Murga Mahadev Road Station Archives - Udit Vani

Railway : मुर्गा महादेव रोड स्टेशन पर बड़ा सुरक्षा सुधार: घुमावदार क्रॉसओवर हटाया, सीधे ट्रैक पर बनेगा नया सिस्टम
उदित वाणी, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल ने ट्रेन परिचालन को और अधिक सुरक्षित तथा सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है. यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुर्गा महादेव रोड स्टेशन पर स्थित 5 डिग्री के तीव्र घुमाव वाले 36एबी फोर्स लेआउट क्रॉसओवर को पूरी तरह हटा दिया गया है. रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव से ट्रेनों के संचालन में सुरक्षा, गति और समयपालन में उल्लेखनीय सुधार होगा.

जानकारी के अनुसार, मुर्गा महादेव रोड स्टेशन के अप और डाउन मेन लाइन के बीच स्थित यह क्रॉसओवर डीपीएस-जेआरएलआई सेक्शन में एक घुमावदार हिस्से पर बना हुआ था. इसी स्थान पर 23 मार्च2026 को एक ट्रेन के डिरेल होने की घटना सामने आई थी. घटना के बाद रेल प्रशासन ने तकनीकी समीक्षा कर इसे संभावित जोखिम वाला क्षेत्र माना और तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया.

चक्रधरपुर मंडल के अधिकारियों के निर्देश पर इंजीनियरिंग तथा सिग्नल एवं दूरसंचार (एसएंडटी) विभाग की संयुक्त टीम ने इस कार्य को अंजाम दिया. इसके लिए तीन घंटे का संयुक्त ब्लॉक लिया गया. 30 मई को पॉइंट संख्या 36बी तथा 1 और 2 जून को पॉइंट संख्या 36ए को सफलतापूर्वक हटाया गया. रेलवे अधिकारियों के अनुसार पूरा कार्य निर्धारित समय के भीतर और बिना किसी बड़ी परिचालन बाधा के पूरा कर लिया गया.

रेलवे अब पुराने स्थान से लगभग 418 मीटर दूर सीधे ट्रैक पर नया क्रॉसओवर स्थापित करेगा. नए क्रॉसओवर के निर्माण और कमीशनिंग का लक्ष्य 20 जून 2026 निर्धारित किया गया है. सीधे ट्रैक पर बनने वाले इस ढांचे से ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित होगी और घुमावदार ट्रैक से जुड़े जोखिम समाप्त हो जाएंगे.

रेल प्रशासन का कहना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद ट्रेनों की गति बेहतर होगी, समयबद्ध संचालन में सहायता मिलेगी तथा ट्रैक की दीर्घकालिक मजबूती और विश्वसनीयता भी बढ़ेगी. रेलवे के इस कदम को यात्रियों की सुरक्षा और आधुनिक रेल संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

The post Railway : मुर्गा महादेव रोड स्टेशन पर बड़ा सुरक्षा सुधार: घुमावदार क्रॉसओवर हटाया, सीधे ट्रैक पर बनेगा नया सिस्टम appeared first on Udit Vani.