MentalHealth Archives - Udit Vani

Jamshedpur News : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर ‘जीवन’ करेगा जागरूकता कार्यक्रम
उदित वाणी, जमशेदपुर : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर) के अवसर पर आत्महत्या निवारण केंद्र ‘जीवन’ जमशेदपुर द्वारा समाज में मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या की रोकथाम के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

आयोजकों के अनुसार, जीवन द्वारा सुबह 6 बजे कदमा में एक योग समूह के साथ मिलकर जागरूकता सत्र आयोजित किया जाएगा. वहीं, शाम को रोटरी वेस्ट की बैठक में मानसिक स्वास्थ्य पर एक विशेष प्रस्तुति दी जाएगी.

‘जीवन’ जमशेदपुर का एक प्रमुख आत्महत्या निवारण केंद्र है, जो पिछले कई वर्षों से समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है. केंद्र का उद्देश्य तनाव, अवसाद या आत्महत्या के विचारों से जूझ रहे व्यक्तियों को परामर्श और भावनात्मक सहयोग प्रदान करना है.

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम “एक्सेस टू सर्विसेज: मेंटल हेल्थ इन कैटास्ट्रॉफीज एंड इमर्जेंसीज” रखी गई है, जिसे वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ ने घोषित किया है. यह थीम प्राकृतिक आपदाओं, संघर्षों और अन्य आपात स्थितियों जैसी परिस्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध और सुलभ बनाने की आवश्यकता पर बल देती है.

इस वर्ष का फोकस मानवीय संकटों, विस्थापन और आपात स्थितियों के मानसिक प्रभावों पर केंद्रित है. थीम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मानसिक स्वास्थ्य और मनो-सामाजिक सहायता (MHPSS) जरूरतमंदों तक पहुँचे, चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों.

वैश्विक स्तर पर बढ़ती मानवीय चुनौतियों के बीच यह अभियान प्रभावित समुदायों के साथ-साथ सेवा प्रदान करने वाले कर्मियों के समर्थन के महत्व पर जोर देता है. यह समाज से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कलंक को खत्म करने और मानसिक सशक्तिकरण को पुनर्वास व पुनर्निर्माण का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील करता है.

जीवन से भावनात्मक सहयोग के लिए कोई भी व्यक्ति 9297777499 या 9297777500 पर संपर्क कर सकता है. आमने-सामने बातचीत के लिए जीवन आत्महत्या निवारण केंद्र , 25 क्यू रोड, बिष्टुपुर, जमशेदपुर (10 am to 6 pm) पर पहुँचा जा सकता है.

The post Jamshedpur News : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर ‘जीवन’ करेगा जागरूकता कार्यक्रम appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : रिजल्ट और दाखिले के मौसम में ‘जीवन सुसाइड प्रिवेंशन सेंटर’ ने पैरेन्ट्स से की यह अपील
उदित वाणी, जमशेदपुर : जैसे-जैसे कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया तेज़ हो रही है, वैसे ही छात्रों और अभिभावकों पर मानसिक दबाव भी बढ़ता जा रहा है. इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए ‘जीवन सुसाइड प्रिवेंशन सेंटर’ ने अभिभावकों से अपील की है कि वह बच्चों पर किसी प्रकार का दबाव न बनाएं. यह पहल खासतौर पर उन छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए है, जो कैरियर को लेकर असमंजस, कॉलेज चयन में भ्रम, या अत्यधिक अपेक्षाओं के कारण मानसिक दबाव में हैं.

संस्था का मानना है कि अगर सही समय पर मार्गदर्शन और भावनात्मक सहयोग मिले, तो छात्र न केवल बेहतर निर्णय ले सकते हैं बल्कि आत्महत्या जैसे खतरनाक कदमों से भी बच सकते हैं. जीवन के अनुसार , “हर साल दाखिले के समय हम देखते हैं कि कई छात्र मानसिक रूप से टूट जाते हैं. हमें समझना होगा कि हर छात्र की क्षमता अलग होती है. हम इसी सोच के साथ काम कर रहे हैं कि दबाव नहीं, सहयोग दें,”

परेशानी होने पर जीवन से करें संपर्क

केंद्र ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभिभावकों की भूमिका सिर्फ दाखिले की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें बच्चों की भावनाओं और असमंजस को समझने की भी ज़रूरत है. ज़्यादा अंक लाने या प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश दिलाने का सामाजिक दबाव, कई बार अवसाद और आत्महत्या की स्थिति तक पहुंचा देता है. इस संदर्भ में संस्था द्वारा स्कूल, कॉलेजों और समुदाय स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है.’जीवन का यह कदम दर्शाता है कि समस्या सिर्फ छात्र की नहीं, बल्कि समाज की भी है, जो प्रतिस्पर्धा, तुलना और प्रदर्शन के बोझ से बच्चों को दबा देता है.

संस्था का प्रयास है कि मानसिक स्वास्थ्य को मुख्यधारा की चर्चा का हिस्सा बनाया जाए और हर छात्र को यह भरोसा दिलाया जाए कि उसका जीवन अनमोल है. तनाव की स्थिति में जीवन के फ़ोन 9297777499 या 9297777500 पर संपर्क किया जा सकता है. इसके अतिरिक्त व्यक्ति 25, क्यू रोड, बिस्टुपुर पर स्थित जीवन केंद्र में आमने-सामने परामर्श कर सकते हैं. जीवन, जो आत्महत्या की रोकथाम और मानसिक स्वास्थ्य सहायता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है, वर्षों से वह संकटग्रस्त व्यक्तियों तक पहुंच रहा है.

The post Jamshedpur : रिजल्ट और दाखिले के मौसम में ‘जीवन सुसाइड प्रिवेंशन सेंटर’ ने पैरेन्ट्स से की यह अपील appeared first on Udit Vani.

Brain Health: इन तीन चीजों से करें परहेज, वरना हो सकता है डिमेंशिया
नई दिल्ली: अच्छे खानपान की चर्चा जब भी होती है, तो बात केवल शरीर तक ही सीमित नहीं रहती. वैज्ञानिक शोध अब यह स्पष्ट कर चुके हैं कि जो हम खाते हैं, उसका सीधा असर हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है. कुछ आदतें और खाद्य पदार्थ ऐसे हैं जो धीरे-धीरे हमारी याददाश्त और सोचने की क्षमता को नुकसान पहुंचाते हैं. न्यूरोसाइंटिस्ट्स ने चेताया है कि ऐसी आदतों से समय रहते तौबा न की जाए, तो डिमेंशिया जैसे गंभीर मानसिक रोगों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है.

मस्तिष्क के लिए भी जरूरी है संतुलित खानपान

अच्छा पोषण केवल शरीर को नहीं, बल्कि दिमाग को भी सशक्त बनाता है. कई वैज्ञानिक अध्ययनों में यह प्रमाणित हुआ है कि खराब खानपान से कॉग्नेटिव फंक्शन्स यानी सोचने-समझने की क्षमता कमजोर होती है. इसके परिणामस्वरूप डिमेंशिया जैसी न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

विशेषज्ञों ने तीन प्रमुख कारकों को मस्तिष्क के लिए सबसे हानिकारक बताया है – अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड, अत्यधिक ताप पर भोजन पकाना और कृत्रिम स्वीटनर का सेवन.

1. अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड: सुविधाजनक लेकिन धीमा ज़हर

यूपीएफ यानी अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड में नमक, चीनी, कृत्रिम रसायन और अस्वस्थ वसा की मात्रा बहुत अधिक होती है. यह खाद्य पदार्थ शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क में भी सूजन बढ़ाते हैं.2022 में Neurology जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन अपने आहार का 10% हिस्सा यूपीएफ से लेता है, तो डिमेंशिया का खतरा 25% तक बढ़ सकता है.इसके अतिरिक्त, इन फूड्स से हृदय रोग, कैंसर, मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज़, फैटी लीवर और समय से पहले मृत्यु का खतरा भी जुड़ा हुआ है.

2. अत्यधिक ताप पर पकाया गया खाना: धीमा ज़हर बन सकते हैं एजीई

जब भोजन को बहुत अधिक ताप पर ग्रिल, फ्राई या ब्रॉयल किया जाता है, तो उसमें Advanced Glycation End-products (AGEs) नामक यौगिक उत्पन्न होते हैं. ये यौगिक मस्तिष्क में ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन बढ़ाते हैं.इनका सीधा संबंध एमिलॉयड प्लेक्स से है, जो अल्जाइमर रोग से जुड़े प्रोटीन जमाव का कारण बनते हैं. विशेषज्ञों की राय है कि भोजन को जितना संभव हो, स्टीम या हल्के ताप पर पकाएं.

3. कृत्रिम स्वीटनर: ‘मीठा’ धोखा

कम कैलोरी वाले स्वीटनर जैसे ‘एस्पार्टेम’ का उपयोग चीनी के विकल्प के रूप में तेजी से बढ़ा है. लेकिन हालिया शोधों से सामने आया है कि ये स्वीटनर आंतों के बैक्टीरिया को इस प्रकार प्रभावित करते हैं, जिससे सूजन और न्यूरोलॉजिकल असंतुलन हो सकता है.कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि एस्पार्टेम से याददाश्त कमजोर होती है और सीखने की क्षमता प्रभावित होती है. वहीं दीर्घकालिक उपयोग से स्ट्रोक, हृदय रोग और समयपूर्व मृत्यु का खतरा बढ़ सकता है.

अंत में एक सवाल: क्या आपके आहार में है कोई मस्तिष्क का दुश्मन?

अगर आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को लंबे समय तक बनाए रखना चाहते हैं, तो समय रहते इन तीन चीजों से दूरी बना लें. आपकी एक समझदारी, भविष्य की कई समस्याओं से बचा सकती है.

(IANS)

The post Brain Health: इन तीन चीजों से करें परहेज, वरना हो सकता है डिमेंशिया appeared first on Udit Vani.

Loyola School में छात्रों के मन की बात हुई, मानसिक स्वास्थ्य पर सत्र आयोजित
उदित वाणी, जमशेदपुर: लोयोला स्कूल, टेल्को में कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक सशक्तिकरण पर एक प्रेरक और जागरूकता आधारित सत्र आयोजित किया गया. इस सत्र का मुख्य उद्देश्य किशोरों को मानसिक दबाव और भावनात्मक चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक सोच और व्यवहारिक रणनीतियों से लैस करना था.

विशेषज्ञों की सहभागिता से गहराई तक पहुँचा संवाद

सत्र का संचालन किया डॉ. पूजा मोहंती और बर्खा गैब्री ने. डॉ. मोहंती, जो एक्सएलआरआई, जमशेदपुर की प्रमुख क्लिनिकल साइकोथेरेपिस्ट हैं और निमहांस, बेंगलुरु की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं, ने माइंडफुलनेस-बेस्ड कॉग्निटिव थेरेपी में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से विशेषज्ञता प्राप्त की है. उन्होंने आत्महत्या की प्रवृत्ति, शैक्षणिक तनाव, और किशोर मानसिक स्वास्थ्य के पहलुओं पर गहन विचार साझा किए. उनके वक्तव्य में करुणा, भावनात्मक जागरूकता और आंतरिक शक्ति के विकास पर विशेष बल रहा.बर्खा गैब्री, जो तनाव प्रबंधन, अवसाद, नशा मुक्ति और किशोर व्यवहार के क्षेत्र में अनुभवी हैं, ने छात्रों के लिए व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए. उन्होंने एलजीबीटीक्यू समुदाय के लिए समावेशिता, सहानुभूति और एक सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण की आवश्यकता पर भी विचार रखे.

संवेदनशीलता और संवाद से भरा आत्मचिंतनकारी सत्र

इस संवादात्मक सत्र में छात्रों को आत्मचिंतन, भावनात्मक समझ और दैनिक जीवन में मानसिक स्थिरता बनाए रखने के अनेक उपायों से अवगत कराया गया. यह अनुभव न केवल एक शैक्षणिक गतिविधि था, बल्कि छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक पहल भी थी.

समन्वयकों और प्रबंधन की भूमिका रही अहम

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की समन्वयक रेशमा रोड्रिग्स और ज़िन्नत मारिया सुंडी की सक्रिय भागीदारी रही. विद्यालय की प्राचार्या चरणजीत ओसन और प्रबंधन फादर जेरी ने दोनों विशेषज्ञों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह के सत्र छात्रों को जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं.

The post Loyola School में छात्रों के मन की बात हुई, मानसिक स्वास्थ्य पर सत्र आयोजित appeared first on Udit Vani.

आडवाणी की तबियत बिगड़ी,रूटीन चेकअप के लिए हुए अस्पताल में भर्ती
उदित वाणी, जमशेदपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य में गिरावट के बाद दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया और फिलहाल वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इससे पहले इस साल अगस्त में भी उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था.

अगस्त और जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती हुए थे आडवाणी

लालकृष्ण आडवाणी को जुलाई में दिल्ली के एम्स अस्पताल में भी भर्ती किया गया था, जहां उनकी देखरेख डॉ. अमलेश सेठ की टीम द्वारा की गई थी. उस वक्त उन्हें यूरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था.

भारत रत्न से सम्मानित आडवाणी की लंबी राजनीतिक यात्रा

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था. उन्होंने हाल ही में अपना 98वां जन्मदिन मनाया. आडवाणी का राजनीतिक सफर असाधारण रहा है. वह 2002 से 2004 तक भारत के उप प्रधानमंत्री और 1999 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे. इस साल मार्च में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से शुरुआत

आडवाणी ने 14 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ने का निर्णय लिया था. विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया और 1951 में वह भारतीय जनसंघ में शामिल हो गए. 1970 में राज्यसभा में उनकी एंट्री हुई और दो साल बाद उन्हें पार्टी का अध्यक्ष चुना गया. आपातकाल के दौरान, आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी को गिरफ्तार किया गया.

बीजेपी के निर्माण में अहम भूमिका

आडवाणी ने 1980 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 1984 के आम चुनाव में बीजेपी केवल दो सीटों तक सिमटी हुई थी, लेकिन आडवाणी के नेतृत्व में 1990 के दशक में पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की वकालत करते हुए उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे बीजेपी की राजनीतिक ताकत में महत्वपूर्ण इजाफा हुआ.

The post आडवाणी की तबियत बिगड़ी,रूटीन चेकअप के लिए हुए अस्पताल में भर्ती appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: मानसिक तनाव के कारण लड़के ने लगाई फांसी, मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
उदित वाणी जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह ए ब्लॉक गोदाम एरिया में नसीम नाम के युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली,हालांकि की मृतक के परिजनों ने नसीम की हत्या का आरोप लगाया। मृतक नसीम की शादी नहीं हुई है 2 वर्षों से वो एक युवती के साथ धतकीडीह ए ब्लॉक गोदाम एरिया में रह रहा था, जहां आज अचानक घरवालों ने नसीम को चुन्नी के सहारे फांसी लगाया हुआ देखा और इसकी जानकारी पुलिस और स्थानीय लोगों को दी जहां बिष्टुपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया, जानकारी देते हुए बिष्टुपुर थाने के ए एस आई गोपाल पांडे ने बताया मृतक लाइव इन रिलेशनशिप में दो वर्षों से रह रहा था

आज अचानक मृतक के द्वारा फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पाया कि मृतक को फंदे से उतार कर नीचे लिटाया गया है उन्होंने कहा पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है उन्होंने बताया मृतक के परिवार वालों ने 2 वर्षों से रह रहे युवती पर हत्या का आरोप लगाया है जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का की जांच पुलिस कर रही है।

The post Jamshedpur: मानसिक तनाव के कारण लड़के ने लगाई फांसी, मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप appeared first on Udit Vani.

केंद्र ने कुष्ठ पीडि़तों की साझा सेवा के लिए झारखंड को चुना
उदित वाणी, रांची:: राज्य में अब कुष्ठ पीडि़तों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके लिए राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम (एनएलईपी) और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम को एकीकृत किया गया है. रांची में कुष्ठ रोगियों के लिए एकीकृत मानसिक स्वास्थ्य सेवा विषयक कार्यशाला में शिरकत करने आए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अवर महानिदेशक अनिल कुमार ने इस आशय की जानकारी दी.

केंद्र सरकार ने झारखंड को कुष्ठ रोगियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य मुहैया कराने के मकसद से प्रायोगिक एकीकृत कार्यक्रम के तहत चुना है. 12 रा’यों के कुष्ठ उन्मूलन विभाग के अधिकारियों ने इस कार्यशाला में हिस्सा लिया.कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘हमने झारखंड को दो वजह से चुना. पहला रा’य में कुष्ठ रोग की दर अधिक है और दूसरा रांची स्थित प्रतिष्ठित केंद्रीय मनोरोग संस्थान मौजूद है. धीरे-धीरे इस कार्यक्रम का विस्तार देश के अन्य रा’यों में भी किया जाएगा

झारखंड के एनएलईपी आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय औसत 0.45 प्रतिशत के मुताबिक रा’य में कुछ दर 1.8 प्रतिशत है. इसके मुताबिक रा’य में वर्ष 2021-22 में कुष्ठ के 4025 मामले आए जबकि 2020-21 में यह संख्या &450 थी.कुमार ने कहा कि कुष्ठ का इलाज हो सकता है लेकिन इससे जुड़ी धारणाओं की वजह से मरीजों में अवसाद और व्याकुलता देखने को मिलती है. उन्होंने बताया, ‘‘कुष्ठ के && प्रतिशत मरीज अवसाद से भी ग्रस्त हैं जबकि 19 प्रतिशत में व्याकुलता का भाव है.’’

The post केंद्र ने कुष्ठ पीडि़तों की साझा सेवा के लिए झारखंड को चुना appeared first on Udit Vani.

विद्यार्थियों ने समझा मानसिक स्वास्थ्य का लाभ
उदित वाणी , जमशेदपुर: स्वास्थ्य हमारे लिए अनमोल मोती है. स्वास्थ्य से तात्पर्य शारीरिक स्वास्थ्य तथा मानसिक स्वास्थ्य दोनों है. कहा जाता है कि शारीरिक स्वास्थ्य पर ही मानसिक स्वास्थ्य निर्भर है. हमारे छात्र छात्राओं के लिए दोनों प्रकार के स्वास्थ्य आवश्यक हैं. अतः इसकी सुरक्षा उन्हे योजनाबद्ध तरीके से करना चाहिए. ताकि शरीर के साथ-साथ उनका करियर भी अच्छा हो सके. उक्त बातें करीम सिटी कॉलेज के मनोविज्ञान स्नातकोत्तर विभाग के तत्वाधान में आयोजित एक विशेष व्याख्यान में बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर महिला महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्या एवं वर्तमान मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्षा डॉ सबीहा यूनुस ने कही. यह व्याख्यान मानसिक स्वास्थ्य के विषय पर आयोजित किया गया था. मुख्य अतिथि के व्याख्यान से पूर्व कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए करीम सिटी कॉलेज मनोविज्ञान स्नातकोत्तर विभाग के अध्यक्ष डॉ फिरोज इब्राहिमी ने स्वागत भाषण किया. उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों तक हम सभी कोरोना जैसी महामारी के प्रभाव में रहे. इस दौरान हम सभी मानसिक तनाव और अवसाद के शिकार हुए जिससे हम सभी शायद अब तक नहीं भर पाए हैं. कार्यक्रम के अंत में मनोविज्ञान के प्राध्यापक डॉ जकी अख्तर ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

The post विद्यार्थियों ने समझा मानसिक स्वास्थ्य का लाभ appeared first on Udit Vani.