Local News Archives - Udit Vani

झारखंड: तड़के टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख
उदित वाणी झारखंड: जामताड़ा जिले के मिहिजाम अंतर्गत वार्ड संख्या-8 स्थित न्यू कॉलोनी (पोखरतल्ला) में रविवार की सुबह एक बड़ी आगजनी की घटना घटी। स्थानीय निवासी मोहम्मद अख्तर के घर परिसर में संचालित टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया और देखते ही देखते गोदाम में रखा लाखों का कीमती सामान जलकर खाक हो गया।

धुएं के गुबार के साथ मची चीख-पुकार

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7 बजे स्थानीय लोगों ने खिड़की से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। शोर मचते ही बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एकत्रित हो गए। गोदाम में टेंट हाउस का सामान होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने खुद ही मोर्चा संभाला और पानी व अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।

3 से 4 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान

कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग को और फैलने से रोका। हालांकि, जब तक आग बुझती, तब तक टेंट हाउस में रखे गद्दे, सजावटी पोशाक, तकिए, सोफा, बेडशीट, बिजली के पंखे और अन्य साज-सज्जा का सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था। पीड़ित मोहम्मद अख्तर के अनुसार, प्रारंभिक अनुमान के तौर पर करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना ने उनके व्यवसाय को भारी चोट पहुँचाई है।

दमकल की अनुपलब्धता पर फूटा लोगों का गुस्सा

घटना की सूचना मिहिजाम पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई थी। लेकिन स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी देखी गई कि दमकल के पहुंचने से पहले ही सब कुछ जल चुका था। मोहल्लेवासियों का कहना है कि मिहिजाम शहर में स्थायी दमकल वाहन (Fire Brigade) की व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार आगजनी की घटनाओं में भारी नुकसान उठाना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द यहाँ अग्निशमन केंद्र या वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है।

The post झारखंड: तड़के टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख appeared first on Udit Vani.

सुबह ही निपटा लें जरूरी काम, कल पटमदा में तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
पटमदा: गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को चांडिल के मानीकुई ग्रिड से काली मंदिर होते हुए पटमदा विद्युत सब-स्टेशन (33 केवी) तक केबुल का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।

यह कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा, जिसके कारण इस दौरान विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। मानगो-2 के सहायक अभियंता मोहम्मद शाहनवाज अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेंटेनेंस कार्य अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या न हो।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपने आवश्यक कार्य सुबह ही निपटा लें। इस दौरान पटमदा, बोड़ाम एवं काटिन सब-स्टेशन से जुड़े सभी गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की है।

The post सुबह ही निपटा लें जरूरी काम, कल पटमदा में तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND: समाहरणालय में रेड क्रॉस प्रबंधन समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए कई निर्देश
उदित वाणी, चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला इकाई पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पीडी आईटीडीए, सामान्य शाखा उपसमाहर्ता, अंचलाधिकारी चाईबासा, रेड क्रॉस जिला इकाई के सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

वेबसाइट निर्माण और नियमित अपडेट पर जोर

बैठक के दौरान उपायुक्त ने रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला इकाई के लिए बनाए जा रहे वेबसाइट के संबंध में जानकारी प्राप्त की. उन्होंने निर्देश दिया कि वेबसाइट तैयार होने के बाद समिति के सभी सदस्यों का विवरण अपडेट किया जाए. इसके साथ ही संस्था द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों की जानकारी और संबंधित फोटोग्राफ्स नियमित रूप से अपलोड किए जाएं, ताकि गतिविधियों की पारदर्शिता और पहुंच सुनिश्चित हो सके.

ब्लड डोनेशन कैंप और गतिविधियों में निरंतरता पर बल

उपायुक्त ने समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों में निरंतरता बनाए रखना आवश्यक है, जिससे जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके.

मेंबरशिप ड्राइव चलाने का निर्देश

बैठक में मेंबरशिप ड्राइव चलाने पर भी जोर दिया गया. उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़ें और समाज सेवा में योगदान दें.

सदस्यता के लिए संपर्क का आग्रह

इच्छुक व्यक्ति भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला इकाई पश्चिमी सिंहभूम, मधु बाजार चाईबासा स्थित कार्यालय में संपर्क कर सदस्यता ले सकते हैं. अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि लोगों की भागीदारी से संस्था की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी.

The post JHARKHAND: समाहरणालय में रेड क्रॉस प्रबंधन समिति की बैठक, उपायुक्त ने दिए कई निर्देश appeared first on Udit Vani.

बेकाबू रफ्तार का तांडव: घर की दीवार तोड़ी, तीन वाहन चकनाचूर
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने लापरवाही की हद पार कर दी। अनियंत्रित वाहन सीधे एक घर की चहारदीवारी तोड़ते हुए अंदर घुस गया और वहां खड़े तीन वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 11 बजे पिंकी सिंह के घर के पास हुआ। अचानक तेज धमाके की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले तो देखा कि भारी वाहन घर के अंदर घुस चुका है और नुकसान कर चुका है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

मामले का समाधान नहीं होने पर वाहन चालक और मालिक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

The post बेकाबू रफ्तार का तांडव: घर की दीवार तोड़ी, तीन वाहन चकनाचूर appeared first on Udit Vani.

Jamshepdur: सरयू राय ने किचन शेड, पेबर्स ब्लॉक और सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन
जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने आज कदमा के इसीसी फ्लैट, काली मंदिर परिसर में 889150 (आठ लाख 89 हजार150 रुपये) की लागत से बने किचन शेड, पेबर्स ब्लॉक और सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया.

इस उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र विशेष की मांग पूरी हो गई। यह निर्माण कार्य विधायक निधि से हुआ है.

इस मौके पर पप्पू सूर्यवंशी, तारक मुखर्जी, दिनेश सिंह, मनोज सिंह, रविशंकर सिंह, रंजीत सरकार, संजू सरकार, चंदन, माधव सिंह, रवि रंजन सिंह, टिंकू साहू, सपा दास आदि मौजूद रहे.

The post Jamshepdur: सरयू राय ने किचन शेड, पेबर्स ब्लॉक और सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन appeared first on Udit Vani.