NHM Jharkhand Archives - Udit Vani

JHARKHAND: राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों में तत्काल फायर सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्देश
उदित वाणी, रांची: राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में अग्नि सुरक्षा सप्ताह 4 से 10 मई तक मनाने और तत्काल फायर सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्देश दिया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने गर्मी को ध्यान में रखते हुए जारी एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश में राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने संस्थानों में तत्काल प्रभाव से फायर सेफ्टी ऑडिट सुनिश्चित करें।

विद्युत भार बढ़ने से होने वाले शॉर्ट सर्किट की रोकथाम के लिए समय-समय पर निरीक्षण अनिवार्य रूप से करायें। अभियान निदेशक ने सभी अस्पतालों को अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने और विद्युत सुरक्षा के मानकों का सख्ती से पालन करने का भी निर्देश दिया है।

उन्होंने सुरक्षा मानकों के गैप को दूर करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिया है। सभी संस्थानों को अपनी गतिविधियों, फोटो और फायर सेफ्टी असेसमेंट रिपोर्ट को स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक पोर्टल और ईमेल पर 11 मई तक अनिवार्य रूप से भेजने का निर्देश दिया गया है। कहा गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी सुरक्षा उपायों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

The post JHARKHAND: राज्य के सभी स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों में तत्काल फायर सेफ्टी ऑडिट कराने का निर्देश appeared first on Udit Vani.

NHM झारखंड ने तेज किया परिवार नियोजन अभियान; अस्थायी विधियों के जरिए मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने का लक्ष्य
उदित वाणी, रांची: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड के अंतर्गत राज्य में परिवार नियोजन कार्यक्रम को नई गति दी जा रही है. सुरक्षित, प्रभावी और सुलभ अस्थायी गर्भनिरोधक सेवाओं को बढ़ावा देकर सरकार का उद्देश्य न केवल जनसंख्या स्थिरीकरण है, बल्कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाना भी है.

तीन प्रमुख अस्थायी विधियां और उनकी विशेषताएं

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तीन मुख्य विधियों पर ध्यान केंद्रित किया है:

पी.पी.आई.यू.सी.डी. (PP-IUCD): यह विधि प्रसव के 48 घंटे के भीतर अपनाई जाती है. यह उन माताओं के लिए वरदान है जो बच्चों के बीच अंतर रखना चाहती हैं. इसमें लाभुक को ₹300 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है.

पी.ए.आई.यू.सी.डी. (PA-IUCD): गर्भपात (Abortion) के तुरंत बाद अपनाई जाने वाली यह विधि महिलाओं को अनियोजित गर्भधारण से सुरक्षा प्रदान करती है. इसमें भी लाभुक को ₹300 प्रोत्साहन राशि मिलती है.

आई.यू.सी.डी. (IUCD): यह एक दीर्घकालिक और प्रतिवर्ती (Reversible) विधि है जो 5 से 10 वर्षों तक प्रभावी रह सकती है. इसे कभी भी प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी द्वारा हटाया जा सकता है.

हर स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध हैं सेवाएं

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सुनिश्चित किया है कि ये सेवाएं राज्य के हर स्तर पर उपलब्ध हों. जिला अस्पतालों से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) तक, प्रशिक्षित डॉक्टर और एएनएम परामर्श और सेवाएं प्रदान कर रहे हैं.

सहिया कार्यकर्ताओं की भूमिका और जागरूकता

समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी ‘सहिया’ कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है. वे घर-घर जाकर महिलाओं को इन विधियों के लाभ समझा रही हैं ताकि वे बिना किसी संकोच के सुरक्षित विकल्पों को चुन सकें.

परिवार नियोजन के मुख्य लाभ:

पूर्णतः सुरक्षित और दीर्घकालिक सुरक्षा.

स्वास्थ्य संस्थानों में आसान उपलब्धता.

आवश्यकता पड़ने पर विधि को हटाने की सुविधा (Reversible).

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में समग्र सुधार.

अपील: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड ने सभी योग्य दंपतियों से आह्वान किया है कि वे इन अस्थायी विधियों को अपनाकर एक स्वस्थ और सशक्त परिवार की नींव रखने में अपना सहयोग दें.

The post NHM झारखंड ने तेज किया परिवार नियोजन अभियान; अस्थायी विधियों के जरिए मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने का लक्ष्य appeared first on Udit Vani.