Khunti Archives - Udit Vani

JHARKHAND CRIME : जमीन विवाद में शख्स की गोली मारकर हुई हत्या का खुलासा, शूटर समेत पांच गिरफ्तार
उदित वाणी, खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुकरा महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए शूटर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक देसी कट्टा और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में विकास महतो, बिनोद महतो, रामप्रसाद महतो उर्फ छोटू, सिकंदर महतो उर्फ सचिन और रामू महतो शामिल हैं. ये सभी हत्या की साजिश और वारदात को अंजाम देने में शामिल थे. 6 मार्च की रात कर्रा थाना क्षेत्र के तिमड़ा गांव में अपराधियों ने सुकरा महतो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी.

गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि इस दौरान उनके बेटे को भी गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी. घटना के बाद परिजनों ने कर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. जांच के दौरान जमीन विवाद का मामला सामने आया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान की और छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के पीछे जमीन का पुराना विवाद मुख्य कारण है. सुकरा महतो के ससुर के कोई पुत्र नहीं थे, इसलिए उन्होंने अपनी लगभग 17 एकड़ जमीन अपनी दो बेटियों के नाम कर दी थी. इनमें से एक बेटी सुकरा महतो की पत्नी है.

एसपी के अनुसार जमीन बेटियों के नाम होने से गोतिया पक्ष के कुछ लोग नाराज थे और इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद लंबे समय से चल रहा था. मामला अदालत तक पहुंचा, जहां कोर्ट ने फैसला सुकरा महतो के पक्ष में सुनाया था.

उन्होंने बताया कि अदालत के फैसले के बावजूद आरोपियों की नाराजगी खत्म नहीं हुई और इसी रंजिश में उन्होंने सुनियोजित ढंग से सुकरा महतो की हत्या की साजिश रची. योजना के तहत 6 मार्च की रात तिमड़ा गांव में उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

(आईएएनएस)

The post JHARKHAND CRIME : जमीन विवाद में शख्स की गोली मारकर हुई हत्या का खुलासा, शूटर समेत पांच गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

खूंटी में आदिवासी नेता हत्याकांड के मुख्य शूटर सहित छह और पकड़े गए, अब तक 13 गिरफ्तार
उदित वाणी, खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले में चर्चित आदिवासी नेता पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य शूटर सहित छह और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही इस हत्याकांड में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है.

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने से पहले पुलिस लाइन में परेड कराई. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दानियल सांगा (44), सुमित दाल सांड (20), मार्कुस सांगा (20), रोशन मिंज (25), संदीप खलखो (35) और संतोष डलसांड (32) शामिल हैं. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

खूंटी के पुलिस अधीक्षक प्रवीण टोप्पो ने बताया कि सोमा मुंडा हत्याकांड जमीन कारोबार से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे विवाद और सुनियोजित साजिश का परिणाम था. जांच में सामने आया है कि आरोपी सीएनटी (छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट) के प्रतिबंधित और गैरमजरुआ जमीन की खरीद-बिक्री के कारोबार से जुड़े थे और इसी लेनदेन को लेकर उनका सोमा मुंडा से विवाद चल रहा था. आर्थिक लाभ के लिए उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची गई.

पुलिस ने घटना के बाद विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की. जांच के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया गया है.

जब सोमा मुंडा 7 जनवरी को अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से खूंटी जा रहे थे, तभी जमुवादाग तालाब के पास घात लगाए अपराधियों ने उनका पीछा किया और देसी पिस्टल से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे. इस घटना के विरोध में 17 जनवरी को आदिवासी संगठनों के आह्वान पर झारखंड बंद बुलाया गया था, जिसका कई जिलों में व्यापक असर रहा था.

(आईएएनएस)

The post खूंटी में आदिवासी नेता हत्याकांड के मुख्य शूटर सहित छह और पकड़े गए, अब तक 13 गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

खूंटी में आदिवासी नेता हत्याकांड का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार
उदित वाणी, खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले में आदिवासी नेता पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने मंगलवार शाम को प्रेस वार्ता में दी.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बाहा मुंडा, देवा पाहन, अनिश मुंडा, रविया पाहन, रमेश्वर संगा, पंकज कुमार शर्मा और देवव्रत नाथ शाहदेव शामिल हैं. इनमें से एक को छोड़कर सभी आरोपी खूंटी जिले के निवासी हैं.

पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी तकनीकी जांच की जा रही है. वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य शूटर अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या किसी तात्कालिक विवाद का परिणाम नहीं, बल्कि जमीन विवाद को लेकर रची गई सुनियोजित साजिश थी.

एसपी के मुताबिक, सोमा मुंडा का कुछ लोगों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी रंजिश में आरोपियों ने मिलकर उनकी हत्या की योजना बनाई थी. 7 जनवरी 2026 की देर शाम खूंटी थाना क्षेत्र के जमुवादाग गांव के समीप तालाब के पास अपराधियों ने सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

उन्‍होंने बताया कि सोमा मुंडा अपनी पत्नी के साथ बाइक से खूंटी से अपने गांव चलांगी लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और ओवरटेक कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. दो राउंड फायरिंग में एक गोली उनके सीने में जा लगी. गोली लगने के बाद वे बाइक रोककर खूंटी की ओर जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और वे गिर पड़े. इसके बाद हमलावर फरार हो गए थे.

सोमा मुंडा की पत्नी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. सोमा मुंडा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. इस घटना के विरोध में 8 जनवरी को खूंटी जिला बंद रहा था.

आदिवासी संगठनों ने इस मामले को लेकर आगामी 17 जनवरी को झारखंड बंद बुलाया है. घटना के बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन किया गया था. पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की है. पुलिस का दावा है कि फरार शूटरों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(आईएएनएस)

The post खूंटी में आदिवासी नेता हत्याकांड का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.

खूंटी में सड़क हादसे में चर्च के पादरी समेत दो की मौत, एक गंभीर
उदित वाणी, खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चर्च के पादरी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य पादरी गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह दुर्घटना खूंटी–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर डोडमा बाजार टांड के समीप रात करीब 11 बजे हुई. जानकारी के अनुसार, डोडमा विशुनपुर निवासी फादर सुशील प्रवीण तिडू और डोडमा निवासी सुनील भेंगरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, फादर जॉन्सन भेंगरा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है. उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.

बताया जाता है कि डोडमा बाजार टांड के पास कार ने सड़क पर आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार लोग अंदर ही फंस गए. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से सदर अस्पताल, खूंटी भेजा गया.

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद फादर सुशील प्रवीण तिडू और सुनील भेंगरा को मृत घोषित कर दिया. वहीं, फादर जॉन्सन भेंगरा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही तोरपा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया. पुलिस ने ट्रक चालक से भी पूछताछ शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और अंधेरे में वाहन की दूरी का सही अनुमान न लग पाने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है. घटना के बाद चर्च समुदाय और स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

(आईएएनएस)

The post खूंटी में सड़क हादसे में चर्च के पादरी समेत दो की मौत, एक गंभीर appeared first on Udit Vani.

झारखंड के खूंटी में आदिवासी नेता की गोली मारकर हत्या, सड़क पर उतरे लोग, खूंटी बंद
उदित वाणी, खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले में आदिवासी नेता और पड़हा राजा सोम मुंडा की बुधवार देर शाम अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात को लेकर पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है. इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को आदिवासी संगठनों के आह्वान पर खूंटी जिला बंद रखा गया, जिसका व्यापक असर देखने को मिला.

गुरुवार सुबह से ही आक्रोशित ग्रामीण और समर्थक सड़क पर उतर आए और जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर जाम कर दिया. बाजार, दुकानें और शैक्षणिक संस्थान पूरी तरह बंद रहे, जबकि सार्वजनिक परिवहन भी ठप हो गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर और सड़कों पर धरना देकर मुख्य मार्गों को अवरुद्ध कर दिया.

आदिवासी संगठनों और ग्रामीणों ने सोम मुंडा की हत्या में शामिल सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी की. कई स्थानों पर स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तैनात रहे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास करते रहे.

बता दें कि बुधवार देर शाम खूंटी थाना क्षेत्र के जमुआदाग के समीप अज्ञात अपराधियों ने सोम मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वे अपनी पत्नी के साथ बाइक से खूंटी से अपने गांव चलांगी लौट रहे थे. इसी दौरान जमुआदाग स्थित तालाब के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधी आए और ओवरटेक कर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. दो राउंड फायरिंग में एक गोली सोम मुंडा के सीने में जा लगी. गोली लगने के बाद उन्होंने बाइक रोककर खूंटी की ओर जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और वे गिर पड़े. इसके बाद हमलावर मंदरूटोली की ओर फरार हो गए.

सोम मुंडा की पत्नी ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद कुछ देर में वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर की मदद से वे कुछ दूरी तक गईं, फिर ऑटो से खूंटी थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सोम मुंडा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

डीएसपी वरुण रजक ने हत्याकांड की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित की गई है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

गौरतलब है कि सोम मुंडा स्थानीय आदिवासी समाज में एक प्रभावशाली नेता थे और आदिवासी परंपराओं के तहत पड़हा राजा के रूप में व्यापक रूप से पहचाने जाते थे. वे झारखंड पार्टी के जुझारू नेता, शिक्षाविद और आदिवासी समन्वय समिति, खूंटी जिला के संयोजक भी थे. उनकी हत्या को लेकर आदिवासी समन्वय समिति ने इसे सामाजिक और राजनीतिक साजिश करार दिया है. फिलहाल जिले में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और आगे की जांच जारी है.

(आईएएनएस)

The post झारखंड के खूंटी में आदिवासी नेता की गोली मारकर हत्या, सड़क पर उतरे लोग, खूंटी बंद appeared first on Udit Vani.

खूंटी में उग्रवादियों ने क्रशर प्लांट पर की फायरिंग, संचालक से मांगी 20 लाख रंगदारी
उदित वाणी, खूंटी : झारखंड के खूंटी जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) ने एक बार फिर दस्तक दी है. सदर थाना क्षेत्र के डुगड़गिया इलाके में स्थित मेसर्स नितेश शारदा स्टोन क्रशर प्लांट में बुधवार देर रात हथियारबंद उग्रवादियों ने फायरिंग की और लेवी (रंगदारी) के रूप में 20 लाख रुपए की मांग की.

जानकारी के अनुसार, चार उग्रवादी हथियारों के साथ पहुंचे. उन्होंने कई राउंड हवाई फायरिंग की और इसके बाद वहां मौजूद कर्मियों को एक पत्र सौंपा, जिसमें प्लांट संचालक से 20 लाख रुपये की लेवी की मांग की गई है. पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि तय समय पर लेवी नहीं दिए जाने की स्थिति में संगठन द्वारा “फौजी कार्रवाई” की जाएगी.

बताया गया है कि यह पत्र पीएलएफआई के जोनल सदस्य राजेश यादव के नाम से जारी किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया. एसडीपीओ वरुण रजक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद वह सदर थाना प्रभारी मोहन कुमार और सशस्त्र बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्रशर प्लांट में मौजूद कर्मियों से पूछताछ की. घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि इसी माह 21 दिसंबर को पीएलएफआई और भारतीय जनमुक्ति मोर्चा की ओर से एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसमें संगठन के विस्तार की जानकारी दी गई थी. उस विज्ञप्ति में राजेश यादव को खूंटी का जोनल सदस्य बनाए जाने का उल्लेख भी किया गया था. डुगड़गिया स्थित क्रेसर प्लांट में हुई फायरिंग की घटना के बाद प्लांट के कर्मियों, स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में भय का माहौल देखा जा रहा है. लोग क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं.

(आईएएनएस)

The post खूंटी में उग्रवादियों ने क्रशर प्लांट पर की फायरिंग, संचालक से मांगी 20 लाख रंगदारी appeared first on Udit Vani.

खूंटी में कोयल नदी के पास युवक का शव बरामद, 16 दिसंबर से था लापता
उदित वाणी, रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में कोयल नदी स्थित रोमजोल डोंगाघाट से बुधवार को एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया गया. शव की पहचान 20 वर्षीय वीबीएल मड़की के रूप में की गई. वह झारखंड के सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र अंतर्गत रोमजोल गांव का निवासी था.

परिजनों के अनुसार, वीबीएल कुछ दिन पहले रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था और 16 दिसंबर को क्रिसमस पर्व मनाने के लिए घर लौट रहा था. बताया गया कि इस दौरान वह रनिया थाना क्षेत्र के सोदे साप्ताहिक हाट में रुका था.

इसी दौरान उसकी परिजनों से बाजार में मुलाकात हुई थी. वीबीएल ने परिजनों से कहा था कि उसे यहां कुछ जरूरी काम है. वह शाम तक घर पहुंचेगा. इसके बाद उसके परिजन घर लौट गए, जबकि वीबीएल देर शाम तक घर नहीं पहुंचा. इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. कोई सुराग नहीं मिलने पर रनिया और बानो थाना को इसकी सूचना दी गई.

बुधवार को स्थानीय लोगों ने कोयल नदी के किनारे एक सड़ा-गला शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए परिजनों को बुलाया गया.

कपड़ों के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान वीबीएल मड़की के रूप में की. कई दिन पुराना होने के कारण शव पूरी तरह विकृत हो चुका था.

परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है. इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वीबीएल 16 दिसंबर को बाजार में क्यों रुका था और यहां उसकी किन लोगों से मुलाकात हुई थी.

(आईएएनएस)

The post खूंटी में कोयल नदी के पास युवक का शव बरामद, 16 दिसंबर से था लापता appeared first on Udit Vani.

खूंटी में आदिवासी कांग्रेस के युवा नेता सुमित तिग्गा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
उदित वाणी, रांची : झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुयु गांव में रविवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने आदिवासी कांग्रेस के कर्रा प्रखंड महासचिव 25 वर्षीय सुमित तिग्गा की गोली मारकर हत्या कर दी. इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.

मृतक सुमित तिग्गा गुयु गांव निवासी तेम्बा तिग्गा के पुत्र थे और अविवाहित थे. वे आदिवासी कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और क्षेत्र में एक ऊर्जावान और सामाजिक रूप से सक्रिय युवा नेता के रूप में पहचाने जाते थे. संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी उनकी भागीदारी रही है, जिससे गांव और आसपास के इलाकों में उनकी अच्छी पहचान थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम सुमित तिग्गा अपने घर पर मौजूद थे. करीब साढ़े छह बजे उनके दो परिचित दोस्त उन्हें घर से बुलाकर गांव की ओर ले गए. इसके बाद वे दोस्तों के साथ अलाव ताप रहे थे. इसी दौरान लगभग आठ बजे अज्ञात अपराधी ने पीछे से उन पर गोली चला दी. गोली लगते ही सुमित गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे. परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए रांची स्थित देवनिका अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने सुमित तिग्गा को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही कर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(आईएएनएस)

The post खूंटी में आदिवासी कांग्रेस के युवा नेता सुमित तिग्गा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत appeared first on Udit Vani.

खूंटी में महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, शव की शिनाख्त नहीं
उदित वाणी, खूंटी : झारखंड के खूंटी जिला मुख्यालय में अस्पताल टोली के पीछे स्थित खेत से शुक्रवार को लगभग 40 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया गया. महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, मृतका ने कत्थई रंग का स्वेटर और क्रीम रंग की साड़ी पहन रखी थी. शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या पत्थर से कूचकर की गई है. घटनास्थल पर खून के निशानों के साथ-साथ भारी भरकम पत्थर भी पाया गया है, जिससे वार किए जाने की संभावना जताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलने के बाद खूंटी थाना प्रभारी मोहन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा.

थाना प्रभारी ने बताया कि चेहरे, सिर और शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घावों के निशान मिले हैं, जो मृतका पर लगातार पत्थरों से हमला किए जाने की ओर इशारा करते हैं. शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुटे. हालांकि, किसी ने भी महिला की पहचान नहीं की. पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजी है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि किसी थाने में किसी महिला की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई है या नहीं.

पहचान होने तक शव को शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला को यहां लाकर मारा गया या उसकी हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को यहां फेंका गया. आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है. पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी.

(आईएएनएस)

The post खूंटी में महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, शव की शिनाख्त नहीं appeared first on Udit Vani.

Jharkhand Crime : खूंटी में पारिवारिक विवाद में चाचा की ईंट से कुचलकर हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार
उदित वाणी, खूंटी : झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत अड़की थाना क्षेत्र के साके गांव में पारिवारिक विवाद में 18 वर्षीय युवक ने अपने चाचा की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या आरोपी को शुक्रवार को गांव से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक एतवा सोय को शक था कि उसके चाचा सामू सोय का उसकी मां के साथ नाजायज संबंध था. गुरुवार दोपहर इस मामले को लेकर विवाद हुआ और इसके बाद एतवा ने चाचा पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिया.

गंभीर रूप से घायल सामू सोय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी के निर्देश पर पुलिस उपनिरीक्षक कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ साके गांव पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेजा.

पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को आरोपी एतवा सोय को उसी गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त ईंट, खून से सनी टी-शर्ट और खून लगी मिट्टी के नमूने जब्त किए हैं.

अड़की थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या पूरी तरह पूर्वनियोजित नहीं थी, बल्कि पारिवारिक तनाव और शक के कारण युवक ने अचानक गुस्से में आकर यह कदम उठाया. पुलिस ने इस मामले में अड़की थाना कांड संख्या 56/25 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत एफआईआर दर्ज की है.

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी युवक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था और अक्सर घर में विवाद करता था. हत्या की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

(आईएएनएस)

The post Jharkhand Crime : खूंटी में पारिवारिक विवाद में चाचा की ईंट से कुचलकर हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार appeared first on Udit Vani.