Kolkata News. Archives - Udit Vani

West Bengal CM Oath Ceremony: सुवेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ, जानिए कैसा रहा राजनीतिक सफर
उदित वाणी, कोलकाता:  पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया, जब पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई और सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. कोलकाता में आयोजित भव्य समारोह में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने सुवेंदु अधिकारी और उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. सुवेंदु अधिकारी के साथ जिन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं. भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही राज्य में पहली बार किसी दक्षिणपंथी दल की सरकार बनी है.

8 मई को भाजपा विधायक दल ने सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना था. इसके बाद उनका मुख्यमंत्री बनना तय हो गया था. भाजपा ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करते हुए राज्य की सत्ता पर कब्जा जमाया.

सुवेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर तीन दशक से अधिक लंबा रहा है. उन्होंने 1995 में कांथी नगरपालिका से पार्षद के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी. इसके बाद वे तीन बार पार्षद रहे और कांथी नगरपालिका के चेयरमैन भी बने. उन्हें 20 साल से अधिक का विधायी अनुभव है. वे दो बार लोकसभा सांसद, तीन बार विधायक और पांच साल तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे.

राज्य सरकार में रहते हुए उन्होंने परिवहन और सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले. इसके अलावा वे हुगली रिवर ब्रिज कमीशन के चेयरमैन भी रहे. हल्दिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने औद्योगिक शहर हल्दिया के विकास में अहम भूमिका निभाई. सहकारिता आंदोलन में भी उनका बड़ा योगदान रहा है. वे एग्रीकल्चर रूरल बैंक, कांथी अर्बन कोऑपरेटिव और विद्यासागर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रह चुके हैं.

सुवेंदु अधिकारी का परिवार भी स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा रहा है. कांथी के प्रसिद्ध अधिकारी परिवार के बिपिन अधिकारी और केनाराम अधिकारी बंगाल के कई स्वतंत्रता सेनानियों के करीबी सहयोगी थे. बिपिन अधिकारी को अंग्रेजों ने जेल भेजा था और ब्रिटिश शासन के दौरान अधिकारी परिवार का घर दो बार जला दिया गया था.

15 दिसंबर 1970 को पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के करकुली गांव में जन्मे सुवेंदु अधिकारी ने रवींद्र भारती विश्वविद्यालय से एम.ए. की पढ़ाई की है. वे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री शिशिर अधिकारी के पुत्र हैं और फिलहाल अविवाहित हैं.

सुवेंदु अधिकारी 2007 के नंदीग्राम आंदोलन के प्रमुख चेहरों में रहे, जिसने 34 साल पुराने वाम मोर्चा शासन को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई थी. वे लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस में रहे और 2020 तक ममता बनर्जी सरकार में मंत्री भी थे. दिसंबर 2020 में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया था. उन्हें ‘जायंट किलर’ भी कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने 2021 में नंदीग्राम और 2026 में भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को हराकर बड़ी राजनीतिक जीत हासिल की.

The post West Bengal CM Oath Ceremony: सुवेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ, जानिए कैसा रहा राजनीतिक सफर appeared first on Udit Vani.

टीएमसी का दीया बुझने वाला, बंगाल को वर्षों के कष्टों से करेंगे मुक्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
उदित वाणी, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर 24 परगना जिले के दम दम में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने टीएमसी और विपक्ष पर पलटवार करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कई वादे भी किए.

प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी, उस पर पहले चरण के मतदान ने मुहर लगा दी है. भाजपा के पक्ष में जो समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है. जिस बंगाल में टीएमसी ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था, अपनी तानाशाही से लोकतंत्र के मंदिर को खंडित कर दिया था, उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निर्माण कर दिया है. अब दूसरे चरण में आपको इस लोकतंत्र के मंदिर पर विजय ध्वज फैलाना है.

पीएम ने कहा कि अब टीएमसी बहुत बुरी तरह बौखला गई है. कल रात भर टीएमसी अपने गुंडों को ताकत दे रही थी कि मैदान में आओ. मैं बंगाल की जनता से कहूंगा, भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि मत भूलिए, ये क्रांति की धरती है, ये वीरों की धरती है. और ये मत भूलना कि हर बुझता हुआ दीपक थोड़ा फड़फड़ाता है, वैसे ही टीएमसी का दीया भी बुझने से पहले थोड़ा फड़फड़ा रहा है. 4 मई को नतीजे आने के बाद टीएमसी के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी, उन्हें कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा. कल पहले चरण के मतदान ने टीएमसी के महाजंगलराज के अंत का उद्घोष कर दिया है.

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “आप हमें वोट दें. हम बंगाल को वर्षों के कष्टों से मुक्त करेंगे. टीएमसी के भय, भ्रष्टाचार गिरोह से मुक्ति दिलाएंगे. बंगाल का गौरव फिर से लौटाने और फिर से अवसरों की भूमि बनाने के लिए ये आजादी बहुत जरूरी है. टीएमसी के भय, भ्रष्टाचार, सिंडिकेट, बेटियों पर अत्याचार से, पलायन की मजबूरी, बेरोजगारी और बेकारी और घुसपैठियों के कब्जे से आजादी दिलाएंगे. गुलामी की बेड़ियां तोड़ने के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्र का आह्वान किया था, ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’. ये बंगाल में नई क्रांति की बेला है. ये क्रांति आपके एक वोट से होगी. इसलिए मैं बंगाल की जनता से करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि आप हमें वोट रूपी आशीर्वाद दीजिए, हम मिलकर बंगाल को अनेक कष्टों से आजादी दिलाएंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी महिला विरोधी पार्टी है, जबकि भाजपा महिला नेतृत्व वाले विकास मॉडल पर काम करती है. मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनने में मदद की. टीएमसी ने उस बेटी को उससे छीन लिया. हमने उस मां को उम्मीदवार बनाया है. भाजपा ने संदेशखाली की पीड़िता को भी नेतृत्व करने का मौका दिया है. जब बंगाल की महिलाएं न्याय की मांग करती हैं, तो टीएमसी उन्हें घर से बाहर न निकलने के लिए कहती है. मैं देख रहा हूं कि बंगाल की नारी शक्ति 21वीं सदी के बंगाल की नई गाथा लिखने जा रही है. बंगाल की हर महिला कह रही है, अब नहीं सहेंगे, टीएमसी सरकार बदलकर रहेंगे. मैं आज बंगाल की हर बेटी को ये भरोसा दिलाने आया हूं कि भाजपा, बेटियों के सपने नहीं कुचलने देगी. 4 मई को भाजपा सरकार बनने के बाद हर अन्याय, हर अत्याचार की फाइल खुलेगी. ये मोदी की गारंटी है.

आयुष्मान योजना बंगाल में लागू नहीं है. भाजपा की सरकार बनने पर लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा. इस योजना को लागू करने का निर्णय पहली कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा. भाजपा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण पर काम करती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कोई बिचौलिए आपका पैसा न ले सकें. आपका घर का सपना भी पूरा होगा. पीएम आवास योजना के तहत 1.5 लाख रुपये तक की मदद मिलेगी और जो घर बनेगा वह महिलाओं के नाम पर ही होगा. भाजपा बंगाल की हर बहन-बेटी के सपनों को पूरा करने और उनका जीवन आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. बंगाल की बहनों से भाजपा का सीधा वादा है कि भाजपा आपको सुरक्षा देगी, भाजपा आपको सम्मान देगी, और भाजपा से ही आपको समृद्धि मिलने वाली है. भाजपा सरकार में यहां की हर महिला के जीवन में खुशहाली आएगी, गरीब बहनों को मुफ्त राशन मिलेगा. कोई सिंडिकेट आपका हक नहीं छीन पाएगा. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू होने से आपका बिजली बिल शून्य हो जाएगा. इस योजना के तहत, आपको अपनी छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए ₹80,000 तक की सहायता मिलेगी. इसका मतलब है कि महिलाओं को हर तरह से सुरक्षा मिलेगी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी, तो उसके लिए यहां के मध्यम वर्ग का हित भी सर्वोपरि होगा. मध्यम वर्ग का जीवन आसान बने, इसके लिए बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने अनेक निर्णय लिए हैं. 2014 से पहले जब दिल्ली में टीएमसी के समर्थन वाली सरकार चलती थी, वो सरकार तब 2 लाख से अधिक की सालाना आय और टैक्स लगाती थी. हमने मध्यम वर्ग को टैक्स में भारी छूट दी, आज 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स जीरो है. लोगों को स्थायी घर देना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है. इसीलिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्यमवर्गीय परिवारों को ब्याज में भी राहत दी जा रही है. पहले मध्यमवर्गीय परिवारों का एक बड़ा खर्च बच्चों की उच्च शिक्षा, विशेषकर मेडिकल की पढ़ाई होती थी. लेकिन पिछले 11 वर्षों में मेडिकल सीटों की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है. अब बंगाल के मध्यमवर्गीय वर्ग को भी भाजपा की दोहरी इंजन सरकार से लाभ मिलना चाहिए. 2014 तक कांग्रेस की सरकारों के समय हर चीज पर बहुत ज्यादा टैक्स लगता था. लेकिन भाजपा सरकार ने मध्यम वर्ग की जरूरत के अधिकतर सामान पर जीएसटी या तो कम कर दिया है, या जीरो कर दिया है.

पीएम मोदी ने कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश के पहले उद्योग मंत्री भी थे, अगर उनके विजन को आगे बढ़ाया होता, तो देश आज और ऊंचाइयों पर होता. डॉ. मुखर्जी का विजन और उनकी नीतियां आज भी बंगाल के औद्योगिक विकास को नई ऊर्जा दे सकती हैं. भाजपा वह राजनीतिक दल है, जिसकी बुनियाद में बंगाल के विचार हैं, बंगाल का प्रवाह है. हमें गर्व है, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर, जिनकी प्रेरणा से जनसंघ के जन्म हुआ और फिर समय के साथ भाजपा की स्थापना हुई. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संकल्प था कि देश का संविधान पूरे देश में लगना चाहिए और उन्होंने नारा देकर लड़ाई लड़ी थी. वह कहते थे कि देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे.

“उनके आशीर्वाद से हमने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया और वहां देश का संविधान लागू किया. कभी देश के दूसरे हिस्सों से लोग रोजगार के लिए कोलकाता आते थे. लेकिन आज युवाओं का पलायन यहां की सबसे बड़ी चुनौती बन गई है. एक समय कोलकाता से बड़ा देश का स्पोर्ट हब कहीं नहीं था, लेकिन आज बंगाल के युवा खिलाड़ी भी अच्छे अवसरों के लिए यहां से जा रहे हैं. आखिर क्यों? इसका जवाब आपको कुछ समय पहले भी मिला है, जब कोलकाता के ग्राउंड से शर्मनाक तस्वीरें आई.”

पीएम ने कहा, “ये टीएमसी के नेता, विधायक और मंत्री ही खेला खेल रहे हैं. लेकिन, हम यहां देखते हैं कि कैसे टीएमसी ने अपने 15 साल में बंगाल के औद्योगिक विकास को चौपट करके रख दिया है. टीएमसी के खोखले वादों और सिंडिकेट राज ने कोलकाता सहित बंगाल के सभी शहरों को, उद्योगों को बर्बाद कर दिया है. यही टीएमसी सरकार है, जिसने बंगाल में 2 हजार बड़े उद्योग लाने का वादा किया था. लेकिन आज दम दम जैसे पुराने औद्योगिक शहरों की स्थिति और खराब हुई है, यहां फैक्ट्रियों में ताले लग रहे हैं.”

The post टीएमसी का दीया बुझने वाला, बंगाल को वर्षों के कष्टों से करेंगे मुक्त:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी appeared first on Udit Vani.