NeerajChopra Archives - Udit Vani

नीरज चोपड़ा को मिली मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की वर्दी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित
उदित वाणी, नई दिल्ली : भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को बुधवार को भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में नीरज को यह सम्मान चिन्ह औपचारिक रूप से प्रदान किया.

इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) नीरज चोपड़ा दृढ़ संकल्प, देशभक्ति और उत्कृष्टता की भारतीय भावना का प्रतीक हैं. उन्होंने अपने अनुशासन और समर्पण से न केवल खेल जगत में, बल्कि पूरे देश में प्रेरणा का स्रोत बनने का काम किया है.

रक्षा मंत्री ने नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि नीरज ने मैदान में जो अनुशासन और निष्ठा दिखाई, वही भावना उन्हें सेना के आदर्शों से जोड़ती है. वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सच्चे प्रेरणास्रोत हैं.

नीरज चोपड़ा को वर्ष 2016 में भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट में शामिल किया गया था. हरियाणा के पानीपत जिले के खांदरा गांव में 24 दिसंबर 1997 को जन्मे नीरज ने अपने प्रदर्शन से न केवल भारत को, बल्कि भारतीय सेना को भी गौरवान्वित किया है.

उन्होंने 2020 के टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए ट्रैक एंड फील्ड में भारत का पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता. इसके बाद उन्होंने 2024 के पेरिस ओलंपिक में रजत पदक और 2023 की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया.

इसके अलावा, नीरज ने एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स और डायमंड लीग में भी कई स्वर्ण पदक जीते हैं. उन्होंने हाल ही में 90.23 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो (2025) कर भारतीय एथलेटिक्स इतिहास में नया मील का पत्थर स्थापित किया.

नीरज की उत्कृष्ट उपलब्धियों और राष्ट्र सेवा के प्रति उनके योगदान के सम्मान में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 16 अप्रैल 2025 को टेरिटोरियल आर्मी में मानद कमीशन प्रदान किया था.

नीरज को पहले भी कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें पद्म श्री, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, परम विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं.

कार्यक्रम में थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और भारतीय सेना व टेरिटोरियल आर्मी के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

(आईएएनएस)

The post नीरज चोपड़ा को मिली मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की वर्दी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित appeared first on Udit Vani.

‘गोल्डेन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने जीता ‘एनसी क्लासिक 2025’
उदित वाणी, बेंगलुरु : ओलंपिक चैंपियन और दो बार के पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने अपने नाम पर शुरू हुए ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ टूर्नामेंट का पहला संस्करण जीत लिया है. उन्होंने 11 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया.

बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इवेंट में भारतीय एथलेटिक्स के पोस्टर ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने 86.18 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेवल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया.

केन्या के जूलियस येगो 84.51 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि श्रीलंका के रुमेश पथिरगे 84.34 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

नीरज चोपड़ा ने फाउल के साथ शुरुआत की, लेकिन 82.99 मीटर के साथ दूसरे प्रयास में बढ़त बना ली. भारतीय जैवलिन स्टार ने 86.16 मीटर के अपने तीसरे थ्रो के साथ इवेंट का सबसे लंबा थ्रो फेंका. उनका यह थ्रो देख बेंगलुरु की भीड़ को रोमांचित हो उठी. उनका चौथा प्रयास फाउल रहा था. पांचवें प्रयास में उन्होंने 84.07 मीटर और छठे प्रयास में 82.22 मीटर लंबा थ्रो फेंका.

टोक्यो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक और पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने अपने नाम पर शुरू टूर्नामेंट का पहला संस्करण जीतने के बाद कहा, “यहां आने के लिए बेंगलुरु का धन्यवाद. हमारे लिए हवा का रुख विपरीत था, इसलिए थ्रो की दूरी ज्यादा नहीं रही. लेकिन यह मेरे लिए एक अलग अनुभव था, मुझे प्रतिस्पर्धा के अलावा कई अलग-अलग चीजें करनी थीं. हम और अधिक स्पर्धाएं जोड़ने की कोशिश करेंगे. मैं आज रात बहुत खुश हूं, मेरा परिवार भी यहां है.”

नीरज चोपड़ा ने जेएसडब्लू स्पोर्ट्स के साथ मिलकर ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ को आयोजित किया था. इसे भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन और वर्ल्ड एथलेटिक्स ने मान्यता दी थी. यह देश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पहला जैवलिन थ्रो (गोल्ड लेवल) टूर्नामेंट है. इस टूर्नामेंट में कुल 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया था.

(आईएएनएस)

The post ‘गोल्डेन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने जीता ‘एनसी क्लासिक 2025’ appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर दी बधाई
उदित वाणी, जमशेदपुर:  भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य पिंटू कुमार साह ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को पदक जीतने पर बधाई दी है.

उन्होंने कहा कि वल्र्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 88.13 मीटर भाला फेंक कर रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है.

कहा कि 19 वर्ष बाद भारत को इस चैंपियनशिप में पदक हासिल हुआ है. यह असाधारण उपलब्धि निश्चित तौर पर देश के युवा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करेगी.

The post Jamshedpur: नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर दी बधाई appeared first on Udit Vani.