NH-33-one-way-bridge-caused-accident Archives - Udit Vani

Chandil: शहरबेड़ा पुल के पास फिर दर्दनाक हादसा, NH 33 की लापरवाही 9 माह में ले चुकी 16 जानें – कब जागेगा प्रशासन?
उदित वाणी, चांडिल: एनएच 33 पर चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शहरबेड़ा चौक से सौ मीटर की दूरी पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवारों को कुचल दिया. घटना में बाइक की पिछली सीट पर बैठी युवती रीना सोरेन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.रीना अपने जीजा के भाई शिबू सोरेन के साथ बाइक पर सवार होकर गम्हरिया थाना क्षेत्र के हथियाडीह गांव से चांडिल की ओर जा रही थी. शहरबेड़ा पुल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. मृतका चिलगु स्थित एक विद्यालय में शिक्षिका थी.

युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में बाइक चला रहा घाटशिला के जगन्नाथपुर निवासी शिबू सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से चांडिल पुलिस ने उसे तत्काल जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल भिजवाया. जहां उसका इलाज चल रहा है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जांच जारी है.

एनएचएआई की लापरवाही बन रही हादसों की वजह

समाजसेवी शेखर गांगुली ने बताया कि बीते नौ महीनों में चिलगु और शहरबेड़ा के बीच बने सिंगल वे के कारण 16 लोगों की सड़क दुर्घटना में जान जा चुकी है. इसके बावजूद एनएचएआई, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि जब तक किसी पदाधिकारी या नेता के परिवार के सदस्य दुर्घटना का शिकार नहीं होते, तब तक उन्हें आम लोगों की जान की कीमत समझ नहीं आएगी.

पुल क्षतिग्रस्त, सिंगल वे बना मौत का रास्ता

गौरतलब है कि चिलगु के समीप एनएच पर स्थित पुल पिछले एक वर्ष से क्षतिग्रस्त है. मरम्मत नहीं होने के कारण एनएचएआई ने चिलगु और शहरबेड़ा चौक के पास डायवर्शन के संकेतक लगाकर अस्थायी रूप से सिंगल वे मार्ग चालू किया है.

इस रास्ते पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. राहगीर और स्थानीय निवासी असुरक्षित हैं.

अब तक कई लोग अपनों को खो चुके हैं. इसके बावजूद न तो एनएचएआई और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने प्रभावी पहल की है. शनिवार को एक और युवती की मौत इस लापरवाही का ताजा उदाहरण बन गई.

The post Chandil: शहरबेड़ा पुल के पास फिर दर्दनाक हादसा, NH 33 की लापरवाही 9 माह में ले चुकी 16 जानें – कब जागेगा प्रशासन? appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: एनएच-33 पर वन-वे पुल बना हादसों की वजह, प्रशासन की उदासीनता से ग्रामीण आक्रोशित
उदित वाणी चांडिल : एनएच-33 पर चिलगु के पास स्थित पुल के वन-वे किए जाने के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन प्रशासन की अनदेखी से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को हुए ताजा हादसे में एक हाइवा ट्रक मजदूर को बचाने के प्रयास में पलट गया जिससे पीछे से आ रही क्रेटा कार ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि मजदूर के दोनों पैर टूट गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज जारी है।

8 महीने में 66 दुर्घटनाएं, 100 से अधिक लोगों की मौत

समाजसेवी शेखर गांगुली के अनुसार पिछले आठ महीनों में इस पुल पर 66 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें 100 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

प्रशासन और एनएचएआई जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे

जब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की खतरनाक स्थिति को लेकर शिकायत की तो अधिकारियों ने इसे एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) का मामला बताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। वहीं टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने इसे सड़क निर्माण कंपनी की जिम्मेदारी बताया। इस स्थिति में ग्रामीण असमंजस में हैं कि वे अपनी शिकायत लेकर आखिर कहां जाएं।

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लगातार हो रहे हादसों और प्रशासनिक लापरवाही से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुल के दोनों ओर यातायात सुचारू रूप से बहाल नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने साफ कहा है कि यदि और हादसे हुए तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और एनएचएआई की होगी। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या को कब तक नजरअंदाज करते हैं या फिर ठोस कदम उठाकर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

The post Jamshedpur: एनएच-33 पर वन-वे पुल बना हादसों की वजह, प्रशासन की उदासीनता से ग्रामीण आक्रोशित appeared first on Udit Vani.