LBSM Collage Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: LBSM कॉलेज में सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, 7 दिन का अल्टीमेटम
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर के LBSM कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं की कमी और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बुधवार को छात्र संघ ने जोरदार प्रदर्शन किया। बढ़ती अव्यवस्था के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोलते हुए कॉलेज प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।

छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन

आजसू युवा मोर्चा के प्रभारी दीपक पाण्डेय के निर्देश पर छात्र संघ ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्र अध्यक्ष सोनू कुमार साव के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में कॉलेज की मूलभूत समस्याओं और छात्राओं की सुरक्षा को प्रमुख मुद्दा बनाया गया।

इन मांगों को रखा गया प्रमुखता से

छात्रों ने ज्ञापन में कई अहम मांगें रखीं, जिनमें शामिल हैं:

छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय की व्यवस्था

छात्राओं की सुरक्षा के लिए कैंपस और आसपास ‘पिंक पेट्रोलिंग’ शुरू करना

पीने के साफ पानी, बिजली और पूरे परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित करना

कॉलेज में सुरक्षा गार्ड की तैनाती

छात्रों को जल्द पहचान पत्र (ID Card) उपलब्ध कराना

नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन

7 दिनों का अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी

छात्र अध्यक्ष सोनू कुमार साव ने कड़े शब्दों में कहा कि शिक्षा के मंदिर में न तो बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं और न ही छात्राएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने साफ कहा कि यह स्थिति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छात्र संघ ने कॉलेज प्रशासन को 7 दिनों का समय देते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

The post JAMSHEDPUR: LBSM कॉलेज में सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, 7 दिन का अल्टीमेटम appeared first on Udit Vani.

Jharkhand: देशभर के दर्शनशास्त्र के विद्वानो के बीच कोल्हान विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे LBSM College के डॉ दीपंजय
उदित वाणी, जमशेदपुर: एल.बी.एस.एम. महाविद्यालय, जमशेदपुर के दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष, डॉ दीपंजय श्रीवास्तव को अखिल भारतीय दर्शन परिषद द्वारा आयोजित “त्रिदिवसीय कांफ्रेंस” के लिए समन्वयक (कार्डिनेटर) के रूप में नियुक्त किया गया है. यह कांफ्रेंस रांची विश्वविद्यालय में 22 मार्च से 24 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा.

“योग तथा मानव चेतना” पर केंद्रित कांफ्रेंस

इस कांफ्रेंस में, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष, डॉ दीपंजय श्रीवास्तव को “योग तथा मानव चेतना” विषय पर समन्वयक के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है. यह कांफ्रेंस देशभर से दर्शनशास्त्र के विद्वान शिक्षकों का जमावड़ा होगा, जो अपने विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. डॉ दीपंजय श्रीवास्तव भी इस मंच पर योग दर्शन पर अपने विचार व्यक्त करेंगे और नई जानकारियां प्राप्त करेंगे.

कोल्हान विश्वविद्यालय का गर्व

इस चयन पर डॉ दीपंजय श्रीवास्तव ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय से उनका नाम इस मंच पर समन्वयक के रूप में चुना जाना उनके लिए गर्व की बात है. इससे न केवल एल.बी.एस.एम. महाविद्यालय का नाम रोशन हुआ है, बल्कि कोल्हान विश्वविद्यालय का भी मान बढ़ा है. डॉ दीपंजय श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि अब तक कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के किसी शिक्षक का नाम अखिल भारतीय दर्शन परिषद के कांफ्रेंस में अधिकारी के रूप में नहीं आया है.

पुरस्कारों से सम्मानित डॉ दीपंजय

इसके पूर्व, डॉ दीपंजय श्रीवास्तव को “महिला दार्शनिक परिषद” से “बेस्ट बुक एप्रिसिएशन अवार्ड” से सम्मानित किया गया था. इसके साथ ही, बिहार सरकार द्वारा दर्शनशास्त्र विषय में “गुरु शिक्षा सम्मान” भी उन्हें प्रदान किया गया है.

The post Jharkhand: देशभर के दर्शनशास्त्र के विद्वानो के बीच कोल्हान विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे LBSM College के डॉ दीपंजय appeared first on Udit Vani.

विश्व कविता दिवस पर LBSM College में छात्रों ने सुनाई अपनी लिखी कविता
उदित वाणी, जमशेदपुर: आज विश्व कविता दिवस के अवसर पर LBSM कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के लिटरेरी क्लब द्वारा एक बहुभाषिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मैथिली हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अशोक कुमार झा ने विश्व कविता दिवस के महत्व को स्पष्ट करते हुए कहा कि साहित्य का मुख्य उद्देश्य समाज को जोड़ना है और कविता इसके लिए सबसे प्रभावी माध्यम है. उन्होंने दिनकर की प्रसिद्ध पंक्तियों का उदाहरण देते हुए कहा, “राजनीति जब लड़खड़ाती है तो साहित्य उसे संभालता है.”

साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित पुराने छात्र

कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व छात्रों को साहित्य अकादमी के विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. इन छात्रों को अंग वस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में रविंद्र नाथ मुर्मू, जोब मुर्मू, ताला टुडू, पीतांबर माझी और वीर प्रताप मुर्मू शामिल थे. सभी सम्मानित छात्रों ने इस सम्मान को लेकर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि महाविद्यालय के द्वारा उन्हें याद करना और सम्मानित करना उनके लिए गर्व की बात है.

मुख्य अतिथियों का काव्य पाठ

मुख्य अतिथि के रूप में रागिनी भूषण ने कविता के महत्व को रस और छंदों के संदर्भ में स्पष्ट किया. उन्होंने अपने मुक्तक और संस्कृत की लयबद्ध कविता प्रस्तुत की, जिससे छात्रों पर गहरा प्रभाव पड़ा. संथाली भाषा के वरिष्ठ कवि श्री भोगल सोरेन ने संथाली में अपनी कविता का पाठ किया और कार्यक्रम को संबोधित भी किया.

भाषाओं का संगम: एक बहुभाषिक कवि गोष्ठी

इस कवि गोष्ठी की विशेषता रही कि 20 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया. इन छात्रों ने संथाली, अंग्रेजी, बांग्ला, हिंदी, नागपुरी, उर्दू जैसी विभिन्न भाषाओं में अपनी कविताएं प्रस्तुत की. इन कविताओं के विषय पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, बेरोजगारी, विकास, अध्यात्म और अन्य सामाजिक मुद्दों पर आधारित थे. छात्रों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया.

महाविद्यालय के योगदान और आने वाले प्रयास

कार्यक्रम के दौरान कविता में छंदों का महत्व, आज के कविता लेखकों का दायित्व और कविता के सामाजिक संदर्भ पर भी चर्चा की गई. यह निर्णय लिया गया कि जिन कविताओं का पाठ आज किया गया है, उन्हें महाविद्यालय के साहित्यिक बुलेटिन में प्रकाशित किया जाएगा.

समारोह में भाग लेने वाले प्रमुख लोग

इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब जमशेदपुर मिड टर्म की अध्यक्ष प्रीति सैनी ने भी कविता पाठ किया. इसके अलावा कई अन्य पदाधिकारी और शिक्षकों ने भी इस आयोजन में भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर विनोद कुमार और धनबाद ज्ञापन हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम प्रसाद ने किया.

The post विश्व कविता दिवस पर LBSM College में छात्रों ने सुनाई अपनी लिखी कविता appeared first on Udit Vani.

LBSM कॉलेज में वेबसाईट एवं एआई पर कार्यशाला
उदित वाणी, जमशेदपुर: एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर में वेबसाईट एवं एआई पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें कॉलेज के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया. 8 मार्च तक आईबीएम के सहयोग से चलने वाले इस कार्यशाला में वेबसाईट डिजाइनिंग और एआई के उपयोग का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा इसके सैद्धांतिक स्वरूप से भी अवगत कराया जा रहा है. विशेष कर शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मियों एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं को इसमें सम्मिलित होने का अवसर मिल रहा है. वेबसाइट डिजाइन, वेबसाइट डिजाइन के प्रकार, वेबसाइट का उपयोग, वेबसाइट के महत्व और वेबसाइट के स्वयं संचालन का तरीका तो सिखाए ही जा रहा हैं, साथ ही इसके व्यावसायिक महत्व पर भी प्रकाश डाला जा रहा है.

इसी के साथ एआई के बढ़ते हुए महत्व ,इसका शैक्षणिक एवं व्यवसायिक उपयोग के साथ-साथ दैनंदिन जीवन में इसके अनुप्रयोगों की विशिष्ट जानकारी दी जा रही है.आईबीएम के प्रशिक्षको द्वारा यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है और प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में डा. अशोक कुमार झा, डा. दीपंजय श्रीवास्तव, डा एल. संचिता भुई सेन, डा. जया कच्छप, डा सुष्मिता धारा, प्रो रितु, डा. सलोनी, डा. प्रमिला, डा. प्रशांत, डा. सुधीर, डा शबनम, मोहन,चंदन, शिप्रा , सुमित्रा सहित सैंकड़ों विधार्थी शामिल हुए.

The post LBSM कॉलेज में वेबसाईट एवं एआई पर कार्यशाला appeared first on Udit Vani.

LBSM कॉलेज में मनाया गया नवाचार व खोज का उत्सव
उदित वाणी, जमशेदपुर: एलबीएसएम कॉलेज के सेमिनार हॉल में विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान विभाग द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा तथा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार यूएन पाठक के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि भारतीय मनीषियों ने अपने गहन चिंतन और अनुसंधान से न केवल अपने देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी विज्ञान और ज्ञान के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण स्थान हासिल किया. इस दौरान भौतिकी विभाग की डॉ. सुष्मिता धारा, रसायन शास्त्र विभाग के प्रो. अरविंद कुमार पंडित तथा वनस्पति शास्त्र विभाग की डॉ जया कच्छप ने विज्ञान व प्रौद्योगिकी के विकास पर वैज्ञानिको और शिक्षकों के योगदान और उनके अभूतपूर्व कार्यों की चर्चा की.

इस दौरान मॉडल प्रदर्शनी में रोहन कुमार और यश राज चौहान को प्रथम जबकि पल्लवी बाला को द्वितीय स्थान तथा दशमत टुडू और संजय सोरेन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. पोस्टर प्रतियोगिता में प्रकाश टुडू को प्रथम, अंजलि बास्के को द्वितीय और प्रेम मंडल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान युवराज गुप्ता, द्वितीय स्थान सोनम टुडू और तृतीय स्थान किशन विश्वकर्मा को मिला. निबंध प्रतियोगिता में रजनी सोरेन प्रथम, सोनाली पॉल द्वितीय और अष्टमी कुमारी तृतीय स्थान पर रहे. इस दौरान मॉडल प्रदर्शनी में कॉलेज के पूर्व छात्र रोहन कुमार रजक के द्वारा कम लागत पर घरेलु सुरक्षा हेतु बनाए गए हाऊस गार्ड रोबोट ने सभी को प्रभावित किया. मंच का संचालन डॉ. जया कच्छप ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संतोष कुमार ने किया.

The post LBSM कॉलेज में मनाया गया नवाचार व खोज का उत्सव appeared first on Udit Vani.

राज्यपाल की स्वीकृति के बाद डॉ. झा फिर बनाए गए LBSM कॉलेज के प्राचार्य
उदित वाणी, जमशेदपुर: चार महीने के अंतराल के बाद एक बार फिर राज्यपाल सह कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की स्वीकृति के साथ विश्वविद्यालय ने डॉक्टर अशोक कुमार झा को एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर का प्राचार्य बनाया है. इस संबंध में कोल्हन विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा कुलपति के आदेश से अधिसूचना जारी की गई है.

ज्ञात हो कि इससे पूर्व 23 अगस्त 24 तक लगातार 3 वर्ष तक डॉ. झा ने एलबीएसएम में प्राचार्य की जिम्मेदारी संभाली थी. उस 3 वर्षों में एलबीएसएम कॉलेज में 300 से अधिक संगोष्ठियों का आयोजन संभव हुआ था और नेट की तैयारी पूरी कर विश्वविद्यालय को इसकी सूचना दे दी गई थी. इस कार्यकाल में फुटबॉल मैदान बास्केटबॉल मैदान और वॉलीबॉल मैदान का निर्माण हुआ था. इसके साथ एलबीएसएम कॉलेज और उनके छात्रावासों में 80 मेगावाट का सोलर सिस्टम इंस्टॉल किया गया था. बीच में चार महीना के लिए डॉक्टर बी एन प्रसाद को एलबीएसएम कॉलेज का प्रचार बनाया गया था.

अब अधिसूचना जारी होने के बाद डॉ. अशोक कुमार झा ने अपना कार्यभार संभाल लिया और इसकी सूचना विश्वविद्यालय को भी दे दी. छात्रों और शिक्षकों तथा शिक्षित कर्मियों ने इस अवसर पर प्राचार्य के रूप में उनका स्वागत किया और उम्मीद जाहिर की कि नए सिरे से कॉलेज के विकास का कार्य हम लोग प्रारंभ करेंगे. मागे पर्व होने के कारण सोमवार को छात्राओं ने मांदर बजाकर और नृत्य कर अपने नए प्राचार्य का स्वागत किया. डॉ झा मैथिली और हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अशोक अविचल के नाम से प्रसिद्ध है तथा मैथिली हिंदी और संथाली में इनके द्वारा लिखित अनूदित एवं संपादित 25 पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है.

इन्होंने मैथिली के अतिरिक्त हिंदी अंग्रेजी और शिक्षा कुल चार विषयों में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है तथा प्रोफेशनल काउंसलर का भी कोर्स इन्होंने कर रखा है. इस अवसर पर शिक्षक संघ के सचिव एवं सीनेट सदस्य प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद, वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष एवं सीनेट सदस्य डा विजय प्रकाश, प्रो विनोद कुमार, डा विनय कुमार गुप्ता, डा दीपंजय श्रीवास्तव, डा संचिता भुई सेन, अरविंद प्रसाद पंडित, संतोष राम, डा जया कच्छप, रितु, डा सुधीर कुमार, सौरभ वर्मा, मिहिर डे, शिप्रा बोईपाई, बाबूराम सोरेन, हरिहर टुडु, रामप्रवेश, विनय कुमार सहित सैंकड़ों विधार्थी उपस्थित रहे.

The post राज्यपाल की स्वीकृति के बाद डॉ. झा फिर बनाए गए LBSM कॉलेज के प्राचार्य appeared first on Udit Vani.

यौन नैतिकता का दारोगा बनना उचित नहीं: डॉ. बीएन प्रसाद
उदित वाणी, जमशेदपुर: ‘‘यौनिकता का प्रश्न पुरातन भारत में आज की तरह मुश्किल नहीं था. हमारे यहां किन्नर और गंधर्व का जिक्र मिलता है. समलैंगिकता कोई नयी चीज नहीं है, लेकिन होमोसेक्सुअलिएटी और बायोसेक्सुअलिटी पर अब चर्चाएं हो रही हैं. एलजीबीटी के लिए कानून बन रहे हैं. हालांकि उनका लेखकीय मकसद केवल इस विषय का ही चित्रण करना नहीं था, बल्कि नब्बे के दशक में जवान होने वाली पीढ़ी की अनुभूतियों और जीवन-यथार्थ का चित्रण करना ही मूल मकसद था.’’ शनिवार को एलबीएसएम कॉलेज और साहित्य कला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित ‘पुस्तक चर्चा सह पाठक-लेखक संवाद’ कार्यक्रम में ‘दरकते दायरे’ उपन्यास की लेखिका विनीता अस्थाना ने डॉ. क्षमा त्रिपाठी से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं.

उन्होंने कहा कि दायरों का दरकना स्वाभाविक है. उपन्यास सत्य घटनाओं पर आधारित है. केवल पात्रों और जगहों के नाम बदल दिए गए हैं. कपड़े, वेशभूषा या किसी व्यक्ति को पसंद करना सामान्य चीजें हैं. इनको लेकर बावेला मचाना उचित नहीं है. समाज में चुनाव की स्वतंत्रता होनी चाहिए. किसको किसके साथ रहना है या किसको किसके साथ संबंध बनाना है, यह हर किसी का हक होना चाहिए. यह सोचना पूरी तरह सही नहीं है कि पैसा कमाने से ही स्त्री स्वतंत्र हो जाती है. कामकाजी महिलाओं के प्रति समाज में हिंसा अधिक है. उनके चरित्र को सही गलत ठहराने की प्रवृत्ति अब भी है.

इसके पूर्व बतौर मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. बीएन. प्रसाद ने कहा कि मानवीय संबंधों का कोई स्थायी दायरा कभी नहीं रहा. संस्कृति, समाज, धर्म, यौन-संबंध सबके दायरे बदलते रहे हैं. सामंती समाज ने जो मर्यादाएं स्त्रियों पर थोप रखा था, पूंजीवादी नवउदारीकरण के दौर में वे मर्यादाएं किस प्रकार टूटने लगीं, यह उपन्यास इसे बखूबी दिखाता है. हालांकि आज पूंजीवाद और नवसाम्राज्यवाद के चौधरी अमेरिका का राष्ट्रपति ट्रंप यौनिकता के मामले में जो भी अधिकार मिले थे, उसे खत्म कर रहा है. जबकि क्या प्राकृतिक है या क्या अप्राकृतिक है, यह तय करने के बजाय यौन हिंसा और उत्पीड़न मुक्त समाज के बारे में सोचना चाहिए. अपनी युवा पीढ़ी की जिज्ञासा, आकांक्षा, मानसिक मुश्किलों में साझेदार बनना चाहिए. यौन नैतिकता का दारोगा बनने के बजाए नई पीढ़ी को नये दायरे और नये पैमाने बनाने देना चाहिए. लव को सामाजिक-सांस्कृतिक बदलाव का माध्यम बनाना चाहिए.

अध्यक्षता करते हुए एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि समाज में जो प्रश्न मौजूद होते हैं, उसे उठाना साहित्यकार का कर्तव्य होता है. विनीता अस्थाना का अपना एक स्पष्ट दृष्टिकोण रहा है. कुछ कन्फ्यूजन है तो वह हमारे समय का कन्फ्यूजन है. अंतधार्मिक प्रेम गलत नहीं है, पर धर्म परिवर्तन के लिए कोई प्रेम होगा तो वह लव जेहाद ही होगा. हमें हर प्रकार की धार्मिक-राजनीतिक कट्टरता का विरोध करना चाहिए. समता और समरसता से पूर्ण समाज का निर्माण ही साहित्य का उद्देश्य होता है.

दरकते दायरे’ उपन्यास एक बोल्ड उपन्यास :

क्षमा शर्मा ने ‘दरकते दायरे’ उपन्यास को एक बोल्ड उपन्यास की संज्ञा दी. लेखक-पाठक संवाद के दौरान उर्दू की विभागाध्यक्ष डॉ. शबनम परवीन ने कहा कि विनीता अस्थाना के उपन्यासों की औरतें मुख्तलिफ हैं. अंग्र्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल ने आज की लड़कियों के जीवन-दर्शन में होने वाले बदलावों की चर्चा की. राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने कहा कि जब राज्य समाज नहीं था, तब संबंध कैसे रहे होंगे. कैसे तय होगा कि क्या प्राकृतिक है और क्या अप्राकृतिक? दर्शनशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. दीपंजय श्रीवास्तव ने धर्म, गोत्र, खाप-पंचायतों की भूमिका पर प्रश्न उठाया और सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित कानूनों की चर्चा की.

इस मौके पर हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो. पुरुषोत्तम प्रसाद, कला फाउंडेशन के ब्रजेश मिश्र, बांग्ला विभाग की अध्यक्ष डॉ. संचिता भुईसेन, दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर संतोष राम, वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. जया कच्छप, भौतिकी विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुष्मिता धारा, इतिहास विभाग की अध्यक्ष डॉ. स्वीकृति, इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफसर मोहन साहू, वाणिज्य विभाग की प्रोफसर डॉ. रानी, मनोविज्ञान विभाग के प्रो. डॉ. प्रशांत और प्रमिला किस्कू, हो विभाग की प्रोफेसर शिप्रा बोयपाई, अंग्रेजी विभाग की रिषिता राय, प्रीति कुमारी, ललन कुमार दत्ता, रामप्रवेश सिंह, अजय कुमार दीप आदि मौजूद थे.

The post यौन नैतिकता का दारोगा बनना उचित नहीं: डॉ. बीएन प्रसाद appeared first on Udit Vani.

फिर से LBSM कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य बने डॉ. एके झा
उदित वाणी, जमशेदपुर: लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज करनडीह के प्राचार्य डॉ. बीएन प्रसाद की सेवानिवृत्ति के बाद शुक्रवार को पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने फिर से प्राचार्य पद का प्रभार संभाल लिया. डॉ. एके झा बीएन प्रसाद को प्राचार्य बनाए जाने से पहले भी एलबीएसएम कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य के रूप में सेवा दे चुके हैं.

बहरहाल, शुक्रवार को कॉलेज प्रशासन ने सेवानिवृत्त डॉ. बीएन प्रसाद को विदाई दी. विदाई समारोह में एलबीएसएस कॉलेज जमशेदपुर के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों, विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और पूरी गर्मजोशी के साथ उन्हें अगली पारी के लिए शुभकामनाएं दी. विद्यार्थियों ने ढोल नगाड़े के साथ एवं शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों ने गीत, कविता, संस्मरण के साथ विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया. इस अवसर पर डॉ. बीएन प्रसाद ने कहा कि सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी ईमानदारी पूर्वक महाविद्यालय के विकास में सहयोग करें और विद्यार्थी सही दिशा में आगे बढ़कर रोजगार पाकर देश और राज्य का विकास करें. डॉ. अशोक कुमार झा ने स्मृति चिन्ह, सॉल देकर उनका स्वागत किया साथ ही शिक्षक संघ, शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उपहार देकर उनको विदाई दी.

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिनोद कुमार, डॉ. विजय प्रकाश, पुरुषोत्तम प्रसाद, डॉ. मौसमी पॉल, डॉ. दीपांजय श्रीवास्तव, डॉ. संचिता भुई सेन, अरविंद पंडित, संतोष राम, डॉ. जया कच्छप, डॉ. सुष्मिता धारा, डॉ. स्वीकृति, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. प्रशांत, डॉ. रानी, बाबूराम सोरेन, शिप्रा बोईपाई, संजीव मुर्मू, सौरभ वर्मा, मिहिर डे, पुनीता मिश्रा, प्रियंका सिंह, राम प्रवेश, हरिहर टुडु, बिरेश चंद्र सरदार, अजीत सिंह, राजेश कुमार, ललन, प्रदीप, आजो आदि उपस्थित रहे.

The post फिर से LBSM कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य बने डॉ. एके झा appeared first on Udit Vani.

LBSM में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम: जानिए कुंडली मिलान से पहले थैलेसिमिया की जांच क्यों है जरूरी
उदित वाणी, जमशेदपुर: लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल महाविद्यालय (LBSM)के सेमिनार हॉल में वॉलेंट्री ब्लड डोनर एसोसिएशन (VBDA), NSS, और NCC के संयुक्त तत्वावधान में ‘रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के प्रति विद्यार्थियों और समाज को जागरूक करना था.

रक्तदान की आवश्यकता पर चर्चा

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्राचार्य सह मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार झा ने अतिथियों के स्वागत भाषण से की. उन्होंने कहा कि रक्तदान समाज का एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है. महाविद्यालय ने हमेशा रक्तदान के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया है. एन.सी.सी. कैडेट्स और एन.एस.एस. वॉलेंटियर्स के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं.

“रक्तदान महादान है” – प्राचार्य का संदेश

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.एन. प्रसाद ने अध्यक्षीय भाषण में रक्तदान को ‘महादान’ बताते हुए विद्यार्थियों, एन.एस.एस. वॉलेंटियर्स और एन.सी.सी. कैडेट्स से आग्रह किया कि वे स्वयं रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें.

रक्तदान के लाभ और सामाजिक महत्व

वी.बी.डी.ए. के सुनील मुखर्जी ने रक्तदान के लाभों को रेखांकित करते हुए बताया कि रक्तदान से दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा कम होता है. उन्होंने रक्तदान को जीवन बचाने का सबसे सरल माध्यम बताया.

वी.बी.डी.ए. के प्रदीप घोषाल ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से थैलेसीमिया जैसे रोगों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को नियमित रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है, और रक्तदान ही उनके जीवन का सहारा है. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि विवाह से पहले कुंडली मिलान के साथ थैलेसीमिया की जांच अवश्य करानी चाहिए.

कौन कर सकता है रक्तदान?

प्रदीप घोषाल ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु और 50 किलोग्राम से अधिक वजन वाले स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं. यह प्रक्रिया न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि यह मानवता के प्रति एक महत्वपूर्ण योगदान भी है.

संचालन और धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. (ब्वॉयज यूनिट) के प्रोग्राम ऑफिसर अरविंद पंडित ने किया. धन्यवाद ज्ञापन एन.एस.एस. (गर्ल्स यूनिट) की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. संचिता भुई सेन ने दिया.

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर डॉ. पुरुषोत्तम प्रसाद, डॉ. विनय कुमार गुप्ता, डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. मासूमी पॉल, प्रो. बिनोद कुमार, प्रो. संतोष राम, डॉ. प्रशांत, डॉ. रानी, प्रो. सलोनी रंजन, प्रो. प्रमिला किस्कू, एन.सी.सी. कैडेट्स, एन.एस.एस. वॉलेंटियर्स, और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रेरणादायक पहल: रक्तदान के प्रति बढ़ती जागरूकता

महाविद्यालय में इस तरह के आयोजन छात्रों और समाज को मानवता की सेवा के प्रति प्रेरित करते हैं. रक्तदान न केवल जीवन बचाता है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करता है.

The post LBSM में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम: जानिए कुंडली मिलान से पहले थैलेसिमिया की जांच क्यों है जरूरी appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर: एलबीएसएम कॉलेज में दीपोत्सव का आयोजन
उदित वाणी जमशेदपुर: लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज में  दीपोत्सव का आयोजन प्राचार्य डा. अशोक कुमार झा के द्वारा दीप  जलाकर किया गया। प्राचार्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति में दीपक को सत्य और ज्ञान का द्योतक माना जाता है, क्योंकि दीपक स्वयं जलकर गहन अंधेरा  से प्रकाश की  ओर ले जाता है ।

दीपोत्सव  के अवसर पर प्राचार्य ने घोषणा की कि महाविद्यालय में चल रहे बिरसा मुंडा कंपटीशन के तहत राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा  (नेट ) की तैयारी के लिए अलग इकाई की संचालित की जायेगी। महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र प्रो. संजीव कुमार मुर्मू महाविद्यालय में इसकी निःशुल्क  तैयारी कराएंगे  तथा साथ ही महाविद्यालय के अतिथि शिक्षक प्रोफेसर बाबूराम सोरेन भी इसकी तैयारी में  सहयोग देंगे।

दीपावली और छठ के मध्य में भी  प्रतिदिन 3 से 4 घंटे इसकी तैयारी कराई जाएगी। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कॉमर्स के छात्रों के लिए भी यह सुविधा जल्द उपलब्ध होगी। साथ  ही उन्होंने कहा की इस सत्र से स्नातकोत्तर में राजनीति विज्ञान और हिंदी में भी नामांकन होगी।

मौके पर डा. डीके मित्रा,  पुरूषोत्तम प्रसाद,  डा. दीपांजय  श्रीवास्तव, डा विनय कुमार गुप्ता, डा. सुंचिता भूई सेन, प्रो. संतोष राम, डा. जया कक्षप, रितु, डा. सुधीर कुमार,  डा. प्रशांत, मोहन साहू, सलोनी रंजने, प्रमीला किस्कू, डा. रानी, शिप्रा बोईपाई, बाबूराम सोरेन, संजीव मुर्मू, रामनाथ सोरेन तथा बड़ी संख्या में छात्र तथा छात्राएं उपस्थित थे।

The post जमशेदपुर: एलबीएसएम कॉलेज में दीपोत्सव का आयोजन appeared first on Udit Vani.