memorandum Archives - Udit Vani

झारखंड विधानसभा : ईचागढ़ की ज्वलंत समस्याओं पर मुख्यमंत्री कार्यालय में दस्तक, अनुमंडलीय अस्पताल चालू व सड़क – चापाकल मरम्मत को लेकर दिया गया जोर
उदित वाणी, चांडिल : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर पंचम बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री कक्ष में जोरदार पहल हुई. विधायक सबिता महतो के नेतृत्व में झामुमो केंद्रीय सदस्य ओम प्रकाश लायेक समेत प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की. ज्ञापन में सबसे प्रमुख मुद्दा चांडिल का पूर्णतः तैयार 100 बेड अनुमंडलीय अस्पताल को अविलंब चालू कराने का उठाया गया, ताकि गरीब व ग्रामीण तबके को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके. साथ ही, विभिन्न गांवों में लंबे समय से खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कर पेयजल संकट दूर करने की मांग की गई.

वहीं, चांडिल गोलचक्कर से गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा तक की जर्जर मुख्य सड़क एक वर्ष से अधूरी होने पर गहरी नाराजगी जताई गई. प्रतिनिधिमंडल ने इसे जिला मुख्यालय से जुड़ने वाली जीवनरेखा बताते हुए संवेदक की लापरवाही पर कार्रवाई और कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की. मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश देने का आश्वासन दिया. इस दौरान झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, विश्वनाथ गोप, समर भुईयां, अर्जुन सिंह मुंडा, पशुपति महतो, शंकर लायेक, संजय महतो, स्नेहा महतो, अभय यादव, मिलन तंतुवाई, मधु गोप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

The post झारखंड विधानसभा : ईचागढ़ की ज्वलंत समस्याओं पर मुख्यमंत्री कार्यालय में दस्तक, अनुमंडलीय अस्पताल चालू व सड़क – चापाकल मरम्मत को लेकर दिया गया जोर appeared first on Udit Vani.

NHRC ने स्वास्थ्य सचिव व पश्चिम सिंहभूम जिले के DC को जारी किया नोटिस
उदित वाणी, रांची : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग [एनएचआरसी] ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य सचिव और पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त को नोटिस जारी किया. उनसे पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर उपमंडल अस्पताल में हुई नवजात शिशु की मृत्यु पर दो सप्‍ताह के अंदर विस्‍तृत रिपोर्ट मांगी गई है.

एनएचआरसी ने चक्रधरपुर उपमंडल अस्पताल में सही ढंग से प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर चिकित्सा देखभाल न मिलने के कारण नवजात शिशु की मृत्यु की खबर का स्वतः संज्ञान लिया लेकर नोटिस जारी किया है. बताया गया कि 7 मार्च को अस्पताल द्वारा एम्बुलेंस की सुविधा नहीं दिए जाने पर पिता को शिशु के शव को गत्ते के बक्से में रखकर बंगरासाई गांव ले जाना पड़ा था.

आयोग ने पाया कि यह मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मामला है. पाया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने परिवार को मृत शिशु के शव को अस्पताल से बाहर ले जाने के लिए मजबूर किया गया. किसी भी प्रकार की सहायता देने से भी इनकार किया गया.

The post NHRC ने स्वास्थ्य सचिव व पश्चिम सिंहभूम जिले के DC को जारी किया नोटिस appeared first on Udit Vani.

East Singhbhum : तीन साल से अधूरे पड़े सबर जनजाति के आवास, ‘झारखंड पुनरुत्थान अभियान’ ने डीसी कार्यालय में उठाई आवाज
उदित वाणी, जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के तुलग्राम और कोराड़कोचा (गालूडीह) में निवास कर रहे सबर जनजाति (PVTG) के अधूरे आवासों के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को ‘झारखंड पुनरुत्थान अभियान’ (गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन) ने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया. संगठन के जिला अध्यक्ष बलराम मुर्मू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान को ज्ञापन सौंपकर तीन वर्षों से अधूरे पड़े आवासों को जल्द पूरा कराने की मांग की.

तीन वर्षों से अधूरे पड़े हैं आवास

संगठन की ओर से बताया गया कि पोटका प्रखंड के तुलग्राम और कोराड़कोचा क्षेत्र में रहने वाले सबर जनजाति के कई परिवारों के आवास पिछले तीन वर्षों से अधूरे पड़े हैं. इन घरों की छत तक नहीं बन पाई है, जिसके कारण परिवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

ज्ञापन में कहा गया कि किसी परिवार के सिर पर पक्की छत का न होना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिलने वाले गरिमापूर्ण जीवन के अधिकार का उल्लंघन है. संगठन ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

बरसात से पहले आवास पूर्ण करने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की कि आगामी बरसात से पहले सभी अधूरे आवासों का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए, ताकि सबर परिवारों को राहत मिल सके. संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

कई सदस्य रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता प्रणव कुमार महतो, छात्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अरील सिंकू, युवा कांग्रेस झारखंड प्रदेश महासचिव अविनाश कोड़ा सहित सदस्य जितेंद्र सिंह, पितवास तामसोय, मंजीत हंसदा, जय हाईबुरु और सुनील तामसोए उपस्थित थे.

प्रशासन ने दिया जांच का आश्वासन

उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने प्रतिनिधिमंडल को मामले की त्वरित जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया.

The post East Singhbhum : तीन साल से अधूरे पड़े सबर जनजाति के आवास, ‘झारखंड पुनरुत्थान अभियान’ ने डीसी कार्यालय में उठाई आवाज appeared first on Udit Vani.

Adityapur : ननि क्षेत्र में अविलंब शुरु हो नियमित साफ-सफाई: जन कल्याण मोर्चा
उदित वाणी, आदित्यपुर : संपूर्ण आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में विगत एक सप्ताह से कचड़ा उठाव बंद होने के कारण व्याप्त अव्यवस्था के विरुद्ध जन कल्याण मोर्चा के बैनरतले आदित्यपुर के अधिवक्ताओं की एक टीम ने जिला उपायुक्त की अनुपस्थिति में आज शाम अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की तथा उन्हें ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में अविलम्ब सफाई व्यवस्था को नियमित रूप से चालू कराने की मांग की गई है. क्योंकि कचड़ा का उठाव नहीं होने के कारण नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वॉर्ड में कचड़ा का अंबार लग गया है. एकत्रित कचड़े की वजह से कई सड़के भी बंद हो गई है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

ज्ञापन में एकत्रित कचड़े को हटाकर वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने और पूरे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में मच्छड़ों के प्रकोप को कम करने के लिए फॉगिंग मशीन चलाने की मांग की गई है, ताकि किसी भी हालत में महामारी को रोका जा सके.

ज्ञापन का अवलोकन करने के बाद अपर उपायुक्त ने तत्काल आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से बात कर नियमित रुप से सफाई व्यवस्था चालू कराने की बात कही. टीम में जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओम प्रकाश, अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह, अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह एवं श्वेता महतो शामिल थे.

The post Adityapur : ननि क्षेत्र में अविलंब शुरु हो नियमित साफ-सफाई: जन कल्याण मोर्चा appeared first on Udit Vani.

रांची में महाधिवक्ता से मिली बार एसोसिएशन की टीम
उदित वाणी, आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में जिला सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के महाधिवक्ता, झारखंड स्टेट एडवोकेट वेलफेयर एवं ट्रस्टी कमिटी के चेयरमैन राजीव रंजन से उनके हाईकोर्ट, रांची स्थित कार्यालय में मुलाकात एवं उन्हें ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन के अनुसार, जिला में 200 से ज्यादा अधिवक्ता हैं. परन्तु अभी_तक स्वास्थ्य बीमा के लिए सिर्फ 8 -10 अधिवक्ताओं का हीं डाटा एंट्री हो पाया है. मुलाकात के दौरान महाधिवक्ता से आग्रह किया गया कि शीघ्र 2 प्रशिक्षित व्यक्ति को सरायकेला बार भेजा जाए, ताकि राज्य सरकार द्वारा इसी वर्ष प्रारंभ किए गए स्वास्थ्य बीमा के लिए सभी अधिवक्ताओं एवं उनके परिवार के साथ उनके ऊपर आश्रित परिवार के सदस्यों का डाटा एंट्री कर स्वीकृति दिलाई जा सके, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी अधिवक्ता को स्वास्थ्य बीमा का लाभ तुरंत मिल सके.

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव भीम सिंह कुदादा और अधिवक्ता दीपेंद्र नाथ ओझा भी साथ थे. महाधिवक्ता के आदेश पर इसके लिए 20 फरवरी एवं 21 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है. इस दिन जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य विभाग के लिए डाटा एंट्री किया जाएगा. एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष ने सभी अधिवक्ताओं से आग्रह किया है कि वे उस दिन सभी जरूरी कागजात लेकर उपस्थित रहें.

The post रांची में महाधिवक्ता से मिली बार एसोसिएशन की टीम appeared first on Udit Vani.

बिरसानगर में बढ़ती नशाखोरी और मारपीट पर जदयू सख्त, प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से मिलकर सौंपा ज्ञापन
उदित वाणी, जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही नशाखोरी और उससे जुड़ी मारपीट की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी के अध्यक्ष शंकर कर्मकार ने किया.

इस दौरान अध्यक्ष शंकर कर्मकार ने कहा कि बिरसानगर क्षेत्र में नशाखोरी का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है, जिससे खासकर युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है. नशे के कारण क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ रहा है और सड़क से गुजरने वाले आम लोगों में भय का माहौल बना रहता है. उन्होंने बताया कि नशे की लत के चलते न केवल आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही हैं, बल्कि कई मामलों में लोगों की जान तक चली जा रही है. वहीं, जब कोई व्यक्ति इसका विरोध करता है तो खून-खराबे जैसी गंभीर घटनाएं भी सामने आ रही हैं.

ज्ञापन के माध्यम से जनता दल (यूनाइटेड) ने थाना प्रभारी से क्षेत्र में नशाखोरी पर सख्ती से रोक लगाने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आग्रह किया कि पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि अपराधियों में भय बना रहे और आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें.

शंकर कर्मकार ने बताया कि थाना प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि रात के समय गश्त बढ़ाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर नशाखोरी व मारपीट में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी.

इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) के मंडल अध्यक्ष शंकर कर्मकार के साथ जितेंद्र कुमरा, सरस्वती खामरी, लक्ष्मी सरकार, पियूष ठाकुर, विकास दे, बॉबी कुमारी, अविनाश सिंह, बिरजू साहू समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित थे. प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल होगी.

The post बिरसानगर में बढ़ती नशाखोरी और मारपीट पर जदयू सख्त, प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से मिलकर सौंपा ज्ञापन appeared first on Udit Vani.

टाटा कंपनी के लीज नवीनीकरण पर मूलवासी मंच ने DC को सौंपा ज्ञापन
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने टाटा कंपनी के लीज नवीनीकरण से जुड़े मुद्दों पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा. मुख्य संयोजक हरमोहन महतो के नेतृत्व में सौंपी गई इस ज्ञापन में रैयतों, मूल निवासियों और विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा, अवैध कब्जों की जांच तथा 2005 के लीज नवीनीकरण की पुनः समीक्षा की मांग की गई है.

मंच ने बिना विधिवत लीज या अधिग्रहण के कब्जाई गई जमीनों की पहचान कर उन्हें मूल रैयतों को लौटाने और सीएनटी/एसपीटी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की मांग उठाई. साथ ही तालाब, जलस्रोतों और गैर-मजरुआ जमीनों को ग्रामसभा को सौंपने तथा पेसा कानून के तहत ग्रामसभा की सहमति को अनिवार्य करने की बात कही गई.

ज्ञापन में लीज से जुड़ी सभी जानकारियों को सार्वजनिक करने, विस्थापितों के पुनर्वास व रोजगार सुनिश्चित करने, स्थानीय लोगों को बहाली में प्राथमिकता देने तथा जिला स्तरीय निगरानी समिति के गठन की भी मांग की गई. मंच ने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया है.

The post टाटा कंपनी के लीज नवीनीकरण पर मूलवासी मंच ने DC को सौंपा ज्ञापन appeared first on Udit Vani.

औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को नियंत्रित करने की मांग
उदित वाणी, आदित्यपुर : सिंहभूम इंडस्ट्री एसोसिएशन (सिया) ने औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को नियंत्रित करने की मांग की है. इस संबंध में अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व सिया की टीम ने आज आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की से मुलाकात की तथा बताया कि कुछ दिनों से औद्योगिक क्षेत्र के 4, 5 और 6 फेज मे असमाजिक तत्वों और चोरों की बढ़ती गतिविधियों के कारण उधमी और मजदूर दहशत मे है. ओटो प्रोफाइल कम्पनी के आगे सड़क पर कर्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ, जिस कारण कर्मचारी को काफी चोट आयी है. वहीं, औद्योगिक क्षेत्र की कई फैक्ट्रियों में भी चोरों का दहशत बना हुआ है. थाना प्रभारी ने इस मुद्दे को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है. टीम में महासचिव उदय सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष घोष, उपाध्यक्ष अजय सिंह, सचिव रविन्द्र सिंह और कार्यकारणी सदस्य गुड्डू सिंह, इंद्रजीत, धनराज, राजीव झा, रामाशंकर सिंह शामिल थे.

The post औद्योगिक क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को नियंत्रित करने की मांग appeared first on Udit Vani.

कोवाली में उप स्वास्थ्य केंद्र पुरानी जगह पर बनाने की मांग, चिकित्सक अधिकारी एवं CO को सौंपा ज्ञापन
उदित वाणी, पोटका : कोवाली पंचायत के कोवाली गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु स्वीकृत योजना की भूमि ग्रामीणों को उपयुक्त नहीं लगी. अंचल अधिकारी द्वारा चिह्नित स्थान पर ग्राम सभा भी नहीं हुई. ग्रामीणों ने चिकित्सा पदाधिकारी एवं सीओ को ज्ञापन देकर पुराने केंद्र के निकट नया भवन बनाने की मांग की.

ज्ञापन की मांगें

सीओ द्वारा चिह्नित भूमि के सटे नदी एवं श्मशान है, जहाँ भवन से जल संकट हो सकता है. ग्रामीणों ने पुरानी जगह पर निर्माण का आग्रह किया.

प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल में सोनका महतो, देवेन महतो, सुरेखा कालिंदी, ममता कालिंदी, सुभाष कालिंदी, टिंकू कालिंदी, विजय कालिंदी, शकुंतला कालिंदी, सुष्मिता कालिंदी आदि शामिल थे.

The post कोवाली में उप स्वास्थ्य केंद्र पुरानी जगह पर बनाने की मांग, चिकित्सक अधिकारी एवं CO को सौंपा ज्ञापन appeared first on Udit Vani.

UGC के नए दिशा-निर्देशों पर झारखंड के संयुक्त युवा संघ ने जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन
उदित वाणी, जमशेदपुर : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा समानता और समावेशिता से जुड़े नए दिशा-निर्देश जारी किए जाने के बाद झारखंड के संयुक्त युवा संघ ने इस पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है. इसी संबंध में संगठन ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रस्तावित शिकायत निवारण समितियों के प्रावधान सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षकों में असुरक्षा और भय का माहौल पैदा कर सकते हैं.

संघ का आरोप है कि त्वरित कार्रवाई (फास्ट ट्रैक प्रोसेस) के तहत शिकायतों के निपटारे के लिए प्रारंभिक जांच की कोई स्पष्ट और पारदर्शी प्रक्रिया तय नहीं की गई है. इससे नियमों के दुरुपयोग की आशंका बढ़ जाती है और निर्दोष छात्रों तथा शिक्षकों के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई होने का खतरा बना रहता है.

संयुक्त युवा संघ ने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है. इससे अकादमिक स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आज़ादी और मेधा आधारित शिक्षा प्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है.

संगठन ने मांग की है कि UGC के तहत गठित शिकायत निवारण समितियों की संरचना पूरी तरह संतुलित और निष्पक्ष हो. साथ ही झूठी और दुर्भावनापूर्ण शिकायतों पर दंडात्मक कार्रवाई का स्पष्ट प्रावधान किया जाए. संघ ने द्वि-स्तरीय जांच प्रक्रिया को अनिवार्य बनाने तथा सामान्य वर्ग के छात्रों और शिक्षकों को भी समान कानूनी संरक्षण उपलब्ध कराने की मांग की है.

The post UGC के नए दिशा-निर्देशों पर झारखंड के संयुक्त युवा संघ ने जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन appeared first on Udit Vani.