movies Archives - Udit Vani

‘कहानी -2’ की स्क्रिप्ट पर झारखंड में शुरू हुआ मुकदमा शीर्ष अदालत तक क्यों पहुंचा? जानिए फिल्म निर्देशक को राहत पाने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़े
उदित वाणी, मुंबई : फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने साल 2016 में आई फिल्म ‘कहानी-2’ से जुड़े कॉपीराइट उल्लंघन मामले में चल रही कार्रवाई को रद्द करने का फैसला सुनाया है।

निर्देशक पर कहानी-2 की कहानी चुराने का आरोप लगा था। पहले केस की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में चली थी, लेकिन फैसले को चुनौती देते हुए निर्देशक ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। इससे पहले जुलाई 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने घोष को राहत देते हुए झारखंड कोर्ट में पेशी से छूट दी थी और नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

फिल्म ‘कहानी-2’ से जुड़े कॉपीराइट उल्लंघन मामला बहुत पुराना है, जो साल 2018 में शुरू हुआ था। लेखक, उमेश मेहता ने निर्देशक पर आरोप लगाया था कि उन्होंने बिना इजाजत के उनकी कहानी का इस्तेमाल किया है। लेखक का आरोप था कि उन्होंने ‘सबक’ की कहानी निर्देशक को साल 2015 में सुनाई थी।

इस मामले में हजारीबाग के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुजॉय घोष के खिलाफ समन जारी किया, जिसके बाद घोष ने झारखंड हाई कोर्ट का रुख किया, लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। सुजॉय घोष ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। निर्देशक ने झारखंड हाई कोर्ट में भी कार्रवाई रद्द करने की अपील की थी लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि प्रथम दृष्टि में मामला कॉपीराइट उल्लंघन का है। ऐसे में निर्देशक ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

अब सुप्रीम कोर्ट ने निर्देशक के खिलाफ चल रहे मामले की कार्रवाई को रद्द करने का फैसला लिया है।

बता दें कि फिल्म कहानी-2 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म का बजट लगभग 25 करोड़ रुपये था और फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 45 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में विद्या बालन के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। उन्होंने एक ऐसी मां का किरदार निभाया था, जो अकेले ही अपनी बेटी की किडनैपिंग की गुत्थी को सुलझाती है। कहानी-2 का पहला भाग भी बहुत पसंद किया गया, जिसे अकेले ही विद्या बालन ने अपने कंधों पर संभाला था।

–आईएएनएस

The post ‘कहानी -2’ की स्क्रिप्ट पर झारखंड में शुरू हुआ मुकदमा शीर्ष अदालत तक क्यों पहुंचा?  जानिए फिल्म निर्देशक को राहत पाने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़े appeared first on Udit Vani.

‘धुरंधर : द रिवेंज’ रिलीज के बाद चर्चा में अतीक अहमद, रिक्रिएट किया गया सीन
उदित वाणी, मुंबई : बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर छा चुकी है।

फिल्म में कई ऐसे खुलासे किए गए हैं कि देखकर मन में कई सवाल जन्म ले रहे हैं, और सोशल मीडिया पर यूजर्स का हाल भी कुछ ऐसा है कि धुरंधर के दूसरे पार्ट में बाहुबली नेता अतीक अहमद जैसे दिखने वाले किरदार को देखकर सोचने पर मजबूर हो गए हैं। यूजर्स का फिल्म देखकर कहना है कि केंद्र सरकार के नोटबंदी का फैसला बिल्कुल सही था।

गुरुवार को रिलीज के बाद फिल्म से जुड़े कई सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा अतीक अहमद को लेकर हो रही है। अतीक अहमद जैसे दिखने वाले किरदार को फिल्म में जगह मिली है। फिल्म में सीधे तौर पर अतीक अहमद का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन आतिफ अहमद के किरदार को फैंस अतीक अहमद ही बता रहे हैं। किरदार का लुक और फिल्माई गई कहानी दोनों ही अतीक अहमद की जिंदगी से मिलते हैं।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस हिसाब से नोटबंदी का फैसला बिल्कुल सही था क्योंकि अतीक अहमद के तार पाकिस्तान से जुड़े थे। कुछ यूजर्स फिल्म को देखने के बाद यूपी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल कर रहे हैं कि कैसे प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर हथियारों और नकली नोटों की सप्लाई की जा रही है। कुछ यूजर्स फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि वायरल क्लिप्स में आतिफ अहमद के किरदार की मौत भी उसी तरह होती है, जैसे अतीक अहमद की हुई थी।

वायरल क्लिप में आतिफ अहमद मेडिकल जांच पर जाने की बात करता है और मीडिया से कहता है कि उन्हें उनके बेटे के जनाजे में जाने की अनुमति नहीं मिली और फिर अंधाधुंध फायरिंग होने लगती है।

फिल्म में आतिफ अहमद और मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के बीच गहरे रिश्ते दिखाए गए हैं, जो नकली नोट और हथियार सप्लाई करता है। आतिफ नोटबंदी की घोषणा पर मेजर इकबाल से बात करता है।

–आईएएनएस

पीएस/एबीएम

The post ‘धुरंधर : द रिवेंज’ रिलीज के बाद चर्चा में अतीक अहमद, रिक्रिएट किया गया सीन appeared first on Udit Vani.

Entertainment : मार्च में खुलेगा ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ तो ‘टॉक्सिक और ‘धुरंधर 2’ की भी बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी जंग
उदित वाणी, नई दिल्ली: सिनेमा के लिए वैसे तो हर महीना खास होता है, लेकिन कुछ महीने सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होते हैं, जब वे अपने फेवरेट स्टार्स या बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों के रिलीज का इंतजार करते हैं।

मार्च का महीना भी सिनेमा प्रेमियों के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में शानदार फिल्में खिड़की पर दस्तक देने वाली हैं, तो अभी से कुर्सी की पेटी बांधकर तैयारी शुरू कर दीजिए।

‘हॉपर्स’ एक अमेरिकी एनिमेटेड साइंस फिक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है, जो 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म कॉमेडी से भरी है और इसे बच्चों के साथ देखने में ज्यादा मजा आएगा। फिल्म मानवीय चेतना को जानवरों में स्थानांतरित करने के विषय पर बनी है। मशहूर निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘चरक’ भी सिनेमाघरों में 6 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म काले जादू और अंधविश्वास में बच्चों की बलि देने के तंत्र-मंत्र पर आधारित है।

आगामी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। न्याय व्यवस्था की खामियों को उजागर करने वाली फिल्म में मुख्य भूमिका में राजेश शर्मा, बृजेंद्र काला, नीलू कोहली और अंजू जाधव दिखने वाले हैं। फिल्म भले ही गंभीर विषय पर बनी है, लेकिन फिल्म में कॉमेडी का डोज भी देखने को मिलेगा।

19 मार्च की तारीख साल की सबसे ऐतिहासिक तारीखों में से एक है, क्योंकि 19 मार्च को सिनेमाघरों में ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर-2’ दोनों रिलीज होंगी। टॉक्सिक (सुपरस्टार यश) साउथ की बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसमें हिंदी सिनेमा के स्टार्स भी मौजूद हैं। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

वहीं, ‘धुरंधर-2’ भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को दिखाती एक काल्पनिक फिल्म है, जिसे सत्य घटनाओं से जोड़कर रियल दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म के पहले पार्ट को शानदार रेस्पॉन्स मिला था, लेकिन अब देखना है कि दर्शक ‘टॉक्सिक’ को पसंद करते हैं या फिर ‘धुरंधर-2’ को।

19 मार्च को ही मलयालम भाषा की कॉमेडी फिल्म ‘आडू 3’ भी रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मैनुअल थॉमस ने किया है और मुख्य भूमिका में जयसूर्या हैं। इससे पहले फिल्म के दो सीक्वल रिलीज हो चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को रेस्पॉन्स अच्छा मिला है।

अमेरिकी साइंस और फिक्शन फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ सिनेमाघरों में 20 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी को दिखाती है, जो अपनी याददाश्त खो चुका है, लेकिन फिर भी मानवता को बचाने के लिए अंतरिक्ष में एक खतरनाक मिशन पर जाता है।

पवन कल्याण की आगामी तेलुगू फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस कॉमेडी फिल्म में एक दस्यु की कहानी है, जो हिंसा करता है लेकिन आम लोगों की मदद भी करता है। कहा जा रहा है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स भी बिक चुके हैं।

The post Entertainment : मार्च में खुलेगा ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ तो ‘टॉक्सिक और ‘धुरंधर 2’ की भी बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी जंग appeared first on Udit Vani.

Box Office – March 2026: मार्च में खुलेगा ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ तो ‘टॉक्सिक और ‘धुरंधर 2’ की भी बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी जंग
उदित वाणी, मुंबई: सिनेमा के लिए वैसे तो हर महीना खास होता है, लेकिन कुछ महीने सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होते हैं, जब वे अपने फेवरेट स्टार्स या बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों के रिलीज का इंतजार करते हैं।

मार्च का महीना भी सिनेमा प्रेमियों के लिए खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में शानदार फिल्में खिड़की पर दस्तक देने वाली हैं, तो अभी से कुर्सी की पेटी बांधकर तैयारी शुरू कर दीजिए।

‘हॉपर्स’ एक अमेरिकी एनिमेटेड साइंस फिक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है, जो 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म कॉमेडी से भरी है और इसे बच्चों के साथ देखने में ज्यादा मजा आएगा। फिल्म मानवीय चेतना को जानवरों में स्थानांतरित करने के विषय पर बनी है। मशहूर निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘चरक’ भी सिनेमाघरों में 6 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म काले जादू और अंधविश्वास में बच्चों की बलि देने के तंत्र-मंत्र पर आधारित है।

आगामी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। न्याय व्यवस्था की खामियों को उजागर करने वाली फिल्म में मुख्य भूमिका में राजेश शर्मा, बृजेंद्र काला, नीलू कोहली और अंजू जाधव दिखने वाले हैं। फिल्म भले ही गंभीर विषय पर बनी है, लेकिन फिल्म में कॉमेडी का डोज भी देखने को मिलेगा।

19 मार्च की तारीख साल की सबसे ऐतिहासिक तारीखों में से एक है, क्योंकि 19 मार्च को सिनेमाघरों में ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर-2’ दोनों रिलीज होंगी। टॉक्सिक (सुपरस्टार यश) साउथ की बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसमें हिंदी सिनेमा के स्टार्स भी मौजूद हैं। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

वहीं, ‘धुरंधर-2’ भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को दिखाती एक काल्पनिक फिल्म है, जिसे सत्य घटनाओं से जोड़कर रियल दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म के पहले पार्ट को शानदार रेस्पॉन्स मिला था, लेकिन अब देखना है कि दर्शक ‘टॉक्सिक’ को पसंद करते हैं या फिर ‘धुरंधर-2’ को।

19 मार्च को ही मलयालम भाषा की कॉमेडी फिल्म ‘आडू 3’ भी रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मैनुअल थॉमस ने किया है और मुख्य भूमिका में जयसूर्या हैं। इससे पहले फिल्म के दो सीक्वल रिलीज हो चुके हैं और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को रेस्पॉन्स अच्छा मिला है।

अमेरिकी साइंस और फिक्शन फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ सिनेमाघरों में 20 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी को दिखाती है, जो अपनी याददाश्त खो चुका है, लेकिन फिर भी मानवता को बचाने के लिए अंतरिक्ष में एक खतरनाक मिशन पर जाता है।

पवन कल्याण की आगामी तेलुगू फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस कॉमेडी फिल्म में एक दस्यु की कहानी है, जो हिंसा करता है लेकिन आम लोगों की मदद भी करता है। कहा जा रहा है कि फिल्म के ओटीटी राइट्स भी बिक चुके हैं।

The post Box Office – March 2026: मार्च में खुलेगा ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ तो ‘टॉक्सिक और ‘धुरंधर 2’ की भी बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी जंग appeared first on Udit Vani.

ENTERTAINMENT : मीता और निखिल की ‘क्रेजी’ केमिस्ट्री फिर लौटेगी बड़े पर्दे पर, इस दिन री-रिलीज होगी ‘हंसी तो फंसी’
उदित वाणी, मुंबई : कुछ समय से पुरानी फिल्मों के री-रिलीज का ट्रेंड काफी जोरों पर हैं. इन री-रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखाया है. फिर चाहे बात करें फिल्म ‘तेरे नाम’ या ‘युवा’ की, सभी ने दर्शकों से इसके री-रिलीज से शानदार प्रतिक्रिया हासिल की है. इसी कड़ी में फिल्म हंसी तो फंसी के मेकर्स ने फिल्म को बड़े पर्दे पर उतारने का फैसला किया है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. गुरुवार को फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का क्लिप इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. इसमें सिद्धार्थ और परिणीति एक दूसरे से बात करते दिख रहे हैं. मेकर्स ने लिखा, “मीता और निखिल की प्यारी केमिस्ट्री फिर लौट आई है, बड़े पर्दे पर. यह री-रिलीज दर्शकों को पुरानी यादों में खोने और हंसी-मजाक के साथ रोमांस का मजा लेने का मौका देगी.”

विनील मैथ्यू द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण करण जौहर, विकास बहल, विक्रम आदित्य मोटवाने और अनुराग कश्यप द्वारा किया गया था. रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा के अलावा, इस फिल्म में अदा शर्मा, मनोज जोशी, शरद सक्सेना और नीना कुलकर्णी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे.

यह फिल्म एक अनोखी प्रेम कहानी थी. यह फिल्म प्यार, प्रतिबद्धता और आत्म-खोज के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां निखिल अपनी मंगेतर की सनकी और बागी बहन मीता के करीब आ जाता है, जो कई सालों बाद घर लौटती है.

निखिल एक आम, दिलफेंक लड़का है जो करिश्मा (अदा शर्मा) से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है. मीता, करिश्मा की बहन, एक होशियार लेकिन सनकी वैज्ञानिक है, जो परिवार से भागे हुए 10 साल बाद वापस आती है. फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. वहीं, इसके गाने और डायलॉग सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं.

‘हंसी तो फंसी’ का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और फैंटम फिल्म्स द्वारा किया गया था. इसे हर्षवर्धन कुलकर्णी ने लिखा था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था, दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी इसकी खूब सराहना की थी. अब देखना होगा कि इसके दोबारा प्रदर्शन करने पर दर्शक कितना प्यार देते हैं.

(आईएएनएस)

The post ENTERTAINMENT : मीता और निखिल की ‘क्रेजी’ केमिस्ट्री फिर लौटेगी बड़े पर्दे पर, इस दिन री-रिलीज होगी ‘हंसी तो फंसी’ appeared first on Udit Vani.

Entertainment : OTT पर रिलीज के लिए तैयार धनुष स्टारर फिल्म ‘इडली कढ़ाई’, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी दमदार फिल्म
उदित वाणी, नई दिल्ली : साउथ सुपरस्टार धनुष पहले ही फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को लेकर छाए हुए हैं. दर्शकों को उनका जुनूनी अवतार पसंद आ रहा है. एक्टर अपनी कुकिंग स्किल्स लेकर अपने परिवार के सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं. धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है.

सुपरस्टार धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ की ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट हो चुकी है और फिल्म 29 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. पहले खबर आ रही थी कि फिल्म 31 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज होगी, लेकिन अब रिलीज की डेट को लेकर कंफ्यूजन दूर हो गया है. नेटफ्लिक्स पर फिल्म का ऐलान होने के बाद फैंस काफी खुश हैं क्योंकि जो लोग फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए, वो ओटीटी पर इसे देख सकेंगे.

‘इडली कढ़ाई’ 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर औसत रही. फिल्म ने वर्ल्ड वाइड लगभग 72 करोड़ का कलेक्शन किया है, जबकि घरेलू स्तर पर फिल्म ने लगभग 59 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. मेकर्स ने अब फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है.

फिल्म की कहानी को बहुत पसंद किया गया है. इसमें धनुष (मुरुगन) सपनों को पूरा करने और काम की तलाश में परिवार से लड़कर दुबई जाते हैं, जहां उनके साथ फ्रॉड होता है और वो दोबारा अपने गांव में वापसी करते हैं.

मुरुगन का परिवार इडली का छोटा सा होटल चलाता है. परिवार चाहता है कि मुरुगन उस होटल को संभाले, लेकिन वो तो होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करके किसी बड़ी जगह पर नौकरी के सपने देख रहा है, लेकिन परिवार पर आई मुश्किलों की वजह से मुरुगन चुनौतियों के साथ परिवार के बिजनेस को आगे लेकर जाता है. हालांकि मुरुगन को इसके लिए क्या-क्या सहना पड़ा है, इसके लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

फिल्म में धनुष के अलावा अरुण विजय भी है, जो विलेन की भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में राजकिरण, समुथिरकानी, सत्यराज, पार्थिबन और शालिनी पांडे भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन और निर्माण दोनों ही डॉन पिक्चर्स और वंडरबार फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने मिलकर किया है. इसके अलावा, धनुष की अपकमिंग फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म में एक्टर ने कृति सेनन के साथ रोमांस किया है.

(आईएएनएस)

The post Entertainment : OTT पर रिलीज के लिए तैयार धनुष स्टारर फिल्म ‘इडली कढ़ाई’, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी दमदार फिल्म appeared first on Udit Vani.

Entertainment : ‘ओजी’ से ‘परम सुंदरी’ तक, इस वीकेंड OTT पर देखिए शानदार फिल्में और सीरीज
उदित वाणी, मुंबई : इस वीकेंड पर दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और सीरीज देख सकते हैं. इनमें क्राइम थ्रिलर और एक्शन से भरपूर ड्रामा से लेकर रोमांटिक कॉमेडी तक शामिल हैं. इन्हें दर्शक घर बैठे आराम से अपने परिवार के साथ देख सकते हैं.

इनमें से कई फिल्मों ने सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, और अब यह छोटे पर्दे पर एंटरटेन करने आ रही हैं. आइए जानते हैं इस वीकेंड दर्शकों को ओटीटी पर क्या देखने को मिलेगा.

दे कॉल हिम ओजी : इस तेलुगु एक्शन क्राइम फिल्म में मशहूर अभिनेता पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, अभिमन्यु सिंह, सुदेव नायर और हरीश उथमन भी हैं. यह इमरान हाशमी की पहली तेलुगु फिल्म है. इसके निर्देशक सुजीत हैं. यह फिल्म सिनेमाघरों में खूब धूम मचाती दिखाई दी थी.

नोबडी वांट्स दिस-2 : एरिन फोस्टर ने इस रोमांटिक कॉमेडी सीरीज का निर्माण किया है. इसमें क्रिस्टन बेल, एडम ब्रॉडी, जस्टिन लूपे और टिमोथी सिमंस जैसे स्टार्स हैं. इसमें जोआन और नोआ के रिलेशनशिप की स्टोरी है. इसके पिछले सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था.

परम सुंदरी : यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इसमें एक नॉर्थ इंडियन लड़के और साउथ इंडियन लड़की की लव स्टोरी दिखाई गई है. फिल्म को तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है. यह 24 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

कुरुक्षेत्र – पार्ट 2 : एनिमेटेड सीरीज ‘कुरुक्षेत्र’ का दूसरा पार्ट भी लोगों का मनोरंजन करने आ रहा है. इसमें महाभारत की कहानी है, जिसे 18 प्रमुख योद्धाओं के नजरिए से दिखाया जा रहा है. यह सब युद्ध के दौरान अपनी-अपनी चुनौतियों का सामना करते हैं. इसके पहले पार्ट को दर्शकों ने काफी सराहा था. इसका पहला भाग नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है और 24 अक्टूबर को इसका दूसरा पार्ट रिलीज हो रहा है.

मिराज : यह एक मलयालम क्राइम-थ्रिलर फिल्म है. इसमें अभिरामी की कहानी है, जिसका मंगेतर किरण एक ट्रेन दुर्घटना के बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो जाता है. किसी गड़बड़ी का शक होने पर, वह पत्रकार अश्विन के साथ मिलकर सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करती है.

(आईएएनएस)

The post Entertainment : ‘ओजी’ से ‘परम सुंदरी’ तक, इस वीकेंड OTT पर देखिए शानदार फिल्में और सीरीज appeared first on Udit Vani.

‘मिर्जापुर-2’ को 5 साल पूरे, रसिका दुग्गल ने अपने किरदार को किया याद
उदित वाणी, मुंबई : अपराध, सत्ता और पारिवारिक जटिलताओं पर आधारित क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर-2’ के रिलीज को पांच साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने अपने किरदार बीना त्रिपाठी को याद किया.

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने किरदार बीना त्रिपाठी का क्लिप पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बस बीना वाली बातें… ‘मिर्जापुर-2’ को 5 साल पूरे.”

अमेजन प्राइम वीडियो की ब्लॉकबस्टर सीरीज ‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन साल 2018 में रिलीज हुआ था, जिसमें रसिका दुग्गल के साथ पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता शेखर गौर, अमित स्याल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे कलाकार नजर आए थे. रिलीज के बाद सीरीज ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. जबकि, साल 2020 में रिलीज हुई सीरीज में विजय वर्मा, प्रियांशु पेन्‍युली और ईशा तलवार भी नजर आई थीं.

अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने सीरीज में बीना त्रिपाठी, कालीन भैया की पत्नी, का किरदार निभाया था. अभिनेत्री की परफॉर्मेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा था. उनका किरदार न सिर्फ सत्ता के खेल में सक्रिय रहा, बल्कि परिवार की जिम्मेदारी भी निभाता नजर आया.

वहीं, सीरीज का तीसरा सीजन 8 जुलाई 2024 को रिलीज हुआ था. इस सीरीज में पुराने कलाकार नजर आए थे, लेकिन इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर, ईशा तलवार, विजय वर्मा और अंजुम शर्मा अहम हिस्सा थे. दिलचस्प बात यह है कि इसमें जितेंद्र कुमार का कैमियो रोल था.

‘मिर्जापुर’ ने न सिर्फ मनोरंजन किया, बल्कि भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक नया मानदंड स्थापित किया.

अभिनेत्री रासिका दुग्गल ने अभिनय करियर की शुरुआत भले ही साल 2007 में फिल्म ‘अनवर’ से की हो, लेकिन उन्हें पहचान ‘मिर्जापुर’ में बीना त्रिपाठी के किरदार से मिली थी. हालांकि, अभिनेत्री ने ‘मंटो’ और ‘दिल्ली क्राइम’ जैसी कई फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है.

रसिका दुग्गल का जन्म जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था और उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी वहीं से की. वह सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ी हैं और लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली से गणित में स्नातक की डिग्री हासिल की है.

(आईएएनएस)

The post ‘मिर्जापुर-2’ को 5 साल पूरे, रसिका दुग्गल ने अपने किरदार को किया याद appeared first on Udit Vani.

Entertainment : ‘थामा’ से ‘ग्रेटर कलेश’ तक, फेस्टिव सीजन में ओटीटी और थिएटर में शानदार मनोरंजन
उदित वाणी, मुंबई : दीपावली के अवसर पर भारतीय दर्शकों का खूब मनोरंजन होने जा रहा है. फेस्टिव सीजन पर सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं.

इनमें हॉरर-कॉमेडी से लेकर इंटेंस ड्रामा तक शामिल हैं. इनमें हर वर्ग के दर्शक के लिए फिल्में और सीरीज उपलब्ध हैं.

महायोद्धा राम 3डी : बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर और मौनी रॉय की माइथोलॉजिकल एपिक महायोद्धा राम 3डी 17 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. रायजादा रोहित जयसिंह वैद ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. यह 3डी फिल्म भगवान राम के राजकुमार से धर्म के लिए लड़ने वाले योद्धा तक का सफर दिखाएगी. इसमें जिमी शेरगिल और गुलशन ग्रोवर भी अपनी आवाज का जादू बिखेरते दिखाई देंगे.

थामा : बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की वैम्पायर हॉरर-कॉमेडी का इंतजार इस दीपावली पर खत्म हो रहा है. इसमें रश्मिका मंदाना उनके अपोजिट दिखाई देंगी. यह 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आदित्य सरपोतदार ने इसे डायरेक्ट किया है. मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में एक शख्स की कहानी है जो जाने-अनजाने में एक पिशाच को जगा देता है और खुद भी एक पिशाच बन जाता है.

एक दीवाने की दीवानियत : इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी दिखाई देगी. इसमें इंटेंस लव स्टोरी, पैशन, और हार्टब्रेक की इमोशनल कहानी है. मिलाप मिलन जावेरी ने इसे डायरेक्ट किया है. यह पहली बार है जब हर्षवर्धन और सोनम की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई देगी. यह 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

भागवत चैप्टर 1 – राक्षस : यह मशहूर अभिनेता जितेंद्र कुमार और अरशद वारसी की डार्क थ्रिलर सीरीज है. इंस्पेक्टर विश्वास भागवत मिसिंग गर्ल्स केस को सुलझाते समय कुछ डार्क सीक्रेट्स को सामने लाता है. अक्षय शेरे ने इसे डायरेक्ट किया है. ज्योति देशपांडे ने इसे प्रोड्यूस किया है. यह 17 अक्टूबर को ज़ी5 पर रिलीज होगी.

ग्रेटर कलेश : बॉलीवुड अभिनेत्री अहसास चन्ना की फैमिली ड्रामा 17 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. आदित्य चांडियोक ने इसे डायरेक्ट किया है. इसकी कहानी रितु मागो ने लिखी है. इसमें ट्विंकल हांडा की अतरंगी फैमिली आपका मनोरंजन करती दिखाई देगी.

(आईएएनएस)

The post Entertainment : ‘थामा’ से ‘ग्रेटर कलेश’ तक, फेस्टिव सीजन में ओटीटी और थिएटर में शानदार मनोरंजन appeared first on Udit Vani.

‘कांतारा: चैप्टर 1’ से ‘वड़ापाव’ तक, दशहरा पर सिनेमाघरों में ये फिल्में मचाएंगी धूम
उदित वाणी, मुंबई : दशहरा का त्योहार नजदीक है और लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाने को तैयार हैं. लॉन्ग वीकेंड भी आ रहा है, इस मौके पर फिल्में शुक्रवार को रिलीज होने के बजाय गुरुवार यानी 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही हैं.

सभी फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देंगी. इन्हें आप अपने परिवार के साथ आराम से देख सकते हैं.

कांतारा : चैप्टर 1 :- यह ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है. इसमें एक योद्धा की कहानी है, जो ग्रामीणों को एक क्रूर राजा के अत्याचार से बचाता है. इसमें दक्षिण भारतीय संस्कृति और उसकी लोक कथाओं की गाथा दिखाई देगी. इसे ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रुक्मिणी वसंत उनके अपोजिट दिखाई देंगी. वह इस फिल्म में राजकुमारी कनकवती के किरदार में दिखाई देंगी. इस फिल्म में मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ का एक गाना भी है.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी :- यह एक रोमांटिक-कॉमेडी मूवी है, जिसकी कहानी रोहित सराफ (विक्रम) और सान्या मल्होत्रा (अनन्या) की शादी के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर भी हैं. वे इस शादी को रोकने की कोशिश करते दिखाई देंगे. इस फिल्म को शशांक खेतान ने लिखा है और इसके निर्देशक भी वही हैं.

इक्कीस :- श्रीराम राघवन की यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है. इसमें सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्हें 21 वर्ष की आयु में मरणोपरांत परमवीर चक्र मिला था. इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र, और जयदीप अहलावत जैसे सितारे हैं.

निक्का जैलदार 4 :- पंजाबी कॉमेडी-ड्रामा ‘निक्का जैलदार 4’ लोगों को हंसाने आ रही है. इसमें पंजाबी सिंगर-एक्टर एमी विर्क और सोनम बाजवा लीड रोल निभा रहे हैं. इस फिल्म में एक शराब से नफरत करने वाले लड़के और शराब की शौकीन लड़की की कहानी दिखाई जाएगी. फिल्म में निर्मल ऋषि, निशा बानो और सुखी चहल जैसे कलाकार भी हैं. फिल्म को सिमरजीत सिंह ने डायरेक्ट किया है.

वड़ापाव :- यह एक मराठी फिल्म है. इस फिल्म में प्रसाद ओक, सविता प्रभुणे, अभिनव बेर्डे, गौरी नलावडे और रसिका वेंगुर्लेकर जैसे कलाकार हैं. इसमें एक प्रेम कहानी है, जिसमें जोड़े को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यह प्रसाद ओक की 100वीं मराठी फिल्म है.

(आईएएनएस)

The post ‘कांतारा: चैप्टर 1’ से ‘वड़ापाव’ तक, दशहरा पर सिनेमाघरों में ये फिल्में मचाएंगी धूम appeared first on Udit Vani.