Maharaja Yadavindra Singh Stadium Archives - Udit Vani

भारत बनाम अफगानिस्तान: मुकाबले के पहले दिन टीम इंडिया के नाम रिकॉर्ड, बतौर कप्तान गिल का छठा टेस्ट शतक
उदित वाणी, न्यू चंडीगढ़ : भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है. टीम इंडिया ने पहले दिन की समाप्ति तक 3 विकेट खोकर 368 रन बनाए, जो भारत में टेस्ट मैच के पहले दिन चौथा सबसे बड़ा स्कोर है. इसी के साथ बतौर टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अपना छठा शतक जमाया.

भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मैच के पहले दिन चार सबसे बड़े स्कोर टीम इंडिया के ही नाम पर हैं. भारत ने साल 2009 में श्रीलंका के विरुद्ध पहले दिन के खेल तक 417/2 का स्कोर खड़ा किया था. वहीं, साल 2009 में इसी टीम के खिलाफ अहमदाबाद में पहले दिन 6 विकेट गंवाकर 385 रन बनाए थे.

भारतीय टीम ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली टेस्ट के पहले दिन 371/4 रन बनाए थे. इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर श्रीलंकाई टीम है, जिसने साल 2009 में ब्रेबोर्न में भारत के विरुद्ध पहले दिन के खेल तक 8 विकेट गंवाकर 366 रन जुटाए थे.

टेस्ट में बतौर भारतीय कप्तान सर्वाधिक शतक के मामले में शुभमन गिल पांचवें स्थान पर हैं. गिल ने अफगानिस्तान के विरुद्ध मुकाबले के पहले दिन 143 गेंदों का सामना करते हुए 12 बाउंड्री के साथ नाबाद 103 रन बना लिए हैं.

यह टेस्ट कप्तान के तौर पर गिल का छठा शतक रहा. बतौर टेस्ट कप्तान सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 113 पारियों में 20 बार ऐसा किया. वहीं, दूसरे स्थान पर मौजूद सुनील गावस्कर ने 74 पारियों में 11 शतक जमाए थे. मोहम्मद अजहरुद्दीन 78 पारियों में 9 शतक और सचिन तेंदुलकर 43 पारियों में 7 शतक अपने नाम कर चुके हैं.

शनिवार को मुल्लांपुर में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से केएल राहुल ने 100 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान गिल ने नाबाद 103 रन बनाए. साईं सुदर्शन ने 81 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. पंत 70 गेंदों में 50 रन बनाकर नाबाद रहे. विपक्षी खेमे से मोहम्मद सलीम ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि जियाउर रहमान ने 1 विकेट अपने नाम किया.

(आईएएनएस)

The post भारत बनाम अफगानिस्तान: मुकाबले के पहले दिन टीम इंडिया के नाम रिकॉर्ड, बतौर कप्तान गिल का छठा टेस्ट शतक appeared first on Udit Vani.