Memorial Day Archives - Udit Vani

Adityapur : पूर्व विधायक साधुचरण महतो की 5वीं पुण्यतिथि मनी
उदित वाणी, आदित्यपुर (का.प्र.): श्रीडूंगरी बस्ती, आदित्यपुर में आज ईचागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक साधु चरण महतो की 5वीं पुण्यतिथि मनाई गई. कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू और जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो प्रमुख रुप से उपस्थित थे. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साहू ने साधुचरण महतो को जुझारु एवं प्रखर नेता बताया तथा कहा कि कर्मयोगी के रुप में वे हमेशा आमजन के लिए उपलब्ध थे. उन्होंने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार के कार्यकाल में बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा. क्योंकि बिहार की जनता ने जो एनडीए को जात_पात से अलग हटकर चुना है. बिहारवासियों ने भाजपा_जदयू गठबंधन के प्रति एक मिसाल कायम किया है. विकास के जो काम अधूरे रह गए हैं, वे काम अब पूरे होंगे. घाटशिला उप चुनाव में भाजपा को मिली हार के संबंध में उन्होंने कहा कि घाटशिला की जनता का मूड भाजपा की ओर था. परंतु चुनाव प्रचार बन्द होने के बाद भी सरकार और प्रशासन की मदद से उनके विधयाक ओर उनके लोग वहां डटे रहे. और प्रशासन का दुरुपयोग करने का काम किया गया. इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, आदित्यपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष देवेश महापात्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, वरीय नेता रमेश हांसदा, विजय कुमार सिंह, अशोक सिंह, विशु महतो आदि उपस्थित थे.

The post Adityapur : पूर्व विधायक साधुचरण महतो की 5वीं पुण्यतिथि मनी appeared first on Udit Vani.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने Dr. Manmohan Singh के स्मारक के लिए स्थान आवंटन की घोषणा की
उदित वाणी, जमशेदपुर: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार रात एक महत्वपूर्ण घोषणा की, जिसमें बताया गया कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए एक विशेष स्थान आवंटित करेगी. मंत्रालय ने यह भी बताया कि इस निर्णय से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को सूचित कर दिया गया है.

स्मारक के लिए स्थान की चयन में देरी पर राजनीतिक विवाद

कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर आरोप लगाया कि डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए स्थान का चयन करने में हुई देरी जानबूझकर भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री का अपमान करने की एक कोशिश थी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया था कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार एक ऐसे स्थान पर किया जाए, जहां उनका स्मारक स्थापित किया जा सके. पार्टी ने इस देरी को एक राजनीतिक चाल करार देते हुए कहा कि यह एक बड़ी चूक थी, जो उनके सम्मान में की गई.

ट्रस्ट का गठन और स्मारक निर्माण

गृह मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया कि कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे और डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को सूचित किया कि सरकार स्मारक के निर्माण के लिए एक स्थान आवंटित करेगी. साथ ही, मंत्रालय ने बताया कि स्मारक के निर्माण के लिए एक ट्रस्ट का गठन किया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि आने वाली पीढ़ियाँ डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान से प्रेरित हो सकें.

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार और आगामी प्रक्रिया

डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर को हुआ था और उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि अंतिम संस्कार और अन्य औपचारिकताएँ पूरी होने के बाद स्मारक निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इस प्रक्रिया का उद्देश्य डॉ. मनमोहन सिंह के असाधारण योगदान और उनके प्रति सम्मान को सलाम करना है.

डॉ. मनमोहन सिंह की राजनीति और राष्ट्र के प्रति सेवा को याद करते हुए इस स्मारक का निर्माण आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनेगा.

The post केंद्रीय गृह मंत्रालय ने Dr. Manmohan Singh के स्मारक के लिए स्थान आवंटन की घोषणा की appeared first on Udit Vani.

भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को स्मृति दिवस के रूप में मनाया, शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास और सांसद विद्युत महतो
उदित वाणी, जमशेदपुरः भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने स्मृति दिवस के रूप में मनाया. गुरुवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद विद्युत वरण महतो ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. इस दौरान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समेत पूर्व जिलाध्यक्ष एवं उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के बलिदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया.

राष्ट्रवाद के बुलंद आवाजों में से एक हैं डॉ मुखर्जीः रघुवर

कार्यक्रम को संबोधित करते रघुवर दास ने कहा कि आज हम ऐसे महापुरुष का बलिदान दिवस मना रहे हैं, जिन्होंने एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे का नारा देकर जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए अनुच्छेद 370 और 35 ए को समाप्त करने की प्रेरणा का बीजारोपण किया था. उस समय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रयास, उनकी दृष्टि और कार्यों ने एकीकृत भारत के निर्माण के लिए राष्ट्रीय चेतना को सच्चे अर्थों में जगाने का कार्य किया. श्री दास ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एकीकृत भारत के लिए राष्ट्रवाद की सबसे बुलंद आवाजों में से एक हैं.

मोदी सरकार वास्तविकता में बदल रही सोचः सांसद

वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की सरकार डॉ. मुखर्जी की इस सोच को वास्तविकता में बदल रही है. एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारे के माध्यम से मोदी सरकार देश को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रही है. जम्मू-कश्मीर को भारतीय संविधान के अंतर्गत लाने के तीन वर्ष पूरे होने को हैं। अब जम्मू-कश्मीर का सही मायनों में विकास संभव हो रहा है.

नवनिर्वाचित जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत:

इस मौके पर जिला परिषद चुनाव में अध्यक्ष के रूप में विजयी बारी मुर्मु एवं उपाध्यक्ष पद पर विजयी पंकज सिन्हा का स्वागत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत वरण महतो ने दोनों विजयी उम्मीदवारों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम संचालन जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम के संयोजक बबुआ सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री राकेश सिंह ने किया.

विभिन्न मंडलों में मनाया गया बलिदान दिवस

भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को श्रद्धाभाव से मनाया गया. विभिन्न भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया.

डॉ मुखर्जी के बलिदान दिवस से जयंती तक होंगे कार्यक्रम

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस से जयंती छह जुलाई तक भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह को संयोजक एवं जिला मंत्री जितेंद्र राय को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है.

कार्यक्रम में रीता मिश्रा, राजेश कुमार शुक्ल, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, राजन सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, जटाशंकर पांडेय, कल्याणी शरण, रामजीत मार्डी, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, राकेश सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, कौस्तव राय, मणि मोहंती, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी, बीनानंद सिरका, चितरंजन वर्मा, नीरज सिंह, अमिताभ सेनापति, अमरजीत सिंह राजा, राजपति देवी, सतवीर सिंह सोमू, सुशांत पांडा, राम सिंह मुंडा, सुरेश शर्मा, संदीप शर्मा बौबी, बिनोद राय, चंचल चक्रवर्ती, त्रिदेव चट्टराज, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, अभिमन्यु सिंह चौहान, कुमार अभिषेक, संतोष कुमार, मृत्युंजय यादव, सुबोध झा, सुमित शर्मा, दिलीप पासवान, लीना चौधरी, लकी सिंह, प्रीति सिन्हा, आशुतोष दास, अभिषेक डे समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

The post भाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को स्मृति दिवस के रूप में मनाया, शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास और सांसद विद्युत महतो appeared first on Udit Vani.