Molesting Archives - Udit Vani

Jamshedpur: गोलमुरी के ख्वाजा कॉलोनी में महिला से छेड़खानी – पति से मारपीट, पुलिस कर रही जांच
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के ख्वाजा कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके घर में घुसकर एक व्यक्ति ने पहले उसके पति के साथ मारपीट की और फिर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए कपड़े तक फाड़ दिए। महिला ने आरोपी की पहचान जफर अब्बास के रूप में की है, हालांकि वह कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी उसे नहीं है।

घटना 23 मई की शाम करीब 6.30 बजे की बताई जा रही है। महिला के मुताबिक आरोपी अचानक उसके घर पहुंचा और बहस के दौरान उसके पति पर हमला कर दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान जब महिला बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की और उसके कपड़े फाड़ दिए।

घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस सक्रिय हुई और मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

The post Jamshedpur: गोलमुरी के ख्वाजा कॉलोनी में महिला से छेड़खानी – पति से मारपीट, पुलिस कर रही जांच appeared first on Udit Vani.

अस्पताल में हंगामा करने वाले पर जूनियर डॉक्टरों ने लगाया छेड़खानी का आरोप
उदित वाणी, जमशेदपुर:  साकची स्थित एमजीएम हॉस्पिटल के इमरजेंसी में शुक्रवार को इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा कर दिया. सूचना पाकर साकची थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और हंगामा करने वाले दो युवकों को हिरासत में ले लिया. आरोप था कि हंगामा करने वालों ने जूनियर डॉक्टरों के साथ छेड़खानी भी की है. जानकारी के अनुसार मानगो के उलीडीह निवासी सुधीर गोप की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

सुधीर नशे का आदी है, जिस करण उसका लीवर खराब हो चुका है. शुक्रवार को परिजन अस्पताल पहुंचे और जूनियर डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उनसे दुर्व्यवहार करने लगे. सूचना पाकर अस्पताल के अधीक्षक अरुण कुमार भी मौके पर पहुंचे और जूनियर डॉक्टरों की शिकायत सुनकर उन्होंने तत्काल  पुलिस को बुलाया और युवकों को हिरासत में ले लिया गया.

The post अस्पताल में हंगामा करने वाले पर जूनियर डॉक्टरों ने लगाया छेड़खानी का आरोप appeared first on Udit Vani.