Labor Day 2026 Archives - Udit Vani

Labor Day 2026: जमशेदपुर में मजदूर दिवस की भव्य तैयारी: 2000 लाल झंडों से पटेगा शहर, एटक निकालेगा ऐतिहासिक रैली
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर में आगामी 1 मई, अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (May Day) को लेकर एटक (AITUC) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. संगठन इस बार के आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के संकल्प के साथ पूरे शहर को सजा रहा है. जानकारी के अनुसार, शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर करीब 2000 झंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसका काम युद्ध स्तर पर चल रहा है.

बारीगोरा से निकलेगी विशाल रैली: मजदूर दिवस के मुख्य कार्यक्रम के तहत बारीगोरा से एक विशाल रैली निकाली जाएगी. इस रैली में हजारों की संख्या में मजदूरों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एटक कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं. यह रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए साकची स्थित सरकार बिल्डिंग के पास शहीद स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी.

अंबुज ठाकुर का आह्वान: बुलंद होगी मजदूरों की आवाज: तैयारियों का नेतृत्व कर रहे एटक नेता अंबुज ठाकुर ने बताया कि इस बार की रैली पूर्व के वर्षों की तुलना में अधिक प्रभावशाली होगी. उन्होंने कहा, “मजदूरों की एकता और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए यह आयोजन एक मील का पत्थर साबित होगा.” उन्होंने शहर के तमाम श्रमिक वर्ग से इस रैली में शामिल होने की अपील की है ताकि शोषण के खिलाफ आवाज को और मजबूती दी जा सके.

ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी: एटक के कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर झंडे लगाने और प्रचार-प्रसार के काम में जुटे हुए हैं. साकची शहीद स्थल पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और उनके संघर्षों को याद किया जाएगा.

The post Labor Day 2026: जमशेदपुर में मजदूर दिवस की भव्य तैयारी: 2000 लाल झंडों से पटेगा शहर, एटक निकालेगा ऐतिहासिक रैली appeared first on Udit Vani.

मजदूर दिवस पर झारखंड मजदूर यूनियन का दो दिवसीय विशाल सम्मेलन 1 मई से, मजदूर हितों पर होगा मंथन
उदित वाणी, जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 1 मई 2026 को झारखंड मजदूर यूनियन द्वारा एक दिवसीय विशाल मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भुईयांडीह स्थित निर्मल नगर के अतिथि भवन में सुबह 10 बजे से शुरू होकर संध्या तक चलेगा। इसके साथ ही 2 मई को आमसभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जबकि मजदूर दिवस की रात भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित होगा।

यूनियन के पदाधिकारी कुंज विभर ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, उनके सामने आ रही वर्तमान चुनौतियों पर गंभीर विचार-विमर्श तथा भविष्य की रणनीति तैयार करना है। कार्यक्रम में झारखण्ड मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखण्ड के पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के नेतृत्व में मजदूरों के हक-अधिकार के लिए संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से बढ़ते मशीनीकरण और बदलती औद्योगिक नीतियों के कारण श्रमिकों के रोजगार पर संकट गहराता जा रहा है। नई तकनीकों के उपयोग के नाम पर बड़ी संख्या में मजदूरों को काम से वंचित किया जा रहा है, जिससे विशेष रूप से दलित, आदिवासी, मूलवासी एवं पिछड़ा वर्ग के श्रमिक प्रभावित हो रहे हैं। झारखंड में बढ़ती बेरोजगारी और पलायन की समस्या भी इसी का परिणाम है।

यूनियन ने कहा कि मजदूर और उद्योग एक-दूसरे के पूरक हैं, लेकिन आज मजदूरों के हितों की अनदेखी की जा रही है। मजदूरों के शोषण के कारण उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और उनके बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में मजदूरों की एकजुटता और उनके अधिकारों के लिए संगठित संघर्ष की आवश्यकता है।

सम्मेलन में मजदूरों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यूनियन की प्रमुख मांगों में समान काम के लिए समान वेतन, स्थायी प्रकृति के कार्य करने वाले मजदूरों को स्थायी नियुक्ति, वर्षों से कार्यरत सफाई कर्मियों को नियमित करना, आश्रितों को नौकरी में प्राथमिकता देना, तथा बकाया वेतन, पीएफ, ईएसआई, बोनस और ओवरटाइम का भुगतान सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अलावा टाटा समूह की कंपनियों में कार्यरत मजदूरों से जुड़े कई मुद्दे भी उठाए जाएंगे। यूनियन ने मांग की है कि आउटसोर्सिंग के माध्यम से कराए जा रहे स्थायी प्रकृति के कार्यों को समाप्त कर मजदूरों को सीधे कंपनी में नियुक्त किया जाए। साथ ही कान्वाई चालकों के बकाया भुगतान, दुर्घटना में मृत्यु या घायल होने पर उचित मुआवजा और उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई जाएगी। डम्प मजदूरों एवं आयरन स्लैग पिकर्स की स्थिति पर भी सम्मेलन में विशेष चर्चा होगी। यूनियन ने आरोप लगाया है कि हजारों डम्प मजदूर आज भुखमरी के कगार पर हैं और उनके पुनर्वास के लिए सरकार द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इसके लिए राज्य सरकार से आर्थिक सहायता देने और उनकी आजीविका सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

यूनियन ने जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में आधुनिक ईएसआई अस्पताल निर्माण, गरीब मजदूरों को आवासीय अधिकार देने तथा वर्षों से बस्तियों में रह रहे लोगों को मालिकाना हक प्रदान करने की भी मांग उठाई है। इसके साथ ही बंद पड़ी खदानों को पुनः चालू कर स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और खनन क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों की जांच की भी मांग की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान मजदूर कार्ड/प्रतिनिधि कार्ड का वितरण किया जाएगा, जिससे मजदूरों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। यूनियन ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और आयुष्मान भारत योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी मजदूरों तक पहुंचाने की बात कही है। यूनियन ने सभी मजदूरों, ट्रेड यूनियनों एवं सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर मजदूर एकता को मजबूत करें और अपने अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दें।

The post मजदूर दिवस पर झारखंड मजदूर यूनियन का दो दिवसीय विशाल सम्मेलन 1 मई से, मजदूर हितों पर होगा मंथन appeared first on Udit Vani.