killed Archives - Udit Vani

Jharkhand : चतरा में आसमानी बिजली का कहर, दो सगी बहनों समेत तीन महिलाओं की मौत
उदित वाणी, चतरा : झारखंड के चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड में शुक्रवार को बेमौसम बारिश के दौरान वज्रपात की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं की जान चली गई. इस प्राकृतिक आपदा में जहां एक व्यक्ति की दो पत्नियों (सगी बहनों) की मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना में महुआ चुन रही एक महिला की जान चली गई.

इन घटनाओं के बाद पूरे जिले में शोक की लहर है और प्रभावित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. पहली घटना मेराल पंचायत के जेहरा गांव में हुई. जानकारी के अनुसार, संजय भुइयां की दो पत्नियां, पूनम देवी और कल्याणी देवी (जो आपस में सगी बहनें भी थीं), अपने घर के आंगन में दैनिक कार्यों में जुटी थीं.

इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई. एक साथ दो पत्नियों को खोने से संजय भुइयां का पूरा संसार उजड़ गया है. गांव के लोग इस दोहरी त्रासदी से स्तब्ध हैं. दूसरी घटना पत्थलगड़ा के ही सिंघानी गांव की है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से शमा परवीन नामक महिला की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि शमा अपने परिजनों के साथ बंदरचुम्मा पाही स्थित घर के पास महुआ चुन रही थी, तभी वह वज्रपात की चपेट में आ गई. इस हादसे में 50 वर्षीय जैबुन निशा और एक 10 वर्षीय बच्ची भी गंभीर रूप से झुलस गई हैं. ईद के त्योहार से ठीक पहले हुए इस हादसे ने इस परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है. घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगड़ा अंचल अधिकारी उदल राम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. प्रशासन ने शवों को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है. इधर, शोकाकुल ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल उचित मुआवजे की मांग की है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सरकारी प्रावधानों के तहत आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand : चतरा में आसमानी बिजली का कहर, दो सगी बहनों समेत तीन महिलाओं की मौत appeared first on Udit Vani.

पोटका मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आए दो किशोर, मौके पर मौत; ग्रामीणों का हंगामा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदादा स्थित पोटका मोड़ के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी और चालक को पकड़कर रस्सी से बांध दिया। घटना के बाद इलाके में देर रात तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना शनिवार शाम करीब 7:30 बजे हुई। एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो किशोरों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्गा हेम्ब्रम (15) और मार्शल सोरेन (14) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों सुंदरनगर क्षेत्र के केड़ो गांव के निवासी थे और सिदो-कान्हू स्कूल के छात्र बताए जाते हैं।

परिजनों ने बताया कि दोनों आपस में गहरे मित्र थे। शनिवार को स्कूल में परीक्षा देने के बाद वे दुर्गा के मामा की बाइक लेकर कालियाबेड़ा बाजार कपड़े खरीदने गए थे। बाजार से लौटते समय पोटका मोड़ के पास एफसीआई का अनाज खाली कर लौट रहे ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया और ट्रक के सामने ही रस्सी से बांध दिया। सूचना मिलते ही सुंदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया। उनकी मांग थी कि वाहन मालिक को मौके पर बुलाकर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।

रातभर सड़क पर शव पड़े रहने से माहौल तनावपूर्ण बना रहा। रविवार सुबह पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर चालक को मुक्त कराया, लेकिन खबर लिखे जाने तक मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीण सड़क जाम किए हुए थे। वहीं, हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

The post पोटका मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आए दो किशोर, मौके पर मौत; ग्रामीणों का हंगामा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम appeared first on Udit Vani.

हजारीबाग के गांव में हाथियों ने मचाया कोहराम, छह ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला
उदित वाणी, हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड स्थित गोंदवार गांव में गुरुवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने हमला कर छह लोगों की जान ले ली. मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ग्रामीणों के अनुसार रात करीब एक से दो बजे के बीच पांच हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया. अधिकांश लोग गहरी नींद में थे. हाथियों ने कच्चे मकानों को निशाना बनाते हुए घरों की दीवारें और दरवाजे तोड़ डाले. इस हमले से पूरे गांव में कोहराम मच गया और लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे. इसी दौरान हाथियों ने छह लोगों को कुचल दिया. मृतकों की पहचान सूरज भुईयां (55), उनकी पतोहू सुमन देवी (25), सुमन के दो छोटे बच्चों और मंगरा भुईयां (58) एवं धनेश्वर राम (करीब 55) के रूप में की गई है.

बताया गया कि सूरज भुईयां का परिवार एक ही घर में सो रहा था, जिन्हें हाथियों के हमले के दौरान भागने का मौका नहीं मिला. घटना के दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े, बर्तन बजाकर और टॉर्च की रोशनी दिखाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन झुंड देर तक गांव में उत्पात मचाता रहा. काफी मशक्कत के बाद हाथी जंगल की ओर लौटे. इसके बाद गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल छा गया. सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में समूह में रहने की सलाह दी गई है.

उल्लेखनीय है कि झारखंड में मानव-हाथी संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. पिछले करीब 45 दिनों में राज्य में हाथियों के हमलों में 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

(आईएएनएस)

The post हजारीबाग के गांव में हाथियों ने मचाया कोहराम, छह ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला appeared first on Udit Vani.

झारखंड के दुमका में छेड़खानी का विरोध करने पर किशोर की चाकू मारकर हत्या, हमले में दो अन्य घायल
उदित वाणी, दुमका : झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया गांव में गुरुवार रात करीब 10 बजे चाकू से किए गए हमले में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह घटना उस वक्त हुई, जब तीनों जामा थाना क्षेत्र के तातलोई मेला से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जामा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय लखींद्र सोरेन, डेविड हांसदा और एक किशोरी गुरुवार शाम तातलोई मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया के पास तीन बाइक सवार युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया.

आरोप है कि हमलावरों ने पहले किशोरी को जबरन बाइक से उतारने की कोशिश की. इसका विरोध करने पर लखींद्र सोरेन और डेविड हांसदा से उनकी कहासुनी हो गई. बताया जाता है कि विवाद के बाद तीनों हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में किशोरी समेत दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को देर रात दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने लखींद्र सोरेन को मृत घोषित कर दिया.

वहीं डेविड हांसदा और किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है. घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विजय कुमार महतो भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने अस्पताल में मौजूद परिजनों से भी पूछताछ की है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है.

(आईएएनएस)

The post झारखंड के दुमका में छेड़खानी का विरोध करने पर किशोर की चाकू मारकर हत्या, हमले में दो अन्य घायल appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर: कार चालक का सिर धड़ से अलग, तीन साथी गंभीर घायल
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार के कहर ने एक युवक की जान ले ली. चार दोस्तों से भरी कार फार्म हाउस से लौट रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई. हादसे इतना भयावह था कि कार चालक का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि अन्य तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी रिद्धि पांडे के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, रिद्धि अपने तीन दोस्तों के साथ फार्म हाउस से लौट रहे थे. तेज रफ्तार के चलते कार सड़क पर फिसल गई और खंभे से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सदर अस्पताल भेजा. डॉक्टरों ने तीनों घायलों को गंभीर चोटें बताते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया. छोटी सी लापरवाही ने घर का चिराग बुझा दिया. आसपास के लोग भी इस दर्दनाक घटना को देख स्तब्ध रह गए. कोवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और वाहन की स्पीड तथा अन्य कारणों का पता लगाया जा रहा है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से बचें, वरना ऐसे हादसे और बढ़ेंगे.

The post जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर: कार चालक का सिर धड़ से अलग, तीन साथी गंभीर घायल appeared first on Udit Vani.

मालवाहक टेंपो पलटने से एक की मौत, तीन घायल
उदित वाणी, पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के हाता-चाईबासा मुख्य पथ पर तिरिंग गांव के समीप शनिवार रात मालवाहक टेंपो पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई. हादसे में तीन सवार घायल हुए.

जानकारी के अनुसार, कानपुर (यूपी) के कठोई गांव के चप्पल व्यवसायी हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट में चप्पल बेचने आए थे. हाट से नौ लोग सवार टेंपो चाईबासा जा रहे थे. तिरिंग के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया.

ड्राइवर प्रभा शंकर दब गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. सुशील कुमार, बलराम व आनंद को हल्की चोटें आईं. इनका प्राथमिक उपचार हाता के नर्सिंग होम में कराया गया.

थाना प्रभारी सन्नी टोपो ने शव कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर पोस्टमार्टम को भेजा.

The post मालवाहक टेंपो पलटने से एक की मौत, तीन घायल appeared first on Udit Vani.

खूंटी में सड़क हादसे में चर्च के पादरी समेत दो की मौत, एक गंभीर
उदित वाणी, खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चर्च के पादरी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य पादरी गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह दुर्घटना खूंटी–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर डोडमा बाजार टांड के समीप रात करीब 11 बजे हुई. जानकारी के अनुसार, डोडमा विशुनपुर निवासी फादर सुशील प्रवीण तिडू और डोडमा निवासी सुनील भेंगरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, फादर जॉन्सन भेंगरा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है. उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

बताया जाता है कि डोडमा बाजार टांड के पास कार ने सड़क पर आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार लोग अंदर ही फंस गए. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल, खूंटी भेजा गया.

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद फादर सुशील प्रवीण तिडू और सुनील भेंगरा को मृत घोषित कर दिया. वहीं, फादर जॉन्सन भेंगरा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही तोरपा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया. पुलिस ने ट्रक चालक से भी पूछताछ शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और अंधेरे में वाहन की दूरी का सही अनुमान न लग पाने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है. घटना के बाद चर्च समुदाय और स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

(आईएएनएस)

The post खूंटी में सड़क हादसे में चर्च के पादरी समेत दो की मौत, एक गंभीर appeared first on Udit Vani.

अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार को ठोका, एक की मौत, एक गंभीर
उदित वाणी, पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हाता तिरिंग (ओडिशा) एनएच 220 पर हेंसड़ा गांव में अज्ञात वाहन के द्वारा बुलेट सवार दो लोगों को धक्का मारने से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया. दुर्घटना में मृतक का नाम बरुन दास(25) तथा घायल का नाम युधिष्ठिर दास है. दोनों बागलता गांव के रहने वाले हैं. घटना सोमवार रात की है. जानकारी अनुसार बरुन दास अपने बुलेट बाइक पर युधिष्ठिर के साथ घर से हाता की ओर आ रहे थे.

मुख्य पथ पर पीछे से अज्ञात वाहन ने बुलेट को जोरदार टक्कर मारा, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें बरुन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना पाकर कोवाली पुलिस घटनास्थल पहुंचे और घायल युधिष्ठिर का इलाज एवं बरुन के शव का पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा. दुर्घटना में बुलेट क्षतिग्रस्त हो गया है.

The post अज्ञात वाहन ने बुलेट सवार को ठोका, एक की मौत, एक गंभीर appeared first on Udit Vani.

झारखंड के चतरा में नक्सलियों के दो गुटों में आपसी भिड़ंत, गोलीबारी में 2 की मौत, 3 घायल-जांच में जुटी पुलिस
उदित वाणी, चतरा : रविवार देर रात चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात नक्सलियों के दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर भीषण गोलीबारी हुई. देर रात हुई इस खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

सूत्रों के अनुसार, मारे गए दोनों व्यक्ति प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमिटी) के पूर्व सदस्य बताए जा रहे हैं. यह भिड़ंत रविवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुई, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई.

घटना की सूचना मिलते ही कुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और वारदात में शामिल नक्सलियों की तलाश की जा रही है.

इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस और सुरक्षा बलों ने अतिरिक्त गश्त बढ़ा दी है.

The post झारखंड के चतरा में नक्सलियों के दो गुटों में आपसी भिड़ंत, गोलीबारी में 2 की मौत, 3 घायल-जांच में जुटी पुलिस appeared first on Udit Vani.

रामगढ़: सेल्फी लेते समय जंगली हाथी ने CCL कर्मी को सूँड से पटककर मार डाला, देखें वीडियो
उदित वाणी, रामगढ़ : घाटों थाना क्षेत्र के कुजू वन क्षेत्र अंतर्गत शारुबेडा चार नंबर में मंगलवार को जंगली हाथी के हमले में एक CCL कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान अमित रजवार के रूप में हुई है, जो CCL में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात था. घटना उस समय हुई, जब अमित जंगली हाथी को नजदीक से देख कर उसके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमित रजवार मोबाइल से फोटो खींचने के लिए हाथी के काफी करीब चला गया. इसी दौरान उग्र हुए हाथी ने उसे सूँड से उठाकर जोर से पटक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हाथी के हमले और अमित को पटकने की पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के कैमरे में कैद हो गई, जो बाद में इलाके में चर्चा का विषय बन गई.

https://uditvani.in/wp-content/uploads/2025/12/WhatsApp-Video-2025-12-16-at-20.01.51.mp4

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से घाटों थाना क्षेत्र और कुजू वन क्षेत्र के जंगलों में जंगली हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की ओर से हाथियों को आबादी वाले इलाकों से खदेड़ने या लोगों को जागरूक करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिसका परिणाम आज इस दुखद घटना के रूप में सामने आया.

घटना की सूचना मिलते ही कुजू वन क्षेत्र के पदाधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुँची और पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी. हाथियों की संख्या, उनके मूवमेंट और संभावित खतरे वाले इलाकों का भी वन विभाग द्वारा आकलन किया जा रहा है.

ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथियों के खौफ का माहौल बना हुआ है. लोग दहशत में हैं और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि हाथियों को जल्द से जल्द सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ा जाए, साथ ही वन्यजीव क्षेत्र में सेल्फी और नजदीक जाकर वीडियो बनाने जैसी खतरनाक हरकतों पर सख्ती से रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए.

The post रामगढ़: सेल्फी लेते समय जंगली हाथी ने CCL कर्मी को सूँड से पटककर मार डाला, देखें वीडियो appeared first on Udit Vani.