Makdampur Violence Archives - Udit Vani

Crime News: जमशेदपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, बकरी चोरी के विरोध पर घर में घुसकर हमला
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मकदमपुर इलाके में देर रात दो गुटों के बीच जमकर हिंसा हुई. इस झड़प में पथराव, मारपीट और तोड़फोड़ के कारण पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और स्थिति को नियंत्रित किया.

बकरी चोरी की शिकायत बनी विवाद की वजह

पीड़ित महिला नरगिस परवीन का आरोप है कि इस हमले की जड़ में पुरानी रंजिश है. उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने इलाके में हो रही बकरी चोरी का विरोध किया था और इसकी लिखित शिकायत परसुडीह थाने में दी थी. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर समीर और उसके साथियों ने देर रात उनके घर पर हमला बोल दिया.

घर में घुसकर तोड़फोड़ और पथराव

नरगिस परवीन के अनुसार, हमलावर हथियारों के साथ उनके घर में घुस आए और जमकर उत्पात मचाया. आरोपियों ने घर के भीतर रखा सामान तोड़ दिया और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की. इतना ही नहीं, घर पर बाहर से भी भारी पथराव किया गया, जिससे घर का छप्पर टूट गया. हमले के दौरान परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई.

दूसरे पक्ष का पलटवार: दोनों ओर से केस दर्ज

मामले में दूसरा पक्ष भी खामोश नहीं रहा. उन्होंने भी नरगिस परवीन और उनके परिवार पर मारपीट के आरोप लगाए हैं. इस हिंसक झड़प में दोनों ही पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं. वर्तमान में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत प्राप्त हुई है. प्राथमिक जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है. इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है.

The post Crime News: जमशेदपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, बकरी चोरी के विरोध पर घर में घुसकर हमला appeared first on Udit Vani.