Marraige Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR : शादी का झांसा देकर महिला का शोषण, डेढ़ लाख की ठगी भी; जुगसलाई पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचा
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक और आर्थिक शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक सोनू कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसकी पहचान वर्ष 2022 में सोनू कुमार साहू से हुई थी। उस समय आरोपी कदमा थाना क्षेत्र की गांधी बस्ती में रहता था। बाद में वह धातकीडीह इलाके में रहने लगा। बातचीत बढ़ने के साथ ही आरोपी ने महिला को शादी का भरोसा दिलाया और धीरे-धीरे उसे अपने विश्वास में ले लिया।

महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर सोनू उसे अलग-अलग जगहों पर अपने साथ रखता था और पत्नी की तरह रहने के लिए दबाव बनाता था। इस दौरान उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब भी महिला शादी की बात करती, आरोपी हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देता था।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने शादी की तैयारी और अन्य जरूरतों का हवाला देते हुए उससे करीब डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए। इतने पैसे लेने के बावजूद उसने न तो शादी की और न ही पैसे वापस किए।

मामले का एक और चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया जब आरोपी महिला को अपने साथ पटना ले गया। वहां उसने अपने कुछ परिचितों से पैसे लेकर महिला के साथ जबरन गलत काम करवाया। इस घटना के बाद महिला मानसिक रूप से काफी टूट गई।

बताया जा रहा है कि महिला ने पहले पटना में घरेलू हिंसा से संबंधित मामला दर्ज कराया था, लेकिन वह केस बाद में खारिज हो गया। इसके बाद आरोपी लगातार उसे परेशान करता रहा।

आखिरकार पीड़िता ने जुगसलाई थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं आरोपी ने अन्य महिलाओं के साथ भी इसी तरह का अपराध तो नहीं किया है। वहीं पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उसे सख्त सजा दिलाने की अपील की है।

The post JAMSHEDPUR : शादी का झांसा देकर महिला का शोषण, डेढ़ लाख की ठगी भी; जुगसलाई पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचा appeared first on Udit Vani.

2 मार्च को बहरागोड़ा में 10वां सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियाँ पूरी
उदित वाणी, बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के शाखा मैदान में आगामी 2 मार्च को 10वां सामूहिक गणविवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस वर्ष 19 गरीब एवं जरूरतमंद बेटियों का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए 19 अलग-अलग मंडप तैयार किए जा रहे हैं। पंडाल में लगभग 5,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, जबकि 15,000 अतिथियों के लिए शाकाहारी भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।

विवाह के उपरांत नवदंपतियों को उपहार स्वरूप अलमारी, आभूषण, बक्सा, कपड़े, बर्तन, विवाह सामग्री एवं मिठाइयाँ प्रदान की जाएंगी। साथ ही दूल्हा-दुल्हन को घरेलू हिंसा से दूर रहने, किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन न करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया जाएगा। डॉ. गोस्वामी ने बताया कि इस ऐतिहासिक दसवें सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि ओड़िया फिल्म जगत के सुपरस्टार सिद्धान्त महापात्र होंगे। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, वरीय भाजपा नेता रंजीत बाला, सुमन कल्याण मंडल, बाप्तू साव, श्रीवत्स घोष, गौरीशंकर महतो, काजोल महाकुड़, राजकुमार कर, अपूर्व दास, भक्तश्री पांडा, उत्पल पैड़ा, मिंटू नायक, महादेव बैठा, मिहिर दलाई, टूना नायक, गोपाल साव, सनत भगत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post 2 मार्च को बहरागोड़ा में 10वां सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियाँ पूरी appeared first on Udit Vani.

असम में पत्नी के रहते दूसरी शादी की तो 10 साल तक की जेल, CM बोले-महिलाओं के अधिकारों से समझौता नहीं
उदित वाणी, दिसपुर : असम विधानसभा में गुरुवार को बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित कर दिया गया. इस बिल का मुख्य मकसद है छठी अनुसूची वाले आदिवासी क्षेत्रों को छोड़कर पूरे असम में बहुविवाह की प्रथा को गैरकानूनी घोषित करना और इसे समाप्त करना है.

सरकार का कहना है कि यह कदम समाज में समानता लाने और खासकर महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित करने की दिशा में बेहद जरूरी था.

इस नए विधेयक में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि अगर कोई व्यक्ति दूसरी शादी करता है और उसका पहला जीवनसाथी जीवित हो और कानूनी तौर पर तलाक न हुआ हो तो इसे साफ तौर पर बहुविवाह माना जाएगा. आसान शब्दों में कहें तो अब छिपाकर शादी करना या पहली शादी को नजरअंदाज करना किसी भी सूरत में नहीं चलेगा. बिल में बहुविवाह करने वालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है. ऐसे मामलों में दोषी को 7 साल तक जेल हो सकती है और अगर कोई अपनी पहली शादी को छिपाकर दोबारा शादी करता है तो उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है.

यहीं तक नहीं, इस बिल में उन महिलाओं को भी ध्यान में रखा गया है जो इस तरह की गैरकानूनी शादियों की वजह से परेशान होती हैं. विधेयक में प्रभावित महिलाओं के लिए मुआवजा और कानूनी सुरक्षा का प्रावधान किया गया है ताकि वे आर्थिक और सामाजिक रूप से सुरक्षित रह सकें. इसके अलावा अगर कोई पुजारी, परिवार वाला या कोई अन्य व्यक्ति ऐसे विवाह को करवाने में मदद करता है, तो उसे भी दो साल तक की सजा हो सकती है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस फैसले को महिलाओं के अधिकारों के लिए बड़ा अहम बताया. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि असम अब पूरी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ रहा है और महिलाओं के अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ‘असम बहुविवाह निषेध विधेयक 2025’ के जरिए सरकार महिलाओं को कानूनी सुरक्षा और आरोपियों को कठोर दंड का पूरा भरोसा देती है.

उनका कहना है कि यह बदलाव सीधे तौर पर समाज सुधार से जुड़ा हुआ है. यह कदम उन राज्यों जैसा है जिन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर काम शुरू कर दिया है. उत्तराखंड विधानसभा पहले ही इस तरह का कानून पास कर चुकी है. असम सरकार मानती है कि समाज में एकरूपता और महिलाओं के अधिकारों की मजबूती तभी आएगी, जब कानूनी तौर पर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई हो.

(आईएएनएस)

The post असम में पत्नी के रहते दूसरी शादी की तो 10 साल तक की जेल, CM बोले-महिलाओं के अधिकारों से समझौता नहीं appeared first on Udit Vani.

अपनी हल्दी सेरेमनी में जमकर थिरके स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल, ‘झूमे जो पठान’ पर जमाया रंग
उदित वाणी, नई दिल्ली : बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल के भाई और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं.

बीते शुक्रवार को दोनों की हल्दी सेरेमनी रखी गई, जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. हल्दी की एक नई वीडियो सामने आई है, जिसमें पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना एक साथ डांस करते दिख रहे हैं.

पेशे से ट्रेनर उमेश कांबले ने अपने इंस्टाग्राम पर पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की हल्दी सेरेमनी का अनदेखा वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में पलाश मुच्छल पिचकारी लेकर दूसरों पर रंग डाल रहे हैं और सबके चेहरे पर हल्दी लगी है. स्मृति और पलाश के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिल रही है.

पलाश शाहरुख खान के गाने “झूमे जो पठान” पर थिरक रहे हैं और बाकी परिवार के साथ लोग भी मस्ती के रंग में डूबे दिखे. वीडियो में पलक भी अपनी होने वाली भाभी के साथ डांस करती दिख रही हैं. हल्दी सेरेमनी में भारतीय महिला टीम की बाकी खिलाड़ी भी थिरकती दिखीं. वीडियो में रेणुका सिंह, शिवाली शिंदे, जेमिमा रोड्रिग्स, और ऋचा घोष भी दिख रही हैं.

इससे पहले स्मृति मंधाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वे अपनी भारतीय महिला क्रिकेटर टीम के साथ दिख रही थीं. वीडियो में सभी स्मृति से पूछते हैं कि “ऐ भाई, हुआ क्या,” जिसके बाद संजय दत्त स्टाइल में अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए स्मृति कहती है, “सूट सिलवा लो, समझो हो ही गया.”

वहीं, इसी हफ्ते पलाश मुच्छल ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को शादी के लिए प्रपोज किया था. ये मैदान स्मृति के लिए बहुत खास है क्योंकि यहीं भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीत हासिल की थी और महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था.

बता दें कि म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को इंदौर में होने वाली है. दोनों एक दूसरे को बीते 6 साल से डेट कर रहे हैं और अब भारत को वनडे वर्ल्ड कप जिताने के बाद कपल ने शादी का आधिकारिक एलान किया है.

(आईएएनएस)

The post अपनी हल्दी सेरेमनी में जमकर थिरके स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल, ‘झूमे जो पठान’ पर जमाया रंग appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur : दरभंगा निवासी युवक ने गोविंदपुर की युवती से धोखे से की शादी, अब दहेज मांगकर घर से निकाला
उदित वाणी, जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर की एक युवती के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। युवती ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ गोविंदपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, छोटा गोविंदपुर कैलाशनगर की रहने वाली शिवानी की शादी बिहार के दरभंगा जिले के बहेरी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी अनिल कुमार राज से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। 11 मई 2024 को दोनों ने शादी की थी। आरोप है कि शादी से पहले अनिल ने अपनी जाति छिपाई और खुद को अविवाहित बताया था।

शिवानी के मुताबिक, जब वह ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि अनिल पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी संगीता देवी घर में ही रहती है। इसके बाद शिवानी को ससुरालवालों की प्रताड़ना झेलनी पड़ी। पति अनिल कुमार राज, ससुर बीर बहादुर पासवान, सास अनिता राज, देवर सुनील कुमार और सौतन संगीता देवी ने मिलकर उससे दहेज में मोटी रकम की मांग की।

पीड़िता ने बताया कि पैसे नहीं देने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार उसके साथ मारपीट की गई और आखिरकार उसे घर से निकाल दिया गया। धोखे से शादी और दहेज उत्पीड़न से परेशान शिवानी अपने मायके लौट आई और गोविंदपुर थाना में सभी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

थानेदार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच में प्रेम संबंध, शादी की परिस्थितियों और दहेज मांग के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

The post Jamshedpur : दरभंगा निवासी युवक ने गोविंदपुर की युवती से धोखे से की शादी, अब दहेज मांगकर घर से निकाला appeared first on Udit Vani.

बैंगलुरू के एक युवक ने रांची की महिला डॉक्टर से शादी के नाम पर इमोशनल ब्लैकमेलिंग कर ठगा 12 लाख रूपए
उदित वाणी, रांची: बैंगलुरू में रहनेवाले एक युवक ने बरियातू इलाके में प्रैक्टिस करने वाली एक महिला डॉक्टर से शादी के नाम पर इमोशनल ब्लैकमेलिंग कर 12 लाख रूपए की ठगी करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. मामले को लेकर महिला डॉक्टर ने स्थानीय लालपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के मुताबिक युवक की आरोपी की महिला डॉक्टर से मैरेज साइट के जरिये मुलाकात हुई थी. दोनों ने एक दूसरे को ऑनलाइन ही पसंद किया और दोनों शादी करने वाले थे.

मैरेज साइट के जरिये ही दोनों ने अपने मोबाइल नंबर का आदान प्रदान भी किया और फिर दोनों में बातचीत भी शुरू हुई. इसी बीच आरोपी ने महिला डॉक्टर को बताया की उसे बिजनेस में काफी नुकसान हुआ है और उसने महिला डॉक्टर को इमोशनल ब्लैकमेलिंग किया तथा अपने झांसे में लेकर महिला डॉक्टर के खाते से 12 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिया. इसके बाद रूपये मिलते ही आरोपी ने महिला से दूरी बना ली और अपना असली रंग दिखाना शुरू किया.

ठगे जाने का अहसास होने पर महिला डॉक्टर ने बुधवार को पहले पुलिस जन शिकायत में पहुंची. जहां रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने मामले में संज्ञान लेते हुए लालपुर थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. रांची एसएसपी ने बताया कि आरोपी युवक के खाते को फ्रीज करवाने का भी निर्देश दिया गया है.

The post बैंगलुरू के एक युवक ने रांची की महिला डॉक्टर से शादी के नाम पर इमोशनल ब्लैकमेलिंग कर ठगा 12 लाख रूपए appeared first on Udit Vani.

‘मेरा भोला है भंडारी’ वाले सिंगर Hansraj Raghuvanshi ने त्रियुगीनारायण मंदिर में दूसरी बार लिए सात फेरे, मंदिर का भगवान शिव से है यह गहरा नाता
उदित वाणी, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने अपनी पत्नी कोमल सकलानी के साथ त्रियुगीनारायण मंदिर में दूसरी बार सात फेरे लिए हैं. कोमल सकलानी ने इस पावन विवाह की तस्वीरें और अपनी भावनाएं इंस्टाग्राम पर साझा की हैं.

कोमल सकलानी का भावपूर्ण संदेश

कोमल ने इंस्टाग्राम पर लिखा:

“त्रियुगीनारायण वह स्थान है, जहां भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था. यहां सदियों से अग्नि प्रज्वलित है, जो शिव-पार्वती के प्रेम और आशीर्वाद का प्रतीक है. इस पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर हमने अपनी मन्नत पूरी होते देखी. यह हमारा सपना था, जिसे भोलेनाथ और मां पार्वती के आशीर्वाद से पूरा किया गया.”

View this post on Instagram

A post shared by KOMAL SAKLANI (@komal_saklani)

शादी की खूबसूरत झलकियां

इंस्टाग्राम पर साझा तस्वीरों में इस जोड़े के बीच प्रेम और श्रद्धा झलकती है. पहली तस्वीर में वरमाला का अद्भुत दृश्य है, जबकि दूसरी तस्वीर में हंसराज, कोमल के गले में मंगलसूत्र बांधते नजर आ रहे हैं. तीसरी तस्वीर में मंदिर की भव्यता के बीच यह जोड़ा शिव-पार्वती का आभार व्यक्त करता दिखा. परिवार और करीबी लोगों की उपस्थिति ने इस पल को और भी खास बना दिया.

पहला विवाह: हिमाचल प्रदेश में लिया था साथ फेरे

हंसराज और कोमल ने अक्टूबर 2023 में हिमाचल प्रदेश के मंडी में पहली बार सात फेरे लिए थे. लेकिन त्रियुगीनारायण मंदिर, जहां शिव और पार्वती का विवाह हुआ था, में दोबारा फेरे लेना उनका सपना था, जो अब पूरा हुआ.

क्या है त्रियुगीनारायण मंदिर का महत्व?

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित त्रियुगीनारायण मंदिर हिंदू धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है. यहां सदियों से अग्नि प्रज्वलित है, जो विवाह की पवित्रता का प्रतीक है. मान्यता है कि इस अग्नि को साक्षी मानकर मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है.

भजन गायक हंसराज रघुवंशी का संगीत सफर

हंसराज रघुवंशी ने अपने “मेरा भोला है भंडारी” भजन से अपार प्रसिद्धि पाई. उनका “पार्वती बोली शंकर से” भजन यूट्यूब पर 431 मिलियन व्यूज़ का आंकड़ा पार कर चुका है. उन्होंने “ओ माई गॉड 2” फिल्म के लिए भी गाना गाया है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले उनका “जय सिया राम” भजन भी बेहद लोकप्रिय हुआ, जिसे अब तक 168 मिलियन लोग सुन चुके हैं.

आखिर क्यों खास है यह विवाह?

हंसराज और कोमल का यह विवाह केवल प्रेम का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह शिव-पार्वती के आदर्श और भारतीय संस्कृति की परंपराओं के प्रति उनकी श्रद्धा को भी दर्शाता है. त्रियुगीनारायण मंदिर में इस विवाह ने इस जोड़े के जीवन को एक नई आध्यात्मिक ऊंचाई दी है.

The post ‘मेरा भोला है भंडारी’ वाले सिंगर Hansraj Raghuvanshi ने त्रियुगीनारायण मंदिर में दूसरी बार लिए सात फेरे, मंदिर का भगवान शिव से है यह गहरा नाता appeared first on Udit Vani.

अज्ञात वाहन की ठोकर से दंपत्ति की दर्दनाक मौत
उदित वाणी, पोटका : हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौत हो गई. यह दुर्घटना हेसल स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. मृतक अरुण महतो और उनकी पत्नी उर्मिला महतो हाता के निवासी थे और अरुण महतो का हाता में बिल्डिंग निर्माण का व्यवसाय था.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के वक्त, दंपत्ति रात 10 बजे शादी समारोह से घर लौट रहे थे. राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसल के पास उन्हें अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मारी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें टीएमएच अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

सामाजिक कार्यों में अग्रणी थे अरुण महतो

अरुण महतो न केवल एक व्यवसायी थे, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे. उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए क्षेत्र में उनका विशेष सम्मान था. मृतक दंपत्ति मूल रूप से राजनगर क्षेत्र के येदल पंचायत के नतायिरुली गांव के निवासी थे.

शोक में डूबा हाता क्षेत्र

इस दुखद घटना की खबर जैसे ही फैली, हाता क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. स्थानीय निवासियों ने इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया और मृतक परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं.

The post अज्ञात वाहन की ठोकर से दंपत्ति की दर्दनाक मौत appeared first on Udit Vani.

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग फिर लिए सात फेरे
उदित वाणी, जमशेदपुर :

राजस्थान में दोबारा हुआ अदिति और सिद्धार्थ का विवाह

बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और अभिनेता सिद्धार्थ ने राजस्थान में दोबारा शादी की रस्में पूरी कीं। दोनों सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जिनमें अदिति लाल जोड़े और ओवरसाइज़ ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, वहीं सिद्धार्थ सफेद शेरवानी और मोतियों की माला में नजर आ रहे हैं। यह शादी उनके प्रशंसकों के लिए एक खास सरप्राइज बन गई है।

पहले भी कर चुके हैं विवाह

गौरतलब है कि अदिति और सिद्धार्थ ने इसी साल 16 सितंबर को तेलंगाना के एक 400 साल पुराने मंदिर में बेहद सादगी से शादी की थी। इससे पहले मार्च 2024 में दोनों ने सगाई की थी। राजस्थान में दूसरी बार आयोजित इस विवाह ने दोनों की प्रेम कहानी को और गहराई दी है।

अदिति और सिद्धार्थ का अतीत

अदिति राव हैदरी की पहली शादी अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से हुई थी। तलाक के बाद अदिति ने 2021 में फिल्म महासमुद्रम के सेट पर सिद्धार्थ से मुलाकात की। यह मुलाकात धीरे-धीरे गहरे रिश्ते में बदल गई। सिद्धार्थ भी पहले से शादीशुदा थे और 2007 में अपनी पत्नी मेघना से तलाक ले चुके हैं।

फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज

दोनों की दूसरी शादी की तस्वीरें देखकर फैंस हैरान हैं लेकिन साथ ही उन्हें शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। अदिति और सिद्धार्थ की यह अनोखी पहल बॉलीवुड के चर्चित पलों में से एक बन गई है।

The post एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग फिर लिए सात फेरे appeared first on Udit Vani.

Wedding Season: 122 दिन के बाद आज से आरंभ हो जाएगा विवाह मुहूर्त, दिसम्बर में खरमास शुरू होने से पहले विवाह की 17 शुभ घड़ी
उदित वाणी जमशेदपुर: खरमास समाप्त होने के बाद रविवार से फिर से शहनाईयां बजेंगी. 122 दिनों के अंतराल के बाद रविवार को शुक्र एवं गुरु उदय होंगे. अन्य मांगलिक कार्य भी आरंभ हो जाएंगे. हरिशयनी एकादशी पर 17 जुलाई के बाद खरमास आरंभ हुआ था. मांगलिक अनुष्ठान एवं विवाह लग्न बंद हो गए थे.

उधर विवाह के लिए लोगों ने सोना-चांदी के जेवर की खरीदारी शुरू कर दी है. वधू के लिए मीडियम वेट में हेवी लुक वाले गहनों का चलन तेजी से बढ़ा है. लोग नेट से डिजाइन दिखाकर जेवरों की खरीदारी कर रहे हैं या फिर उसी डिजाइन के जेवर तैयार करने के आर्डर दे रहे हैं. विवाह के लिए पारम्परिक एवं भारी-भरकम नेकलेस की खरीदारी में भी बदलाव आया है. लोग हल्के एवं डिजाइनदार गहनों की मांग ज्यादा कर रहे हैं. छेका से लेकर सगाई एवं विवाह के बाद रस्म अदायगी के लिए हीरे की अंगूठी देने की परम्परा में तेजी आयी है. जिससे हीरे जड़ित अंगूठी की मांग भी बढ़ी है. इसके अलावा सोना एवं चांदी की डिजाइनदार कमरधनी की मांग फिर से ग्राहक करने लगे हैं.

दिसम्बर तक विवाह की 17 शुभ घड़ी

नवम्बर और दिसम्बर में विवाह की 17 शुभ घड़ी आएगी.  ऋषिकेश पंचांग के मुताबिक नवम्बर माह में 17,18,22,23,24,25 और 26 तारीख को विवाह मुहूर्त है. इसी तरह दिसम्बर माह में दो, तीन, चार, पांच, नौ, दस, 11,13,14 और 15 तारीख को श्रेष्ठ विवाह मुहूर्त है. नए साल में 16 जनवरी से फिर से विवाह लग्न शुरू होंगे.

The post Wedding Season: 122 दिन के बाद आज से आरंभ हो जाएगा विवाह मुहूर्त, दिसम्बर में खरमास शुरू होने से पहले विवाह की 17 शुभ घड़ी appeared first on Udit Vani.