MurmuComplex Archives - Udit Vani

Jamshedpur: मानगो में नगर निगम चुनाव का विरोध शुरू, 15 को क्षेत्र के पारंपरिक प्रधानों की बैठक
उदित वाणी, जमशेदपुर: गुरुवार को मुर्मू कॉम्प्लेक्स डिमना चौक में संयुक्त ग्राम सभा संघर्ष समिति उलिडीह मानगो का एक विशेष बैठक उलिडीह ग्राम सभा के हातु मुण्डा कैलाश बिरुवा की अध्यक्षता में हुई.

इस बैठक मे विगत दिनों झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड के अनुसूचित क्षेत्रों की नगर पालिका -नगर निगम के चुनाव के प्रक्रिया आरंभ किए जाने का जोरदार विरोध किया गया.

बैठक में झारखंड सरकार की ओर से शिड्यूल एरिया के शहरी क्षेत्रों में नगर पालिका- नगर निगम के चुनाव को असंवैधानिक करार देते हुए इसके विरुद्ध में चरणबद्ध आंदोलन करने की निर्णय लिया गया.

डिमना ग्राम के माझी बाबा दीपक मुर्मू ने कहा की झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत पांचवी अनुसूचित क्षेत्र में नगर निगम का गठन एवं चुनाव असंवैधानिक है.

जब तक अनुसूचित क्षेत्र के नगर निकाय या नगर पालिका के क्षेत्रों में पेसा की तरह मेसा (एक्सटेंशन ऑफ म्युनिस्पिलिटी टू शिड्युल एरिया) नहीं बनाई जाती है तब तक अनुसूचित क्षेत्र के शहरी निकायों में इस तरह का चुनाव या गठन असंवैधानिक है बेमानी है.

पांचवी अनुसूची क्षेत्रों में शहरी निकायों में पेसा जैसा कानून का गठन अब तक भारतीय संसद द्वारा नहीं किया गया. भारत के संविधान के अनुच्छेद 243 य, ग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम सहित अन्य जिले जो की पांचवी अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत में आते हैं में नगर निगम का विस्तार नहीं किया जा सकता है.

झारखंड सरकार द्वारा झारखंड के पांचवी अनुसूची क्षेत्र में संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन कर चुनाव कराने के कार्रवाई के विरोध में आगामी दिनांक 15 अक्टूबर को डिमना चौक स्थित मुर्मू कॉम्प्लेक्स में मानगो के 12 मौजा के माझी बाबा,मानकी मुण्डा बाबा एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों का एक विशेष बैठक आयोजन करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में मुख्य रुप से झारखंड आंदोलनकारी डेमका सोय,बिरेन मुर्मू,पाप्पु सोरेन,मदन सोरेन, सनातन टुडू, लवकुश हांसदा,सुरजू बास्के,ठाकुर दास हांसदा, दुर्गा मुर्मू, आदि उपस्थित थे.

The post Jamshedpur: मानगो में नगर निगम चुनाव का विरोध शुरू, 15 को क्षेत्र के पारंपरिक प्रधानों की बैठक appeared first on Udit Vani.