loss Archives - Udit Vani

Tata Steel : ट्यूब डिविजन घाटे में, मैनपावर को कम किया जा सकता है
उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के ट्यूब डिविजन के घाटे में चलने के चलते प्रबंधन, मैनपावर के कम करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. इस बारे में प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच हुई बैठक में प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि ट्यूब डिविजन लगातार घाटे में चल रहा है. इसका तीन चौथाई बिजनेस वेंडर आधारित है, जबकि केवल एक चौथाई बिजनेस ही ट्यूब डिविजन का है. प्रबंधन का कहना है कि वेंडर आधारित बिजनेस की लागत कम है और उसमें घाटा नहीं है, जबकि ट्यूब डिविजन का बिजनेस लगातार घाटे में चल रहा है. ऐसे में मैनपावर को राइटसाइजिंग करना जरूरी हो गया है.

कंपनी को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के लिए यह जरूरी है. इसे लेकर ट्यूब डिविजन के कार्यकारी निदेशक (ईआईसी) संजय साहनी ने टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के साथ बैठक कर कंपनी की स्थिति की जानकारी दी. बैठक में प्रेजेन्टेशन के जरिए बताया गया कि ट्यूब डिविजन का उत्पादन एक मिलियन टन है, जिसमें से 75 फीसदी उत्पादन बाहरी वेंडरों द्वारा होता है. टाटा स्टील केवल इनके उत्पादों की क्वालिटी की जांच कर उसकी ब्रांडिंग करती है. वेंडर के जरिए उत्पाद बनाने का खर्च काफी कम होता है. ट्यूब डिविजन के आंतरिक उत्पादन की लागत काफी ज्यादा है. ऐसे में कंपनी के फिक्स्ड कॉस्ट को घटाने के लिए मैनपावर की कटौती करनी पड़ सकती है.

मैनपावर की समीक्षा

टाटा स्टील में मैनपावर के रेशनाइलेजन को लेकर सर्वे का काम चल रहा है. ब्लास्ट फर्नेस के साथ सीआरएम और आरएमएम विभागों के मैनपावर की व्यापाक समीक्षा की जा रही है. इन विभागों के कर्मियों की उत्पादकता का आकलन किया जा रहा है. यह भी देखा जा रहा है कि जहां मैनपावर ज्यादा है, उसे कैसे समायोजित किया जाएगा.

The post Tata Steel : ट्यूब डिविजन घाटे में, मैनपावर को कम किया जा सकता है appeared first on Udit Vani.

सेमीफाइनल में मोहन बागान ने जमशेदपुर FC रिजर्व्स को 5-1 से हराया
उदित वाणी, जमशेदपुर : रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग (आरएफडीएल) 2024-25 में जमशेदपुर एफसी रिजर्व्स का शानदार प्रदर्शन सेमीफाइनल में थम गया, क्योंकि उन्हें नवी मुंबई के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में मोहन बागान सुपर जायंट के हाथों 5-1 से हार का सामना करना पड़ा. इस परिणाम के साथ जमशेदपुर एफसी अब 14 अप्रैल को होने वाले तीसरे स्थान के प्लेऑफ में एफसी गोवा से भिड़ेगी.

बिवन ने दिलाई बढ़त, लेकिन मोहन बागान ने किया पलटवार

जमशेदपुर एफसी ने खेल की शानदार शुरुआत की. 13वें मिनट में फॉर्म में चल रहे फॉरवर्ड बिवन ज्योति लस्कर के गोल की बदौलत शुरुआती बढ़त हासिल की. यह गोल बिवन द्वारा मोहन बागान के डिफेंस की खराब क्लीयरेंस का फायदा उठाकर बाएं पैर से बेहतरीन फिनिश के साथ किया गया.

हालांकि, मोहन बागान ने तेजी से जवाब दिया. इसके ठीक पांच मिनट बाद साहिल इनामदार ने लीम्पोकपम सिबजीत सिंह के क्रॉस पर बराबरी का गोल दागा, जिससे जमशेदपुर की रक्षा पंक्ति चकरा गई. मैच का रुख मेरिनर्स के पक्ष में चला गया, जिन्होंने हाफटाइम से पहले दो और गोल किए. 22वें मिनट में लोइटोंगबाम ताइसन सिंह के लो फिनिश ने बढ़त दिलाई. 39वें मिनट में सेर्टो वोर्निलन कॉम की क्लोज-रेंज स्ट्राइक ने मोहन बागान को ब्रेक तक 3-1 की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

दूसरे हाफ में पूरी तरह हावी रहा मोहन बागान

दूसरे हाफ में जमशेदपुर एफसी को नियंत्रण हासिल करने में संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि मोहन बागान ने अपनी रक्षा को और मजबूत किया और आक्रामक खेल जारी रखा. 72वें मिनट में सेर्टो वोर्निलन कॉम ने दूर से एक शानदार स्ट्राइक के साथ शाम का अपना दूसरा गोल किया. छह मिनट बाद स्थानापन्न शिबम मुंडा ने स्कोरिंग पूरी करते हुए फाइनल स्कोर 5-1 कर दिया.

जमशेदपुर के लिए अब भी यादगार रहा अभियान

हार के बावजूद यह जमशेदपुर एफसी के युवाओं के लिए एक यादगार अभियान रहा है. उन्होंने अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और कई बेहतरीन प्रदर्शन किए. अब वे फिर से एकजुट होंगे और 14 अप्रैल को तीसरे स्थान के प्लेऑफ में एफसी गोवा का सामना करेंगे, जो कि क्लासिक एफए से अपना सेमीफाइनल हार गया था. जमशेदपुर एफसी की नजर शानदार समापन पर होगी.

The post सेमीफाइनल में मोहन बागान ने जमशेदपुर FC रिजर्व्स को 5-1 से हराया appeared first on Udit Vani.

RFDL में जमशेदपुर FC रिजर्व को मिली करारी हार, गोवा से 4-0 से हारा
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर एफसी ने रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में खेले गये रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग (आरएफडीएल) 2024-25 नेशनल ग्रुप स्टेज के अपने अंतिम ग्रुप ए मुकाबले में एफसी गोवा से 4-0 से हार गई. इस झटके के बावजूद टीम की सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं, क्योंकि डायमंड हार्बर एफसी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण फाइनल मैच में उनकी किस्मत का फैसला होना है. एफसी गोवा को प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए जीत की जरूरत थी, लेकिन उसने मजबूत शुरुआत की और 13वें मिनट में लिकसन रेबेलो के जरिए बढ़त हासिल कर ली.

हाफटाइम से पहले लालथांगलियाना ने बढ़त को दोगुना कर दिया, जबकि लिकसन ने अपना दूसरा गोल करके जमशेदपुर एफसी को बैकफुट पर ला दिया. वेलिंगटन फर्नांडीस के आखिरी क्षणों में किए गए गोल ने गौर्स के लिए परिणाम को सुनिश्चित कर दिया. जमशेदपुर एफसी, जो इस मैच से पहले अपराजित थी, को अब सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए अपने अंतिम ग्रुप-स्टेज मैच में डायमंड हार्बर एफसी के खिलाफ कम से कम एक अंक की आवश्यकता है. टीम इस हार को पीछे छोड़कर अपने जरूरी मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होगी. डायमंड हार्बर एफसी के खिलाफ निर्णायक मैच 4 अप्रैल को होने वाला है.

The post RFDL में जमशेदपुर FC रिजर्व को मिली करारी हार, गोवा से 4-0 से हारा appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: शेयर बाजार में नुकसान से परेशान युवक ने की आत्महत्या
उदित वाणी जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह नीमरोड में सोमवार रात 25 वर्षीय युवक संजीव कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह जब परिजनों ने उसे जगाने की कोशिश की, तो उसका कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए—संजीव फंदे से झूल रहा था।

परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर एमजीएम अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि संजीव सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन क्लास लेता था और उसने अपना काफी पैसा शेयर बाजार में निवेश किया था। लगातार नुकसान होने से वह मानसिक तनाव में था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया।

संजीव अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसके दो भाई और एक बहन है। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर संजीव के मानसिक स्थिति और शेयर बाजार में हुए नुकसान के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

The post Jamshedpur: शेयर बाजार में नुकसान से परेशान युवक ने की आत्महत्या appeared first on Udit Vani.