MLA Archives - Udit Vani

पोटका के कई पंचायतों में हरिनाम संकीर्तन की गूंज, विधायक संजीव सरदार ने माथा टेका
उदित वाणी, जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में इन दिनों अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन भक्ति और आस्था के माहौल में हो रहा है. इन धार्मिक आयोजनों में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

केरकेटा गांव में भक्ति का माहौल

टाँगराइन पंचायत के केरकेटा गांव स्थित हरि मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक अखण्ड हरिनाम संकीर्तन समिति द्वारा भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार ने भाग लेकर श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की. उन्होंने कहा कि हरिनाम संकीर्तन से मन की शुद्धि होती है और क्रोध व लोभ जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियां समाप्त होती हैं. इस अवसर पर सोसो प्रधान, हेमंतो महाकुड, लाल बहादुर पुराण, रंजीत महाकुड, सुभाष पुराण समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

सानग्राम में जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजन

सानग्राम पंचायत स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में भी विधायक शामिल हुए. उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. कार्यक्रम में शंभूनाथ मिश्रा, तपन मंडल, निवारण मंडल, अभिषेक सरदार, पीयूष मंडल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

शंकरदा पंचायत में श्रद्धा का संगम

शंकरदा पंचायत में श्री श्री सार्वजनिन अखण्ड हरिनाम संकीर्तन राधा-गोविंद संकीर्तन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी विधायक ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी एकता को मजबूत करते हैं.

मौके पर गणेश भगत, ईश्वर भगत, चांदीचरण गोप, समीर कुमार गोप, बादल भगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे.

The post पोटका के कई पंचायतों में हरिनाम संकीर्तन की गूंज, विधायक संजीव सरदार ने माथा टेका appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र की खुशहाली की कामना
उदित वाणी, जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र के आसनबनी पंचायत अंतर्गत पातडी गांव स्थित हरि मंदिर परिसर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए. उन्होंने मंदिर में माथा टेककर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. इस दौरान पूरे परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला.

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं. हरिनाम संकीर्तन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है, बल्कि सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देता है. उन्होंने आयोजन में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की. कार्यक्रम में हारीपदो भकत, बबलू भकत, तालेश्वर भकत, दीपक भकत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे आयोजन भव्य और सफल बना.

The post Jamshedpur : हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र की खुशहाली की कामना appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: साकची दुकान कब्जा मामला: मारवाड़ी सम्मेलन ने सरयू राय से मिलकर उठाई न्याय की मांग
उदित वाणी, जमशेदपुर: साकची में 25 साल पुरानी दुकान पर कब्जे का आरोप जमशेदपुर के साकची कालीमाटी रोड स्थित एक दुकान कब्जा प्रकरण ने शहर के व्यापारी वर्ग में चिंता बढ़ा दी है। आरोप है कि श्री राधेश्याम अग्रवाल की लगभग 25 वर्षों से संचालित दुकान “श्याम कार केयर” पर मकान मालिक ने रातों-रात जबरन कब्जा कर लिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार दुकान में रखे सामान की चोरी भी कर ली गई और बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के उन्हें बेदखल कर दिया गया।

पढ़े घटना की पूरी खबर : साकची में कार एसेसरीज दुकान का ताला तोड़ 35 लाख की चोरी

मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिला

इस गंभीर मामले को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मिला। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, संयुक्त महासचिव आकाश शाह, उपाध्यक्ष दिलीप गोयल समेत अन्य सदस्य शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

घटना पर जताई गई गहरी चिंता

इस दौरान सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सरायकेला जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी विधायक से शिष्टाचार मुलाकात की और साकची की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इसे व्यापारी वर्ग के लिए गंभीर विषय बताते हुए त्वरित न्याय की आवश्यकता पर बल दिया।

विधायक ने दिया सहयोग का आश्वासन

विधायक सरयू राय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस मामले में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय दिलाने के हर संभव प्रयास में सहयोग करेंगे।

The post Jamshedpur: साकची दुकान कब्जा मामला: मारवाड़ी सम्मेलन ने सरयू राय से मिलकर उठाई न्याय की मांग appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: धनबाद कोर्ट में पेश हुए विधायक जयराम महतो, खुद को बताया बेगुनाह
उदित वाणी, धनबाद : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी से विधायक जयराम महतो मंगलवार को धनबाद की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में उपस्थित हुए. वे विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में बोकारो जिले के सियालजोड़ी थाना में दर्ज एक मामले की सुनवाई के लिए पहुंचे थे.

वेदांता स्टील प्लांट आंदोलन से जुड़ा है मामला

यह मामला 27 नवंबर 2023 को वेदांता स्टील प्लांट में रोजगार की मांग को लेकर हुए आंदोलन से संबंधित है. अदालत परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयराम महतो ने कहा कि वे पूरी तरह निर्दोष हैं और घटना के दिन घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे. उन्होंने बताया कि आंदोलन स्थल पर लगे पोस्टर में उनकी तस्वीर होने के कारण उन्हें गलत तरीके से आरोपी बनाया गया है, जो पूरी तरह गलत है.

मुख्यमंत्री के बयान पर साधा निशाना

इस दौरान जयराम महतो ने राज्य की सियासत पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हालिया विधानसभा बयान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के प्रमुख को सभी समुदायों को साथ लेकर चलना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में दिया गया बयान तथ्यों पर आधारित नहीं था और वह ‘व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी’ से प्रभावित लगता है. साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या वर्ग की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए.

बंगाल चुनाव को लेकर किया ऐलान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर जयराम महतो ने कहा कि उनकी पार्टी जंगलमहल क्षेत्र में चुनाव लड़ेगी. उन्होंने दावा किया कि यह इलाका सांस्कृतिक रूप से झारखंड से जुड़ा हुआ है और JLKM यहां 5 से 10 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है.

असम चुनाव पर फिलहाल नहीं कोई योजना

असम विधानसभा चुनाव में भागीदारी को लेकर उन्होंने फिलहाल कोई योजना होने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि असम भौगोलिक रूप से दूर है और पर्याप्त संसाधनों, जैसे हेलिकॉप्टर की उपलब्धता होने पर ही इस दिशा में विचार किया जाएगा.

The post Jharkhand: धनबाद कोर्ट में पेश हुए विधायक जयराम महतो, खुद को बताया बेगुनाह appeared first on Udit Vani.

Tata Steel UISL के शिविर में 165 मरीजों की जांच, विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन, खुद भी कराई जांच
उदित वाणी, पोटका : पोटका प्रखंड के जानमडीह स्थित कला संस्कृति भवन में सोमवार को टाटा स्टील यूआईएसएल के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

इस शिविर में जमशेदपुर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. श्रीराम एस एवं डॉ. बी. प्रसाद ने कुल 165 मरीजों की जांच की और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं.

विधायक ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया. इस अवसर पर मुखिया असित सरदार और कालिपदो सरदार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्र की 14 फुटबॉल टीमों को जर्सी और फुटबॉल वितरित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

सीएसआर कार्यों की सराहना, सेवाओं के विस्तार की मांग

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने टाटा स्टील द्वारा सीएसआर के तहत स्वास्थ्य, खेलकूद और सांस्कृतिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की. उन्होंने कंपनी से आग्रह किया कि इस पहल का दायरा बढ़ाते हुए हर माह तीन से चार दिन चिकित्सकों को क्षेत्र में भेजा जाए, ताकि ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें. साथ ही युवाओं के लिए खेल प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की भी बात कही.

युवाओं के लिए शिक्षा और अवसर पर जोर

विधायक ने युवाओं से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर बेहतर शिक्षा प्राप्त करने की अपील की. उन्होंने टाटा स्टील से छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की व्यवस्था करने का भी सुझाव दिया.

इनकी रही उपस्थिति, आयोजन में ग्रामीणों की भूमिका

इस अवसर पर टाटा स्टील पीएचएस विभाग के एचओडी मनोज सिंह शेखावत, चंदन गुप्ता, योगेश राणा, सौमित्र सिंह ठाकुर, धनंजय कुमार, विजय गोप, संतोष मुखी, अभिनव महतो, राकेश कुमार, अंशु सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान भुगनु सरदार, मनोरंजन सरदार, ईश्वर लाल सरदार, रतन सरदार, मिल्स सरदार, कमल सरदार सहित अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

The post Tata Steel UISL के शिविर में 165 मरीजों की जांच, विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन, खुद भी कराई जांच appeared first on Udit Vani.

MLA purnima sahu: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बाबा महाकाल के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने रविवार को सपरिवार उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। विधायक बनने के बाद आध्यात्मिक प्रवास पर निकलीं पूर्णिमा साहू ने मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर विधि-विधान से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

सपरिवार किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल

विधायक पूर्णिमा साहू अपने परिवार के साथ उज्जैन की पावन धरा पर पहुंचीं। उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक, दक्षिणमुखी बाबा महाकाल की भस्म आरती और विशेष अभिषेक में हिस्सा लिया। पूजन के दौरान उन्होंने बाबा महाकाल को जल अर्पित कर लोक-कल्याण की कामना की। मंदिर समिति द्वारा उन्हें स्मृति चिह्न और प्रसाद भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

क्षेत्र की प्रगति और शांति की कामना

दर्शन के पश्चात मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए विधायक ने कहा, आज उज्जैन की पावन धरती पर बाबा महाकाल के सपरिवार विधिवत दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह एक आध्यात्मिक अनुभूति है जो हमें जनसेवा के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करती है। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल के चरणों में अपने विधानसभा क्षेत्र जमशेदपुर पूर्वी की समृद्धि, शांति और खुशहाली की विशेष प्रार्थना की है। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि उनके क्षेत्र के लोग सदैव स्वस्थ रहें और क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

राजनीतिक गलियारों में पूर्णिमा साहू के इस दौरे को उनकी धार्मिक आस्था और क्षेत्र के प्रति उनकी संवेदनशीलता से जोड़कर देखा जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि विधायक हमेशा से ही अध्यात्म और सेवा भाव को साथ लेकर चलती हैं। महाकाल का आशीर्वाद लेकर लौटने के बाद वे पुनः अपने क्षेत्र के विकास कार्यों और जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रियता से जुटेंगी।

The post MLA purnima sahu: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बाबा महाकाल के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र की खुशहाली के लिए मांगी दुआ appeared first on Udit Vani.

झारखंड विधानसभा : संजीव सरदार ने सदन में झारखंड-उड़ीसा सीमा पर तिरिंग काली मंदिर मुख्य पथ के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण की उठाई मांग
उदित वाणी, पोटका : पोटका विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क समस्याओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में आवाज उठाई है. उन्होंने शून्यकाल के दौरान झारखंड-ओडिशा सीमा स्थित तिरिंग काली मंदिर मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की.

विधायक संजीव सरदार ने सदन को अवगत कराया कि तिरिंग काली मंदिर के समीप मुख्य मार्ग से बनाकाटा, पाटापानी, हाड़ियान एवं कोवाली तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर और संकीर्ण हो चुकी है. इसके कारण दक्षिण पोटका क्षेत्र में लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में इस सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है. ऐसे में इस महत्वपूर्ण मार्ग का जल्द सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण किया जाना बेहद जरूरी है.

विधायक संजीव सरदार ने सरकार से आग्रह किया कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा और बेहतर आवागमन को ध्यान में रखते हुए इस सड़क के निर्माण कार्य को प्राथमिकता दी जाए, ताकि पोटका के दक्षिणी क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके.

The post झारखंड विधानसभा : संजीव सरदार ने सदन में झारखंड-उड़ीसा सीमा पर तिरिंग काली मंदिर मुख्य पथ के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण की उठाई मांग appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR पश्चिम में सड़क विकास को गति, विधायक सरयू राय ने रखी आधारशिला
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy ने रविवार को सोनारी स्थित Carmel Junior School Sonari के समीप सोनारी और कदमा क्षेत्र के लिए 9.91 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास किया. इस परियोजना को Road Construction Department Jharkhand द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा.

करीब 10 करोड़ रुपये की इस योजना के तहत सोनारी और कदमा के विभिन्न इलाकों में पेबर्स ब्लॉक तथा कालीकृत सड़कों का निर्माण किया जाएगा. इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.

शिलान्यास कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, आशुतोष राय, चिरंजन वर्मा, धनंजय महतो, अजय श्रीवास्तव, अधिवक्ता दीपक सिंह, माणिक सिंह, पंचम जंघेल, ओम प्रकाश सिंह, प्रशांत पोद्दार, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, विनोद सिंह, रविशंकर सिंह और सुरंजन राय सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थे.

The post JAMSHEDPUR पश्चिम में सड़क विकास को गति, विधायक सरयू राय ने रखी आधारशिला appeared first on Udit Vani.

तेतला में विकास को मिली रफ्तार, विधायक संजीव सरदार ने 4.15 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास
उदित वाणी, पोटका : पोटका के विधायक Sanjeev Sardar ने रविवार को प्रखंड के तेतला गांव में कुल 4 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर शिलान्यास किया.

इन योजनाओं में आदिवासी कल्याण विभाग की योजना मद से बनने वाला गितिगोडा भवन (लागत 3.05 करोड़ रुपये) तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पावरु चौक से चारडीहा तक 1.240 किलोमीटर सड़क निर्माण (लागत 1.10 करोड़ रुपये) शामिल है.

ग्रामीणों की मांग पर बनेगा गितिगोडा भवन
इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए तेतला में गितिगोडा भवन का निर्माण कराया जा रहा है. भवन बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को विवाह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए एक सुसज्जित स्थान उपलब्ध होगा, जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी.

सड़क से दो प्रखंडों को मिलेगा लाभ
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली पावरु चौक से चारडीहा तक सड़क पोटका और राजनगर प्रखंड को जोड़ने का काम करेगी. इस सड़क के निर्माण से दोनों प्रखंडों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.

योजनाओं की गुणवत्ता पर रखें नजर
विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि विकास योजनाओं की गुणवत्ता की निगरानी स्वयं करें. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ग्रामीण सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं. सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और आने वाले समय में भी क्षेत्र में कई योजनाएं शुरू की जाएंगी.

इस अवसर पर मुखिया अमृत माझी, ग्राम प्रधान शत्रुघ्न सरदार, श्यामचरण सरदार, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, झामुमो नेता सुनील महतो, सुधीर सोरेन, हितेश भगत, चक्रधर महतो, अनुपम मंडल, बिरेन पात्र, असित सरदार, अनिल सरदार, लाल सरदार, प्रोरंजन सरदार, नरसिंह सरदार, विश्वनाथ सरदार, नरपति सरदार, शरत सरदार और परसुराम सरदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

The post तेतला में विकास को मिली रफ्तार, विधायक संजीव सरदार ने 4.15 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास appeared first on Udit Vani.

RANCHI : विधायकों को आवास के लिए कांके के रिंग रोड में आवंटित 33 एकड़ जमीन के मामले में बड़ा खुलासा
उदित वाणी, रांची : विधायकों और पूर्व विधायकों को आवास के लिए स्वावलंबन सहकारी समिति को कांके के रिंग रोड में उपलब्ध करायी गई 33 एकड़ जमीन के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. यह खुलासा और किसी ने नहीं बल्कि हेमंत सरकार के वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने ही किया है. उन्होंने शुक्रवार को सदन में बताया कि उक्त जमीन बर्ष 1970-71 में ही भूमिहीनों के नाम पर बंदोबस्ती कर दी गई थी.

किशोर ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के दबाब में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों ने आनन-फानन में गरीबों की जमीन को गलत ढंग से सहकारी समिति को हस्तांतरित कर दिया था. उन्होंने इसपर भी सवाल उठाया कि बंदोबस्त हो चुकी जमीन कैसे विधायकों के लिए हस्तांतरित कर दी गई. किशोर ने बताया कि उन्होंने मामले में तीन दिनों के भीतर जमीन रजिस्ट्री के लिए पोर्टल खोलने का आश्वासन सदन में दिया था. लेकिन उन्होंने जमीन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए गुरुवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री तथा इस विभाग के सचिव और रांची डीसी के साथ बैठक की. बैठक के दौरान यह बात भी सामने आई कि 33 एकड़ जमीन में से 3.30 एकड़ जमीन पर रिंग रोड बन गई है.

दो एकड़ जमीन में आदिवासी मसना है. तीन एकड़ जमीन पर डोभा बनाया गया है. तीन एकड़ जमीन में रिंग रोड बनने से गड्ढा हो गया है. वहीं 23.70 एकड़ जमीन पर ग्रामीण खेती कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि दस्तावेज के अध्ययन से पता चला कि बर्ष 1970-71 में ही उक्त जमीन भूमिहीनों के लिए बंदोबस्त कर दी गई है. जिसपर वे आज भी खेती कर रहे हैं. वहीं उन्होंने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि गरीबों की जमीन पर अपना आवास बनाना नहीं चाहेगा. गरीबों को कोई विस्थापित नहीं करना चाहेगा. उन्होंने विधायकों के लिए दूसरी जगह जमीन तलाशने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से एक समिति गठित करने का भी आग्रह किया.

बताया गया कि उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार समिति द्वारा 28 जून 2016 को राजस्व विभाग के संयुक्त सचिव से जमीन आवंटन का अनुरोध किया गया था. इसके बाद कांके अंचल के मौजा चुटू स्थित थाना संख्या-164, खाता संख्या-118 और प्लाट संख्या-115 की 35 एकड़ गैरमजरुआ मालिक परती कदिम भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव तैयार किया गया था. सात अगस्त 2017 को भूमि हस्तांतरण को स्वीकृति प्रदान की गई. इसके बाद 10 अप्रैल 2018 को समिति ने एक करोड़ 70 लाख 62 हजार 500 रुपये जमा कर दिए और एक जून 2018 को हस्तांतरित भूमि का एकरारनामा भी पूरा कर लिया गया. पूरी प्रक्रिया लगभग एक बर्ष 11 माह और तीन दिनों में पूरी की गई.

भूमिहीनों दावा करते हुए जताया विरोध

बर्ष 1970-71 में भूमिहीन परिवार बंधना करमाली, जुड़वा करमाली, चरकू करमाली, ललकू मुंडा, राजू मिरदहा समेत अन्य के नाम से इस जमीन की बंदोबस्ती की गई है. आरोप है कि भाजपा सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के दबाब में इन आदिवासी परिवारों से बिना सहमति के उक्त बंदोबस्ती को रद्य कर दी गई. जब प्रशासनिक अधिकारी भूमि से कब्जा मुक्त कराने पहुंचे तो ग्रामीणों ने तीव्र विरोध किया. वर्तमान में भी जिन परिवारों की बंदोबस्ती रद्य कर दी गई थी, उनका कब्जा जमीन पर बना हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे हालात में यदि रजिस्ट्री के लिए पोर्टल खोल भी दिया जाता है तो भूमिहीनों की जमीन पर कब्जा करना सही नहीं होगा.

राधाकृष्ण किशोर और सीपी सिंह में हुई नोकझोंक

विधायकों की जमीन को लेकर संसदीय कार्यमंत्री द्वारा तत्कालीन भाजपा सरकार पर आरोप लगाने के बाद राधाकृष्ण किशोर और रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई. किशोर के वक्तव्य के बाद सीपी सिंह ने उन्हें बड़े राजनीतिज्ञ कहकर संबोधित किया. इसपर किशोर ने कहा कि वे राजनीतिज्ञ नहीं है. इसपर सीपी सिंह ने कहा कि राजनीतिज्ञ नहीं होते तो पेट्रोल पर भी राजनीति नहीं करते. सीपी सिंह ने किशोर को कहा कि आप गरीबी हटाने के नाम पर गरीबों को हटानेवाली इंदिरा गांधी की पार्टी से ही हैं. इसके जबाब में संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी होतीं तो पेट्रोल की किल्लत की नौबत ही नहीं आती.

The post RANCHI : विधायकों को आवास के लिए कांके के रिंग रोड में आवंटित 33 एकड़ जमीन के मामले में बड़ा खुलासा appeared first on Udit Vani.