MCX Gold Price Archives - Udit Vani

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से कीमती धातुओं में गिरावट, एमसीएक्स पर सोना 1.46 लाख रुपए के करीब, चांदी 0.47 प्रतिशत फिसली
उदित वाणी मुंबई: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक कमोडिटी बाजारों पर साफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) की मांग बढ़ने से सोने को कुछ समर्थन मिला, लेकिन घरेलू बाजार में निवेशकों का रुख सतर्क बना हुआ है।

गुरुवार के सत्र में एमसीएक्स पर जुलाई डिलीवरी वाला सोना 1,46,518 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो पिछले बंद भाव 1,48,017 से करीब 1,500 रुपए नीचे है। हालांकि खबर लिखे जाने के समय (सुबह 11.50 बजे के करीब) जुलाई वायदा सोना करीब 0.13 प्रतिशत गिरकर 1,47,828 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं जुलाई वायदा चांदी अपने पिछले बंद भाव 2,35,505 रुपए प्रति किलोग्राम से 3,834 रुपए गिरकर 2,31,671 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला।

वहीं खबर लिखे जाने तक यह 1,105 रुपए यानी 0.47 प्रतिशत गिरकर 2,34,400 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड करता नजर आया। गौरतलब है कि बाजार में अस्थिरता की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है। अमेरिकी सेना ने ईरान के कुछ ठिकानों पर हमले किए हैं, जिसके बाद हालात और गंभीर हो गए हैं। जवाब में ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की है। यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस घटनाक्रम से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे वैश्विक महंगाई को लेकर चिंता बढ़ी है।

इसी वजह से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहा है। कमोडिटी विशेषज्ञों के अनुसार, एमसीएक्स गोल्ड ने गुरुवार को गैप-डाउन ओपनिंग की और महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे फिसल गया। फिलहाल सोने का रुख कमजोर बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि सोना दोबारा 1.50 लाख रुपए के ऊपर टिकने में सफल रहता है, तो इसमें सुधार देखने को मिल सकता है और कीमतें 1.54 लाख से 1.55 लाख रुपए के स्तर तक पहुंच सकती हैं। दूसरी ओर, यदि भाव 1.46 लाख रुपए से नीचे फिसलता है तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है और कीमतें 1.45 लाख से 1.43 लाख रुपए के दायरे तक जा सकती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी में भी कमजोरी का माहौल बना हुआ है। एमसीएक्स सिल्वर ने भी गैप-डाउन शुरुआत की और फिलहाल 2.30 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास समर्थन लेने की कोशिश कर रही है। विश्लेषकों के मुताबिक, अगर चांदी 2.36 लाख रुपए के ऊपर निकलती है तो इसमें तेजी लौट सकती है और भाव 2.40 लाख से 2.43 लाख रुपए तक जा सकते हैं। वहीं, 2.30 लाख रुपए का स्तर टूटने पर कीमतें 2.28 लाख से 2.25 लाख रुपए तक फिसल सकती हैं। दूसरी ओर, एमसीएक्स पर कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। क्रूड ऑयल ने गैप-अप ओपनिंग की और 8,750 से 8,800 रुपए के दायरे में कारोबार करता दिखा। हाल के निचले स्तरों से इसमें अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। विशेषज्ञों का मानना है कि 8,870 से 8,925 रुपए का दायरा कच्चे तेल के लिए तत्काल प्रतिरोध (इमीडिएट रेजिस्टेंस) स्तर है। यदि कीमतें इस स्तर को पार कर जाती हैं, तो 9,000 से 9,050 रुपए तक तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं 8,730 से 8,650 रुपए का स्तर निकटतम सपोर्ट माना जा रहा है।

The post अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से कीमती धातुओं में गिरावट, एमसीएक्स पर सोना 1.46 लाख रुपए के करीब, चांदी 0.47 प्रतिशत फिसली appeared first on Udit Vani.

Gold Price: वैश्विक अस्थिरता से फिर बढ़े सोने के दाम, चांदी 2.60 लाख रुपए के पार
उदित वाणी, मुंबई:  वैश्विक स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है और कीमतों में शुक्रवार को 0.81 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,52,261 रुपए के मुकाबले 411 रुपए बढ़कर 1,52,672 रुपए पर खुला. सुबह 9:43 पर यह 471 रुपए या 0.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,52,732 रुपए पर था. अब तक के कारोबार में सोने ने 1,52,672 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,53,103 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है.

चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछ्ली क्लोजिंग 2,58,540 रुपए के मुकाबले 1,445 रुपए की बढ़त के साथ 2,59,999 रुपए पर खुला. खबर लिखे जाते समय यह 2,118 रुपए या 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,60,658 रुपए पर था. अब तक के कारोबार में चांदी का  न्यूनतम स्तर 2,59,999 रुपए और उच्चतम स्तर 2,61,811 रुपए रहा है.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है. कॉमेक्स पर सोना 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,725 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 80.30 डॉलर प्रति औंस पर थी. सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का बढ़ना है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ने के चलते इसमें इजाफा हुआ है. इससे सुरक्षित माने जाने वाले सोने और चांदी की खरीद को बढ़ावा मिल रहा है.

हालांकि, शांति के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत लगातार जारी है और उम्मीद की जा रही है कि एक अस्थायी समझौता जल्द ही हो सकता है. अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ने के कारण भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. इस दौरान सेंसेक्स 212.58 अंक या 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,631.94 और निफ्टी 93 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,233.65 पर था.

The post Gold Price: वैश्विक अस्थिरता से फिर बढ़े सोने के दाम, चांदी 2.60 लाख रुपए के पार appeared first on Udit Vani.

GOLD Price: मुनाफावसूली के चलते सेफ-हेवन डिमांड घटने से कीमती धातुओं में गिरावट, सोने-चांदी की कीमतें करीब 1 प्रतिशत तक लुढ़कीं
उदित वाणी, दिल्ली:  सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) करने और सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग में कमी आने से कीमती धातुओं पर दबाव बना।

एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव (5 जून) 0.50 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 1,52,419 रुपए प्रति 10 ग्राम के इंट्रा-डे लो तक पहुंच गया, जबकि दिन के दौरान सोने ने दिन के दौरान 1,52,990 रुपए का उच्च स्तर भी छुआ। हालांकि खबर लिखे जाने तक (दोपहर करीब 12 बजे) यह 849 रुपए यानी 0.55 प्रतिशत गिरकर 1,52,585 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।

वहीं, चांदी (5 मई वायदा) करीब 0.80 प्रतिशत गिरकर 2,41,510 रुपए प्रति किलोग्राम के दिन के निचले स्तर तक पहुंच गई, जबकि एक समय यह 2,43,704 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई थी। हालांकि खबर लिखे जाने तक चांदी 2,333 रुपए यानी 0.96 प्रतिशत गिरकर 2,41,435 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।

विश्लेषकों के अनुसार, एमसीएक्स गोल्ड फिलहाल 1,52,500 रुपए के आसपास बना हुआ है और निचले स्तरों पर खरीदारी भी देखी जा रही है, लेकिन तेजी का मजबूत संकेत अभी नहीं मिला है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर कीमत 1,53,000 रुपए के ऊपर टिकती है, तो यह 1,55,000 रुपए तक जा सकती है।

वहीं अगर कीमत 1,52,000 रुपए से नीचे जाती है तो यह 1,50,000 से 1,48,000 रुपए तक गिर सकती है। फिलहाल रुख थोड़ा सकारात्मक है, लेकिन मजबूत तेजी के लिए ब्रेकआउट जरूरी है।

चांदी की बात करें तो यह 2,42,000 रुपए के आसपास बनी हुई है, जिसे सेफ-हेवन डिमांड और इंडस्ट्रियल मांग का सपोर्ट मिल रहा है।

हालांकि, इसकी चाल अभी भी सतर्क बनी हुई है। विश्लेषकों के मुताबिक, 2,45,000 से 2,47,000 रुपए के बीच रेजिस्टेंस है। अगर यह स्तर टूटता है, तो कीमत 2,50,000 से 2,52,000 रुपए तक जा सकती है।

वहीं, नीचे की ओर अगर 2,40,000 रुपए का स्तर टूटता है तो यह 2,36,000 से 2,35,000 रुपए तक गिर सकती है।

हाल के दिनों में कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है, क्योंकि निवेशक अब शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, खासकर जब भू-राजनीतिक तनाव में कुछ कमी के संकेत मिल रहे हैं।

हालांकि, अमेरिका-ईरान के बीच बनी अनिश्चितता के चलते सोना-चांदी की कीमतों में ज्यादा गिरावट फिलहाल सीमित रह सकती है।

The post GOLD Price: मुनाफावसूली के चलते सेफ-हेवन डिमांड घटने से कीमती धातुओं में गिरावट, सोने-चांदी की कीमतें करीब 1 प्रतिशत तक लुढ़कीं appeared first on Udit Vani.