KL Rahul Archives - Udit Vani

IPL 2026: फीका पड़ रहा शतकों का जलवा, 9 में से 5 शतक टीम को नहीं दिला सके जीत
उदित वाणी नई दिल्ली:  टी20 में शतक लगाना बड़ी उपलब्धि माना जाता है। किसी बल्लेबाज ने अगर टी20 मुकाबले में शतक लगा दिया, तो उसकी टीम की जीत सुनिश्चित मानी जाती है, लेकिन आईपीएल 2026 में ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इस सीजन में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की टीमें जीती हैं, लेकिन ऐसे बल्लेबाजों की संख्या ज्यादा है जिनके शतक उनकी टीम को जीत नहीं दिला सके। आईपीएल 2026 में 29 अप्रैल तक 41 मैच खेले गए।

इन 41 मैचों में 9 शतकीय पारियां आई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने 2, सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 1, मुंबई इंडियंस के तीन बल्लेबाजों तिलक वर्मा, क्विंटन डिकॉक और रयान रिकल्टन ने 1-1, दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल ने 1, गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने 1 और राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने 1 शतक लगाया है। कुल 9 शतकों में सिर्फ 4 बार ही ऐसा हुआ है जब टीमें जीती हैं।

9 शतकों में सिर्फ 4 बार मिली जीत

5 बार शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की टीम हारी है। सीएसके के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने सीजन में 2 शतक (दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस) लगाए हैं। दोनों मैचों में सीएसके को जीत मिली है। मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाया था। मुंबई को इस मैच में जीत मिली थी। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक लगाया था और इस मैच में उनकी टीम को जीत मिली थी।

केएल राहुल की रिकॉर्ड पारी और वैभव सूर्यवंशी का संघर्ष

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने पंजाब किंग्स और रयान रिकल्टन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक लगाया था, लेकिन दोनों ही मैचों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए केएल राहुल ने अपने करियर की श्रेष्ठ पारी (152 रन) खेली थी, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली गई यह पारी डीसी के काम नहीं आई और टीम को रिकॉर्ड हार का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ शतक लगाया, लेकिन उनकी टीम हारी। क्रिकेट की दुनिया में सेनसेशन बन चुके राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने एसआरएच के खिलाफ शतक लगाया था, लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

The post IPL 2026: फीका पड़ रहा शतकों का जलवा, 9 में से 5 शतक टीम को नहीं दिला सके जीत appeared first on Udit Vani.