Mental Health Archives - Udit Vani

Jamshedpur: शनिवार से लापता बुद्धनाथ का जंगल में मिला शव
उदित वाणी, जमशेदपुर: बोड़ाम थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब लापता युवक बुद्धनाथ बेसरा (18 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पेड़ से लटका पाया गया। मृतक सुनील बेसरा का पुत्र था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

शनिवार से लापता था युवक

परिजनों के अनुसार, बुद्धनाथ बेसरा शनिवार शाम करीब 4 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, तभी रविवार को गांव से करीब 2-2.5 किलोमीटर दूर दुबला टुंगरी जंगल में उसका शव मिलने की सूचना मिली।

गंजी और टी-शर्ट का बनाया फंदा

जंगल में झाड़ियों के बीच एक जंगली करंज के पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी गंजी और टी-शर्ट को आपस में जोड़कर फंदा बनाया और उसे पेड़ से लटका लिया। ग्रामीणों ने शव को पेड़ से उतारकर घर पहुँचाया, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

मानसिक रूप से अस्वस्थ था बुद्धनाथ

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुद्धनाथ बेसरा पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसका इलाज रांची के कांके और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में ब्रेन संबंधी बीमारी के लिए चल रहा था। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की चप्पल और फंदे के रूप में इस्तेमाल किए गए कपड़े बरामद कर लिए हैं।

पुलिस जांच जारी

बोड़ाम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

The post Jamshedpur: शनिवार से लापता बुद्धनाथ का जंगल में मिला शव appeared first on Udit Vani.

एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में सनसनी, विचाराधीन कैदी ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो स्थित एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इलाजरत एक विचाराधीन कैदी ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में की गई है, जो पिछले कुछ समय से जेल में बंद था और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। जानकारी के अनुसार, अशोक कुमार ने पूर्व में जेल के भीतर भी आत्महत्या का प्रयास किया था।

उसने अपना गला काटने की कोशिश की थी, लेकिन सतर्क जेल प्रशासन ने समय रहते उसे बचा लिया। इसके बाद उसकी स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कैदी वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार दोपहर जब पुलिसकर्मी उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जा रहे थे, तभी अचानक उसने सुरक्षाकर्मियों का हाथ छुड़ा लिया और भागकर सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी।

घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि अशोक कुमार लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार था और उसका मानसिक इलाज कराने के लिए उसे रांची भी भेजा गया था।

The post एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में सनसनी, विचाराधीन कैदी ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान appeared first on Udit Vani.