731.10 पर था.

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.26 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली.

वहीं सेक्टरवार बात करें तो निफ्टी आईटी इंडेक्स और निफ्टी कैपिटल मार्केट्स इंडेक्स दोनों में 2-2 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई.

इस दौरान, सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एम एंड एम, कोटक बैंक, पावर ग्रिड और एल एंड टी के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. जबकि इटरनल, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी और सन फार्मा के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल रहे.

वहीं एनएसई पर इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा, श्रीराम फाइनेंस, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयर टॉप गेनर्स में शामिल रहे, जबकि सिप्ला, एचडीएफसी लाइफ, इटरनल, भारती एयरटेल, हिंडाल्को और ओएनजीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि फिलहाल कोई ऐसा बड़ा फैक्टर नहीं दिख रहा जो बाजार को बहुत ऊपर या जोरदार गिरावट की ओर ले जाएगा. आने वाले दिनों में बाजार की चाल मुख्य रूप से तीसरी तिमाही के नतीजों पर निर्भर करेगी, जो लगातार सामने आ रहे हैं. जिन कंपनियों के नतीजे उम्मीद से बेहतर होंगे, उनमें अलग-अलग स्टॉक्स में तेजी देखने को मिल सकती है, लेकिन इससे पूरे बाजार के ऊंचे स्तर पर पहुंचने की संभावना कम है. वहीं, अगर बाजार में थोड़ी बहुत तेजी आती भी है, तो विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली उसे दबा सकती है

मार्केट एक्सपर्ट ने आगे कहा कि एफआईआई द्वारा शॉर्ट पोजीशन बढ़ाए जाने से संकेत मिलता है कि निकट भविष्य में उनकी बिकवाली जारी रह सकती है. जब तक कोई सकारात्मक खबर या बड़ा घटनाक्रम बाजार की दिशा नहीं बदलता, तब तक यही रुझान बना रह सकता है. हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह कमजोर और सुस्त बाजार अच्छी क्वालिटी वाले ग्रोथ स्टॉक्स को सही कीमत पर धीरे-धीरे खरीदने का मौका देता है.

बीएमसी चुनावों के चलते गुरुवार को शेयर बाजार बंद रहा, जिसके चलते बीएसई और एनएसई में कोई कारोबार नहीं हुआ. इससे पहले बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था.

(आईएएनएस)

The post भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुला, IT शेयरों में तेजी appeared first on Udit Vani.

लगातार गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला
उदित वाणी, मुंबई : लगातार चार सत्रों में गिरावट के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार को भारती शेयर बाजार हरे निशान में खुला. इस दौरान बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों में तेजी दर्ज की गई.

शुरुआती कारोबार में सपाट रहने के बाद खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 176 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,357 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. तो वहीं निफ्टी 46 अंक या 0.18 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,923 पर था.

इस दौरान, व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.24 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

सेक्टरवार बात करें तो, निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि निफ्टी फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में करीब 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई.

सेंसेक्स पैक में सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले शेयरों में इटरनल, एचसीएल टेक, बीईएल, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस शामिल थे, जिनमें 0.5 प्रतिशत से 2.70 प्रतिशत तक की उछाल दर्ज की गई और टॉप गेनर्स की.

वहीं दूसरी ओर, टीएमपीवी, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, सन फार्मा, टाटा स्टील और ट्रेंट कुछ ऐसे शेयर रहे जिनके शेयरों में 1 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई और टॉप लूजर्स में शामिल रहे.

चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि आज के कारोबारी सत्र में बाजार की दिशा काफी हद तक वैश्विक शेयर बाजारों के संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और संस्थागत निवेशकों के फंड फ्लो पर निर्भर रहने की उम्मीद है.

पिछले कारोबारी सत्र में निफ्टी कमजोर खुला और दिनभर दबाव में रहा. अंत में यह 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ. यह स्थिति बाजार में सतर्क माहौल और नए तेजी वाले संकेतों की कमी को दर्शाती है. अब निफ्टी के लिए 25,700 से 25,750 का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है. वहीं, ऊपर की ओर 26,000 से 26,050 के दायरे के ऊपर टिके रहना जरूरी है, ताकि और गिरावट से बचा जा सके. इसके अलावा, 26,150 से 26,200 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस के रूप में काम कर रहा है.

एक्सपर्ट ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी ने भी बाजार की कमजोरी का ही अनुसरण किया और बड़े बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के चलते इसमें गिरावट देखी गई. इस इंडेक्स के लिए 59,300 से 59,400 का स्तर अहम सपोर्ट जोन है, जो आगे की गिरावट को थामने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. वहीं, ऊपर की ओर 59,900 से 60,000 का दायरा एक मजबूत रेजिस्टेंस बना हुआ है. इस स्तर के ऊपर मजबूती से निकलने पर ही बैंक निफ्टी में तेजी की गति स्थिर हो सकती है.

मार्केट एक्सपर्ट शाह ने आगे कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितता को देखते हुए निवेशकों और ट्रेडर्स को चयनात्मक और अनुशासित रहने की सलाह दी जाती है, साथ ही बाजार में गिरावट के दौरान मौलिक रूप से मजबूत शेयरों पर ही ध्यान दें. निफ्टी में 26,400 के स्तर के ऊपर सही और टिकाऊ ब्रेकआउट मिलने के बाद ही नई लॉन्ग पोजीशन पर विचार करना चाहिए.

(आईएएनएस)

The post लगातार गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला appeared first on Udit Vani.

भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में लाल निशान में खुला, सेंसेक्स करीब 200 अंक फिसला
उदित वाणी, मुंबई : वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच भारती शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुले.

शुरुआती कारोबार में खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 199 अंक या 0.23 प्रतिशत गिरकर 84,864 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 54 अंक या 0.2 प्रतिशत गिरकर 26,125 पर था.

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.28 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.

वहीं सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, जिसमें 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई, इसके बाद निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की गिरावट और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली.

इसके अलावा, निफ्टी आईटी में 1 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.7 प्रतिशत और निफ्टी एफएमसीजी में 0.16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर लाल निशान में ट्रेड करते नजर आए. इनमें एचडीएफसी बैंक में सबसे ज्यादा 1.3 प्रतिशत की गिरावट आई, जिसके बाद बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, एचयूएल, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, एलएंडटी और एमएंडएम प्रमुख थे.

इसके विपरीत, टाइटन कंपनी में सबसे ज्यादा 3.7 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. इसके बाद एचसीएल टेक, इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इटरनल और टाटा स्टील में बढ़त देखने को मिली.

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि हाल के दिनों में शेयर बाजार की चाल में कोई साफ रुझान या दिशा नजर नहीं आ रही है. कुछ गिने-चुने बड़े शेयरों में हो रही गतिविधियां पूरे बाजार को जरूरत से ज्यादा प्रभावित कर रही हैं.

उन्होंने कि उदाहरण के तौर पर, कल संस्थागत निवेशकों की खरीदारी सकारात्मक रहने के बावजूद निफ्टी 71 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ. इसकी मुख्य वजह सिर्फ दो शेयरों-रिलायंस और एचडीएफसी बैंक-में आई तेज गिरावट रही. इन दोनों शेयरों में डेरिवेटिव और कैश मार्केट में भारी वॉल्यूम देखने को मिला, जो सेटलमेंट डे से जुड़ी गतिविधियों का संकेत देता है. यानी इन शेयरों में आई तेज गिरावट का उनके मूल कारोबार (फंडामेंटल्स) से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह तकनीकी कारणों से हुई है.

एक्सपर्ट ने कहा कि आगे की बात करें तो बाजार में घटनाओं और खबरों के कारण तेज उतार-चढ़ाव (हाई वोलैटिलिटी) की संभावना बनी हुई है. डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट और उनके फैसले कभी भी बाजार को प्रभावित कर सकते हैं. इसके अलावा, एक अहम घटनाक्रम जिस पर निवेशकों को नजर रखनी चाहिए, वह है ट्रंप के टैरिफ से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट का संभावित फैसला, जो जल्द आ सकता है. अगर यह फैसला रेसिप्रोकल टैरिफ के खिलाफ जाता है, तो शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है.

पिछले कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था. दिन के अंत में सेंसेक्स 376.28 अंक या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,063.34 पर और निफ्टी 71.60 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26, 178.70 पर था.

(आईएएनएस)

The post भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में लाल निशान में खुला, सेंसेक्स करीब 200 अंक फिसला appeared first on Udit Vani.

भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ सपाट खुला, निफ्टी IT सबसे ज्यादा गिरा
उदित वाणी, मुंबई : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों ने मामूली गिरावट के साथ सपाट शुरुआत की. मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई सेंसेक्स 121.96 अंक गिरकर 85,640.05 पर खुला, जबकि निफ्टी50 5.15 अंक बढ़कर 26,333.70 के स्तर पर खुला.

खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 105.24 अंक यानी 0.12 प्रतिशत गिरकर 85,656.77 पर ट्रेड रहा था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 25.75 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,302.80 पर कारोबार कर रहा था.

बाजार में व्यापक रुझान देखने को मिला. निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक में 0.19 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक में 0.55 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

क्षेत्रीय स्तर पर, निफ्टी पीएसयू बैंक 1.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाला इंडेक्स रहा, उसके बाद मीडिया में 1.08 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली. वहीं दूसरी ओर, निफ्टी आईटी सबसे बड़ा नुकसान उठाने वाला इंडेक्स रहा, जिसमें 0.75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

सेंसेक्स पैक में बीईएल, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स शेयर रहे, जबकि एचसीएलटेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयर रहे.

इसी तरह, एनएसई पर बीईएल, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और हिंडाल्को टॉप गेनर्स वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि एचसीएलटेक, इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा और टीसीएस टॉप लूजर्स वाले शेयरों में रहे.

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि साल 2026 की शुरुआत बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ हुई है, जिनका असर दुनिया भर पर गहराई से पड़ सकता है. अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में की गई कार्रवाई से वैश्विक भू-राजनीति और ज्यादा अस्थिर हो सकती है. रूस-यूक्रेन युद्ध के जल्द खत्म होने के आसार कम हैं और यह संघर्ष आगे भी लंबा खिंच सकता है.

इसके अलावा, ईरान में विरोध-प्रदर्शन और तेज हो सकते हैं और ऐसे में यह देखना अहम होगा कि ईरानी सरकार कैसे प्रतिक्रिया देती है, खासकर तब जब ट्रंप की ओर से हस्तक्षेप की आशंका बनी हुई है. इतनी ज्यादा अनिश्चितता और वैश्विक तनाव के माहौल का लाभ उठाकर चीन ताइवान को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर सकता है.

उन्होंने कहा कि भू-राजनीति की यह भारी अनिश्चितता और अप्रत्याशितता बाजार को भी प्रभावित करेगी. लेकिन यह देखना होगा कि आगे घटनाएं किस दिशा में जाती हैं. वेनेजुएला संकट से भारत के लिए एक सकारात्मक बात यह है कि इसका मध्यम से दीर्घकालिक प्रभाव कच्चे तेल की कीमतों पर नकारात्मक है.

एक्सपर्ट ने आगे कहा कि शेयर बाजार की स्थिति पर बात करें तो, निकट भविष्य में बाजार में मजबूती बनी रह सकती है, क्योंकि इंडेक्स इस समय अपने ऑल टाइम हाई के आसपास है और तेजी का रुख बुल्स को सपोर्ट दे सकता है. बैंक निफ्टी मजबूत स्थिति में है और इसे तेज क्रेडिट ग्रोथ का ठोस फंडामेंटल सपोर्ट मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के तीसरी तिमाही के नतीजे अच्छे रहने की उम्मीद है, जिससे इस सेक्टर को और मजबूती मिल सकती है.

(आईएएनएस)

The post भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ सपाट खुला, निफ्टी IT सबसे ज्यादा गिरा appeared first on Udit Vani.