MunicipalCorporation Archives - Udit Vani

पुरेंद्र की मांग पर वॉर्ड संख्या-32 में 24.8 लाख से बनेगा कृत्रिम छठ घाट, निकली निविदा
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह की मांग पर नगर निगम ने अमल शुरू कर दिया है. नगर निगम द्वारा वॉर्ड संख्या-32 में 24.8 लाख रुपये की लागत से कृत्रिम छठ घाट के निर्माण के लिए निविदा निकाली गई है. उल्लेखनीय है कि जुलाई-2025 में आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के बैनर तले पुरेंद्र नारायण सिंह ने नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश से मुलाकात कर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा था, जिसमें नगर निगम के सभी 35 वार्डों में स्थाई छठ घाट, डीप बोरिंग या जल स्रोतों के पास बनाने की मांग की गई थी.

श्री सिंह ने केवल मांग ही नहीं रखी, बल्कि सुविधा के लिए एक आर्किटेक्ट द्वारा तैयार मॉडल ड्राइंग, डिजाइन और मटेरियल एस्टीमेट की कॉपी भी नगर निगम के प्रशासक को उपलब्ध कराई थी. उल्लेखनीय है कि लगभग 2.5 लाख की आबादी में 50 हजार से अधिक परिवार निवास करते हैं तथा यह क्षेत्र तीन ओर से खरकई नदी से घिरा है. परन्तु नदी का पाट चौड़ा होने और पानी के बहाव की स्थिति अनिश्चित रहने के कारण व्रतियों को कठिनाई होती है.

साथ हीं जमशेदपुर के कदमा, शास्त्रीनगर और बिष्टुपुर जैसे इलाकों से भी भारी भीड़ आदित्यपुर की ओर आती है, जिससे घाटों पर अत्यधिक दबाव बढ़ जाता है. ​स्थानीय स्तर पर बुजुर्गों और बच्चों के लिए नदी तक जाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है, जिसके कारण लोग पार्कों या खाली मैदानों में अस्थाई गड्ढे खोदकर पूजा करते हैं. इसी को देखते हुए वार्ड- 32 के रोड नंबर- 15 मैदान, रोड नंबर- 16/17 के पार्क, रोड नंबर- 15 पश्चिम तरफ डीप बोरिंग के निकट, रोड नंबर- 19 सामुदायिक भवन के निकट, रोड नंबर- 18 हनुमान मंदिर परिसर सहित सभी 35 वार्ड में दो- दो स्थाई छठ घाट का निर्माण की मांग की गयीं थी.

The post पुरेंद्र की मांग पर वॉर्ड संख्या-32 में 24.8 लाख से बनेगा कृत्रिम छठ घाट, निकली निविदा appeared first on Udit Vani.

भाजपा ने शुरु की नगर निकाय चुनाव की तैयारी
उदित वाणी, आदित्यपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के द्वारा राज्य में आसन्न नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरु कर दी गई है. इस क्रम में भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के द्वारा कोल्हान क्षेत्र के सभी आठ नगर निकाय क्षेत्र के चुनाव के लिए राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री मधु कोड़ा, प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह को जिम्मेदारी दी गई है, जो कि निकाय चुनाव में आम सहमति से प्रत्याशी तय करने (एक सीट से एक प्रत्याशी) और चुनावी जीत की रणनीति तैयार करने का काम करेंगे. साथ हीं उनके द्वारा प्रदेश भाजपा के निर्देश पर दो अथवा तीन फरवरी को बैठक कर नगर निकाय के चुनाव की तैयारी शुरु भी की जा सकती है.

उल्लेखनीय है कि कोल्हान क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम, सरायकेला नगर पंचायत और कपाली नगर परिषद (सरायकेला-खरसावां), जुगसलाई नगरपालिका, मानगो नगर निगम और चाकुलिया नगर पंचायत (पूर्वी सिंहभूम) तथा चाईबासा नगर परिषद और चक्रधरपुर नगर परिषद (पश्चिम सिंहभूम) क्षेत्र में चुनाव होना है. संपर्क करने पर प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निदेशानुसार शीघ्र हीं चुनावी तैयारी हेतु बैठक आहूत की जाएगी, जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी. श्री सिंह ने बताया कि शीघ्र नगर निकाय चुनाव कराने, दलीय आधार पर चुनाव कराने, बैलेट पेपर के बजाय इवीएम मशीन से चुनाव कराने सहित अन्य स्थानीय मांगों को लेकर भाजपा के द्वारा आगामी 5, 6 एवं 7 जनवरी को नगर निकायों के समक्ष धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा.

The post भाजपा ने शुरु की नगर निकाय चुनाव की तैयारी appeared first on Udit Vani.

Jamshedur: मानगो नगर निगम ट्रेड लाइसेंस जारी करने में नियमों की कर रहा अनदेखी
बिना फायर ऑडिट के हजारों ट्रेड लाइसेंस जारी

उदित वाणी, जमशेदपुर: मानगो नगर निगम ट्रेड लाइसेंस जारी करने में नियमों की अनदेखी कर रहा है 2014 में ट्रेड लाइसेंस जारी करने से पहले फायर एनओसी लेने के प्रावधान को अनिवार्य बनाया गया था. इसमें कहा गया था कि ट्रेड लाइसेंस जारी करने से पहले दुकानदार के पास फायर एनओसी होनी चाहिए. यह फायर एनओसी अग्निशमन विभाग जारी करता है.

लेकिन निगम ने बिना फायर एनओसी देखे ही ट्रेड लाइसेंस जारी कर दिया. अब तक तीन हजार से भी ज्यादा ट्रेड लाइसेंस को जारी किया जा चुका है. हाल ही में एक टायर गोदाम में भीषण आग लगने की घटना के बाद निगम की नींद खुली हैं. अब निगम दुकान प्रतिष्ठान में फायर ऑडिट कराने की बात कह रहा है.

पहले नियमों को ताक पर रख कर किया लाइसेंस जारी अब नियमों की दिखा रहा धौंस

मानगो निगम 2014 में बनाए गए नियमों को ताक पर ट्रेड लाइसेंस जारी करता रहा. बताया जाता है कि ट्रेड लाइसेंस जारी करने के एवज में तय शुल्क के अतिरिक्त पैसे लिए गए. अब निगम फायर ऑडिट कराने की बात कह रहा है यानि एक बार नियमों की बात कहते हुए दुकानदारों से भयादोहन की तैयारी की जा रही है.

पांचवे दिन पूरी तरह से बुझा दी गई टायर गोदाम की आग

मानगो में एनएच 33 पर डिमना चौक के पास आनंद विहार कॉलोनी स्थित टायर गोदाम में लगी आग बुधवार को पांचवे दिन में पूरी तरह से बुझा दी गई. शनिवार रात से मानगो अग्निशमन विभाग की गाड़ी तो मौजूद थी ही, गोलमुरी से भी दमकल की दो गाडयि़ां मंगाई गईं और इसके बाद लगातार आग पर पानी डालते हुए बुधवार को दिन में पूरी तरह से आग बुझा दी गई. आग बुझने के बाद अभिलाषा अपार्टमेंट में रहने वालों और टायर गोदाम के अन्य पड़ोसियों ने राहत की सांस ली है.

The post Jamshedur: मानगो नगर निगम ट्रेड लाइसेंस जारी करने में नियमों की कर रहा अनदेखी appeared first on Udit Vani.