Murder Archives - Udit Vani

झारखंड में 12 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म और हत्या पर आक्रोश, भाजपा ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी
उदित वाणी, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ ब्लॉक के कुसुम्बा गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए क्रूर दुष्कर्म और हत्या ने पूरे राज्य में सनसनी फैला दी है और व्यापक आक्रोश पैदा कर दिया है.

पीड़िता के परिवार ने त्वरित न्याय और गिरफ्तारियों की मांग करते हुए तीन दिनों तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया,  हालांकि शुक्रवार शाम को वे अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए.

दूसरी ओर भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. राज्य भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू और हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कुसुम्बा गांव का दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात की.

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर शनिवार तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सोमवार को हजारीबाग जिले में पूर्ण बंद रहेगा. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर राज्यव्यापी आंदोलन और झारखंड बंद का आह्वान किया जाएगा.

बुधवार को गांव के पास झाड़ियों से नाबालिग का शव बरामद किया गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, राम नवमी के शुभ अवसर पर मंगलवार शाम को गांव में मंगला शोभायात्रा निकाली गई थी. लड़की शोभायात्रा देखने गई थी लेकिन रात 8 बजे तक घर नहीं लौटी, जिसके बाद उसके परिवार ने उसकी तलाश शुरू की.

रात भर गांव और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाने के बावजूद लड़की का पता नहीं चल सका. उसका क्षत-विक्षत शव अगले दिन, बुधवार को मिला.

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या से पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया था. इस घटना ने पूरे जिले में तीव्र आक्रोश और विरोध प्रदर्शनों को जन्म दिया है.

पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान भाजपा नेताओं ने प्रशासन की कड़ी आलोचना की और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि इतने जघन्य अपराध के बाद भी न तो उपायुक्त और न ही पुलिस अधीक्षक ने परिवार से मुलाकात की.

भाजपा नेताओं ने आगे दावा किया कि 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर केवल खानापूर्ति करने का आरोप लगाया.

पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की असंवेदनशीलता को दर्शाता है.

इस बीच, विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत जुटा लिए गए हैं. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और दावा किया कि पुलिस दोषियों को पकड़ने के करीब है.

एसडीपीओ ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा का आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी.

(आईएएनएस)

The post झारखंड में 12 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म और हत्या पर आक्रोश, भाजपा ने विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: झारखंड के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में
उदित वाणी,झारखंड : झारखंड की उपराजधानी दुमका के नगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में गुरुवार को एक शख्स का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोड्डा जिले के बोआरिजोर थाना के अंतर्गत सकरीकित्ता रामपुर निवासी मोहम्मद सादिक हुसैन अंसारी के रूप में हुई है। वह गोड्डा जिले के एक मदरसे में शिक्षक का काम करते थे।

जानकारी के अनुसार, सादिक हुसैन दुधानी टॉवर चौक स्थित होटल के कमरे में एक महिला के साथ ठहरे हुए थे। होटलकर्मियों द्वारा कमरे में एक व्यक्ति के अचेत होने की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस गुरुवार सुबह मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच और पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि सादिक हुसैन और उनके साथ कमरे में ठहरी महिला के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध थे। पुलिस ने मौके से महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि गुरुवार को खाना खाने के बाद कमरे में लौटते ही सादिक की तबीयत अचानक से बिगड़ गई और वे तड़पने लगे। कुछ देर बाद जब वे शांत हो गए तो उसे लगा कि वे सो गए हैं, लेकिन काफी समय तक कोई हलचल न होने पर उसने शोर मचाया और होटल कर्मियों को इसकी जानकारी दी।

नगर थाना पुलिस मामले की हर संभावित पहलू से तफ्तीश कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह प्राकृतिक मृत्यु का मामला है या इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है। होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस हिरासत में ली गई महिला से उनके संबंधों और दुमका आने के उद्देश्य को लेकर पूछताछ कर रही है।

The post JHARKHAND: झारखंड के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में appeared first on Udit Vani.

चाईबासा में युवक ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को मार डाला, सौतेली मां को भी किया लहूलुहान
उदित वाणी, चाईबासा : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में एक युवक ने मामूली विवाद में अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. उसने अपनी सौतेली मां पर भी कातिलाना हमला किया, जिन्हें नाजुक हालत में चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर की है. सत्यवान पान और उनके बड़े बेटे प्रकाश पान के बीच घर के आंगन में सरकारी आवास निर्माण को लेकर विवाद शुरू हुआ था. बहस इतनी बढ़ी कि तैश में आकर प्रकाश ने डंडा उठा लिया और अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार करने लगा. जब उसकी सौतेली मां (छोटी मां) बीच-बचाव करने पहुंची, तो आरोपी ने उन पर भी जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया.

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक सत्यवान पान ने घर के भीतर ही दम तोड़ दिया था. घटना की सूचना मिलते ही कुमारडुंगी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सत्यवान पान को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

चिकित्सकों के अनुसार, सिर पर गहरे जख्म होने के कारण अत्यधिक खून बह गया, जिससे मौत हो गई. पुलिस ने घटनास्थल से हमले में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी प्रकाश पान वारदात के बाद से ही फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इस घटना से पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है.

(आईएएनएस)

The post चाईबासा में युवक ने डंडे से पीट-पीटकर पिता को मार डाला, सौतेली मां को भी किया लहूलुहान appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND CRIME : गिरिडीह में युवक की हत्या के विरोध में सड़क जाम, होली के जश्न में डीजे विवाद ने लिया हिंसक रूप
उदित वाणी, गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह शहर में एक युवक की हत्या के विरोध में शुक्रवार को गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार स्थित हटिया गेट के पास मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

इधर, सड़क जाम की सूचना मिलने पर राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया और प्रशासन को दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

मंत्री और अधिकारियों के समझाने पर बाद में जाम खत्म हुआ. घटना नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार स्थित रविदास मोहल्ला की है, जहां गुरुवार देर रात होली के जश्न के बीच डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया. इस दौरान 30 वर्षीय अजय कुमार दास की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोहल्ले में होली के अवसर पर डीजे बज रहा था और लोग जश्न में डूबे थे. इसी दौरान कुछ बच्चों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ता देख अजय कुमार दास अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराने की कोशिश करने लगे. इसी बीच मोहल्ले का ही रहने वाला रवि दास अपने कुछ सहयोगियों के साथ वहां पहुंच गया.

आरोप है कि उसने और उसके साथियों ने चाकू और उस्तरे से हमला कर दिया. हमले में अजय कुमार दास समेत चार लोग बुरी तरह घायल हो गए. आसपास के लोगों ने सभी घायलों को तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अजय कुमार दास को मृत घोषित कर दिया. वहीं राजेश दास, परदूम दास और प्रेम दास का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मुख्य आरोपी रवि दास और मृतक अजय कुमार दास के बीच पारिवारिक संबंध हैं और दोनों के बीच पहले से किसी बात को लेकर तनाव भी बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND CRIME : गिरिडीह में युवक की हत्या के विरोध में सड़क जाम, होली के जश्न में डीजे विवाद ने लिया हिंसक रूप appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND CRIME : हजारीबाग में कोयला कारोबारी की हत्या, भागते अपराधियों की स्कॉर्पियो से कुचलकर ग्रामीण की मौत
उदित वाणी, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हिंसक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया. नापो खुर्द गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक कोयला कारोबारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

वारदात के बाद फरार होते समय अपराधियों की गाड़ी की चपेट में आने से एक अन्य ग्रामीण की भी मौत हो गई. एक ही रात में दो लोगों की मौत से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नपो खुर्द गांव निवासी रोहित साव स्थानीय स्तर पर कोयला कारोबार से जुड़े थे.

गुरुवार देर रात वह गांव में ही मौजूद थे, तभी सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने रोहित साव को घेर लिया और देखते ही देखते उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया. रोहित साव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हत्या के बाद हमलावर तेजी से अपनी गाड़ी में सवार होकर वहां से भाग निकले.

बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के डर से स्कॉर्पियो को काफी तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया जा रहा था. इसी दौरान सड़क पर मौजूद कुछ लोग वाहन की चपेट में आ गए. इस घटना में नापो खुर्द गांव के ही रहने वाले प्रदीप साव गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

दोहरी मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. ग्रामीणों में घटना को लेकर जबरदस्त आक्रोश है. सूचना मिलने के बाद बड़कागांव थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हमलावरों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND CRIME : हजारीबाग में कोयला कारोबारी की हत्या, भागते अपराधियों की स्कॉर्पियो से कुचलकर ग्रामीण की मौत appeared first on Udit Vani.

टांगी के वार से भाई की मौत, बागबेड़ा के कांचा गांव में पारिवारिक विवाद बना त्रासदी
उदित वाणी, जमशेदपुर : बागबेड़ा थानांतर्गत कांचा गांव में घरेलू विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया. सोमवार की रात हुए टांगी हमले में घायल शेरू मार्डी (32) की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा है.

पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता के बयान पर छोटे बेटे मनीष मार्डी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. केस दर्ज होते ही बागबेड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

परिजनों और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शेरू खेती-किसानी करता था, लेकिन वह नशे का आदी बताया जाता है. आरोप है कि नशे की हालत में वह अक्सर घर में झगड़ा करता था. सोमवार की रात भी वह शराब पीकर घर पहुंचा. पिता द्वारा विरोध करने पर कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई. पिता को बचाने के लिए मनीष बीच-बचाव करने आया, तो विवाद और बढ़ गया.

बताया जाता है कि झड़प के दौरान शेरू ने छोटे भाई के साथ भी हाथापाई की. इसी बीच गुस्से में आकर मनीष ने घर में रखी टांगी उठाकर बड़े भाई पर वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल शेरू को तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

The post टांगी के वार से भाई की मौत, बागबेड़ा के कांचा गांव में पारिवारिक विवाद बना त्रासदी appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Gangster Killed in Dehradun Firing
UditVani, Jamshedpur : A late-night shooting on Rajpur Road near Silver City sent shockwaves through the city after Vikram Sharma, a gangster from Jamshedpur, was gunned down.

According to initial reports, Sharma had just left a gym and was heading back when unidentified assailants opened fire at close range on Thursday night.

Multiple gunshots rang out in the otherwise bustling Rajpur Road area, triggering panic among pedestrians and motorists.

Witnesses said the attackers fled swiftly after firing several rounds.

Sharma was found critically injured on the roadside. Local residents alerted the police, who rushed him to a nearby hospital, where doctors declared him dead.

Police immediately cordoned off the area and launched an investigation.

Forensic experts collected evidence from the spot, and CCTV footage from nearby establishments is being examined to identify the assailants and trace their movements before and after the incident.

Sources confirmed that Vikram Sharma had criminal links in Jamshedpur and was known in local crime circles.

He was reportedly associated with organized criminal activities, including cases involving violence and extortion. Investigators are also looking into his recent presence in Dehradun and whether the killing was the fallout of gang rivalry, personal enmity, or a larger criminal dispute.

The brazen attack has raised security concerns among residents, particularly as Rajpur Road remains active even late at night.

Locals have called for increased police patrolling and stronger security arrangements.

Authorities have assured that a thorough probe is underway and that those responsible will be brought to justice.

Further details are expected as the investigation unfolds.

The post Jamshedpur Gangster Killed in Dehradun Firing appeared first on Udit Vani.

दिनदहाड़े फायरिंग से दहला गोलमुरी, घायल कन्हैया यादव की मौत के बाद थाना घेराव, गिरफ्तारी की तेज मांग
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में घायल कन्हैया यादव की शाम को मौत हो गई. घटना महेश थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. फायरिंग में गंभीर रूप से घायल कन्हैया यादव को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया.

कन्हैया यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे. परिजनों के साथ गोलमुरी क्षेत्र के स्थानीय लोग और कई जनप्रतिनिधि गोलमुरी थाना पहुंच गए और थाना परिसर का घेराव किया. प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की. स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ.

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी सुनील कुमार चौधरी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. उन्होंने आक्रोशित लोगों से वार्ता की और आश्वासन दिया कि फायरिंग की घटना में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. डीएसपी के आश्वासन के बाद देर शाम प्रदर्शनकारियों ने थाना परिसर छोड़ दिया.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच तेज कर दी गई है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है. घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

The post दिनदहाड़े फायरिंग से दहला गोलमुरी, घायल कन्हैया यादव की मौत के बाद थाना घेराव, गिरफ्तारी की तेज मांग appeared first on Udit Vani.

दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से दहला गोलमुरी, भाजपा ने 24 घंटे के भीतर दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की, विधायक पूर्णिमा साहू बोलीं- शहर में अपराधियों का मनोबल चरम पर, पुलिस प्रशासन पूरी तरह विफल
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत नामदा बस्ती निवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा समर्थक कन्हैया यादव की टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) में इलाज के दौरान सांध्यकाल में मौत हो गई. बुधवार सुबह गोलमुरी थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित टीनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टहलने के बाद बैठे रहने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर और छाती में गोली मार दी थी. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है. बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, दिनेश कुमार, बिनोद सिंह एवं गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय समेत कई नेता टीएमएच पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू को भी घटना से अवगत कराया गया.

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कन्हैया यादव की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे शहर की गिरती कानून-व्यवस्था का भयावह उदाहरण बताया. उन्होंने एसएसपी से दूरभाष पर बात कर मामले के शीघ्र उद्भेदन, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की. विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि थाना से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर देना इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ चुका है. अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से भी पुलिस कोई सबक नहीं ले रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जब इंटरपोल की ओर से शहर को आतंकी खतरे के मद्देनजर हाई अलर्ट पर रहने का इनपुट मिला हुआ है, ऐसे समय में शहर के बीचोंबीच हत्या हो जाना और अपराधियों का फरार हो जाना पुलिस की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है. पूर्णिमा साहू ने कहा कि वर्तमान हालात ने आम नागरिकों के मन में भय का वातावरण पैदा कर दिया है. उन्होंने इस जघन्य हत्या में शामिल सभी दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है.

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कन्हैया यादव की दिनदहाड़े हत्या पर जिला प्रशासन और झामुमो-कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि गोलमुरी थाना से कुछ ही दूरी पर गोली मारकर हत्या कर देना साबित करता है कि अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो-कांग्रेस की सरकार में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है. पूरे शहर में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, हत्या, चोरी, छिनतई, और अपहरण की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन शासन-प्रशासन असहाय दिखाई दे रहा है. जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई और कानून-व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो भाजपा सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी. उन्होंने प्रशासन से 24 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.

The post दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या से दहला गोलमुरी, भाजपा ने 24 घंटे के भीतर दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की, विधायक पूर्णिमा साहू बोलीं- शहर में अपराधियों का मनोबल चरम पर, पुलिस प्रशासन पूरी तरह विफल appeared first on Udit Vani.

गोलमुरी थाना के पास दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, घायल कन्हैया यादव की TMH में मौत, पुलिस जांच तेज
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर बुधवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में घायल कन्हैया यादव की टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल कायम है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर गोलमुरी क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने कन्हैया यादव पर अचानक फायरिंग कर दी. गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए. फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल कन्हैया यादव को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया.

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, भर्ती के समय कन्हैया यादव की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई थी. डॉक्टरों की टीम ने उनकी हालत को देखते हुए गहन उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. बुधवार शाम लगभग 7:30 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस सक्रिय हो गई. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही, प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

दिनदहाड़े थाना के समीप हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और वे इलाके में सख्त पुलिस गश्त की मांग कर रहे हैं.

The post गोलमुरी थाना के पास दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, घायल कन्हैया यादव की TMH में मौत, पुलिस जांच तेज appeared first on Udit Vani.