kedarnath Archives - Udit Vani

Kedarnath: कपाट खुलते ही उमड़ा श्रद्धा का सैलाब – पहुंचे 30 हज़ार श्रद्धालु, पुष्पवर्षा और आर्मी बैंड की मधुर धुनों से हुआ स्वागत
केदारनाथ: विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. कपाट खुलने के पहले ही दिन भारी उत्साह देखने को मिला. रिकॉर्ड 30,154 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए.

कौन-कितने पहुंचे दर्शन को?

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे तक कुल 30,154 श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे. इनमें 19,196 पुरुष, 10,597 महिलाएं और 361 बच्चे शामिल थे.

जयकारों और पुष्पवर्षा से गूंजी घाटी

सुबह 7 बजे शुभ मुहूर्त में जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, केदारनाथ घाटी “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठी. हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई. आर्मी बैंड ने मधुर धुनों के साथ वातावरण को भक्ति-रस में डुबो दिया.

व्यवस्था और सहयोग से सफल रही शुरुआत

जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहित समाज, स्थानीय व्यापारी और स्वयंसेवी संगठनों ने मिलकर यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है.

आगामी महीनों में और बढ़ेगा रुझान

केदारनाथ धाम चारधाम यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है. हर वर्ष लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए आते हैं. इस बार पहले ही दिन की भीड़ को देखकर अनुमान है कि आगे और अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे.

प्रमुख जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कपाट उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी वागेश लिंग, बीकेटीसी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित व श्रद्धालु उपस्थित रहे.

यमुनोत्री के बाद अब बारी बद्रीनाथ की

इससे पहले अक्षय तृतीया पर यमुनोत्री धाम के कपाट 11:55 बजे खोले गए थे. अब चारधाम यात्रा का अगला पड़ाव बद्रीनाथ धाम है, जिसके कपाट 4 मई को खोले जाएंगे.

(IANS)

The post Kedarnath: कपाट खुलते ही उमड़ा श्रद्धा का सैलाब – पहुंचे 30 हज़ार श्रद्धालु, पुष्पवर्षा और आर्मी बैंड की मधुर धुनों से हुआ स्वागत appeared first on Udit Vani.

Kedarnath Yatra 2025 : आगामी केदारनाथ यात्रा से पहले Health ATM होंगे दुरुस्त
उदित वाणी, देहरादून: केदारनाथ यात्रा में पिछले दो वर्षों से हेल्थ एटीएम के माध्यम से तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है, लेकिन कुछ जांचें क्षमता के अनुसार नहीं हो पा रही हैं. गत वर्ष यात्रा काल के दौरान कई स्थानों पर इन हेल्थ एटीएम से हीमोग्लोबिन सहित अन्य कुछ जांचों के परिणाम सही नहीं आए थे.

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गुप्तकाशी, नारायणकोटी, फाटा, सोनप्रयाग और केदारनाथ में हेल्थ एटीएम स्थापित किए गए हैं. आगामी यात्रा से पहले तकनीकी टीम के सहयोग से सभी हेल्थ एटीएम को दुरुस्त कर दिया जाएगा.

श्री केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट खुलने की तिथि की आधिकारिक घोषणा चार धाम मंदिर समिति द्वारा महा-शिवरात्रि के अवसर पर उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में की जाती है. वर्ष 2025 में महा शिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025 को पड़ेगा.

The post Kedarnath Yatra 2025 : आगामी केदारनाथ यात्रा से पहले Health ATM होंगे दुरुस्त appeared first on Udit Vani.