leak Archives - Udit Vani

CGL पेपरलीक मामले में CID रिपोर्ट की सुपरविजन SP रैंक के अधिकारी से करायें-हाईकोर्ट
उदित वाणी, रांची : जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में मंगलवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने सीआईडी द्वारा अबतक पेश की गई रिपोर्ट की सुपरविजन एसपी रैंक के अधिकारी कराने का आदेश दिया है. खंडपीठ ने कहा कि इस गंभीर और संवेदनशील मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से नहीं कराई जा सकती है.

इसके साथ ही अदालत ने 15 दिनों के भीतर नए जांच अधिकारी की जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि परीक्षा में असफल छात्रों की ओर से सीबीआई जांच की मांग की गई है. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर 2025 को निर्धारित की है.

The post CGL पेपरलीक मामले में CID रिपोर्ट की सुपरविजन SP रैंक के अधिकारी से करायें-हाईकोर्ट appeared first on Udit Vani.

Neet Paper Leak Case: रांची और पटना में कई ठिकानों पर ED की छापेमारी
रांची/पटना: साल 2024 के नीट पेपर लीक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह रांची के बरियातू , बिहार के पटना, और नालंदा में कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।

जानकारी के अनुसार, पेपर लीक के मास्टरमाइंड बिहार निवासी संजीव मुखिया, उसके कई रिश्तेदार और करीबी इस मामले में ईडी की जांच के दायरे में हैं। पेपर लीक के मामले में चल रही सीबीआई जांच में बड़े पैमाने पर रकम के लेनदेन का मामला उजागर होने के बाद ईडी ने इसीआईआर (इन्फोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट) दर्ज कर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है।

मई 2024 में मेडिकल के यूजी कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश (नीट) परीक्षा के बाद पेपर लीक की खबरें सामने आने के बाद इस मामले की जांच सबसे पहले पटना की आर्थिक अपराध इकाई ने शुरू की थी। बाद में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।

जांच में इस मामले के मास्टरमाइंड के रूप में संजीव मुखिया का नाम सामने आया था, जिसे 24-25 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में है।

जानकारी के अनुसार, ईडी ने गुरुवार को रांची में संजीव मुखिया के करीबी सिंकंदर प्रसाद यादवेंद्र और पटना में उसके बेटे डॉ. शिव के ठिकानों पर दबिश दी है।

इस पेपर लीक में सीबीआई ने पिछले साल झारखंड के हजारीबाग से ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एवं एनटीए के सिटी कोऑर्डिनेटर एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल मो. इम्तियाज, एक दैनिक अखबार के पत्रकार जमालुद्दीन और एक गेस्ट हाउस के संचालक राजकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई की जांच में इसके पुख्ता साक्ष्य सामने आए हैं कि नीट-यूजी के पेपर हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल स्थित सेंटर से लीक किए गए थे। यहीं से पेपर पटना भेजा गया था, जहां एक हॉस्टल में कई छात्रों से मोटी रकम लेकर न सिर्फ पेपर उपलब्ध कराए गए थे, बल्कि उनके उत्तर भी रटवाए गए थे।

(IANS)

The post Neet Paper Leak Case: रांची और पटना में कई ठिकानों पर ED की छापेमारी appeared first on Udit Vani.

JHARKHAND : CGL पेपर लीक मामले में CID जांच पर सरकार ने हाईकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट
उदित वाणी, रांची : राज्य सरकार द्वारा सीजीएल पेपर लीक मामले में र्सीआइडी जांच पर झारखंड हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दायर की गई. जिसमें बताया गया कि मामले में सीआईडी अनुसंधान जारी है और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दायर किया गया है. परंतु फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं हुई है. इस मामले में परीक्षा में गड़बड़ियों की सीर्बीआइ जांच को लेकर दायर जनहित याचिका पर बुधवार को चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने सुनवाई की. इस दौरान राज्य सरकार की ओर से खंडपीठ से कहा गया कि महाधिवक्ता राजीव रंजन बहस करेंगे. इसलिए मामले को दोपहर 12.30 बजे रख दिया जाय. इस पर खंडपीठ ने मामले की सुनवाई अगले सप्ताह तक टाल दी तथा खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 जून की तिथि निर्धारित कर दी.

इसके साथ ही अदालत ने सीजीएल परीक्षा के रिजल्ट प्रकाशन पर पूर्व में लगी रोक को बरकरार रखा. इस मामले में प्रार्थी प्रकाश कुमार व अन्य की ओर से जनहित याचिका दायर कर सीजीएल परीक्षा-2023 में पेपरलीक व अन्य गड़बड़ियों का आरोप लगाया है. जिसमें पेपरलीक व बड़ी संख्या में प्रश्नों को रिपीट करने जैसी गड़बड़ी करने का आरोप है. सीजीएल परीक्षा रद्द करने तथा पूरे मामले की जांच सीबीआई जैसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने का अदालत से आग्रह किया गया है. इस सीजीएल परीक्षा में 304769 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और जेएसएससी द्वारा सीजीएल परीक्षा का फाइनल आंसर कुंजी भी प्रकाशित किया जा चुका है.

The post JHARKHAND : CGL पेपर लीक मामले में CID जांच पर सरकार ने हाईकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur: बर्मामाइंस में पाइपलाइन फटी, रोज बह रहा हजारों लीटर पानी
उदित वाणी, जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना के समीप स्थित मेन पाइपलाइन का पाइप पिछले 10 दिनों से फटा हुआ है, जिससे हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है. स्थानिय निवासी जितेन्द्र कुमार शाह ने बताया कि कई बार इस मुद्दे को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया गया है. हालांकि, विभाग के अधिकारी मौके पर आकर फोटो लेते हैं, लेकिन किसी भी तरह की मरम्मत या कार्रवाई नहीं की जा रही है.

विवरण और समस्या का सामना

वह बताते हैं कि पाइपलाइन के फटने के कारण न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि स्थानीय लोग भी आवागमन में कठिनाई महसूस कर रहे हैं. बर्बाद हो रहे पानी के कारण स्थिति और भी गंभीर होती जा रही है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.

The post Jamshedpur: बर्मामाइंस में पाइपलाइन फटी, रोज बह रहा हजारों लीटर पानी appeared first on Udit Vani.

Jac Paper Leak: पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, कोडरमा पुलिस ने गिरिडीह से 6 छात्र गिरफ्तार
उदित वाणी, कोडरमा: जैक पेपर लीक मामले में कोडरमा पुलिस ने गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र से छह छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि पेपर लीक मामले में कई संदिग्ध लोग गिरिडीह में रह रहे हैं. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने रात लगभग दो बजे गिरिडीह थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा के दो घरों में छापामारी की और संदिग्ध छात्रों को हिरासत में लिया.

प्रश्नपत्र बेचने और कमाई करने वाला छात्र

हिरासत में लिए गए छह छात्रों में से एक कमलेश है, जिसने परीक्षा से पहले दसवीं का प्रश्न पत्र कई लोगों को बेच दिया था. इसके बदले में उसने 15 से 20 हजार रुपये की कमाई की थी. सभी छात्र गिरिडीह में रहकर पढ़ाई कर रहे थे और काम भी करते थे.

छात्रों की करतूत: स्ट्रांग रूम से चोरी

कोडरमा पुलिस के अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि हिरासत में लिए गए छात्रों ने स्ट्रांग रूम से प्रश्न पत्र की चोरी की थी. ये छात्र पढ़ाई के साथ-साथ मजदूरी भी करते थे. मंगलवार को गिरिडीह के न्यू बरगंडा से इन छह छात्रों को कस्टडी में लिया गया.

पुलिस का नेतृत्व और उच्च स्तरीय बैठक

कोडरमा पुलिस की छापेमारी का नेतृत्व एसडीपीओ अनिल सिंह ने किया. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक समीक्षा बैठक की थी. इस बैठक में सीआईडी आइजी असीम विक्रांत मिंज, हजारीबाग रेंज के डीआइजी संजीव कुमार, पलामू के डीआइजी वाइएस रमेश, गढ़वा के एसपी दीपक पांडेय और कोडरमा के एसपी अनुदीप सिंह भी मौजूद थे.

The post Jac Paper Leak: पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, कोडरमा पुलिस ने गिरिडीह से 6 छात्र गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.