Loco Pilot Murder Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: जमीन विवाद में लोको पायलट हत्या मामले में दबाव बढ़ते ही पिता-पुत्र ने किया सरेंडर
उदित वाणी जमशेदपुर: शहर के बहुचर्चित लोको पायलट जीके गौतम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में नामजद मुख्य आरोपी राजकिशोर सिंह और उसका पुत्र अंकित सिंह ने पुलिस दबाव के बीच अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों आरोपियों के सरेंडर के बाद पुलिस अब उन्हें रिमांड पर लेकर हत्या की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की तैयारी कर रही है।

पुलिस जांच में अब तक सामने आया है कि हत्या के पीछे जमीन खरीद-बिक्री को लेकर पुराना विवाद मुख्य वजह था। बागबेड़ा के सीपी टोला स्थित एक जमीन को लेकर जीके गौतम और आरोपियों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। इसी रंजिश में सुनियोजित ढंग से हत्या की साजिश रची गई।

घटना 26 अप्रैल 2026 की देर रात की है। बिहार के मुंगेर निवासी और रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत जीके गौतम मालगाड़ी लेकर कांड्रा से टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह पैदल गार्ड लॉबी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लॉबी गेट के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल गौतम को तत्काल खासमहल रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मृतक की पत्नी रीना रानी के बयान पर बागबेड़ा थाना में राजकिशोर सिंह, अविनाश सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में अब तक 12 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है। रिमांड के दौरान हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

The post JAMSHEDPUR: जमीन विवाद में लोको पायलट हत्या मामले में दबाव बढ़ते ही पिता-पुत्र ने किया सरेंडर appeared first on Udit Vani.

टाटानगर क्रू लॉबी के बाहर लोको पायलट हत्या मामला : जमीन विवाद में सुपारी किलिंग की जताई जा रही आशंका
उदित वाणी, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को देर रात क्रू लॉबी के बाहर लोको पायलट जीके गौतम की हत्या ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस वारदात को सुनियोजित सुपारी किलिंग मान रही है, जिसमें पेशेवर शूटरों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

रविवार रात हुई इस घटना में अपराधियों ने बेहद सटीक तरीके से गौतम की कनपटी पर गोली मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। वारदात के तरीके से स्पष्ट है कि हमलावरों ने पहले से पूरी रेकी कर रखी थी और उन्हें गौतम की ड्यूटी तथा मूवमेंट की सटीक जानकारी थी।

जमीन विवाद बना हत्या की बड़ी वजह

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जीके गौतम रेलवे सेवा के साथ-साथ रियल एस्टेट कारोबार में भी सक्रिय थे। हाल ही में उन्होंने आदित्यपुर स्थित कुलुपटांगा क्षेत्र में लगभग 20 कट्ठा जमीन खरीदी थी, जहां वे अपने साझेदारों के साथ प्लॉटिंग का काम कर रहे थे। इसी जमीन को लेकर उनका स्थानीय भू-माफिया और जमीन सिंडिकेट से विवाद चल रहा था। पुलिस का मानना है कि इसी रंजिश में उन्हें रास्ते से हटाने के लिए सुपारी दी गई।

तकनीकी जांच में जुटी पुलिस टीमें

सिटी एसपी ललित मीणा के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया है। जांच के तहत गौतम के मोबाइल की कॉल डिटेल, बैंक लेन-देन और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी जारी है।

परिवार में कोहराम, रेलकर्मियों में आक्रोश

तीन महीने पहले ही डांगुवापोसी से टाटानगर स्थानांतरित हुए गौतम का परिवार आदित्यपुर में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हो गए। पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस हत्याकांड के बाद रेलकर्मियों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि क्रू लॉबी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भी पर्याप्त सुरक्षा नहीं है। फिलहाल, पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

The post टाटानगर क्रू लॉबी के बाहर लोको पायलट हत्या मामला : जमीन विवाद में सुपारी किलिंग की जताई जा रही आशंका appeared first on Udit Vani.

टाटानगर में सनसनी: रनिंग रूम के पास लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, देर रात वारदात से दहशत
उदित वाणी, जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रनिंग रूम के पास अज्ञात अपराधियों ने एक लोको पायलट की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ज्ञानेंद्र कुमार गौतम के रूप में हुई है, जो सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर निवासी बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग 12 बजे की है, जब ज्ञानेंद्र कुमार गौतम ड्यूटी के सिलसिले में रेलवे लॉबी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए दो अपराधी बाइक पर सवार होकर पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले में गोली सीधे उनके सीने में लगी, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गोलियां लगने की बात सामने आई है। गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सिटी एसपी सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बागबेड़ा की ओर फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

इस हत्या की घटना ने रेलवे कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

The post टाटानगर में सनसनी: रनिंग रूम के पास लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, देर रात वारदात से दहशत appeared first on Udit Vani.