KeralaBlasters Archives - Udit Vani

केरला ब्लास्टर्स FC प्लेऑफ उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए आज जमशेदपुर FC से भिड़ेगी
उदित वाणी, जमशेदपुर: केरला ब्लास्टर्स एफसी शनिवार को शाम 7:30 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में जमशेदपुर एफसी की मेजबानी करेगा, तो मेजबान टीम का लक्ष्य जीत से अपनी बची-खुची प्लेऑफ उम्मीदों को जिंदा रखना होगा. केरला ब्लास्टर्स एफसी 21 मैचों में सात जीत, तीन ड्रा और 11 हार से 24 अंक लेकर तालिका में नौवें स्थान पर है. जमशेदपुर एफसी पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और 21 मैचों में 12 जीत, एक ड्रा और आठ हार से 37 अंक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर है. रेड माइनर्स जीत से ब्लास्टर्स पर लीग डबल पूरा करना चाहेंगे, क्योंकि उन्होंने रिवर्स फिक्स्चर 1-0 से जीता था.

केरला ब्लास्टर्स की चिंता

ब्लास्टर्स अपने पिछले दो घरेलू मैचों में कोई गोल नहीं कर पाए हैं और आगामी मुकाबले में वे इस अनचाही हैट्रिक से बचना चाहेंगे. केरला ब्लास्टर्स एफसी ने इस सीजन में सेट-पीस से 15 गोल खाए हैं, जो दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है.

जमशेदपुर एफसी ने अपने पिछले अवे मैच (मोहम्मडन एससी के खिलाफ 2-0) में क्लीन शीट रखी थी. रेड माइनर्स ने सेट-पीस के जरिये 15 गोल किए हैं. इस मामले में मैरिनर्स (20) और जगरनॉट्स (18) उनसे आगे है. आईएसएल में दोनों टीमों के बीच 17 मुकाबले हुए हैं. केरला ब्लास्टर्स एफसी ने पांच और जमशेदपुर एफसी ने चार बार जीत हासिल की है. आठ मुकाबले ड्रा रहे हैं.

The post केरला ब्लास्टर्स FC प्लेऑफ उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए आज जमशेदपुर FC से भिड़ेगी appeared first on Udit Vani.

केरला ब्लास्टर्स FC पर लीड डबल पूरा कर FC गोवा ने अपने दूसरे स्थान को मजबूती दी
उदित वाणी, जमशेदपुर: एफसी गोवा ने शनिवार को शाम फटोर्डा स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स एफसी को 2-0 से हरा दिया. इस जीत से गौर्स ने न केवल ब्लास्टर्स पर चौथी बार लीग डबल पूरा किया बल्कि अपने दूसरे स्थान को मजबूती भी दी. मेजबान टीम की जीत में स्पेनिश स्ट्राइकर इकर ग्वारोटक्सेना ने 46वें और अटैकिंग मिडफील्डर मोहम्मद यासिर ने 73वें मिनट में गोल किए.

स्पेनिश स्ट्राइकर इकर ग्वारोटक्सेना को पहला गोल करने और दूसरे में सहायता देने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. एफसी गोवा 21 मैचों में 12 जीत, छह ड्रा और तीन हार से 42 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर मजबूती के साथ बैठी है. वहीं, केरला ब्लास्टर्स एफसी 21 मैचों में सात जीत, तीन ड्रा और 11 हार से 24 अंक लेकर तालिका में आठवें से 10वें स्थान पर लुढ़क गई है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना लगभग खत्म हो गई है.

The post केरला ब्लास्टर्स FC पर लीड डबल पूरा कर FC गोवा ने अपने दूसरे स्थान को मजबूती दी appeared first on Udit Vani.

FC गोवा की नजरें दूसरे स्थान पर, तो केरला ब्लास्टर्स FC का लक्ष्य प्लेऑफ
उदित वाणी, जमशेदपुर: एफसी गोवा शनिवार शाम 7:30 बजे फटोर्डा स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स एफसी की मेजबानी करेगी, तो गौर्स का लक्ष्य अपने दूसरे स्थान पर मजबूती से डटे रहना होगा जबकि ब्लास्टर्स अपनी प्लेऑफ उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेंगे. एफसी गोवा प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है और वह 20 मैचों में 11 जीत, छह ड्रा और तीन हार से 39 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर है. गौर्स पिछले पांच मुकाबलों में चार जीत के साथ शानदार फॉर्म में हैं, जबकि ब्लास्टर्स पिछले तीन मुकाबलों में से दो हारे हैं. केरला ब्लास्टर्स एफसी 20 मैचों में सात जीत, तीन ड्रा और 10 हार से 24 अंक लेकर तालिका में आठवें स्थान पर है. हालांकि वो छठे स्थान पर मौजूद बेंगलुरू एफसी (31) से अपना अंतर पाटना चाहेंगे. गौर्स फटोर्डा में अपने पिछले सात मुकाबलों में हारे नहीं हैं और इस दौरान छह मैच जीते हैं. वहीं, ब्लास्टर्स अपने पिछले मैच में गोल नहीं कर पाए थे और मैरिनर्स के हाथों 0-3 से हारे थे.

गौर्स का प्लेइंग स्टाइल

गौर्स ने आईएसएल 2024-25 में 131 हाई टर्नओवर किए हैं. उनके 41 शॉट-एंडिंग हाई टर्नओवर और आठ गोल-एंडिंग टर्नओवर सभी टीमों में सबसे ज्यादा हैं. गौर्स के खाते में 38 गोल हैं, जो इस सीजन में चौथा सबसे ज्यादा है. उनके लिए अरमांडो सदिकु ने 9, ब्राइसन फर्नांडेज ने 7, इकर ग्वारोटक्सेना और बोरहा हेरेरा ने पांच-पांच गोल किए हैं. ब्लास्टर्स ने अपने खेले मैचों के दूसरे हाफ में सबसे अधिक गोल किए हैं. आईएसएल में दोनों टीमों के बीच 21 मुकाबले हुए हैं. एफसी गोवा और केरला ब्लास्टर्स एफसी ने क्रमशः 12 और पांच बार जीत हासिल की है. चार मैच ड्रा रहे हैं.

“जबर्दस्त मुकाबला होगा”

गौर्स के स्पेनिश हेड कोच मैनोलो मार्कुएज ने मैच से पहले केरला ब्लास्टर्स की एकजुटता की प्रशंसा की. उन्होंने कहा, “कल मैच बहुत जबर्दस्त होगा. केरला ब्लास्टर्स के पास बहुत अच्छी टीम है, खासकर आक्रामक खिलाड़ी. मैं उनके पूर्व कोच का सम्मान करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि वे सीजन के पहले चरण की तुलना में अब अधिक सहज हैं.” केरला ब्लास्टर्स एफसी के अंतरिम मुख्य कोच टीजी पुरुषोत्तमन ने कहा कि उनकी टीम को बेहतर ढंग से मौके भुनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा, “पिछले मैच में हमने सब कुछ अच्छा किया, लेकिन अपने मौकों को भुना नहीं पाए. बतौर टीम, हम एफसी गोवा के खिलाफ मैच में इस कमी को दूर करने की कोशिश करेंगे.”

The post FC गोवा की नजरें दूसरे स्थान पर, तो केरला ब्लास्टर्स FC का लक्ष्य प्लेऑफ appeared first on Udit Vani.

केरला ब्लास्टर्स ने शानदार जीत से चेन्नइयन FC पर लीग डबल पूरा किया
उदित वाणी, जमशेदपुर: केरला ब्लास्टर्स एफसी ने अपने आईएसएल इतिहास में दूसरी बार (2021-22 में भी) चेन्नइयन एफसी पर लीग डबल पूरा किया, जब ब्लास्टर्स ने गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में मेजबान मरीना माचान्स को 3-1 से हरा दिया. केरला ब्लास्टर्स एफसी की जीत में स्पेनिश स्ट्राइकर जेसुस जिमेनेज ने तीसरे, राइट विंगर कोरू सिंह ने 48 वें और घानाई अटैकिंग मिडफील्डर क्वामे पेप्राह ने 56 वें मिनट में गोल किए.

ब्लास्टर्स के कप्तान व उरुग्वेन मिडफील्डर एड्रियन लुना को दो गोल में सहायता और मिडफील्ड में प्रभावी प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. मरीना माचान्स की अपने घर पर हार से स्कॉटिश हेड कोच ओवेन कॉयल निश्चित रूप से निराश होंगे. चेन्नइयन एफसी 19 मैचों में चार जीत, छह ड्रा और नौ हार से 18 अंक लेकर तालिका में 10वें स्थान पर बनी हुई है. वहीं, केरला ब्लास्टर्स एफसी 19 मैचों में सात जीत, तीन ड्रा और नौ हार से 24 अंक लेकर तालिका में आठवें स्थान पर बरकरार है.

पहले हाफ में केरला ब्लास्टर्स का दबदबा रहा

पहले हाफ में दबदबा केरला ब्लास्टर्स का रहा, क्योंकि उसने स्पेनिश स्ट्राइकर जेसुस जिमेनेज और राइट विंगर कोरू सिंह के गोल से बढ़त बनाई और उसे बरकरार रखा. लिहाजा, ब्लास्टर्स 2-0 की बढ़त के साथ हाफ टाइम ब्रेक पर गए. गेंद पर ज्यादा नियंत्रण केरला ब्लास्टर्स एफसी का 52 फीसदी रहा. ब्लास्टर्स ने चार प्रयास किए, जिनमें से तीन शॉट टारगेट पर रखे और दो पर गोल आए. वहीं, गेंद पर 48 फीसदी कब्जा रखने वाली चेन्नइयन एफसी की ओर से भी चार प्रयास किए गए, जिनमें से केवल एक शॉट टारगेट पर था लेकिन उस पर गोल केरला ब्लास्टर्स के गोलकीपर सचिन सुरेश के बेहतरीन बचाव के कारण नहीं आया.

यह आईएसएल में दोनों टीमों के बीच 24वां मुकाबला था और केरला ब्लास्टर्स एफसी ने आठवीं बार जीत हासिल की है जबकि चेन्नइयन एफसी ने सात मैच जीते हैं. नौ मैच ड्रा रहे हैं. इस परिणाम के साथ ही इस सीजन में दोनों टीमों के बीच मुकाबलों में पलड़ा केरला ब्लास्टर्स का भारी रहा, क्योंकि उन्होंने 24 नवंबर को अपने घर पर खेले गए रिवर्स फिक्स्चर में चेन्नइयन को 3-0 से हराया था.

The post केरला ब्लास्टर्स ने शानदार जीत से चेन्नइयन FC पर लीग डबल पूरा किया appeared first on Udit Vani.

ईस्ट बंगाल पर पहली बार लीग डबल पूरा करना होगा केरला ब्लास्टर्स का लक्ष्य
उदित वाणी, जमशेदपुर: इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में केरला ब्लास्टर्स एफसी का सामना शुक्रवार को शाम 7:30 बजे विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में मेजबान ईस्ट बंगाल एफसी से होगा. केरला ब्लास्टर्स एफसी 17 मैचों में छह जीत, तीन ड्रा और आठ हार से 21 अंक लेकर तालिका में आठवें स्थान पर है, जबकि ईस्ट बंगाल एफसी 16 मैचों में चार जीत, दो ड्रा और दस हार से 14 अंक लेकर तालिका 11वें स्थान पर है. मेजबान टीम इस मुकाबले में लगातार तीन हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेगी.

इस सीजन में उसे लगातार छह हार मिल चुकी है, जो कि उसका सबसे लंबा सिलसिला है. वहीं, केरला ब्लास्टर्स एफसी ने 5 जनवरी 2025 को दिल्ली में मेजबान पंजाब एफसी को 1-0 से हराया था और वो दिसंबर 2023 के बाद पहली बार लगातार दो अवे जीत हासिल करना चाहेगी. ब्लास्टर्स अपने पिछले पांच मैचों में तीन बार जीते हैं और एक ड्रा खेला है. ब्लास्टर्स के नाम 17 मैचों में 26 गोल हैं, जिसमें जीसस जिमेनेज और नौहा सदौई ने क्रमशः 10 और सात गोल किए हैं. वहीं, ईस्ट बंगाल के खाते इस सीजन में केवल 16 दागे हैं, जिसमें डेविड लालहलनसांगा, दिमित्रियोस डायमांटाकोस और विष्णु पुथिया ने तीन-तीन गोल किए हैं.

केरला ब्लास्टर्स एफसी के लक्ष्य

ब्लास्टर्स ने 22 सितंबर 2024 को रिवर्स फिक्स्चर में 2-1 के अंतर से जीता था और आगामी मुकाबले में जीत से वे आईएसएल में ईस्ट बंगाल एफसी पर पहली बार लीग डबल जीतेंगे. ब्लास्टर्स ने इस सीजन में पेनाल्टी किक के जरिये पांच गोल खाए हैं. वे अब तक 27 गोल खा चुके हैं. ईस्ट बंगाल अपने पिछले दो मैचों में गोल करने में विफल रही है. आईएसएल इतिहास में उसका सबसे लंबा गोलरहित सिलसिला चार मैचों का (2020) है. रेड एंड गोल्ड ब्रिगेड इस सीजन में खेले अपने मैचों के शुरुआती 15 मिनट में गोल नहीं कर पाई है.आईएसएल में दोनों टीमों के बीच नौ मुकाबले हुए हैं. केरला ब्लास्टर्स एफसी चार बार जीती है जबकि ईस्ट बंगाल एफसी ने दो मैच जीते हैं. तीन मुकाबले ड्रा रहे हैं.

The post ईस्ट बंगाल पर पहली बार लीग डबल पूरा करना होगा केरला ब्लास्टर्स का लक्ष्य appeared first on Udit Vani.

केरला ब्लास्टर्स ने दस खिलाड़ियों के साथ नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को गोलरहित बराबरी पर रोका
उदित वाणी, जमशेदपुर: केरला ब्लास्टर्स एफसी ने लगभग साठ मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को रोके रखा और गोलरहित (0-0) ड्रा हासिल करके एक अंक बटोर लिया. मेजबान टीम के अटैकिंग मिडफील्डर कोरू सिंह को लेफ्ट-बैक ऐबनभा डोहलिंग के मैदान छोड़ने के बाद डिफेंस में शानदार योगदान के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. आज हाईलैंडर्स द्वारा एक खिलाड़ी की बढ़त के साथ जीत हासिल नहीं कर पाने से स्पेनिश हेड कोच जुआन पेड्रो बेनाली निश्चित रूप से निराश होंगे. नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी 17 मैचों में छह जीत, सात ड्रा और चार हार से 25 अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है. वहीं, केरला ब्लास्टर्स एफसी 17 मैचों में छह जीत, तीन ड्रा और आठ हार से 21 अंक लेकर तालिका में नौवें से आठवें स्थान पर आ गई है.

चेहरे पर हैडबट से मार दिया

केरला ब्लास्टर्स को 30वें मिनट में उस समय करारा झटका लगा, जब रैफरी वेंकटेश आर. ने लेफ्ट-बैक ऐबनभा डोहलिंग को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया. डोहलिंग को यह सजा अपने बॉक्स के अंदर हुई गरमा-गरमी के दौरान नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के मोरोक्कन स्ट्राइकर अलाएद्दीन अजारेई के चेहरे पर हैडबट मारने के लिए दी गई. इसके बाद मेजबान टीम को 60 मिनट तक दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा.

पहला हाफ गोलरहित रहा

पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ, क्योंकि दोनों ही टीमें गतिरोध तोड़कर बढ़त बनाने में नाकाम रहीं. लिहाजा, हाफ टाइम ब्रेक पर स्कोर 0-0 था. गेंद पर ज्यादा नियंत्रण केरला ब्लास्टर्स एफसी का 58 फीसदी रहा. मेजबान टीम की ओर से चार प्रयास किए, जिनमें से एक शॉट टारगेट पर रहा लेकिन गोल नहीं आया. वहीं, गेंद पर 42 फीसदी कब्जा रखने वाली नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की तरफ से पांच प्रयास किए गए, जिनमें से दो शॉट टारगेट पर थे लेकिन गोल नहीं आया। इस दौरान लेफ्ट बैक ऐबनभा डोहलिंग के रेड कार्ड के कारण दस खिलाड़ियों वाली टीम बने ब्लास्टर्स ने दब कर नहीं खेले और उन्होंने हाईलैंडर्स का डटकर सामना किया. यह आईएसएल में दोनों टीमों के बीच 22वां मुकाबला था और आज नौवां ड्रा खेला गया. केरला ब्लास्टर्स एफसी ने आठ मैच जीते हैं, जबकि नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी पांच बार जीती है. इस परिणाम के साथ ही इस सीजन में दोनों टीमों के बीच पलड़ा बराबरी पर रहा, क्योंकि दोनों टीमों के बीच गुवाहाटी में खेला गया सीजन का पहला मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा था.

The post केरला ब्लास्टर्स ने दस खिलाड़ियों के साथ नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को गोलरहित बराबरी पर रोका appeared first on Udit Vani.

केरला ब्लास्टर्स FC ने पिछड़ने के बाद वापसी करके ओडिशा FC को 3-2 से हराया
उदित वाणी, जमशेदपुर: केरला ब्लास्टर्स एफसी ने सोमवार को अपने घरेलू मैदान जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में ओडिशा एफसी को 3-2 से हरा दिया. इस रोमांचक मुकाबले के पहले हाफ में एक गोल से पिछड़े ब्लास्टर्स ने दूसरे हाफ में तीन गोल करके शानदार जीत हासिल की. मेजबान टीम की जीत में घानाई स्ट्राइकर क्वामे पेप्राह ने 60वें, स्थानापन्न स्पेनिश फॉरवर्ड जेसुस जिमेनेज ने 73वें और मोरोक्कन विंगर नौहा सदौई ने 95वें मिनट में गोल किए.

मोरोक्कन विंगर नौहा सदौई को निर्णायक गोल करने और एक में सहायता प्रदान करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. ब्लास्टर्स की शानदार जीत से अंतरिम मुख्य कोच टीजी पुरुषोत्तमन निश्चित रूप से प्रसन्न होंगे. केरला ब्लास्टर्स एफसी 16 मैचों में छह जीत, दो ड्रा और आठ हार से 20 अंक लेकर तालिका में नौवें से आठवें स्थान पर आ गई है. वहीं, जगरनॉट्स की संघर्षपूर्ण हार से स्पेनिश हेड कोच सर्जियो लोबेरा जरूर निराश होंगे. ओडिशा एफसी 16 मैचों में पांच जीत, छह ड्रा और पांच हार से 21 अंक लेकर तालिका में सातवें स्थान पर बनी हुई है.

The post केरला ब्लास्टर्स FC ने पिछड़ने के बाद वापसी करके ओडिशा FC को 3-2 से हराया appeared first on Udit Vani.

ISL : नौ खिलाड़ियों वाली केरला ब्लास्टर्स FC से मात खा बैठी पंजाब FC
उदित वाणी, जमशेदपुर: पंजाब एफसी ने रविवार को अपने घरेलू मैदान जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दो खिलाड़ियों से ज्यादा खेलने का फायदा नहीं उठा पाई और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में लगातार चौथी बार मात खा बैठी. मेजबान टीम को आईएसएल 2024-25 मुकाबले में नौ खिलाड़ियों वाली केरला ब्लास्टर्स एफसी ने 1-0 से हराया. ब्लास्टर्स की जीत में मोरोक्कन लेफ्ट-विंगर नौहा सदौई ने 44वें मिनट में पेनल्टी किक के जरिये मैच का एकमात्र गोल दागा. केरला ब्लास्टर्स एफसी के डिफेंसिव मिडफील्डर फ्रेडी लल्लावमावमा को मजबूत प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. आज अपनी टीम द्वारा दो खिलाड़ियों की एडवांटेज का फायदा न उठाकर मात खाने से पंजाब एफसी के ग्रीक हेड कोच पैनागियोटिस दिलमपेरिस निश्चित रूप निराश होंगे. पंजाब एफसी 13 मैचों में छह जीत और सात हार से 18 अंक लेकर तालिका में आठवें स्थान पर बनी हुई है. वहीं, ब्लास्टर्स द्वारा दो खिलाड़ी कम से खेलकर जीत हासिल करने से अंतरिम मुख्य कोच टीजी पुरुषोत्तमन जरूर प्रसन्न होंगे. केरला ब्लास्टर्स एफसी 15 मैचों में पांच जीत, दो ड्रा और आठ हार से 17 अंक लेकर तालिका में 10वें से नौवें स्थान पर आ गई है.

मैच का एकमात्र गोल 44 वें मिनट पर

मैच का एकमात्र गोल 44वें मिनट में आया, जब मोरोक्कन लेफ्ट-विंगर नौहा सदौई ने पेनल्टी किक पर स्कोर करके केरला ब्लास्टर्स एफसी को 1-0 से आगे कर दिया. ब्लास्टर्स को पेनल्टी किक के रूप में यह सुनहरा मौका 42वें मिनट में मिला, जब सेंटर-बैक सुरेश मीतेई ने अपने बॉक्स के अंदर नौहा सदौई को ब्लॉक करने के चक्कर में गिराकर फाउल कर दिया और रैफरी प्रतीक मंडल ने लंबी सीटी बजाकर स्पॉट किक का इशारा कर दिया. इसके बाद नौहा ने करारा राइट फुटर शॉट लगाकर गेंद को सीधे राइट कॉर्नर के अंदर गोल जाल में उलझा दिया जबकि पंजाब एफसी के युवा गोलकीपर मुहीत शब्बीर खान गलत अनुमान लगाकर विपरीत दिशा की ओर डाइव लगा बैठे.

The post ISL : नौ खिलाड़ियों वाली केरला ब्लास्टर्स FC से मात खा बैठी पंजाब FC appeared first on Udit Vani.

Jamshedpur FC Registers 1-0 Win in Crucial Home Match Against Kerala Blasters FC
UditVani, Jamshedpur: Jamshedpur FC secured a vital 1-0 win over Kerala Blasters FC in their historic 150th Indian Super League (ISL) match, thanks to a decisive header from Pratik Chaudhari in the 61st minute. This victory lifted the Men of Steel to fourth place on the ISL table, providing a strong finish to their year at the JRD Tata Sports Complex.

Early Challenges and Close Calls

The match began with Kerala Blasters FC taking control of the tempo, aggressively pressing Jamshedpur in the opening stages. However, Jamshedpur FC weathered the early storm and regained their footing as the first half progressed.

In the 8th minute, Jamshedpur came close to scoring when Rei Tachikawa’s header, following a pinpoint cross from Imran Khan, was saved by Kerala’s goalkeeper. Just before the half-hour mark, Javi Hernández had a chance to score after pouncing on a loose ball from Kerala’s keeper, but his shot was deflected off a defender. Shortly after, Hernández was set up again by Jordan Murray, but the Kerala defense managed to thwart the attack.

In the 34th minute, Mohammed Sanan had a golden opportunity after a long cross from the right, but his miscontact left the ball going wide.

Jamshedpur’s Growing Dominance

As the first half wore on, Jamshedpur began to dominate possession and created several attacking opportunities. Kerala Blasters struggled to regain their rhythm under the constant pressure. In the 40th minute, Tachikawa had another header attempt from the center of the box, but it went high and wide, leaving the score level at halftime.

Chaudhari’s Decisive Header

The breakthrough came early in the second half. In the 61st minute, Stephen Eze delivered a precise pass to Pratik Chaudhari, who calmly slotted the ball into the bottom left corner of the net, giving Jamshedpur a crucial 1-0 lead. The goal energized the home crowd and shifted the balance of the match in Jamshedpur’s favor.

Missed Opportunities and Solid Defense

Towards the end, S Doungel came close to doubling the lead with two long-range shots, both of which narrowly missed the target. Despite Kerala Blasters’ attempts to equalize, Jamshedpur’s defense held firm, ensuring a clean sheet and the three points.

Looking Ahead

Jamshedpur FC will look to continue their winning momentum as they prepare to face Bengaluru FC in their next home match on January 4 at the JRD Tata Sports Complex.

The post Jamshedpur FC Registers 1-0 Win in Crucial Home Match Against Kerala Blasters FC appeared first on Udit Vani.

ISL: Mumbai City FC अपराजित रहने का सिलसिला जारी रखते हुए फिर से शीर्ष पर पहुंची, केरला ब्लास्टर्स को 4-0 से धोया
उदित वाणी, जमशेदपुर: मुम्बई सिटी एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2022-23 में अपने अपराजित रहने का सिलसिला 13 मुकाबलों तक पहुंचा दिया है। आइलैंडर्स ने रविवार को अपने घरेलू मैदान मुम्बई फुटबॉल एरिना में खेले गए अंतिम मैचवीक 14 मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स एफसी को 4-0 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान फिर से हासिल कर लिया है। मुम्बई की जीत में अर्जेंटीना के स्ट्राइकर जॉर्गे परेरा डियाज (चौथे व 22वें), स्कॉटिश मिडफील्डर ग्रेग स्टीवर्ट (10वें) और विंगर बिपिन सिंह (16वें मिनट में) ने गोल दागे। जॉर्गे परेरा डियाज को दो गोल करने और एक में सहायता प्रदान करने के लिए हीरो ऑफ द मैच घोषित किया गया।

रिकॉर्ड लगातार आठवीं जीत के बाद मुख्य कोच डेस बकिंघम के आइलैंडर्स हैदराबाद एफसी को फिर से दूसरे स्थान पर धकेलकर अंक तालिका के टॉप पर आ गए हैं। मुम्बई सिटी एफसी के 13 मैचों में 10 जीत और तीन ड्रा से 33 अंक हो गए हैं। वहीं, नौ मैचों में अपराजित रहने के बाद मात खाने के बावजूद मुख्य कोच इवान वुकोमानोविक के ब्लास्टर्स तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। केरला ब्लास्टर्स के 13 मैचों में आठ जीत, एक ड्रा और चार हार से 25 अंक हैं।

मैच का पहला गोल चौथे मिनट में आया, जब अर्जेंटीना के स्ट्राइकर जॉर्गे परेरा डियाज ने मुम्बई सिटी को शुरुआती बढ़त दिलाते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। बाएं फ्लैंक पर एक क्रॉस फील्ड लम्बा पास लेने के बाद बिपिन सिंह बॉक्स की तरफ बढ़े और फिर ग्रेग स्टीवर्ट की तरफ पास खेला, जिसे उन्होंने वापसी बिपिन को दे दिया। इस पर बिपिन ने राइट फुटर शॉट लगाया लेकिन गोलकीपर प्रभसुखन गिल ने बायीं तरफ डाइव करके रोक दी। लेकिन गेंद डियाज के पास पहुंची, जिसे उन्होंने आगे की ओर स्लाइड करते हुए दाहिने पैर से हल्का सा टैप करके गोल लाइन के पार भेज दिया।

10वें मिनट में स्कॉटिश मिडफील्डर ग्रेग स्टीवर्ट ने हेडर से गोल करके मुम्बई सिटी की बढ़त को दोगुना करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। दाहिनी तरफ अटैकिंग थर्ड पर एक लम्बा थ्रू-पास लेने के बाद विंगर लल्लियांजुआला छांगटे ने फ्लोटेड क्रॉस डाला, जिसे स्टीवर्ट ने हेडर करके सेकेंड पोस्ट की तरफ फ्लिक करके गोल कर दिया।

16वें मिनट में विंगर बिपिन सिंह ने गोल करके मुम्बई सिटी की बढ़त को 3-0 कर दिया। मेहताब सिंह ने अपने हाफ से लम्बा थ्रू-पास बॉक्स के अंदर जॉर्गे परेरा डियाज के लिए डाला, जिसे अर्जेंटीना के स्ट्राइकर ने गेंद को माइनस कर दिया और बिपिन सिंह ने करारा राइट फुटर शॉट लगाकर गेंद को सेकंड पोस्ट के अंदर गोलजाल में उलझा दिया जबकि गोलकीपर प्रभसुखन गिल के पास बचाव को कोई ज्यादा मौका नहीं था।

22वें मिनट में जॉर्गे परेरा डियाज ने अपना दूसरा गोल करके मुम्बई की बढ़त 4-0 कर दी। मोरोक्कन मिडफील्डर अहमद जाहौह ने अटैकिंग थर्ड से थ्रू-पास बॉक्स के अंदर डाला, जिस पर डियाज ने गेंद लेकर थोड़ा आगे जाने के बाद डिफेंडर विक्टर मोंगिल और गोलकीपर प्रभसुखन गिल के बीच से करारा राइट फुटर शॉट लगाकर गोल कर डाला।

यह हीरो आईएसएल में दोनों टीमों के बीच 18वां मुकाबला था और आज मुम्बई सिटी एफसी ने आठवीं बार जीत हासिल की है, जबकि ब्लास्टर्स चार बार जीत चुके हैं, और छह मैच ड्रा में समाप्त हुए हैं। इस परिणाम के बाद इस सीजन में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत में आइलैंडर्स का पलड़ा भारी रहा। क्योंकि पहले चरण के मैच में उन्होंने ब्लास्टर्स को 2-0 से हराया था। इस तरह आइलैंडर्स ने डबल पूरा करके हिसाब चुकता कर दिया। क्योंकि पिछले सीजन में ब्लास्टर्स ने मुम्बई सिटी एफसी के खिलाफ जीता का डबल लगाया था।

The post ISL: Mumbai City FC अपराजित रहने का सिलसिला जारी रखते हुए फिर से शीर्ष पर पहुंची, केरला ब्लास्टर्स को 4-0 से धोया appeared first on Udit Vani.