LPG Archives - Udit Vani

Jamshedpur – LPG Crisis: कमर्शियल गैस पर संकट गहराया, भारत गैस व एचपी की आपूर्ति बंद
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर में इन दिनों घरेलू गैस की तुलना में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत ने गंभीर रूप ले लिया है. स्थिति यह है कि भारत गैस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) द्वारा कमर्शियल गैस की आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई है, जबकि इंडेन गैस एजेंसी द्वारा मांग के मुकाबले मात्र 20 प्रतिशत ही आपूर्ति की जा रही है.

इस सीमित आपूर्ति के चलते फिलहाल अस्पताल कैंटीन जैसी आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि छोटे होटल, ढाबे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान गंभीर संकट से जूझ रहे हैं. एडीएम विधि-व्यवस्था राहुल आनंद ने बताया कि इंडेन के अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि आपूर्ति को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाएगा. इससे कुछ हद तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है.

स्टेशनरी बाजार पर भी पड़ा असर

खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव का असर अब शहर के स्टेशनरी बाजार पर भी दिखने लगा है. नए शैक्षणिक सत्र के बीच अभिभावकों को किताब, कॉपी और अन्य सामग्री पर पहले से अधिक खर्च करना पड़ रहा है.साकची के थोक व्यापारी एस के दत्ता के अनुसार डीजल महंगा होने से ढुलाई लागत बढ़ेगी, जिससे आने वाले दिनों में कीमतों में और वृद्धि हो सकती है. फिलहाल बाजार पुराने स्टॉक के सहारे चल रहा है, लेकिन नया माल आते ही दरें बढऩा तय है.

रसायनों की कीमतों में उछाल, उद्योगों पर संकट

खाड़ी युद्ध का प्रभाव आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र पर भी साफ दिखाई दे रहा है. रसायनों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से उद्योगों की लागत बढ़ गई है. सोडियम सायनाइड की कीमत 205 रुपये प्रति किलोग्राम से बढक़र करीब 315 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है, जिससे धातु और रासायनिक उद्योगों पर सीधा असर पड़ा है. उद्योग जगत से जुड़े संगठनों का कहना है कि यदि जल्द हालात सामान्य नहीं हुए, तो आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के 50 से अधिक कारखानों को उत्पादन घटाना या बंद करना पड़ सकता है. इससे करीब 10 हजार मजदूरों की आजीविका पर संकट मंडरा सकता है. कारोबारियों के अनुसार अधिकांश रसायनों का आयात ईरान मार्ग से होता है, जो वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के कारण प्रभावित हुआ है.कमर्शियल गैस की किल्लत के बीच बंद पड़े होटल व औद्योगिक इकाइयां.

The post Jamshedpur – LPG Crisis: कमर्शियल गैस पर संकट गहराया, भारत गैस व एचपी की आपूर्ति बंद appeared first on Udit Vani.

LPG Scam: गैस किल्लत की आड़ में साइबर ठग सक्रिय, फर्जी कॉल और लिंक से हो रही ठगी
उदित वाणी, जमशेदपुर: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर अब भारत में भी दिखने लगा है। संभावित गैस किल्लत को देखते हुए तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव किए हैं। हालांकि, इस संवेदनशील स्थिति का फायदा साइबर ठग उठा रहे हैं और एलपीजी सिलिंडर तथा पीएनजी कनेक्शन के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं।

साइबर अपराधी खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी या प्रतिनिधि बताकर उपभोक्ताओं को कॉल करते हैं। वे सिलिंडर बुकिंग, केवाईसी अपडेट या कनेक्शन वेरिफिकेशन के नाम पर व्यक्तिगत जानकारी मांगते हैं। इसके बाद वे व्हाट्सएप, एसएमएस या सोशल मीडिया के जरिए एक लिंक भेजते हैं और दावा करते हैं कि इस पर क्लिक कर भुगतान करने से तुरंत गैस की डिलीवरी हो जाएगी।

जैसे ही उपभोक्ता इस फर्जी लिंक पर क्लिक कर भुगतान करता है, पैसा सीधे ठगों के खाते में पहुंच जाता है। कई मामलों में लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन का एक्सेस भी हैक हो जाता है, जिससे बैंक खाते से बड़ी रकम निकाल ली जाती है।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक या सोशल मीडिया मैसेज पर भरोसा न करें। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि फिलहाल जिले में इस तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई है, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि गैस बुकिंग हमेशा आधिकारिक ऐप या वेबसाइट के जरिए ही करें और किसी भी अनधिकृत लिंक पर क्लिक करने से बचें। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी आर्थिक क्षति से बचा सकती है।

The post LPG Scam: गैस किल्लत की आड़ में साइबर ठग सक्रिय, फर्जी कॉल और लिंक से हो रही ठगी appeared first on Udit Vani.

LPG Crisis: सरकार ने कमर्शियल एलपीजी का आवंटन बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया
उदित वाणी, नई दिल्ली : सरकार ने शनिवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए कमर्शियल एलपीजी का आवंटन बढ़ाकर अब 50 प्रतिशत कर दिया गया है. इसमें पहले से दिए गए 20 प्रतिशत और पीएनजी विस्तार से जुड़े सुधारों के आधार पर दिए गए 10 प्रतिशत के साथ अब अतिरिक्त 20 प्रतिशत आवंटन जोड़ा गया है.

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, यह अतिरिक्त 20 प्रतिशत एलपीजी उन क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा जहां इसकी ज्यादा जरूरत है. इनमें रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल, औद्योगिक कैंटीन, फूड प्रोसेसिंग और डेयरी यूनिट, सरकारी सब्सिडी वाले कैंटीन, कम्युनिटी किचन और प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो वाले सिलेंडर शामिल हैं.

मंत्रालय ने बताया कि 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार गैर-घरेलू एलपीजी के वितरण के आदेश जारी कर दिए हैं. बाकी राज्यों में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करा रही हैं. पिछले एक हफ्ते में करीब 13,479 मीट्रिक टन एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति की गई है.

शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों को प्राथमिकता दी गई है और कुल कमर्शियल एलपीजी का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा इन्हीं क्षेत्रों को दिया जा रहा है.

इस बीच, सरकार ने शनिवार को बताया कि एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए देश भर में लगातार छापेमारी की जा रही है. उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में अब तक 3,500 से ज्यादा छापे मारे गए हैं और करीब 1,400 सिलेंडर जब्त किए गए हैं.

तेल कंपनियों के अधिकारियों ने 2,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप और एलपीजी एजेंसियों पर अचानक जांच भी की है, ताकि सप्लाई सुचारू बनी रहे और किसी तरह की गड़बड़ी न हो.

सरकार ने कहा कि युद्ध जैसे हालात के बावजूद घरेलू एलपीजी और पीएनजी को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है, साथ ही अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को भी प्राथमिकता दी गई है.

एलपीजी की मांग को संतुलित करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं, जैसे रिफाइनरी उत्पादन बढ़ाना, शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर बुकिंग का अंतर 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन करना और ग्रामीण क्षेत्रों में इसे 45 दिन तक करना.

इसके अलावा, केरोसिन और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. राज्यों को अतिरिक्त 48,000 किलोलीटर केरोसिन दिया गया है और उन्हें इसके वितरण के लिए जगह तय करने को कहा गया है.

कोयला मंत्रालय ने भी कोल इंडिया और सिंगरेनी कोलियरीज को निर्देश दिए हैं कि वे राज्यों को ज्यादा कोयला उपलब्ध कराएं ताकि छोटे और मध्यम उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी हो सकें.

सरकार ने यह भी कहा कि मौजूदा वैश्विक हालात के कारण एलपीजी सप्लाई चिंता का विषय बनी हुई है, लेकिन घरेलू उत्पादन बढ़ाया गया है और पैनिक बुकिंग में कमी आई है. अब ज्यादातर डिलीवरी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) के जरिए हो रही है.

तेल कंपनियों के अनुसार, किसी भी रिटेल आउटलेट पर ईंधन की कमी नहीं है और पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घबराहट में खरीदारी न करें और अफवाहों पर ध्यान न दें.

सरकार ने कहा है कि देश में एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. लोगों से अपील की गई है कि वे डिजिटल तरीके से बुकिंग करें, एजेंसियों पर जाने से बचें और होम डिलीवरी का उपयोग करें.

(आईएएनएस)

The post LPG Crisis: सरकार ने कमर्शियल एलपीजी का आवंटन बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर : शहर में रसोई गैस की किल्लत जारी, गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, लोग घंटों लाइन में इंतजार करने को मजबूर
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में रसोई गैस की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है. शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहां लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं.

आपूर्ति के दावे और वास्तविक स्थिति में अंतर

स्थानीय लोगों का कहना है कि एजेंसियों द्वारा पर्याप्त आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट नजर आ रही है. लोग गैस सिलेंडर की कमी के कारण परेशान हैं और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं.

शमा परवीन ने बताया कि महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इन दिनों उनका पर्व चल रहा है और वे रोजा रख रही हैं, इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है. इससे उनके दैनिक कार्यों और धार्मिक आस्था दोनों पर असर पड़ रहा है.

नागरिकों की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि आपूर्ति नियमित और पर्याप्त हो जाए तो उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सकती है.

The post जमशेदपुर : शहर में रसोई गैस की किल्लत जारी, गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, लोग घंटों लाइन में इंतजार करने को मजबूर appeared first on Udit Vani.

LPG की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सरकार सख्त, मारे गए 12,000 से ज्यादा छापे; 15,000 सिलेंडर किए गए जब्त
उदित वाणी, नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश में एलपीजी और अन्य ईंधन की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी है. सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त रुख अपनाते हुए अब तक 12,000 से ज्यादा छापेमारी की है, जिसमें 15,000 से अधिक एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं. यह जानकारी राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में दी गई, जिसमें पेट्रोलियम, शिपिंग और विदेश मंत्रालयों ने मौजूदा स्थिति पर अपडेट साझा किए.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने होर्मुज जलडमरूमध्य से संबंधित स्थिति को देखते हुए, वर्तमान ईंधन आपूर्ति की स्थिति और पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उपायों के बारे में जानकारी दी. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं. खुदरा पेट्रोल पंपों पर भी कहीं ईंधन खत्म होने की स्थिति नहीं है. नागरिकों से अपील की गई है कि वे घबराकर खरीदारी न करें, क्योंकि पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है.

प्राकृतिक गैस की आपूर्ति भी प्राथमिक क्षेत्रों को पूरी तरह दी जा रही है. घरेलू पीएनजी और सीएनजी उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत सप्लाई दी जा रही है, जबकि औद्योगिक उपयोग के लिए करीब 80 प्रतिशत गैस उपलब्ध कराई जा रही है. शहरी क्षेत्रों में एलपीजी की मांग कम करने के लिए लोगों को पीएनजी अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

मंत्रालय के अनुसार, मौजूदा हालात को देखते हुए एलपीजी सप्लाई पर लगातार नजर रखी जा रही है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है. रिफाइनरियों से घरेलू एलपीजी उत्पादन में करीब 38 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है. ऑनलाइन बुकिंग का दायरा बढ़कर लगभग 94 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और दुरुपयोग पर रोक लगी है.

साथ ही, डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) का उपयोग भी बढ़कर करीब 76 प्रतिशत हो गया है, जिससे एलपीजी के डायवर्जन को रोकने में मदद मिल रही है. घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी सामान्य रूप से जारी है.

सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखें. देश भर में नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं और जिला स्तर पर निगरानी समितियां भी गठित की गई हैं. तेल कंपनियों ने भी 2,500 से ज्यादा औचक निरीक्षण किए हैं ताकि सप्लाई व्यवस्था में कोई गड़बड़ी न हो.

एलपीजी पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं. शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर बुकिंग का अंतराल 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन तक कर दिया गया है, ताकि सभी को समान रूप से गैस मिल सके. साथ ही, केरोसीन और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधनों की उपलब्धता भी बढ़ाई गई है.

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे एलपीजी की बुकिंग डिजिटल माध्यमों, जैसे आईवीआरएस, एसएमएस, व्हाट्सऐप और मोबाइल ऐप के जरिए करें और अनावश्यक रूप से गैस एजेंसी के चक्कर लगाने से बचें.

समुद्री आपूर्ति को बनाए रखने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं. एलपीजी कैरियर ‘शिवालिक’ मुंद्रा बंदरगाह पहुंच चुका है, जबकि ‘नंदा देवी’ जहाज कांडला पहुंच गया है और वहां से कार्गो की अनलोडिंग शुरू हो गई है. इससे देश के विभिन्न हिस्सों में गैस की सप्लाई को मजबूती मिलेगी.

विदेश मंत्रालय ने बताया कि वेस्ट एशिया और खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. सैकड़ों भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से अन्य देशों में पहुंचे हैं और कई लोग भारत लौट रहे हैं. भारतीय मिशन 24 घंटे सक्रिय हैं और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं.

सरकार ने यह भी कहा कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी मंत्रालयों के बीच समन्वय के साथ जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि देश में ईंधन आपूर्ति, व्यापार और नागरिकों की सुरक्षा पर कोई असर न पड़े.

(आईएएनएस)

The post LPG की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सरकार सख्त, मारे गए 12,000 से ज्यादा छापे; 15,000 सिलेंडर किए गए जब्त appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Vidhansabha: गूंजा एलपीजी किल्लत का मुद्दा, बोले मंत्री- आपूर्ति में कमी से चिंताजनक स्थिति हुई
उदित वाणी, रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन राज्य में रसोई गैस और कॉमर्शियल सिलेंडरों की भारी किल्लत का मुद्दा सदन में प्रमुखता से छाया रहा। संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन को सूचित किया कि घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था चरमराने के कारण आम उपभोक्ताओं को किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

मंत्री ने कहा कि जो आपूर्ति पहले बुकिंग के महज 48 घंटों के भीतर सुनिश्चित हो जाती थी, वह अब शहरी क्षेत्रों में 5 से 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में करीब 45 दिनों के लंबे इंतजार तक पहुंच गई है। यह स्थिति उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय बन गई है। सदन में प्रस्तुत आंकड़े के अनुसार, तेल कंपनियों के पास रिफिलिंग के लिए सिलेंडरों का बड़ा अंबार लगा हुआ है।

वर्तमान में आईओएल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के पास कुल मिलाकर लगभग 3 लाख 27 हजार 630 सिलेंडर रिफिलिंग के इंतजार में लंबित हैं, जिसने पूरी वितरण श्रृंखला पर भारी दबाव बना दिया है। आपूर्ति में आ रही इस बाधा का सबसे बुरा असर ग्रामीण क्षेत्रों के उन उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, जिन्हें समय पर गैस न मिलने के कारण पुनः पुराने ईंधन के साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

मंत्री ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में आई गिरावट पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने बताया कि राज्य में व्यावसायिक गैस की आपूर्ति 80 प्रतिशत से घटकर महज 20 प्रतिशत रह गई है। झारखंड में कॉमर्शियल गैस की मासिक आवश्यकता लगभग 2,273 मीट्रिक टन है, जबकि वर्तमान में केवल 454 मीट्रिक टन गैस ही उपलब्ध हो पा रही है। इस प्रकार राज्य करीब 1,118 मीट्रिक टन गैस की कमी से जूझ रहा है।

इस संकट का सीधा असर होटल, रेस्तरां और छोटे औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर पड़ रहा है, जिससे न केवल औद्योगिक गतिविधियां सुस्त पड़ रही हैं, बल्कि राज्य के जीएसटी राजस्व को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। संसदीय कार्य मंत्री ने वैश्विक बाजार में तेल और गैस की बढ़ती कीमतों को इस संकट का एक बड़ा कारण बताते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में गंभीर है, लेकिन केंद्र सरकार को भी इस राष्ट्रीय संकट के समाधान के लिए ठोस और त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता है।

–आईएएनएस

एसएनसी/डीकेपी

(Jharkhand LPG crisis, Gas cylinder shortage)

The post Jharkhand Vidhansabha: गूंजा एलपीजी किल्लत का मुद्दा, बोले मंत्री- आपूर्ति में कमी से चिंताजनक स्थिति हुई appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: LPG बुकिंग का सर्वर ठप, गैस एजेंसियों में उमड़ी भीड़
उदित वाणी, जमशेदपुर : अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है. एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला ऑनलाइन सर्वर बार-बार फेल होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऑनलाइन बुकिंग में देर लगने और कई बार सर्वर फेल होने के कारण लोग गैस एजेंसियों के कार्यालय पहुंचकर मैनुअल बुकिंग कराने को मजबूर हैं.

शुक्रवार को शहर के कई गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई. जुगसलाई स्थित काबरा गैस एजेंसी, सोनारी की आरती इंडेन और बिष्टुपुर की सिंह इंडेन गैस एजेंसी के कार्यालयों में सुबह से ही लोग बुकिंग कराने के लिए कतार में खड़े नजर आए.

सोनारी स्थित आरती इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारी पाल दा ने बताया कि पहले जहां बुकिंग के बाद एक से दो दिन के भीतर सिलिंडर की आपूर्ति हो जाती थी, वहीं अब डिलीवरी में तीन से चार दिन का समय लग रहा है. उन्होंने कहा कि इंडेन गैस कंपनी द्वारा 25 दिनों का लॉक-इन पीरियड लागू कर दिए जाने से भी उपभोक्ताओं में चिंता बढ़ गई है, जिसके कारण लोग समय रहते बुकिंग कराने के लिए एजेंसियों का रुख कर रहे हैं.

शहर की अन्य गैस एजेंसियों के अनुसार सामान्य परिस्थितियों में सिलिंडर की डिलीवरी 1 से 2 दिन में हो जाती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह अवधि बढ़कर 3 से 5 दिन तक पहुंच गई है.

The post Jamshedpur: LPG बुकिंग का सर्वर ठप, गैस एजेंसियों में उमड़ी भीड़ appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Vidhansabha : बढ़ती महंगाई और गैस की बढ़ती कीमत के खिलाफ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन में विधायक संजीव सरदार रहे शामिल
उदित वाणी, रांची : बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस (LPG) की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में झारखंड विधानसभा के बाहर पोटका के विधायक संजीव सरदार ने अपने अन्य विधायक साथियों के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ झारखंड के सत्ता पक्ष द्वारा किया गया, जिसमें महंगाई और गैस की कीमतों को लेकर सरकार को घेरा गया.

महंगाई से आम जनता परेशान हाल है और इसको ले कर हो रहे प्रदर्शन के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और उसके बावजूद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पाने से आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. महंगाई के कारण घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है और लोगों के लिए रसोई चलाना मुश्किल होता जा रहा है.

केंद्र सरकार से दाम नियंत्रित करने और आपूर्ति सुचारू करने की मांग

विधायक सरदार और अन्य विधायकों ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह जल्द से जल्द गैस की कीमतों को नियंत्रित करे, घरेलू सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करे और आम लोगों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए. उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर आवाज़ उठाना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है.

The post Jharkhand Vidhansabha : बढ़ती महंगाई और गैस की बढ़ती कीमत के खिलाफ विधानसभा के बाहर प्रदर्शन में विधायक संजीव सरदार रहे शामिल appeared first on Udit Vani.

LPG Crisis : बुकिंग के बाद भी नहीं मिला गैस सिलेंडर? कहां करें शिकायत, जानिए हेल्पलाइन नंबर
उदित वाणी, नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता बढ़ने लगी है. कई शहरों से ऐसी खबरें सामने आई हैं कि सिलेंडर बुक करने के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी नहीं मिल पा रही है. इससे गैस सप्लाई को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है.

सरकार ने कमी की आशंका को बताया निराधार

केंद्र सरकार ने इन आशंकाओं को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि देश में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है. सरकार के अनुसार आम लोगों की रसोई से जुड़ी गैस जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है. ऐसे में उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है.

घरेलू आपूर्ति को दी जा रही प्राथमिकता

सरकारी सूत्रों का कहना है कि घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि किसी भी घर में गैस की कमी न हो. साथ ही वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध हो सके.

कहीं-कहीं डिलीवरी में देरी की शिकायत

इसके बावजूद कुछ क्षेत्रों से शिकायतें सामने आ रही हैं कि गैस एजेंसियों द्वारा बुकिंग के बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी में देरी हो रही है. कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि डीलर अतिरिक्त पैसे की मांग कर रहे हैं या गैस की आपूर्ति मनमाने ढंग से कर रहे हैं.

समस्या होने पर करें सीधे शिकायत

गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि यदि उन्हें डिलीवरी में देरी या किसी अन्य प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो वे सीधे कंपनी की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए टोल-फ्री नंबर जारी किए गए हैं, जहां कॉल करके उपभोक्ता अपनी समस्या बता सकते हैं.

इंडेन गैस उपभोक्ताओं के लिए नंबर

इंडेन गैस के ग्राहक यदि बुकिंग के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं प्राप्त कर रहे हैं या डीलर की मनमानी का सामना कर रहे हैं, तो वे इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.

टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555

LPG बुकिंग और शिकायत नंबर: 7718955555

भारत गैस उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन

भारत गैस के उपभोक्ता गैस सप्लाई से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

टोल फ्री नंबर: 1800-22-4344

LPG बुकिंग नंबर: 7715012345

एचपी गैस उपभोक्ताओं के लिए सुविधा

एचपी गैस के ग्राहकों को भी डीलर से जुड़ी समस्या या सिलेंडर डिलीवरी में देरी होने पर सीधे कंपनी से संपर्क करने की सुविधा दी गई है.

टोल फ्री नंबर: 1800-2333-555

HP Anytime LPG: 9493602222

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सरकार और गैस कंपनियों का कहना है कि यदि कहीं भी डीलर द्वारा मनमानी या अतिरिक्त पैसे वसूलने की शिकायत मिलती है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं.

The post LPG Crisis : बुकिंग के बाद भी नहीं मिला गैस सिलेंडर? कहां करें शिकायत, जानिए हेल्पलाइन नंबर appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: LPG आपूर्ति बाधित, क्षेत्र के1200 से अधिक उद्योगों का उत्पादन प्रभावित; चैंबर ने प्रधानमंत्री से लगाई गुहार
उदित वाणी, जमशेदपुर: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में आ रही गंभीर बाधा को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीको पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। चैंबर ने कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो इसका असर औद्योगिक उत्पादन और रोजगार पर पड़ सकता है।

महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है जमशेदपुर–आदित्यपुर क्षेत्र

चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने बताया कि जमशेदपुर-आदित्यपुर क्षेत्र पूर्वी भारत के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में शामिल है, जहां बड़ी संख्या में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) संचालित हो रहे हैं। इन उद्योगों में वेल्डिंग, ब्रेजिंग, मेटल कटिंग, फोर्जिंग, हीट ट्रीटमेंट, कास्टिंग सहित कई इंजीनियरिंग प्रक्रियाओं के लिए वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग किया जाता है।

एलपीजी की खपत में औद्योगिक हिस्सेदारी कम

उन्होंने बताया कि देश में एलपीजी की कुल खपत लगभग 31 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष है। इसमें से करीब 84–87 प्रतिशत एलपीजी घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा उपयोग की जाती है, जबकि केवल 13–16 प्रतिशत ही वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों में प्रयोग होता है। ऐसे में उद्योगों के लिए सीमित मात्रा में एलपीजी की सुनिश्चित आपूर्ति करने से घरेलू उपभोक्ताओं पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।

1200 से अधिक उद्योग, एक लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार

चैंबर के अनुसार आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र झारखंड का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है, जो लगभग 3200 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां 1200 से अधिक औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं, जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार देती हैं। ये इकाइयां ऑटोमोबाइल और इंजीनियरिंग उद्योगों की आपूर्ति श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

एलपीजी आपूर्ति में कमी से उत्पादन प्रभावित

चैंबर के उद्योग उपाध्यक्ष हर्ष बांकेरेवाल ने कहा कि हाल के दिनों में घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के निर्देशों के कारण कई औद्योगिक इकाइयों को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते कई इकाइयों को उत्पादन कम करना पड़ रहा है और कुछ जगहों पर काम अस्थायी रूप से बंद करने की स्थिति बन रही है।

उद्योग और रोजगार पर पड़ सकता है असर

चैंबर के महासचिव पुनीत काउंटिया ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो इसका सीधा असर औद्योगिक उत्पादन, आपूर्ति श्रृंखला और स्थानीय रोजगार पर पड़ेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि औद्योगिक इकाइयों के लिए वाणिज्यिक एलपीजी की न्यूनतम और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तेल विपणन कंपनियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं को भेजी गई प्रतिलिपि

सिंहभूम चैंबर ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि औद्योगिक क्षेत्रों में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की न्यूनतम और सुनिश्चित आपूर्ति बनाए रखने के लिए तेल विपणन कंपनियों को निर्देशित किया जाए, ताकि घरेलू जरूरतों के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियां भी सुचारू रूप से चलती रहें।

चैंबर ने इस पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri, झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren तथा पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को भी भेजी है, ताकि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर जल्द कार्रवाई हो सके।

चैंबर ने उम्मीद जताई है कि समय रहते हस्तक्षेप होने से क्षेत्र के उद्योगों को राहत मिलेगी, उत्पादन प्रभावित होने से बचेगा और हजारों लोगों का रोजगार सुरक्षित रह सकेगा।

The post जमशेदपुर: LPG आपूर्ति बाधित, क्षेत्र के1200 से अधिक उद्योगों का उत्पादन प्रभावित; चैंबर ने प्रधानमंत्री से लगाई गुहार appeared first on Udit Vani.