Medical Archives - Udit Vani

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में UG-PG सीटें बढ़ाने की तैयारी
उदित वाणी, रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सीटों में बढ़ोतरी की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है. सरकार की ओर से विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव नेशनल मेडिकल काउंसिल को भेजा गया है, ताकि राज्य में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार हो सके और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर किया जा सके.

इस वर्ष जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 कर दी गई है. इसी क्रम में दुमका, हजारीबाग और धनबाद मेडिकल कॉलेजों में भी 100-100 यूजी सीटों को बढ़ाकर 150 किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है. इसके अलावा रांची स्थित रिम्स में अंडर ग्रेजुएट सीटों की संख्या 180 से बढ़ाकर 250 करने का भी प्रस्ताव नेशनल मेडिकल काउंसिल को भेजा गया है.

सरकार ने पोस्ट ग्रेजुएट सीटों में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है. जमशेदपुर में इस वर्ष पीजी सीटें 45 से बढ़कर 51 हो गई हैं. वहीं धनबाद में पहले 9 पीजी सीटें थीं, जिन्हें 10 अतिरिक्त सीट जोड़कर 19 कर दिया गया है. फिलहाल धनबाद में 25 सीटों के लिए सरकार ने प्रस्ताव भेजा है.

राज्य के तीन नए मेडिकल कॉलेजों में भी पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी की जा रही है. दुमका में 21, हजारीबाग में 30 और पलामू में 21 सीटों की विभिन्न विषयों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा गया है. प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इन मेडिकल कॉलेजों में भी पीजी की पढ़ाई शुरू हो सकेगी.

इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि पीजी सीटों में बढ़ोतरी होने से राज्य में चिकित्सा शिक्षा और अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी. इससे विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर होगी और झारखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि राज्य में डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से रोगों का समय पर निदान और उपचार भी संभव हो सकेगा.

The post झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में UG-PG सीटें बढ़ाने की तैयारी appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : रांची में खुलेगी राज्य की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी, दिल्ली एम्स के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता बने कुलपति
उदित वाणी, रांची : झारखंड सरकार ने मेडिकल शिक्षा को एकीकृत और बेहतर स्वरूप देने की दिशा में बड़ी पहल की है. रांची के ब्रांबे में राज्य में पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थापित की जा रही है.

सरकार ने इसे “झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय” के रूप में अधिसूचित करते हुए शुक्रवार को एम्स, दिल्ली में कार्यरत डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को कुलपति नियुक्त कर दिया है. अधिसूचना के अनुसार, वह अधिकतम तीन वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक अथवा अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे. इस यूनिवर्सिटी के शुरू होने के बाद राज्य के सभी मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थान एक ही व्यवस्था के तहत आ जाएंगे.

इन सभी संस्थानों में पाठ्यक्रम, परीक्षा और अन्य शैक्षणिक व्यवस्था का संचालन एकीकृत तरीके से इसी विश्वविद्यालय के जरिए होगा. शुरुआती तौर पर इस यूनिवर्सिटी को रांची के ब्रांबे स्थित पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान परिसर से चलाया जाएगा. यह एक अस्थायी व्यवस्था होगी. यहां पहले से मौजूद भवन और सुविधाओं के कारण काम जल्दी शुरू किया जा सकता है.

इस परिसर में पर्याप्त जगह और बुनियादी ढांचा मौजूद है, जिसका इस्तेमाल यूनिवर्सिटी संचालन के लिए किया जाएगा. पूर्व में इसी परिसर में झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी का संचालन हो रहा था. राज्य में मेडिकल और पैरा मेडिकल शिक्षण संस्थान अब तक अलग-अलग विश्वविद्यालयों से संबद्ध होकर संचालित हो रहे हैं. इस वजह से परीक्षा में देरी, रिजल्ट लेट आना और प्रशासनिक समन्वय की कमी जैसी परेशानियां सामने आ रही हैं.

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि राज्य में मेडिकल यूनिवर्सिटी का संचालन शुरू होने से चिकित्सा शिक्षा और सेवा की गुणवत्ता में सुधार होगा. छात्रों के लिए यह बदलाव खास तौर पर महत्वपूर्ण होगा. पढ़ाई और परीक्षा का सिस्टम अधिक व्यवस्थित होगा, और यूजी-पीजी सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी. इससे राज्य में मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जो लंबे समय से एक बड़ी जरूरत रही है.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का कहना है कि इस यूनिवर्सिटी के जरिए मेडिकल शिक्षा के साथ-साथ रिसर्च को भी बढ़ावा मिलेगा. इससे झारखंड में बेहतर डॉक्टर तैयार होंगे और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा.

उन्होंने कहा, “राज्य के करीब 500 स्वास्थ्य संस्थानों को एक साथ जोड़ने की दिशा में हमने अहम कदम उठाया है. मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों के एक ही व्यवस्था के तहत आने से इनके कामकाज में पारदर्शिता और गति दोनों बढ़ेगी.” गौरतलब है कि राज्य सरकार ने इस यूनिवर्सिटी की घोषणा पहले ही बजट में कर दी थी और दिसंबर में इसके लिए ब्रांबे स्थित परिसर का निरीक्षण भी किया गया था.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand : रांची में खुलेगी राज्य की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी, दिल्ली एम्स के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता बने कुलपति appeared first on Udit Vani.

Tata Motors के 43 कर्मियों को 16 लाख से ज्यादा का मिला चिकित्सकीय लाभ
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक में दिसम्बर, जनवरी और फरवरी 2026 में जमा हुए सभी आवेदनों पर विमर्श किया गया, जिसमें कुल मिलाकर 51 आवेदन में से 43 को नियम अनुसार उचित पाया गया. लाभुकों को लगभग 1603373 रुपए की राशि का लाभ मिला. बैठक में कमेटी के सेक्रेटरी वर्शिल सहाय, डॉक्टर एसएल श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, अजय भगत और अमित कुमार सिंह शामिल थे.

लाभुकों के नाम हैं

बबिता कुमारी, जैकी जॉन, विवेक कुमार, वरुण बनर्जी, मुर्शिद अहमद, सुभाष महतो, राजेन्द्र कुमार, चंदन कुमार, राजेश कुमार चतुर्वेदी, मिहिर कुमार परिदा, घनश्याम सिंह, शेख तंजील बेग, खिरोद गोप, धनंजय कुमार राजा, संदीप कुमार रे, के एम उषा कुमारी, अमित ठाकुर, उमेश कुमार प्रसाद, जगन्नाथ राव, जफल अजमल खान, सुभांशु कुमार, नारायण गोराई, शम्भू शरण, सुमित कुमार गुप्ता, पलाश दास, अजय कुमार सिंह, बिनोद कुमार, श्यामल कुमार दास, कृष्णा उपाध्याय, सुमित मंडल, पॉली चक्रवर्ती, पंकज गोराई, तारक नाथ चक्रवर्ती, रामेश्वर प्रसाद और उमेश प्रसाद दास.

The post Tata Motors के 43 कर्मियों को 16 लाख से ज्यादा का मिला चिकित्सकीय लाभ appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : MGM Medical College Proposes 38 Additional PG Seats; Total Intake May Rise to 89
UditVani, Jamshedpur : The city-based Mahatma Gandhi Memorial Medical College and Hospital has accelerated efforts to expand its postgraduate (PG) medical education capacity.

The institution has prepared a proposal to increase 38 additional PG seats across various departments.

According to officials, the proposal has been drafted in accordance with the norms of the National Medical Commission, and the process of compiling the required documentation and reports is currently underway for submission.

Sources said that once the proposal receives approval, the number of PG seats at MGM Medical College will increase from the existing 51 to around 89 seats starting from the next academic session.

The MGM administration has already submitted the application seeking permission for the expansion, and preparatory steps are being taken to meet the regulatory requirements set by the National Medical Commission.

If approved, the move is expected to significantly strengthen postgraduate medical education and healthcare training capacity in the Kolhan region, where MGM Medical College remains the largest government medical institution.

The post Jamshedpur : MGM Medical College Proposes 38 Additional PG Seats; Total Intake May Rise to 89 appeared first on Udit Vani.

MGM Medical College: एमजीएम ने पीजी की 38 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव, जानिए कितनी सीटें हो जाएंगी
उदित वाणी, रांची : जमशेदपुर स्थित कोल्हान के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान महात्मा गांधी मेमोरियल [एमजीएम] मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्ट ग्रेजुएट [पीजी] सीटों की संख्या बढ़ाने की दिशा में तैयारी तेज कर दी है.

इस दिशा में एमजीएम प्रबंधन द्वारा विभिन्न विभागों में 38 नई पीजी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है तथा उसे नेशनल मेडिकल कमीशन [एनएमसी] के मानकों के अनुरूप आवश्यक तैयारियां पूरी करते हुए रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

बताया गया कि एमजीएम के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर अगले शैक्षणिक सत्र से पीजी सीटों की संख्या 51 से बढ़कर लगभग 89 हो जायेगी. मामले में एमजीएम प्रबंधन द्वारा सीट बढ़ाने का आवेदन पहले ही दिया जा चुका है.

The post MGM Medical College: एमजीएम ने पीजी की 38 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव, जानिए कितनी सीटें हो जाएंगी appeared first on Udit Vani.

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन 9 को, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर ऑटो कलस्टर के पीछे (हथियाडीह) स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन आगामी 9 जनवरी को होगा. इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे. वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है और कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. साथ हीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल परिसर में उतरेगा, जिसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा हैलीपैड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल से लेकर हैलीपैड तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. और पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ ट्रैफिक प्रबंधन और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं.

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.

The post नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन 9 को, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND में मेडिकल यूनिवर्सिटी खोलेगी सरकार, ब्रांबे में चिह्नित हुई जमीन
उदित वाणी, रांची : झारखंड में मेडिकल शिक्षा से जुड़ी एक अहम प्रशासनिक पहल के तहत राज्य की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

राज्य सरकार के निर्णय के बाद मेडिकल कॉलेजों के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य एकीकृत ढांचे में संचालित किए जा सकेंगे. इसके लिए सरकार ने झारखंड मेडिकल यूनिवर्सिटी बोर्ड का गठन कर दिया है. यूनिवर्सिटी के अस्थायी संचालन के लिए रांची के ब्रांबे स्थित पंचायती राज विभाग द्वारा निर्मित पूर्व सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड परिसर को चिह्नित किया गया है.

अधिकारियों का कहना है कि परिसर में उपलब्ध आधारभूत संरचना और स्थान मेडिकल यूनिवर्सिटी के संचालन के लिए उपयुक्त है. गुरुवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ल सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने ब्रांबे परिसर का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के बाद परिसर को अस्थायी रूप से मेडिकल यूनिवर्सिटी संचालन के लिए उपयुक्त बताया गया. प्रस्तावित मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति राज्य के मुख्यमंत्री होंगे. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि राज्य में मेडिकल यूनिवर्सिटी के अभाव में अब तक मेडिकल कॉलेजों के पंजीकरण, फैकल्टी नियुक्ति, परीक्षा संचालन और अकादमिक नियंत्रण से जुड़े कार्य विभिन्न विश्वविद्यालयों के माध्यम से किए जाते रहे हैं.

मेडिकल यूनिवर्सिटी के गठन के बाद ये सभी कार्य राज्य की अपनी यूनिवर्सिटी के माध्यम से संचालित होंगे. अधिकारियों के अनुसार, मेडिकल यूनिवर्सिटी के माध्यम से राज्य के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों का पंजीकरण किया जाएगा. फैकल्टी की नियुक्ति, परीक्षाओं का आयोजन और अकादमिक निगरानी भी इसी के तहत होगी. यूनिवर्सिटी के अंतर्गत नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के संचालन की भी व्यवस्था की जाएगी.

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में राज्य में 10 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं. भविष्य में पीपीपी मॉडल और सरकारी प्रयासों के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जाने की योजना है. सभी मेडिकल कॉलेज मेडिकल यूनिवर्सिटी के अकादमिक और प्रशासनिक नियंत्रण में होंगे. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पहले रिनपास क्षेत्र में मेडिकल यूनिवर्सिटी के संचालन का प्रस्ताव था, लेकिन अब ब्रांबे परिसर को अस्थायी रूप से चुना गया है. अगले 6 से 7 महीनों के भीतर मेडिकल यूनिवर्सिटी का संचालन शुरू किए जाने की तैयारी है.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND में मेडिकल यूनिवर्सिटी खोलेगी सरकार, ब्रांबे में चिह्नित हुई जमीन appeared first on Udit Vani.

Tata Motors की मेडिकल सपोर्ट कमेटी की बैठक, 54 कर्मियों को मिला 36.67 लाख का लाभ
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा मोटर्स की मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की मीटिंग शुक्रवार 5 दिसंबर को हुई. बैठक में अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और नवम्बर 2025 में जमा हुए सभी आवेदनों पर विचार किया गया. कुल 69 आवेदनों में से 54 को नियम अनुसार उचित पाया गया. लाभुकों को लगभग 36.67 लाख रुपए की राशि का लाभ मिला. बैठक में सेक्रेटरी वर्सिल सहाय, डॉक्टर एसएल श्रीवास्तव, एचएस सैनी, अजय भगत, अमित कुमार सिंह और पी के दास शामिल थे.

इन्हें मिला चिकित्सीय लाभ

आनंद कुमार सिंह, सत्येंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, उमेश कुमार प्रसाद, विनोद शर्मा, नीरज शर्मा, देवेन्द्र सिंह राय, राजेश कुमार राय, विनोद कुमार शर्मा, तारापदा राणा, भगत सिंह, संध्या कुमारी, अंकित तिवारी, रिथीश कुमार एस, मुकेश कुमार, हेमलता पटनायक, भीम सिंह,संजीव कुमार, शेख युसुफ, रितेश कुमार सिंह, श्यामल कुमार दास, असीम कुमार खां, गौरव गिरी, संजय कुमार, अताउर रहमान, मदन कुमार सिंह, रामचंद्र दास, तारकनाथ चक्रवर्ती, राकेश कुमार राय, अनिल कुमार राय, राकेश कुमार पाठक, राहुल कुमार, सुचित्रा कुमारी, पृथ्वीराज राय चौधरी, हिमानी सेनापति, एम गणपति, कृष्णा उपाध्याय, मोहम्मद इमदाद हुसैन, विनोद कुमार शर्मा, रूपेश कुमार सिंह, जफर अजमल खान, वीरेंद्र कुमार सिंह, मालती रे, पुष्पा रानी महतो, निशु कुमार, अमित कुमार दुबे, घनश्याम सिंह, शहाबुद्दीन खान,विमन चंद्र घोष और अजय कुमार सिंह.

The post Tata Motors की मेडिकल सपोर्ट कमेटी की बैठक, 54 कर्मियों को मिला 36.67 लाख का लाभ appeared first on Udit Vani.

Jharkhand : MD व MS में नामांकन के लिए पहली काउंसिलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी
उदित वाणी, रांची : राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमडी व एमएस तथा डिप्लोमा एवं डीएनबी कोर्स में नामांकन के लिए पहली काउंसिलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया. केंद्र की मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी के निर्देश पर झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने काउंसिलिंग की तिथियां में संशोधन किया है. इसके तहत वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में ऑनलाइन फार्म नहीं भरा था. वे 18-19 नवंबर को ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे. पर्षद द्वारा 20 नवंबर को औपबंधिक राज्य मेधा सूची का प्रकाशन किया जाएगा. अभ्यर्थी उसपर 21 नवंबर तक आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे.

इसके बाद 22 नवंबर को अंतिम रूप से राज्य मेधा सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा 23 से 24 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तथा विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी होगी. इसमें 25 नवंबर तक संशोधन किया जा सकेगा और 27 नवंबर को सीटों का आवंटन किया जायेगा. 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक आवंटित संस्थानों में प्रमाणपत्रों की जांच तथा नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी. पर्षद के अनुसार वैसे अभ्यर्थी जो पूर्व में काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए ऑनलाइन फार्म भर चुके हैं. उन्हें दोबारा फार्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी. अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी.

The post Jharkhand : MD व MS में नामांकन के लिए पहली काउंसिलिंग का संशोधित कार्यक्रम जारी appeared first on Udit Vani.

Adityapur News : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में MBBS के पहले बैच के छात्रों का हुआ स्वागत
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के पीछे स्थित नेताजी सुभाष सुपर मल्टी स्पेशियलिटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में सोमवार को पहले बैच के एमबीबीएस छात्रों का भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन सह चांसलर मदन मोहन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. कार्यक्रम में संस्थान की प्रबंध निदेशक विभा सिंह, डायरेक्टर डॉ. एम. के. सिन्हा, प्रिंसिपल डॉ. एन. के. सिंह तथा नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए.

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. मौके पर चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने परंपरा से हटकर संस्थान के संस्थापक सदस्यों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और नए विद्यार्थियों से उनका परिचय कराया.

अपने संबोधन में श्री सिंह ने छात्रों से अनुशासित रहकर अध्ययन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि “आने वाले साढ़े छह वर्ष आपके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष हैं, जिनका पूरा लाभ उठाएँ.” साथ ही उन्होंने घोषणा की कि अगले सत्र से संस्थान में पीजी कोर्स की पढ़ाई भी शुरू की जाएगी.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल डॉ. एन. के. सिंह और डायरेक्टर डॉ. एम. के. सिन्हा ने भी छात्रों को मेडिकल प्रोफेशन में समर्पण, संवेदना और सेवा की भावना को मूल मंत्र बनाने का संदेश दिया.

उल्लेखनीय है कि नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल आदित्यपुर की स्थापना एक वर्ष पूर्व हुई थी. इस वर्ष से कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों पर शिक्षण सत्र की शुरुआत हो रही है. चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि कॉलेज छात्रों को सुरक्षित, अनुशासित और घर-जैसा वातावरण प्रदान करेगा, ताकि वे अपनी पढ़ाई पर पूर्ण रूप से ध्यान केंद्रित कर सकें.

The post Adityapur News : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में MBBS के पहले बैच के छात्रों का हुआ स्वागत appeared first on Udit Vani.