Metal Pipes Archives - Udit Vani

आपूर्ति में कमी के चलते कॉपर की कीमतें 11,700 डॉलर प्रति मीट्रिक टन पहुंचने का अनुमान
उदित वाणी, नई दिल्ली : कॉपर की कीमतें आने वाले समय में 11,700 डॉलर मीट्रिक प्रति टन तक पहुंच सकती है. इसकी वजह कॉपर की मांग बढ़ना है और आपूर्ति का सीमित होना है. यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई.

इंडोनेशिया में फ्रीपोर्ट-मैकमोरन की ग्रासबर्ग खदान में मिट्टी भरने के बाद कॉपर की कीमतों में करीब 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है.

एमसीएक्स पर सितंबर एक्सपायरी के कॉपर फ्यूचर्स का दाम गुरुवार को 950 रुपए पर पहुंच गया, जबकि लंदन मेटल एक्सचेंज पर कॉपर फ्यूचर्स का दाम लगभग 10,300 डॉलर प्रति मीट्रिक टन तक पहुंच गया. व्यापारियों ने इस उछाल का कारण ग्रासबर्ग खदान में उत्पादन में व्यवधान को बताया. इससे ग्लोबल कॉपर प्रोडक्शन में 2.5 लाख टन से ज्यादा की कमी आ सकती है.

विश्लेषकों का कहना है कि ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन के कारण आपूर्ति में कमी और लगातार मांग के कारण इस वर्ष कॉपर की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमओएफएसएल) के कमोडिटी रिसर्च प्रमुख नवनीत दमानी ने कहा, “विद्युतीकरण, इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने, ग्रिड अपग्रेडेशन, नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्रों और एआई-संचालित डेटा केंद्रों में वृद्धि ने इस तेजी को बढ़ावा दिया है, जो सभी कॉपर पर अत्यधिक निर्भर हैं.”

इन दबावों के कारण स्टॉक कई वर्षों के निचले स्तर पर पहुंच गया है, जो 5 साल के औसत से भी नीचे है. 2025 के पहले 7 महीनों में बाजार में 1,01,000 टन अधिशेष स्टॉक था, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 4,01,000 टन अधिशेष स्टॉक था.

फ्रीपोर्ट-मैकमोरन ने अपनी ग्रासबर्ग खदान से कॉपर की शिपमेंट पर फोर्स मैज्योर घोषित कर दिया और ब्लॉककेव संचालन को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया.

चीन ने सितंबर की शुरुआत में प्रोसेस्ड कॉपर के उत्पादन में भी 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी, जिससे बाजार पर लगभग 500,000 टन का असर पड़ा.

एमओएफएसएल ने एक नोट में कहा कि कॉपर माइनर्स को उच्च कीमतों से लाभ होने की संभावना है, और निकट भविष्य में उनके मुनाफे में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है.

(आईएएनएस)

The post आपूर्ति में कमी के चलते कॉपर की कीमतें 11,700 डॉलर प्रति मीट्रिक टन पहुंचने का अनुमान appeared first on Udit Vani.

एनएमएल में धातु के बने पाइपों के एक्सपोजर पर कार्यशाला
उदित वाणी, जमशेदपुर: राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) जमशेदपुर में धातु पाइपों के एक्सपोजर विषय पर चल रहे प्रशिक्षण में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी) केंद्रों के दस प्रतिनिधि जैसे भुवनेश्वर, चेन्नई, बेंगलुरु, रांची, कोरबा गुवाहाटी, बालासोर, बद्दी, औरंगाबाद और लखनऊ के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न धातु पाइप घटकों पर एक्सपोजर प्रदान करना है, जिनका विशिष्ट उद्देश्य विभिन्न सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीआईपीईटी) केंद्रों द्वारा अकसर निरीक्षण, जांच और मूल्यांकन किया जाता है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में संरचनात्मक लक्षण वर्णन, विभिन्न यांत्रिक गुणों का मूल्यांकन, गैर-विनाशकारी परीक्षण, निर्माण पद्धति और पाइप सामग्री के लिए संबद्ध सीमाएं, मानकों के अनुसार विभिन्न निरीक्षण प्रक्रिया की रूपरेखा और इन-सर्विस सामग्री गिरावट की मुख्य विशेषताएं शामिल हैं. 13 मई तक चलने वाले कार्यक्रम में रोजाना प्रख्यात वैज्ञानिकों द्वारा प्रासंगिक क्षेत्रों में व्याख्यान, विभिन्न उपकरण सम्बन्धी तकनीकों का उपयोग करके प्रयोगात्मक अनुकूलन घटक सामग्री के मानकों और गुणवत्ता निर्णय के लिए डेटा और परिणाम के साथ सह-सम्बन्ध की स्थापना आदि शामिल हैं. डॉ. अरविंद सिन्हा, मुख्य वैज्ञानिक और सलाहकार प्रबंधन, सीएसआईआर-एनएमएल ने अपने संबोधन में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम को करने पर जोर दिया, जिससे एक-दूसरे के साथ घनिष्ठ संपर्क के साथ-साथ भविष्य में संयुक्त सहयोग की शुरुआत की दिशा में आगे बढ़ा जा सके. इसके अलावा यह भी उल्लेख किया कि सीएसआईआर-एनएमएल ऐसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल है और सहयोग के माध्यम से धातुकर्म क्षेत्र में समस्या, समाधान और चुनौतियों का समर्थन करने हेतु तैयार है. उद्घाटन समारोह का समापन प्रमुख, केआरआईटी प्रभाग के एक संक्षिप्त भाषण के साथ हुआ, जिसमें सीएसआईआर द्वारा इस तरह की पहल के सभी विषयों पर प्रकाश डाला गया, जो कि भारत सरकार के विभिन्न मिशन मोड कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित हैं.

The post एनएमएल में धातु के बने पाइपों के एक्सपोजर पर कार्यशाला appeared first on Udit Vani.