MODI IN JHARKHAND Archives - Udit Vani

जानिए पीएम मोदी के जमशेदपुर दौरे से टाटानगर समेत झारखंड को क्या तोहफे मिले
मुख्य बिंदु

– प्रधानमंत्री मोदी ने टाटानगर में 660 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की रखी आधारशिला

– टाटा-पटना वंदे भारत समेत झारखंड से होकर चलनेवाली छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा किया रवाना

– 32,000 पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को मिले स्वीकृति पत्र , 32 करोड़ की सहायता की पहली किस्त जारी

पीएम के बोल

– झारखंड में भारत का सबसे समृद्ध राज्य बनने की क्षमता, हमारी सरकार विकसित झारखंड के लिए प्रतिबद्ध

– सबका साथ, सबका विकास के मंत्र ने देश की सोच और प्राथमिकताओं को बदला है

– पूर्वी भारत में रेल संपर्क के विस्तार से पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

ृ देश भर में आदिवासी भाई-बहनों के लिए चलाई जा रही है पीएम जनमन योजना

उदित वाणी संवाददाता

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 15 सितंबर 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर टाटा – पटना वंदे भारत समेत ऐसी छह ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो झारखंड से होकर चलेंगी.

इस मौके पर उन्होंने 660 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यासकिया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवासयोजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के 32 हजार लाभार्थियों को मंजूरी पत्र भी वितरित किए।

इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज झारखंड को छह नई वंदे भारत ट्रेनों, 600 करोड़ रुपये से अधिक की विकासपरियोजनाओं और पीएम आवास योजना के तहत राज्य के लोगों के लिए पक्के घरों की सौगात मिली है।

मोदी ने इन परियोजनाओं के लिए झारखंड के लोगों और इन वंदे भारतट्रेनों के माध्यम से कनेक्टिविटी पाने वाले अन्य राज्यों को भी बधाई दी। उस समय को याद करते हुए, जब आधुनिक विकास केवल कुछ राज्यों तक ही सीमित था और झारखंड जैसे राज्य पीछे छूट गए थे, प्रधानमंत्री ने कहा कि, सबका साथ सबका विकास’ के मंत्र ने देश की सोच औरप्राथमिकताओं को बदल दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हर राज्य और हर शहर, संपर्क व्यवस्था को और मज़बूत करने के लिए वंदे भारत ट्रेन चाहता है। उन्होंने कुछ दिन पहले उत्तर और दक्षिण भारत के राज्यों के लिए तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के अवसर को याद किया और आज छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने का उल्लेख किया, जो पहले ही अपनी यात्रा शुरू कर चुकी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्वी भारत में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और व्यवसायों, पेशेवरों और छात्रों को काफी लाभ होगा।

छह नई वंदे भारत ट्रेनों के चलने से सांस्कृतिक गतिविधियों में होने वाली बढ़ोत्तरी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और दुनिया से बड़ी संख्या में काशी आने वाले तीर्थयात्रियों को अबवाराणसी-देवघर वंदे भारत ट्रेन के शुरु होने से, देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शनकरने का भी मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और टाटानगर के औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे युवाओं के लिएरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

मोदी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुएकहा कि, तेज़ गति सेविकास के लिए, आधुनिक रेलवे बुनियादी ढांचा बेहद जरूरी है।

उन्होंने देवघरजिले में मधुपुर बाई पास लाइन की आधारशिला रखने का उल्लेख किया, जिससे हावड़ा-दिल्ली मेनलाइन परट्रेनों की रुकावट से बचने में मदद मिलेगी और गिरिडीह और जसीडीह के बीच यात्रा समयको कम करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने हज़ारीबाग़ जिले में हज़ारीबाग़ टाउन कोचिंग डिपो का भी ज़िक्र किया, जो इस स्टेशनपर कोचिंग स्टॉक के रखरखाव की सुविधा में मदद करेगा।

उन्होंने कहा किकुरकुरा-कानारोन लाइन के दोहरीकरण से झारखंड में रेल संपर्क को बढ़ावा मिलेगा और इस्पात उद्योगों की कनेक्टिविटीमजबूत होगी।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि केंद्र ने झारखंड की समग्र प्रगतिऔर विकास सुनिश्चित करने के लिए निवेश बढ़ाने के साथ-साथ विकास कार्यों की गति भी बढ़ा दी है। मोदी ने कहा कि इस साल के बजट में, राज्य केरेलवे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए झारखंड को 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी गई, जो 10 साल पहले आवंटित बजट की तुलना में 16 गुना अधिक है। उन्होंने लोगों को रेलवे बजट बढ़ाने के फायदों के बारे में भी बताया – चाहेवह नई लाइनों का विकास हो या लाइनों का विद्युतीकरण या लाइनों का दोहरीकरण यास्टेशनों में नए बुनियादी ढांचे का विकास हो, हर क्षेत्र में काम तेजी से चल रहा है।

मोदी ने झारखंड की, उन राज्यों में से एक होने के लिएसराहना की, जहां रेलवेलाइनें 100 प्रतिशत विद्युतीकृत हैं।

मोदी ने खास तौर पर इस बात का ज़िक्र किया किअमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत झारखंड में 50 से अधिक रेलवे स्टेशनों काकायाकल्प किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहाकि प्रधान मंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) की पहली किस्त आज शुरू की जारही है, जिससे हजारों लाभार्थियों के लिए पक्के घर सुनिश्चित हो सकेंगे। उन्होंनेकहा कि पीएमएवाई-जी के साथ शौचालय, पेयजल, बिजली, गैस कनेक्शन की अन्यसुविधाएं भी प्रदान की गईं है।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि वर्ष 2014 के बाद से देश के गऱीब, दलित, वंचितों और आदिवासीपरिवारों को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने झारखंड सहित पूरे देश में आदिवासी समुदाय के लिए चलाई जा रही पीएम जनमन योजना के बारे में बात की। श्री मोदी ने कहा कि इस योजना केमाध्यम से उन जनजातियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, जो बेहद पिछड़ी हैं। अधिकारी खुद ऐसे परिवारों तक पहुंचते हैं और उन्हें घर, सडक़, बिजली, पानी और शिक्षा की सुविधाएं प्रदानकरते हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह की कोशिशें, सरकार के विकसित झारखंड के संकल्पका हिस्सा हैं। संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि ये संकल्प जरूर पूरेहोंगे और जनता के आशीर्वाद से झारखंड के सपने भी साकार होंगे।

उन्होंने झारखंड के लोगों के समक्ष अपनी विनम्र माफी मांगते हुए कहा कि वे खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर की आवाजाही बाधित होने के कारण कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित नहीं हो सके और उन्हें आज की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग केज़रिए करना पड़ा।

इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

The post जानिए पीएम मोदी के जमशेदपुर दौरे से टाटानगर समेत झारखंड को क्या तोहफे मिले appeared first on Udit Vani.

टाटानगर में छह वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन समेत विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास/लोकार्पण के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का मूल पाठ पढ़िए
जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 15 सितंबर 2024 को यहां के रेलवे स्टेशन टाटानगर से टाटा पटना वंदे भारत समेत 6 बंदे भारत ट्रेनों को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मोदी ने झारखंड के लिए तोहफों की बारिश करते हु विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया।

प्रस्तुत है इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का मूल पाठ:

झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार जी, कैबिनेट में मेरे सहयोगी शिवराज सिंह चौहान जी, अन्नपूर्णा देवी जी, संजय सेठ जी, सांसद विद्युत महतो जी, राज्य सरकार के मंत्री इरफ़ान अंसारी जी, झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष सुदेश महतो जी, विधायक गण, अन्य महानुभाव,भाइयों और बहनों।

मैं बाबा वैद्यनाथ और बाबा बासुकीनाथ के चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं भगवान बिरसा मुंडा की वीर भूमि को भी नमन करता हूं। आज बहुत ही मंगल दिन है। इस समय झारखंड में प्रकृति पूजा के पर्व कर्मा की उमंग है। आज सुबह जब में रांची एयरपोर्ट पर पहुंचा तो एक बहन ने कर्मा पर्व के प्रतीक इस जावा से मेरा स्वागत किया। इस पर्व में बहनें अपने भाई की कुशलता की कामना करती हैं। मैं झारखंड के लोगों को कर्मा पर्व की बधाई देता हूं।

आज इस शुभ दिन झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला है। 6 नई वंदेभारत ट्रेनें, साढ़े 6 सौ करोड़ से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं, कनेक्टिविटी और यात्रा सुविधाओं का विस्तार और इस सबके साथ-सा झारखंड के हजारों लोगों को पीएम-आवास योजना के तहत अपना पक्का घर….. मैं झारखंड की जनता जनार्दन को इन सभी विकास कार्यों के लिए बधाई देता हूँ। इन वंदेभारत ट्रेनों से जो और राज्य भी जुड़ रही हैं, मैं उन सभी को भी बधाई देता हूँ।

साथियों,

एक समय था जब आधुनिक सुविधाएं, आधुनिक विकास देश के केवल कुछ शहरों तक सीमित रहता था। झारखंड जैसे राज्य, आधुनिक इनफ्रास्ट्रक्चर और विकास के मामले में पीछे छूट गए थे। लेकिन,‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र ने देश की सोच और प्राथमिकताओं को बदल दिया है। अब देश की प्राथमिकता देश का गरीब है। अब देश की प्राथमिकता देश का आदिवासी है। अब देश की प्राथमिकता देश का दलित, वंचित और पिछड़ा समाज है। अब देश की प्राथमिकता महिलाएं हैं,युवा हैं,किसान हैं। इसीलिए, आज दूसरे राज्यों की तरह ही झारखंड को वंदेभारत जैसी हाइटेक ट्रेनें मिल रही हैं, आधुनिक इनफ्रास्ट्रक्चर मिल रहा है।

साथियों,

आज तेज विकास के लिए हर राज्य, हर शहर वंदेभारत जैसी हाइस्पीड ट्रेन चाहता है। अभी कुछ ही दिन पहले मैंने उत्तर और दक्षिण के राज्यों के लिए 3 नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। और आज, टाटानगर से पटना, टाटानगर से ओडिशा के ब्रह्मपुर, ⁠⁠राउरकेला से टाटानगर होते हुए हावड़ा, भागलपुर से दुमका होते हुए हावड़ा, देवघर से गया होते हुए वाराणसी, और ⁠गया से कोडरमा-पारसनाथ-धनबाद होते हुए हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाएं शुरू हुई है। और अभी जब मंच पर आवास वितरण का कार्यक्रम चल रहा था, उसी समय मैंने झंडी दिखाकर के इन सभी वंदे भारत ट्रेनों को विदाई भी दे दी और वो अपने गंतव्य स्थान पर चल पड़ी हैं। पूर्वी भारत में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से इस पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इन ट्रेनों से कारोबारियों, छात्रों को बहुत लाभ होगा। इससे यहां आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी तेज होंगी। आप सभी जानते हैं…आज देश और दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु काशी आते हैं। काशी से देवघर के लिए वन्देभारत ट्रेनों की सुविधा होगी, तो उनमें से बड़ी संख्या में लोग बाबा वैद्यनाथ के भी दर्शन करने जाएंगे। इससे यहाँ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। टाटानगर तो देश का इतना बड़ा औद्योगिक केंद्र है। यातायात की अच्छी सुविधा यहाँ के औद्योगिक विकास को और गति देगी। पर्यटन और उद्योगों को बढ़ावा मिलने से झारखंड के युवाओ के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

साथियों,

तेज विकास के लिए आधुनिक रेल इनफ्रास्ट्रक्चर उतना ही जरूरी है। इसीलिए, आज यहां कई नए प्रोजेक्ट्स भी शुरू किए गए हैं। मधुपुर बाईपास लाइन की आधारशिला रखी गई है। इसके तैयार होने के बाद हावड़ा-दिल्ली मुख्य लाइन पर ट्रेनों को रोकने की जरूरत नहीं होगी। बाईपास लाइन शुरू होने से गिरिडीह और जसीडीह के बीच यात्रा का भी समय कम हो जाएगा। आज हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की भी आधारशिला रखी गई है। इससे कई नई ट्रेन सेवाओं को शुरू करने में सुविधा होगी। कुरकुरा से कनारोआं तक रेल लाइन का दोहरीकरण होने से झारखंड में रेल कनेक्टिविटी और मजबूत हुई है। इस सेक्शन के दोहरीकरण का काम पूरा होने से अब स्टील उद्योग से जुड़े माल की ढुलाई और आसान हो जाएगी।

साथियों,

झारखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार ने राज्य में निवेश भी बढ़ाया है, और काम की गति भी तेज की गई है। इस साल झारखंड में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट दिया गया है। अगर हम इसकी तुलना 10 साल पहले मिलने वाले बजट से करें, तो ये 16 गुना ज्यादा है। रेल बजट बढ़ने का असर आप लोग देख रहे हैं, आज राज्य में नई रेल लाइंस बिछाने, उनके दोहरीकरण करने, और स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने का काम तेजी से हो रहा है। आज झारखंड भी उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां रेलवे नेटवर्क का 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 50 से अधिक रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प किया जा रहा है।

साथियों,

आज यहां झारखंड के हजारों लाभार्थियों का पक्का घर बनाने के लिए, पहली किश्त जारी की गई है। पीएम आवास योजना के तहत हजारों लोगों को पक्का घर भी बनाकर दिया गया है। घर के साथ साथ उन्हें शौचालय, पानी, बिजली, गैस कनेक्शन की सुविधाएं भी दी गई है। हमें याद रखना है…जब एक परिवार को अपना घर मिलता है, तो उसका आत्मसम्मान बढ़ जाता है…वो अपना वर्तमान सुधारने के साथ ही बेहतर भविष्य के बारे में सोचने लगता है। उसे लगता है कि कुछ भी संकट हो तो भी उसके पास एक अपना घर तो रहेगा ही। और इससे झारखंड के लोगों को सिर्फ पक्के घर ही नहीं मिल रहे…पीएम आवास योजना से गांवों को और शहरों में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी तैयार हो रहे हैं।

साथियों,

2014 के बाद से देश के गरीब, दलित, वंचित और आदिवासी परिवारों को सशक्त बनाने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। झारखंड समेत देशभर के आदिवासी भाई-बहनों के लिए पीएम जनमन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से उन जनजातियों तक पहुंचने की कोशिश हो रही है, जो बहुत पिछड़े हैं। ऐसे परिवारों को घर, सड़क, बिजली-पानी और शिक्षा देने के लिए अधिकारी खुद उन तक पहुंचते हैं। ये प्रयास विकसित झारखंड के हमारे संकल्पों का हिस्सा है। मुझे विश्वास है, आप सबके आशीर्वाद से ये संकल्प जरूर पूरे होंगे, हम झारखंड के सपनों को साकार करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मैं एक और विशाल जनसभा में भी जा रहा हूँ। 5-10 मिनट में ही मैं वहां पहुंच जाऊंगा। वहाँ बहुत बड़ी संख्या में लोग मेरा इंतज़ार कर रहे हैं। वहाँ मैं विस्तार से झारखंड से जुड़े दूसरे विषयों पर भी बात करूंगा। लेकिन मैं झारखंडवासियों की क्षमा भी मांगता हूं क्योंकि मैं रांची तो पहुंच गया लेकिन प्रकृति ने मेरा साथ नहीं दिया और इसलिए यहां से हेलिकॉप्टर निकल नहीं पा रहा है। वहां पहुंच नहीं पा रहा है और इसके कारण मैं वीडियो कान्फ्रेंस से इन सारे कार्यक्रमों का आज उद्धघाटन और लोकार्पण कर रहा हूं। और अभी सार्वजनिक सभा में भी मैं सबसे वीडियो कान्फ्रेंस जी भरकर के बहुत सी बातें करने वाला हूं। मैं फिर एक बार आप सभी यहाँ आए, इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। नमस्कार।

The post टाटानगर  में छह वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन समेत  विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास/लोकार्पण के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का मूल पाठ पढ़िए appeared first on Udit Vani.

झारखंड में मोदी ने भरी हुंकार: जब तक मैं जिंदा हूं, दलित, आदिवासी, ओबीसी के आरक्षण में से रत्तीभर भी चोरी नहीं करने दूंगा
उदित वाणी रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय झारखंड दौरे के अंतिम दिन शनिवार को लोहरदगा और पलामू लोकसभा क्षेत्र में दो बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित किया। दोनों जगह पर मोदी ने इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार करते हुए कांग्रेस पर धर्मके आधार पर आरक्षण देने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए दो टूक ऐलान किया कि वे ऐसा नहीं होने देंगे।लोहरदगा लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव के पक्ष में सिसई में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आपका हक छीनकर, संविधान को तोड़-मरोड़कर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। आपका हक लूटना चाहती है, इसलिए बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। ये मोदी की गारंटी है – जब तक मोदी जिंदा है, मैं दलित, आदिवासी, ओबीसी के आरक्षण में से रत्तीभर भी चोरी नहीं करने दूंगा।’प्रधानमंत्री ने कहा- ‘जब संविधान बना, उस समय बाबा साहेब अंबेडकर और सबने मिलकर तय किया था कि हमारे देश में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को संविधान के तहत आरक्षण मिलेगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जो चश्मा पहनती है, उसमें एक ही वोटबैंक दिखता है – वो है मुस्लिम वोटबैंक। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस नीति का बहुत बड़ा नुकसान हर किसी ने उठाया है। जबकि भाजपा सबका साथ-सबका विकास की बात करती है। भाजपा सरकार की नीतियों में किसी के साथ भेदभाव नहीं होता। लेकिन कांग्रेस को ये करना ही नहीं है, समझने का तो सवाल ही नहीं है।प्रधानमंत्री ने कहा- ‘कांग्रेस, झामुमो और इंडी गठबंधन वालों को आज भी ये बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि ये गरीब मां का बेटा पीएम कैसे बन गया। इसलिए ये लोग मोदी के खिलाफ नए-नए झूठ फैलाते रहते हैं। आजकल इनका नया झूठ है – मोदी आएगा तो आरक्षण खत्म कर देगा, मोदी आएगा तो संविधान बदल देगा। अरे मूर्खों के सरदार, मोदी तो 10 साल से आया हुआ है और शान से सरकार चला रहा है। 10 साल में ये पाप मैंने नही किया है, क्योंकि मैं भारत के संविधान की भक्ति करता हूं, मैं बाबा साहेब अंबेडकर की पूजा करने वाले लोगों में से हूं। अपने 60 साल के शासन में कांग्रेस ने देश को परिवारवाद और भ्रष्टाचार दिया। इसके अलावा एक और रास्ते पर कांग्रेस चली और वो रास्ता है – तुष्टिकरण, वोटबैंक की राजनीति।पीएम ने कहा- ‘जहां सरकार भ्रष्ट हों, वहां बजट कितना भी हो, विकास संभव नहीं है। झारखंड इसी स्थिति से गुजर रहा है। इस राज्य में ऐसा कोई पेपर नहीं जो लीक नहीं होता है। मोदी ने इस पेपर लीक माफिया के विरुद्ध भी एक कड़ा कानून बना दिया है। उन्होंने कहा- ‘झारखंड में कांग्रेस के सांसद के घर से नोटों के ढेर निकले। ये ढेर इतने बड़े थे कि बैंकों से गिनने के लिए मशीनें लाई गई, लेकिन वो मशीन भी गिनते-गिनते हांफने लगी। जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कानून के तहत कार्रवाई हो रही है। मोदी का एक ही संकल्प है – भ्रष्टाचार हटाओ, ये इंडी अलायंस वाले कहते हैं – भ्रष्टाचारी बचाओ। मैं आपको गारंटी देता हूं – आने वाले 5 साल में ऐसे सभी भ्रष्टाचारियों पर कानून का डंडा जरूर चलेगा।’मोदी ने कहा- ’10 वर्षों में पीएम मोदी ने सरकार ने माओवादी हिंसा से देश के एक बड़े हिस्से को मुक्त कराया है। लेकिन कांग्रेस आज भी माओवादी नक्सलियों का समर्थन कर रही है। अपना वोटबैंक बचाने के लिए कांग्रेस आतंकवादियों पर भी कार्रवाई नहीं करती।’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘कांग्रेस के पाप की लिस्ट बनाएं, तो कई दिन निकल जाएं। ये कांग्रेस ही है, जिसने लोहरदगा, खूंटी और गुमला जैसे जिलों को बदहाल कहकर छोड़ दिया था। ये ज्यादातर मेरे आदिवासी जिले हैं। यहां बिजली, सड़क, पानी, अस्पताल, स्कूल जैसा कोई भी काम ठीक से नहीं हुआ था। आपने मोदी को वोट दिया, मोदी ने इन जिलों के विकास को अपना मिशन बनाया। मैंने इन्हें पिछड़े नहीं, बल्कि आकांक्षी जिले घोषित किया। आज ये आकांक्षी जिले बाकी जिलों से भी अधिक तेजी से विकास करने की राह पर आ गए हैं। आदिवासियों में भी जो अति-पिछड़े हैं, उनको कोई पूछता ही नहीं था। मोदी उनके लिए पीएम-जनमन योजना लेकर आया, इस योजना पर 24 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।’प्रधानमंत्री ने कहा- ‘कांग्रेस के राज में राशन सड़ता रहता था। आदिवासी क्षेत्रों के बच्चे भूख से मरते रहते थे…और कांग्रेस अनाज गोदामों पर ताला लगाकर बैठ जाती थी। आप मोदी को लेकर आए। मोदी ने सारे अनाज गोदामों के ताले खुलवा दिए। आज देश में मुफ्त राशन की योजना चल रही है। और मैंने गारंटी दी है कि आने वाले 5 साल इसे और चलाऊंगा।’ पीएम ने कहा- ‘भगवान बिरसा मुंडा मेरे लिए सिर्फ एक नाम ही नहीं, बल्कि वे मेरे लिए एक प्रेरणा है। उनके जीवन को याद करके मुझे हर चुनौती से जीतने की प्रेरणा मिलती है। मैं भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। पिछले वर्ष उनके जन्मदिवस पर मुझे उनके गांव जाने का सौभाग्य मिला था और मुझे वहां की मिट्टी माथे पर लगाने का गौरव प्राप्त हुआ था। मैं देश का पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसे उनके गांव जाकर उस मिट्टी को नमन करने का सौभाग्य मिला है।’

The post झारखंड में मोदी ने भरी हुंकार: जब तक मैं जिंदा हूं, दलित, आदिवासी, ओबीसी के आरक्षण में से रत्तीभर भी चोरी नहीं करने दूंगा appeared first on Udit Vani.