murder case Archives - Udit Vani

गिरिडीह में घर में घुसकर युवक की हत्या, महिला गंभीर रूप से घायल
उदित वाणी, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। इस हमले में मारे गए शख्स की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। घटना मधुबन थाना क्षेत्र की छछंदो पंचायत स्थित तिरिलटांड गांव की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय पतिया हांसदा के रूप में हुई है।

वह मंगलवार रात अपने घर में मौजूद थे, तभी देर रात अज्ञात हमलावर वहां पहुंच गए और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पतिया हांसदा की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची परणी देवी भी हमलावरों के निशाने पर आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद घर से चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को खून से लथपथ हालत में पाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डुमरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आबिद खान और मधुबन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

घायल महिला को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मृतक के परिजनों के अनुसार, वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और किसी बड़े विवाद की जानकारी नहीं है। एसडीपीओ आबिद खान ने बताया कि मामला हत्या का है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में भय और शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

The post गिरिडीह में घर में घुसकर युवक की हत्या, महिला गंभीर रूप से घायल appeared first on Udit Vani.

सासाराम: नवरत्न बाजार के काजीपुरा में आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी,सासाराम : सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के नवरत्न बाजार के काजीपुरा मोहल्ले में आपसी रंजिश में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक अभिषेक गोस्वामी उर्फ लल्लू गोस्वामी था। वहीं पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोपी टिंकू सोनी उर्फ अजय सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि नवरत्न बाजार के ही रहने वाले लल्लू गोस्वामी की हत्या कर दी गई है। यह हत्या आपसी रंजिश में की गई है।

बता दे की 4 साल पहले भी एक हत्या हुई थी। उसमें मृतक लल्लू गोस्वामी अभियुक्त था और कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर छूट कर जेल से बाहर आया था। चार साल पहले भुवर नामक एक व्यक्ति की हत्या का मृतक व्यक्ति आरोपी था। इस हत्याकांड में शामिल सभी की पहचान कर ली गई है। जबकि मुख्य हत्यारा टिंकू सोनी उर्फ अजय सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। साथ ही पैसों का लेनदेन का भी मामला है।

मृतक लल्लू गोस्वामी केक और किराना दुकान चलता था। जबकि हत्यारा टिंकू सोनी का आभूषण का दुकान है। बता दे की वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। नवरत्न बाजार में यह घटना घटी है पूरे इलाके में पुलिस बल्कि तनाती कर दी गई है आसपास के कई थाने की पुलिस पूरे बाजार और मोहल्ले में फैल गई है। रोहतास की S.P. रौशन कुमार ने खुद यह गिरफ्तारी की। इस दौरान अपराधी के घर के ऊपर पुलिस सीढ़ी लगाकर चढ़ गई। बीच शहर में हुए इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी है। पुलिस ने सबको अपने कब्जे में ले लिया है। बता दे की लालू गोस्वामी के सिर में अपराधियों ने दो से अधिक गोली मारी है। जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया।

The post सासाराम: नवरत्न बाजार के काजीपुरा में आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Noida: सौतेले पिता ने की 14 वर्षीय बेटी की हत्या, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा पुलिस को किया गुमराह
उदित वाणी,नोएडा: गौतमबुद्धनगर के जेवर थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक व्यक्ति ने अपने ही खून के रिश्तों को कलंकित करते हुए अपनी 14 वर्षीय सौतेली बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए न केवल मामले का खुलासा किया, बल्कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर शव भी बरामद कर लिया है।

गुमशुदगी की कहानी और पुलिस को चकमा

घटना की शुरुआत 21 अप्रैल को हुई, जब ग्राम रोही आरआर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र (पुत्र गौरी प्रसाद) ने जेवर थाने में अपनी बेटी अंजली (14 वर्ष) के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि 20 अप्रैल को अंजली पास की दुकान से दूध लेने निकली थी और फिर कभी वापस नहीं लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की, लेकिन जाँच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, शक की सुई सुरेंद्र पर ही टिक गई।

विवाद के बाद हत्या और शव को ठिकाने लगाया

पुलिस की गहन विवेचना में पता चला कि मृतका अंजली और उसके सौतेले पिता सुरेंद्र के बीच अक्सर अनबन रहती थी। 20 अप्रैल को भी उनके बीच विवाद हुआ, जिसके बाद सुरेंद्र ने अंजली के साथ इतनी बुरी तरह मारपीट की कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने शव को कानीगढ़ी और जेवर खादर के बीच यमुना पुस्ता रोड स्थित शीशम की झाड़ियों में छिपा दिया। खुद को पाक-साफ दिखाने के लिए उसने अगले दिन थाने जाकर झूठी रिपोर्ट लिखवाई।

निशानदेही पर बरामद हुआ शव, कड़ी धाराएं लागू

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सुरेंद्र टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। 28 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बताए गए स्थान से अंजली का शव बरामद किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी के मामले को हत्या में बदल दिया। अब आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) और 238 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

The post Noida: सौतेले पिता ने की 14 वर्षीय बेटी की हत्या, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा पुलिस को किया गुमराह appeared first on Udit Vani.

Loco Pilot Shot Dead in Midnight Attack near Tatanagar Station
UditVani, Jamshedpur: In a brazen act that has sent ripples of fear across steel city, a loco pilot was gunned down near the running room close to Tatanagar Railway Station late Sunday night.

The victim, identified as Gyanendra Kumar Gautam hailing from Adityapur in Seraikela-Kharsawan district, was attacked while heading for duty.

According to police, the incident unfolded around midnight when Gautam was on his way to the railway lobby.

Two assailants, believed to have been lying in wait, arrived on a motorcycle and opened fire at close range.

He was struck by multiple bullets, including a fatal shot to the chest, and collapsed on the spot.

“The attack appears to be targeted and carried out with precision. We are examining all possible angles,” a senior police officer said at the spot.

The sudden gunfire triggered panic in the vicinity, prompting an immediate response from law enforcement.

Senior officers, including the City SP, rushed to the spot and sealed the area. Preliminary findings suggest the attackers fled towards Bagbera after the shooting. Police teams are scanning CCTV footage and conducting raids to track down those involved.

“We are working with all available leads and are confident of cracking the case, at the earliest,” another officer added.

The killing has deeply unsettled railway personnel and residents, raising fresh concerns over security in and around the busy railway zone.

The post Loco Pilot Shot Dead in Midnight Attack near Tatanagar Station appeared first on Udit Vani.

Delhi Crime: मोबाइल छीनने वाले बदमाशों ने ली महिला की जान, ऋतिक, कुणाल और अरबाज की तलाश में पुलिस
उदित वाणी, नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ आजादपुर स्थित टीपीटी सेंटर झुग्गी के पास बदमाशों ने एक दंपती पर चाकू से हमला कर दिया। इस हिंसक हमले में राखी नामक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति आशु गंभीर रूप से घायल हैं।

बेटे का मोबाइल छीनने का विरोध पड़ा भारी

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब तीन स्थानीय लड़कों ने पीड़ित दंपती के बेटे का मोबाइल फोन छीन लिया। जब आशु और उनकी पत्नी राखी ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों के साथ उनकी तीखी बहस हो गई। यह बहस देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई, जहाँ बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

घटना की सूचना रविवार रात करीब 9:01 बजे पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची टीम ने घायल आशु को तुरंत बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती कराया। राखी को भी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपियों की पहचान स्थानीय निवासी ऋतिक, कुणाल और अरबाज के रूप में हुई है।

क्राइम और एफएसएल टीम ने शुरू की जांच

घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के लिए क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीमों को बुलाया गया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घायल आशु के बयान दर्ज होने के बाद औपचारिक एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The post Delhi Crime: मोबाइल छीनने वाले बदमाशों ने ली महिला की जान, ऋतिक, कुणाल और अरबाज की तलाश में पुलिस appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime : पत्नी की हत्या कर नदी में शव फेंका, आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल अनुमंडल अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र से विवाहिता महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. आरोपी पति राहुल शेख को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है.

राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि 31 मार्च की रात वह अपनी पत्नी को गंगा नदी किनारे ले गया, जहां उसने पहले उसके गले पर चाकू से वार किया. इसके बाद उसे पानी में डुबोकर मार डाला और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को नदी में बहा दिया.

पुलिस के अनुसार, पूर्वी प्राणपुर के साहेबटोला गांव स्थित गंगा तट पर गुरुवार को सनतारा बीबी का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया था. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी राहुल शेख को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि सनतारा बीबी की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व डकैत टोला निवासी राहुल शेख से हुई थी. दंपती का एक पांच वर्षीय पुत्र भी है. शादी के बाद दहेज को लेकर प्रताड़ना और विवाहेतर संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और इधर-उधर छिपता फिर रहा था. हालांकि पुलिस ने उसे ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई में राजमहल इंस्पेक्टर राजीव रंजन, राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : पत्नी की हत्या कर नदी में शव फेंका, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime : रांची में ‘ऑनर किलिंग’ के चलते नाबालिग लड़की की हत्या, दो गिरफ्तार
उदित वाणी, रांची : झारखंड को झकझोर देने वाले एक भयावह मामले में रांची पुलिस ने एक नाबालिग लड़की की हत्या का खुलासा किया है, जिसकी कथित तौर पर एक व्यक्ति और उसके बेटे ने ‘सामाजिक कलंक’ के कारण हत्या कर दी थी.

आरोपियों ने सबूत मिटाने के प्रयास में लड़की के शव को गुपचुप तरीके से बिहार के गया ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया.

यह मामला रातू पुलिस थाना क्षेत्र से लड़की के अचानक लापता होने की जांच के दौरान सामने आया. जो मामला शुरू में गुमशुदा व्यक्ति का लग रहा था, वह जल्द ही हत्या की जांच में बदल गया, जिससे घर के भीतर किए गए एक बेहद घिनौने अपराध का खुलासा हुआ.

पुलिस के अनुसार मुख्य रांची के रातू जिले के झखरा टांड का निवासी आरोपी सुबोध पाठक लगभग आठ साल पहले एक गरीब परिवार से लड़की को अपने साथ लाया था और उसे अपनी बेटी की तरह पाला था. हालांकि, कुछ दिन पहले वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. पड़ोसियों द्वारा परिवार से पूछताछ करने पर, वे कोई स्पष्टीकरण नहीं दे पाए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.

2 अप्रैल की रात को तनाव तब और बढ़ गया जब ग्रामीणों ने आरोपी के घर के बाहर इकट्ठा होकर किसी साजिश का संदेह जताया.

सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम के साथ घर की तलाशी ली, हालांकि शुरुआती जांच में कुछ भी नहीं मिला.

3 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की गई और रांची के एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच दल का गठन किया गया. तकनीकी निगरानी और अन्य सुरागों का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने सुबोध पाठक और उनके बेटे राहुल पाठक पर ध्यान केंद्रित किया, जिन्हें बाद में हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

लगातार पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उन्होंने बताया कि लड़की की हत्या उनके घर में ही की गई थी और बाद में उसके शव को किराए की एम्बुलेंस से गया ले जाया गया, जहां सबूत मिटाने के लिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने हत्या का मकसद लोक-लाज का डर बताया है.

उनके बयान के अनुसार, लड़की का राहुल पाठक के बहनोई से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क हुआ था, जो बाद में घनिष्ठ संबंध में बदल गया. इससे क्रोधित होकर पिता और पुत्र ने कथित तौर पर साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने शव ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई एम्बुलेंस को जब्त कर लिया है. चालक पहचान पिंटू कुमार सिंह ने जांचकर्ताओं को बताया कि सुबोध पाठक ने दावा किया था कि उसकी 13 वर्षीय बेटी की मृत्यु हो गई है और उसने अंतिम संस्कार के लिए गया ले जाने के लिए वाहन किराए पर लिया था.

अधिकारियों ने आरोपियों से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनकी आगे की जांच के लिए छानबीन की जा रही है.

रातू पुलिस स्टेशन के प्रभारी आदिकांत महतो, सब-इंस्पेक्टर महेश प्रसाद कुशवाहा, संतोष यादव और अनुरंजन कुमार ने इस मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त सबूत जुटाने और घटनाक्रम का पूरा पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : रांची में ‘ऑनर किलिंग’ के चलते नाबालिग लड़की की हत्या, दो गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

हजारीबाग हत्याकांड: आरोपी को फांसी देने की मांग तेज, प्रेसवार्ता में झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी ने उठाई मांग
उदित वाणी, जमशेदपुर : झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी ने हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए आरोपी भाजपा नेता भीम राम को फांसी देने की मांग की है. शुक्रवार को हाता स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में नेताओं ने इस जघन्य घटना की तीखी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग उठाई.

कड़ी सजा की मांग, पुलिस कार्रवाई की सराहना

प्रेसवार्ता में झामुमो नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी एवं पूर्व पार्षद सह प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है. उन्होंने मांग की कि मामले में शामिल सभी दोषियों को शीघ्र फांसी की सजा दी जाए. साथ ही, राज्य पुलिस द्वारा तत्परता और सूझबूझ के साथ मामले के खुलासे की सराहना भी की.

राजनीतिक साजिश का आरोप

नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा इस तरह के तत्वों को संरक्षण देकर राज्य सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास करती रही है. उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर होने के बाद भाजपा बौखलाहट में इस प्रकार की घटनाओं को बढ़ावा दे रही है. साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा.

प्रेसवार्ता में झामुमो के हितेश भकत, त्रिलोचन टुडू, चक्रधर महतो, श्याम चरण सरदार, फलिंदर गोप, गुड्डू पाल, हराधन मुंडा, सालखान हेंब्रम, बापी गोप और पुतुल सरदार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

The post हजारीबाग हत्याकांड: आरोपी को फांसी देने की मांग तेज, प्रेसवार्ता में झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी ने उठाई मांग appeared first on Udit Vani.

हजारीबाग कांड: भाजपा ने वापस लिया ‘झारखंड बंद’ का आह्वान, आदित्य साहू ने की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग
उदित वाणी, रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हजारीबाग के कुसुंबा (विष्णुगढ़) में नाबालिग बच्ची की नृशंस हत्या मामले में पुलिसिया खुलासे के बाद पूर्व घोषित आंदोलनों को वापस लेने का ऐलान किया है.

गुरुवार रात 9.30 बजे प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने 3 अप्रैल के मशाल जुलूस और 9 अप्रैल के ‘झारखंड बंद’ के कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की. हालांकि, उन्होंने पुलिस द्वारा बताई गई ‘बलि’ की थ्योरी पर संदेह जताते हुए मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग दोहराई है.

आदित्य साहू ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के प्रचंड दबाव के कारण ही इस हत्याकांड का उद्भेदन हुआ है. उन्होंने पुलिस की ‘बलि’ वाली कहानी पर सवाल उठाते हुए कहा, “बलि देने के तरीके और पुलिस के दावों में विसंगतियां हैं, इसकी गहराई से छानबीन होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके. पोक्सो एक्ट के उल्लंघन की भी जांच हो.”

उन्होंने इस हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी भीम राम के भाजपा कार्यकर्ता होने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया. साहू ने कहा कि भीम राम कभी भी पार्टी का सदस्य नहीं रहा और सत्ता पक्ष के दबाव में भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने सत्ताधारी दल झामुमो और कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें ‘संवेदनहीन’ करार दिया.

उन्होंने कहा, “जो लोग हत्याकांड के उद्भेदन आज सड़कों पर झंडा लेकर जश्न मना रहे हैं, वे 8 दिनों तक किस बिल में छिपे थे? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने इस जघन्य कांड पर एक ट्वीट तक नहीं किया और न ही पीड़ित परिवार से मिलने गए.”

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में पिछले 6 वर्षों में लूट, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं बेतहाशा बढ़ी हैं, जो सरकार की तुष्टीकरण नीति का परिणाम है. आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में पुलिस प्रशासन विधि-व्यवस्था सुधारने के बजाय बालू, कोयला और पत्थर माफियाओं से वसूली में व्यस्त है.

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में राज्य की किसी बेटी के साथ ऐसी दरिंदगी हुई या खनिज संपदा की लूट बंद नहीं हुई, तो भाजपा कार्यकर्ता पूरे झारखंड को ठप कर देंगे. उन्होंने रामगढ़ की हालिया घटना और रामनवमी के दौरान हुई पत्थरबाजी का जिक्र करते हुए कहा कि तुष्टीकरण के कारण बहुसंख्यक समाज के त्योहारों में अड़ंगा डालना आम बात हो गई है.

(आईएएनएस)

The post हजारीबाग कांड: भाजपा ने वापस लिया ‘झारखंड बंद’ का आह्वान, आदित्य साहू ने की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग appeared first on Udit Vani.

झारखंड : देवघर में सिर कटे शव की बरामदगी की गुत्थी सुलझी, महिला सहित तीन गिरफ्तार
उदित वाणी, देवघर : झारखंड के देवघर जिले में एक युवक का सिरकटा शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। रिखिया थाना क्षेत्र के इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एसपी सौरभ कुमार ने गुरुवार को बताया कि मृतक की पहचान दिलीप तूरी के रूप में हुई है, जो आरोपी महिला बबीता देवी का ड्राइवर था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। वारदात के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने बैजनाथपुर चौक पर सड़क जामकर विरोध जताया था। रिखिया थाना क्षेत्र के ठाड़ी गांव स्थित देवांग बाबा मैदान के पास सोमवार को युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ अशोक सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई, जिसमें रिखिया, मोहनपुर और टाउन थाना की पुलिस को शामिल किया गया। जांच के दौरान फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मृतक की पहचान होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। सामने आया कि दिलीप तूरी एक महिला के ड्राइवर के रूप में काम करता था। वह अपनी मालकिन की निजी जानकारियां उसके एक परिचित व्यक्ति को साझा करता था। इसी बात से नाराज होकर बबीता देवी ने पायल राउत और संजीव कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

रविवार देर रात आरोपियों ने सुनसान स्थान पर दिलीप तूरी की गला रेतकर हत्याकर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को वहीं फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने छापेमारी कर बुधवार देर शाम तक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

एसपी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और कुछ अन्य तकनीकी पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त और समयबद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

–आईएएनएस

एसएनसी/एसके

The post झारखंड : देवघर में सिर कटे शव की बरामदगी की गुत्थी सुलझी, महिला सहित तीन गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.