Kadma Police Archives - Udit Vani

JAMSHEDPUR: विकलांग मासूम को सड़क किनारे छोड़ गई मां, कदमा फार्म एरिया की घटना ने झकझोरा
उदित वाणी जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र स्थित फार्म एरिया में सोमवार सुबह इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। सड़क किनारे एक विकलांग मासूम बच्चे के लावारिस हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक महिला काफी देर तक बच्चे को लेकर सड़क किनारे बैठी हुई थी। लोगों को लगा कि वह किसी का इंतजार कर रही है, लेकिन कुछ देर बाद महिला अचानक बच्चे को वहीं छोड़कर चली गई। आसपास मौजूद लोगों ने घंटों तक उसके लौटने का इंतजार किया, मगर वह वापस नहीं आई।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बच्चा शारीरिक रूप से दिव्यांग है। वह न ठीक से बोल पा रहा था और न ही चल-फिर सकता था। अपने घर या परिजनों के बारे में भी वह कोई जानकारी नहीं दे सका। लोगों का अनुमान है कि बच्चे की विकलांगता के कारण ही उसे बेसहारा छोड़ दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित थाना ले गई। पुलिस ने बताया कि बच्चे की देखभाल के लिए उसे बाल संरक्षण इकाई या किसी सामाजिक संस्था के सुपुर्द किया जाएगा। साथ ही महिला और उसके परिजनों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में गहरी नाराजगी और दुख का माहौल है।

The post JAMSHEDPUR: विकलांग मासूम को सड़क किनारे छोड़ गई मां, कदमा फार्म एरिया की घटना ने झकझोरा appeared first on Udit Vani.

JAMSHEDPUR: चार दिन में खुला चेन स्नैचिंग कांड, कदमा पुलिस ने स्नैचर समेत ज्वेलरी कारोबारी को भी दबोचा
उदित वाणी, जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने महज चार दिनों के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो स्नैचर और एक ज्वेलरी दुकान संचालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिघलाकर तैयार की गई सोने की अंगूठियां, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और नकद राशि बरामद की है।

जानकारी के अनुसार 2 मई को अनिल सूरपथ रोड स्थित इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला अनिता चौधरी के गले से सोने की चेन झपट ली थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

छापेमारी और गिरफ्तारी

तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 6 मई को टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल के पास छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कदमा स्थित एक ज्वेलरी दुकान में छापेमारी की, जहां छीनी गई चेन को पिघलाकर बनाई गई तीन सोने की अंगूठियां बरामद की गईं। इसके बाद दुकान संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बदमाशों ने चेन को 25 हजार रुपये में बेचा था। इसमें से 15 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

बरामदगी और नेटवर्क का खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों में आदित्यपुर निवासी प्रकाश पटेल, कदमा निवासी प्रीतम सिंह उर्फ पोंगो और सोनारी निवासी निखिल सोनी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार प्रकाश पटेल का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

The post JAMSHEDPUR: चार दिन में खुला चेन स्नैचिंग कांड, कदमा पुलिस ने स्नैचर समेत ज्वेलरी कारोबारी को भी दबोचा appeared first on Udit Vani.