Kamalpur Police Station Archives - Udit Vani

स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद
उदित वाणी जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के कमलपुर थाना क्षेत्र स्थित बांगुड़दा साहेब बांध के पास बुधवार को एक स्कॉर्पियो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कथित गोवंश तस्करी का मामला सामने आया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक और उसमें सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए, जबकि वाहन के भीतर से दो गोवंश बरामद किए गए।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सफेद रंग की स्कॉर्पियो में दोनों गोवंशों को बेहद संकुचित अवस्था में बांधकर ले जाया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर बांगुड़दा साहेब बांध के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक और अन्य सवार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

बुधवार सुबह ग्रामीणों की नजर क्षतिग्रस्त वाहन पर पड़ी। पास जाकर देखने पर वाहन के अंदर दो गायें बंधी हुई मिलीं। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल कमलपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकालकर गौशाला भेज दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटनास्थल पश्चिम बंगाल की सीमा के काफी करीब है और रात के अंधेरे में गोवंशों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस वाहन के चालक और मालिक की पहचान करने में जुटी है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्कॉर्पियो समेत अन्य वाहनों के जरिए गोवंश तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं। लगातार कार्रवाई के बावजूद इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है।

The post स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त होने पर खुली गोवंश तस्करी की पोल, दो मवेशी बरामद appeared first on Udit Vani.

Patamda Bus Accident: चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हुई बस, साहेब बांध पुलिया में दुर्घटनाग्रस्त
उदित वाणी पटमदा:  पश्चिम बंगाल के रानीबांध (बांकुड़ा) से बलरामपुर माइतीडीह लौट रही एक यात्री बस शुक्रवार अहले सुबह करीब पांच बजे बांगुड़दा स्थित साहेब बांध पुलिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में सवार करीब 50 से अधिक यात्री सुरक्षित बच गए जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बस एक शादी समारोह से लौट रही थी। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और पुलिया से जा टकराई। दुर्घटना में बस के साथ-साथ पुलिया को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही कमलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू करते हुए बस को अपने कब्जे में ले लिया। हादसा बोराहभूम-बांदोवान मुख्य सड़क पर हुआ। घटनास्थल पर मौजूद झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो ने बस में सवार यात्रियों की मदद की।

The post Patamda Bus Accident: चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हुई बस, साहेब बांध पुलिया में दुर्घटनाग्रस्त appeared first on Udit Vani.

जमशेदपुर कि महिला को भगा ले गया बंगाल का युवक,थाने में केस दर्ज
उदित वाणी,जमशेदपुर: कमलपुर थाना क्षेत्र से एक शादीशुदा महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल का एक युवक महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

10 दिनों तक की तलाश, फिर पहुंचे थाना

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान संजय उरांव के रूप में हुई है, जो हेरबन का रहने वाला बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच अचानक घर से गायब हो गई। पहले परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिलने पर 6 मई को मामला थाने तक पहुंचा।

पश्चिम बंगाल का संजय उरांव है आरोपी

परिजनों का आरोप है कि संजय उरांव पहले से महिला के संपर्क में था और उसी ने उसे अपने साथ भगाया है। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाल रही है।

पुलिस की जांच: कॉल डिटेल और लोकेशन पर नजर

थाना पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। जल्द ही महिला को बरामद कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

The post जमशेदपुर कि महिला को भगा ले गया बंगाल का युवक,थाने में केस दर्ज appeared first on Udit Vani.