Kapali Police Archives - Udit Vani

सरायकेला पुलिस को चुनौती: कलेक्शन एजेंट को घेरकर लाख से ज्यादा की लूट, घटनास्थल से खोखा बरामद
उदित वाणी,जमशेदपुर/सरायकेला: जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डैमडूबी में गुरुवार को अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाशों ने एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को निशाना बनाते हुए करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक राउंड फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कलेक्शन कर लौट रहे कर्मी को अपराधियों ने घेरा

जानकारी के अनुसार, माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों से किस्तों की वसूली (कलेक्शन) कर पैसे जमा करने जा रहा था। इसी दौरान डैमडूबी के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने डरा-धमकाकर रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। जब कर्मी ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे।

पुलिसिया कार्रवाई: घटनास्थल से खोखा बरामद

सूचना मिलते ही कपाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां से एक खोखा बरामद किया है। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लुटेरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट की है। फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस

पुलिस अपराधियों के भागने के रास्ते और उनकी पहचान के लिए आसपास के घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों के कुछ सुराग मिले हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने और गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

The post सरायकेला पुलिस को चुनौती: कलेक्शन एजेंट को घेरकर लाख से ज्यादा की लूट, घटनास्थल से खोखा बरामद appeared first on Udit Vani.

सरायकेला पुलिस का बड़ा धमाका: कपाली में ड्रग नेटवर्क ध्वस्त, महिला समेत 3 गिरफ्तार, लाखों का ब्राउन शुगर बरामद
उदित वाणी,सरायकेला: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिन्हें पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के कार्रवाई में 680 पुड़िया ब्राउन शुगर और करीब 18 ग्राम अतिरिक्त नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. यह कार्रवाई सिर्फ एक छापेमारी नहीं, बल्कि कपाली और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे ड्रग नेटवर्क की गंभीर तस्वीर भी सामने ला रही है.

एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि बंधुगोड़ा बड़ गाछ के समीप एक किराए के मकान से बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है. सूचना के बाद विशेष टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 680 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की. इसके अलावा अलग से रखे गए लगभग 18 ग्राम ब्राउन शुगर को भी जब्त किया गया. पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थ की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है.

मौके से अजगर, सिनी निवासी महाराज अली और आदित्यपुर निवासी शबनम परवीन को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में पुलिस को नशे के कारोबार से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी लंबे समय से इलाके में ब्राउन शुगर के कारोबार में सक्रिय थे. पुलिस अब इस नेटवर्क के पीछे मौजूद बड़े सप्लायरों और अन्य कनेक्शन की तलाश में जुट गई है. जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि आखिर कपाली और आसपास के इलाकों में इतनी तेजी से नशे का कारोबार कैसे फैल रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में युवाओं के बीच नशे की लत तेजी से बढ़ी है और कई मोहल्लों में खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं. लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अगर लगातार इसी तरह अभियान चलता रहा तो इलाके को नशे के जाल से बचाया जा सकता है. यह मामला सिर्फ तीन तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इस बात का संकेत भी है कि कपाली और शहरी क्षेत्रों में ड्रग सिंडिकेट धीरे- धीरे अपनी जड़ें मजबूत कर रहा है. ऐसे में पुलिस के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना होगी.

The post सरायकेला पुलिस का बड़ा धमाका: कपाली में ड्रग नेटवर्क ध्वस्त, महिला समेत 3 गिरफ्तार, लाखों का ब्राउन शुगर बरामद appeared first on Udit Vani.