Kolhan University Archives - Udit Vani

ग्रेजुएट कॉलेज के बी.एड विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ सफल समापन
उदित वाणी जमशेदपुर: जमशेदपुर (ग्रेजुएट कॉलेज समाचार): ग्रेजुएट कॉलेज के बी.एड डिपार्टमेंट (B.Ed Department) द्वारा आयोजित दो दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी (Multi-disciplinary National Seminar) का दिनांक 15 मई 2026 को गरिमामय समापन हो गया. शुक्रवार को इस भव्य सेमिनार की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और कुलगीत के गायन के साथ की गई. इस सेमिनार में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए प्रतिभागी, प्रबुद्ध शिक्षक गण एवं भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं.

प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार ने बताए विकसित भारत के चार स्तंभ

सेमीनार के मुख्य अतिथि उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार रहे. उन्होंने अपने संबोधन में ‘विकसित भारत’ के चार प्रमुख स्तंभों की चर्चा की, जो कि युवा, महिलाएं, गरीब और किसान हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी के एनुअल कैलेंडर (Annual Calendar) और डिसिप्लिन (अनुशासन) को फॉलो करना अनिवार्य बताया. प्रधान सचिव ने जोर देते हुए कहा कि हमारी पेडगॉजी (Pedagogy/शिक्षण शास्त्र) ऐसी होनी चाहिए जो सीधे तौर पर समस्याओं का समाधान (Problem Solving) कर सके.

ज्ञान परंपरा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर वीसी डॉ. अजिला गुप्ता और प्रो. चंद्रभूषण शर्मा के विचार

सेमिनार की मुख्य संरक्षक और कोल्हान यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर (VC) प्रोफेसर डॉ. अजिला गुप्ता ने अपने वक्तव्य में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने वेद, आयुर्वेद और उपनिषद की समृद्ध चर्चा करते हुए गर्व से कहा कि हमारी भारतीय ज्ञान परंपरा काफी समृद्ध है.

वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर चंद्रभूषण शर्मा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा (Quality Education) पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि एक शिक्षक केवल वर्तमान को नहीं, बल्कि तीन पीढ़ियों को पढ़ाता है. भारतीय ज्ञान परंपरा अतीत की धरोहर ही नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य की मार्गदर्शक भी है. उन्होंने ‘गुरु’ को सेंटर पावर (केंद्रीय शक्ति) बताया.

अनुसंधान और प्रोबलम सोल्वर बनना देश की जरूरत: कुल सचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण

कोल्हान विश्वविद्यालय के कुल सचिव (Registrar) डॉ. रंजीत कुमार कर्ण ने इस अवसर पर कहा कि विकसित भारत के दो मुख्य पैरामीटर रिसर्च और डेवलपमेंट (अनुसंधान और विकास) हैं. अगर हमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, तो हमें नई खोजों, अनुसंधानों की तरफ बढ़ना होगा और ‘प्रोबलम सॉल्वर’ बनना होगा.

प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने अतिथियों का किया स्वागत, मैकाले की शिक्षा नीति पर प्रहार

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने सभी आदरणीय अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और पवित्र पौधा भेंट कर किया. अपने स्वागत भाषण में प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने कहा कि बाहरी आक्रमणकारियों ने हमारी परंपरागत शिक्षा पद्धति को भारी नुकसान पहुंचाया, खासकर लॉर्ड मैकाले ने हमारी समृद्ध शिक्षा पद्धति को अवरुद्ध किया. लेकिन अब नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के माध्यम से हमारी वही गौरवशाली और पुरानी शिक्षा पद्धति फिर से पुनर्जीवित की जा रही है.

संगोष्ठी में विषय प्रवेश बी.एड डिपार्टमेंट की प्रीति सिंह द्वारा कराया गया. मंच का कुशल संचालन संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिन्हा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बी.एड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विश्वेश्वर यादव ने प्रस्तुत किया.

विभिन्न तकनीकी सत्रों (Technical Sessions) का विवरण:

प्रथम सत्र: चेयरपर्सन डॉ. परशुराम सियोल और रिपोर्टीयर डॉ. इरशाद खान थे.

द्वितीय सत्र: चेयरपर्सन डॉ. संजय भुइयां और रिपोर्टीयर डॉ. समीउल्लाह रहे.

तृतीय सत्र: चेयरपर्सन डॉ. मोहना सुशांत पंडित और रिपोर्टीयर डॉ. लक्ष्मण गोप थे.

चतुर्थ सत्र: चेयरपर्सन डॉ. संजीव आनंद और रिपोर्टीयर डॉ. शिव प्रकाश उपस्थित रहे.

16 मई: प्लेनरी सत्र और देशव्यापी ऑनलाइन भागीदारी

संगोष्ठी के अगले चरण यानी 16 मई को आयोजित प्लेनरी सत्र के मुख्य अतिथि राजेंद्र राजकीय विश्वविद्यालय (बोलांगीर, उड़ीसा) के कुलपति डॉ. विभूति भूषण मल्लिक थे. इस सत्र में बतौर रिसोर्स पर्सन डॉ. रंजीत प्रसाद, डॉ. एम ए हाशमी और डॉ. तनवीर युनुस उपस्थित रहे, जिन्हें कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी द्वारा सम्मानित किया गया.

पांचवां सत्र: चेयरपर्सन डॉ. एस पी महालिक और रिपोर्टीयर डॉ. समीउल्लाह थे.

छठा सत्र: चेयरपर्सन डॉ. मोहम्मद मोईज अशरफ और रिपोर्टीयर डॉ. दारा सिंह गुप्ता रहे.

विशेष ऑनलाइन सत्र: सेमिनार के दौरान एक विशेष सत्र का आयोजन पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के शोधार्थियों और प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया.

राष्ट्रीय गान के साथ संगोष्ठी का भव्य समापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. दारा सिंह गुप्ता रहे. अंत में आयोजन सचिव डॉ. विशेश्वर यादव द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया गया. इसके पश्चात, गरिमामय वातावरण में राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रीय गान के सामूहिक गायन के साथ इस दो दिवसीय सफल राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ.

The post ग्रेजुएट कॉलेज के बी.एड विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ सफल समापन appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज न्यूज़: नवनियुक्त प्राचार्य का अभिनंदन, छात्र नेताओं ने जताई बदलाव की उम्मीद
उदित वाणी जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में आज नवनियुक्त प्राचार्य के आगमन पर एक भव्य एवं गरिमामय स्वागत-अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा के सदस्यों और सामान्य छात्र-छात्राओं ने नए प्राचार्य का गर्मजोशी से स्वागत किया और महाविद्यालय के भविष्य को लेकर अपनी उम्मीदें साझा कीं.

शैक्षणिक अनुशासन और पारदर्शिता पर जोर

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा के संयोजक दीपक पाण्डेय ने नवनियुक्त प्राचार्य को गीता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नए प्राचार्य के नेतृत्व में महाविद्यालय में शैक्षणिक अनुशासन, प्रशासनिक पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को एक नई दिशा मिलेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि प्राचार्य का अनुभव कॉलेज को शैक्षणिक उत्कृष्टता के नए शिखर पर ले जाएगा और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सशक्त वातावरण तैयार करेगा.

कुलपति डॉ. अंजला गुप्ता के निर्णय की सराहना

समारोह के दौरान दीपक पाण्डेय ने कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजला गुप्ता के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया. उन्होंने प्राचार्यों और शिक्षकों के हालिया स्थानांतरण एवं पदस्थापन के निर्णय को ‘ऐतिहासिक और दूरदर्शी’ करार दिया. पाण्डेय ने कहा, “पिछले पांच वर्षों से स्थानांतरण लंबित होने के कारण कई कॉलेजों की कार्यशैली शिथिल हो गई थी. कुलपति का यह साहसिक कदम प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और शैक्षणिक माहौल को अनुशासित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा.”

कॉलेज की समस्याओं के समाधान की उम्मीद

छात्र नेता वीरेंद्र कुमार और सूरज ओझा ने भी कुलपति की इस पहल की सराहना की. कार्यक्रम के अंत में दीपक पाण्डेय ने कॉलेज की वर्तमान समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया और उम्मीद जताई कि नए प्रबंधन के तहत इन समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण किया जाएगा.

कार्यक्रम में उपस्थिति: समारोह में मुख्य रूप से दीपक पाण्डेय, बीरेंद्र कुमार, सूरज ओझा, कुंदन यादव, सोनू कुमार साव, राज सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग उपस्थित थे.

The post जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज न्यूज़: नवनियुक्त प्राचार्य का अभिनंदन, छात्र नेताओं ने जताई बदलाव की उम्मीद appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur Workers’ College: सूर्य मंदिर और टैगोर हिल पहुंचे कॉलेज के छात्र, सीखी स्थापत्य और भूगोल की बारीकियां
जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज (Jamshedpur Workers’ College) के भूगोल विभाग द्वारा बी.ए. छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) का आयोजन किया गया। मेजर-6 प्रायोगिक पेपर के हिस्से के रूप में आयोजित इस यात्रा में कुल 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

सैद्धांतिक ज्ञान का व्यावहारिक अनुभव

इस शैक्षणिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से इतर व्यावहारिक धरातल पर भौगोलिक और सांस्कृतिक संरचनाओं को समझने का अवसर प्रदान करना था। भूगोल के विद्यार्थियों के लिए फील्ड वर्क और साइट विजिट उनके पाठ्यक्रम का एक अनिवार्य हिस्सा है, जिससे वे अनुसंधान की बारीकियां सीखते हैं।

भ्रमण के प्रमुख पड़ाव: सूर्य मंदिर से टैगोर हिल तक

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने झारखंड के कई महत्वपूर्ण स्थलों का अध्ययन किया:

• सूर्य मंदिर (Sun Temple): यहाँ विद्यार्थियों ने मंदिर की स्थापत्य कला और उसके सांस्कृतिक महत्व को समझा।

• दशम फॉल्स (Dassam Falls): भूगोल के छात्रों के रूप में उन्होंने यहाँ की अनूठी भौगोलिक संरचना, जलप्रपात के निर्माण और प्राकृतिक सौंदर्य का वैज्ञानिक अध्ययन किया।

• बिरला साइंस म्यूजियम (Birla Science Museum): विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न प्रदर्शनों के माध्यम से विद्यार्थियों ने तकनीकी विकास को करीब से देखा।

• टैगोर हिल (Tagore Hill): महान साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर से जुड़े इस ऐतिहासिक स्थल पर पहुंचकर विद्यार्थियों ने इसके इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी प्राप्त की।

विशेषज्ञ प्राध्यापकों का मार्गदर्शन

यह पूरी यात्रा डॉ. सुरभि और सुश्री शोभा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इन शिक्षकों ने प्रत्येक स्थल पर विद्यार्थियों को वहां के शैक्षणिक और भौगोलिक महत्व की विस्तृत जानकारी दी, जिससे यह यात्रा अत्यंत ज्ञानवर्धक साबित हुई।

व्यक्तित्व विकास और अनुसंधान पर जोर

महाविद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के भ्रमण विद्यार्थियों में अनुसंधान (Research) की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। विद्यार्थियों ने भी इस अनुभव को प्रेरणादायक बताया और कहा कि इससे उन्हें भौगोलिक अवधारणाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली है।

The post Jamshedpur Workers’ College: सूर्य मंदिर और टैगोर हिल पहुंचे कॉलेज के छात्र, सीखी स्थापत्य और भूगोल की बारीकियां appeared first on Udit Vani.

कोल्हान विश्वविद्यालय ने सेवानिवृत्ति के दिन ही रिटायरमेंटन के सभी वितीय लाभ देकर कायम की मिसाल
उदित वाणी, जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक संवेदनशीलता का उदाहरण पेश करते हुए राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. एस.एन. ठाकुर को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन ही समस्त सेवानिवृत्ति लाभ प्रदान कर विदाई दी. स्नातककोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में आयोजित एक समारोह में डॉ. ठाकुर को उनकी 42 वर्षों की लंबी और उल्लेखनीय शैक्षणिक सेवा के उपरांत विदाई दी गई. अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज और विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में एक समर्पित शिक्षक और मार्गदर्शक के रूप में हज़ारों विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाई है.

कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने यह पहल की, जिसके तहत डॉ. ठाकुर को उनके अंतिम कार्य दिवस पर ही मासिक पेंशन, ग्रैच्युटी, अर्जित अवकाश नकदीकरण, सामूहिक बीमा और भविष्य निधि (पीएफ) की पूर्ण राशि सौंप दी गई. इस अवसर पर विभागाध्यक्ष ने कुलपति की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास विश्वविद्यालय की कार्यकुशलता का प्रतीक है, जहाँ एक शिक्षक को उनके सेवा-समापन के दिन ही बिना किसी विलंब के सभी लाभ सम्मानपूर्वक उपलब्ध कराए गए.

विदाई समारोह के दौरान सहकर्मियों ने डॉ. ठाकुर के साथ बिताए गए अनुभवों को साझा करते हुए उनके अनुशासन और समर्पण को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया. विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुखद भविष्य की कामना की गई.

इस भव्य आयोजन में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. संजय यादव, कुलानुशासक डॉ. राजेंद्र भारती, कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण, वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय सिंह और उप-कुलसचिव डॉ. एम. के. मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे. साथ ही विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, डॉ. दारा सिंह गुप्ता, श्री शरत चंद्र सहित विश्वविद्यालय के कई विभागाध्यक्ष, शिक्षक और कर्मचारी भी इस विदाई के साक्षी बने.

The post कोल्हान विश्वविद्यालय ने सेवानिवृत्ति के दिन ही रिटायरमेंटन के सभी वितीय लाभ देकर कायम की मिसाल appeared first on Udit Vani.

Kolhan University: ‘साहित्यिक चोरी’ रोकने को ड्रिलबिट सॉफ्टवेयर पर मंथन
उदित वाणी,जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता और मौलिकता को बनाए रखने के लिए ‘शैक्षणिक सत्यनिष्ठा हेतु प्लेजरिज़्म डिटेक्शन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के वीर पोटो हो सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शोधार्थियों और शिक्षकों को ‘साहित्यिक चोरी’ (प्लेजरिज़्म) की पहचान करने वाले आधुनिक ड्रिलबिट सॉफ्टवेयर के उपयोग से अवगत कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने अपने संदेश के माध्यम से अकादमिक लेखन में ईमानदारी और मौलिकता को अपरिहार्य बताया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रंजीत कर्ण ने स्वागत भाषण के दौरान शोध के क्षेत्र में प्लेजरिज़्म की गंभीरता और इसके कारण होने वाले अकादमिक नुकसान पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के मुख्य वक्ता और ड्रिलबिट इंडिया के सीनियर रीजनल मैनेजर सौम्यजीत दत्ता चौधरी ने तकनीकी सत्र का संचालन करते हुए बताया कि किस प्रकार यह सॉफ्टवेयर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ) और मशीन लर्निंग का उपयोग करके विभिन्न वैश्विक स्रोतों से सामग्री का मिलान करता है। उन्होंने जानकारी दी कि यूजीसी से मान्यता प्राप्त यह सॉफ्टवेयर न केवल प्रभावी है, बल्कि शैक्षणिक संस्थानों के लिए किफायती भी है।

प्रथम सत्र में प्लेजरिज़्म के विभिन्न पहलुओं और शैक्षणिक सत्यनिष्ठा पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न पीजी विभागों के शिक्षकों, शोधार्थियों और महाविद्यालय प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मानवशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी मुंडा द्वारा किया गया, जबकि कार्यशाला के संयोजक डॉ. नितीश कुमार महतो ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। यह पहल विश्वविद्यालय में शोध की पारदर्शिता और नैतिकता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक मील का पत्थर मानी जा रही है।

The post Kolhan University: ‘साहित्यिक चोरी’ रोकने को ड्रिलबिट सॉफ्टवेयर पर मंथन appeared first on Udit Vani.

MGM Medical College: पीजी सीटों में वृद्धि की संभावनाओं की जांच, KU की टीम पहुंची
उदित वाणी, जमशेदपुर: इंडियन मेडिकल कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम की सीटों में संभावित वृद्धि को लेकर शनिवार को कोल्हान विश्वविद्यालय की जांच टीम MGM मेडिकल कॉलेज पहुंची। टीम ने विभिन्न विभागों में उपलब्ध संसाधनों, फैकल्टी, लैब, उपकरण और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का निरीक्षण शुरू किया।

बताया गया कि कॉलेज में करीब 38 स्नातकोत्तर सीटों की वृद्धि का प्रस्ताव है। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय की टीम यह आकलन कर रही है कि कॉलेज में नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार सीटों की संख्या बढ़ाने की पर्याप्त व्यवस्था और आधारभूत संरचना मौजूद है या नहीं।

जांच के दौरान टीम ने कॉलेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों और पदाधिकारियों से भी जानकारी ली तथा उपलब्ध संसाधनों का विस्तृत मूल्यांकन किया। टीम यह भी देख रही है कि फैकल्टी की संख्या, मरीजों की उपलब्धता, वार्ड, प्रयोगशालाएं और शिक्षण सुविधाएं एनएमसी के मानकों के अनुरूप हैं या नहीं। निरीक्षण के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय की टीम अपनी विस्तृत रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन को सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रबंधन नेशनल मेडिकल कमीशन को औपचारिक आवेदन करेगा।

इसके बाद एनएमसी की टीम भी कॉलेज का दौरा कर अंतिम रूप से संसाधनों का मूल्यांकन करेगी। यदि सभी मानक पूरे पाए गए तो कॉलेज को स्नातकोत्तर सीटों में वृद्धि और नए नामांकन की अनुमति मिल सकती है। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि सीटों में वृद्धि होने से न केवल मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता भी बढ़ेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

The post MGM Medical College: पीजी सीटों में वृद्धि की संभावनाओं की जांच, KU की टीम पहुंची appeared first on Udit Vani.

कोल्हान विश्वविद्यालय का 6वां दीक्षांत समारोह संपन्न
उदित वाणी, चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय का 6वां दीक्षांत समारोह बुधवार को भव्य रूप से आयोजित किया गया. इस समारोह में झारखंड के राज्यपाल ‌सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने सत्र 2021 से 2024 तक के 229 उपाधि धारकों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए. कुल 97336 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से डिग्री प्रदान की जानी है, जिनमें से बाकी प्रमाण पत्र उनके संबंधित कॉलेजों में दिए जाएंगे.

सत्र 2021 के 33, 2022 के 32, 2023 के 37 और 2024 के 44 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया. इसके अलावा, चार छात्रों को बेस्ट ग्रेजुएट का मेडल मिला और 79 पीएचडी उपाधि धारकों को भी मेडल और डिग्री दी गई.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दीक्षांत समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिश्रम से यह सफलता हासिल की है और अब वे झारखंड और उसकी संस्कृति का मान बढ़ाएं.

समारोह में कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता और कुलसचिव डॉ. परशुराम सियाल ने राज्यपाल का पारंपरिक स्वागत किया. समारोह के बाद राज्यपाल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि राज्य के विश्वविद्यालयों में सत्र नियमित करने और शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं.

यह दीक्षांत समारोह कोल्हान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और छात्र-सफलताओं का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है.

The post कोल्हान विश्वविद्यालय का 6वां दीक्षांत समारोह संपन्न appeared first on Udit Vani.

Governor to Grace Kolhan University’s Convocation Ceremony on November 26
UditVani, Chaibasa : Kolhan University will hold its sixth convocation ceremony on November 26. Vice Chancellor Dr. Anjila Gupta reviewed the preparations today in a meeting with the convenors of various sub-committees and university officials. She informed that the Chancellor and Governor are scheduled to arrive at the convocation venue at 10 a.m.

Entry to the convocation hall will be permitted through passes. During the review, the Examination Department reported that the signing of all certificates has been completed. The Vice Chancellor took detailed updates regarding seating arrangements, the designated space for the ceremonial procession, the area allotted for attire preparations for the chief guest, and vehicle parking arrangements. She directed officials to continue reviewing all arrangements and ensure that any pending tasks are completed promptly.

Dr. Gupta also reviewed preparations for the press conference scheduled for November 23 and received updates from the Media Cell. The press conference for the convocation will be held at 12 noon on November 23.

Those present at the review meeting included University Registrar Dr. Parshuram Siyal, DSW Dr. Sanjay Yadav, Proctor Dr. Rajendra Bharti, Deputy Registrar Murari Kumar Mishra, Controller of Examinations Dr. Rinki Dorai, Examination Department Special Officer Dr. Prabhat Kumar Singh, Head of the English Department Dr. Naresh Kumar, NSS Co-ordinator Dr. Dara Singh Gupta, IQAC Co-ordinator Dr. Ranjit Kumar Karn, along with other officials.

The post Governor to Grace Kolhan University’s Convocation Ceremony on November 26 appeared first on Udit Vani.

AIDSO का अल्टीमेटम, परीक्षा न होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ होगा उग्र आंदोलन
उदित वाणी, जमशेदपुर: ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय प्रशासन से एक महत्वपूर्ण मांग की है. संगठन के प्रदेश सचिव मंडली सदस्य, शुभम कुमार झा ने कहा कि लगातार छात्र समुदाय की ओर से परीक्षाओं की मांग उठाई जा रही है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

असंतुष्ट छात्र समुदाय की चेतावनी

शुभम झा ने इस विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जेनेरिक पेपर और मैथड पेपर की परीक्षाएं आयोजित न कर, विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है. यदि आगामी 15 दिनों में इस विषय पर कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आया, तो छात्र समुदाय उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी.

अन्य महत्वपूर्ण मांगें

इसके साथ ही संगठन ने कुछ अन्य मांगों का भी उल्लेख किया:

पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित किया जाए।

स्नातक के पुराने सिलेबस की सभी परीक्षाओं का आयोजन शीघ्र किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति

ज्ञापन सौंपने के दौरान एआईडीएसओ के प्रदेश सचिव मंडली सदस्य शुभम कुमार झा के साथ संगठन की अन्य सदस्याएँ भी मौजूद थीं, जिनमें सबिता सोरेन, सगुण हांसदा, बबीता सोरेन, जतिन दास, जगदीश महाली, अमित दलाई, समीर कुमार महतो, किरण बेसरा, बालेमा, सूर्या, और नूतन बानरा शामिल थे.

The post AIDSO का अल्टीमेटम, परीक्षा न होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ होगा उग्र आंदोलन appeared first on Udit Vani.

कोल्हान यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ आक्रोशित छात्रों ने खोला मोर्चा
उदित वाणी, चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पीजी डिपार्टमेंट के इतिहास विषय के 100 से अधिक विद्यार्थियों के इंटर्नल मार्क्स में गड़बड़ी किए जाने से आक्रोशित छात्रों, छात्र संघ नेताओं और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय का घेराव किया. विश्वविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया. सभी आंदोलनरत छात्र कार्यालय के मुख्य द्वार पर ही प्रतिनिधिमंडल संग धरने पर बैठ गए और विश्वविद्यालय प्रशासन से अविलंब समस्या के समाधान के लिखित आश्वासन की जिद्द पर अड़ गए. छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इतिहास विषय में कुल डेढ़ सौ छात्रों में से एक सौ से अधिक विद्यार्थियों को इंटर्नल मार्क्स काफी कम दिया गया और किन्हीं को तो जीरो मार्क्स भी दिया गया, जो कि छात्रों के साथ के घिनौना मजाक है.

विद्यार्थियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए ओएसडी धर्मेंद्र रजक वार्ता के लिए आए और आंदोलनरत छात्रों से वार्ता शुरू हुई और उन्होंने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि यह मामला कोल्हान विश्वविद्यालय के संज्ञान में आया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस समस्या के समाधान हेतु कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. अगले एक सप्ताह के अंदर इसका समाधान कर दिया जाएगा. विदित हो कि इससे कुछ दिन पूर्व भी छात्र संघ के नेताओं ने इस मामले को लेकर विश्व विद्यालय का ध्यान आकृष्ट करवाया था, लेकिन उनके सुस्त रवैये से नाराज छात्रों ने खुलकर विश्व विद्यालय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

विरोध प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, झामुमो के नेता मंजीत हांसदा , युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अनीश गोप, कांग्रेस जिला महासचिव रविन्द्र बिरुवा , छात्र नेता मंगल खंडाईत, शांति तामसोय, अमित,अजय , राज कुमार , किशोर , सुभम सुंडी , गुलशन सहित काफी संख्या में छात्र तथा छात्राएं मौजूद रहे.

The post कोल्हान यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ आक्रोशित छात्रों ने खोला मोर्चा appeared first on Udit Vani.